Wednesday, 23 Sep 2026 | 07:31 PM

Trending :

'स्टूडियो के बाहर बैठकर रो रही थीं मोना कपूर':फिल्म ‘जुदाई’ के दौरान बोनी कपूर-श्रीदेवी के रिश्ते का पता चला, सिंगर ने बताया किस्सा

सिंगर जसपिंदर नरूला ने फिल्म जुदाई के गाने मुझे एक पल चैन ना आए से बॉलीवुड में पहचान बनाई थी। हाल ही में सिंगर ने बताया कि गाने के रिकॉर्डिंग के दौरान ही मोना कपूर को श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते के बारे में पता चला था, जिसके बाद वह स्टूडियो के बाहर रो रही थीं। इस फिल्म में श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर नजर आए थे। फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। हाल ही में बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में जसपिंदर नरूला ने बताया कि बाद में जब उनकी दोस्ती बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर से हुई, तब उन्हें उस दौर की कई बातें पता चलीं। उन्होंने कहा कि मोना कपूर ने उन्हें बताया था कि जब वह स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड कर रही थीं, उसी समय उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव चल रहा था। जसपिंदर ने बताया, ‘मोना कपूर ने मुझसे कहा था कि तुम अंदर गाना गा रही थीं और मैं सुपर साउंड स्टूडियो की सीढ़ियों पर बैठकर रो रही थी। उसी समय मुझे सब कुछ पता चला था।’ सिंगर ने कहा कि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उस गाने के शब्दों का मतलब उस घटना से जुड़ गया था। बोनी कपूर और मोना कपूर के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। मोना कपूर का 2012 में कैंसर के कारण निधन हो गया था। वहीं बोनी और श्रीदेवी की दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। श्रीदेवी का 2018 में दुबई में निधन हो गया था।
‘जुदाई’ के गाने की रिकॉर्डिंग का किस्सा
जसपिंदर नरूला ने बताया कि उन्हें गाने की स्थिति समझाते हुए कहा गया था कि यह गाना श्रीदेवी पर फिल्माया जाएगा। फिल्म में उनका रोल पैसे के लिए अपने पति की दूसरी शादी करवाता है। उन्होंने यह भी बताया कि रिकॉर्डिंग के दौरान उनके कान में दिक्कत थी। एक कान पूरी तरह बंद था, फिर भी उन्होंने मुश्किल से यह गाना रिकॉर्ड किया। सिंगर ने गायक हरिहरन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी तारीफ की थी। जसपिंदर के मुताबिक, हरिहरन ने उनसे कहा था कि उन्हें इंडस्ट्री में पहले आ जाना चाहिए था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:फ्रांस में स्काइडाइवर्स को ले जा रहा विमान क्रैश: पायलट समेत 11 की मौत

June 29, 2026/
11:05 am

मृतकों में पांच स्काइडाइविंग प्रशिक्षक और पहली बार स्काइडाइव करने आए पांच लोग शामिल हैं। विमान स्थानीय समयानुसार सुबह करीब...

authorimg

April 13, 2026/
2:08 pm

Diseases Linked to Rats and Cats: अस्पतालों को मरीजों के लिए सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है. उम्मीद की जाती...

Kriti Sanon & Nupur Sanon Rakshabandhan Celebration

August 28, 2026/
4:06 pm

40 मिनट पहले कॉपी लिंक रक्षाबंधन पर कृति सेनन ने बहन नूपुर सेनन के साथ तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया...

Josh Hazlewood celebrate with teammates the wicket of Delhi Capitals' KL Rahul (Picture credit: AP)

April 27, 2026/
9:04 pm

आखरी अपडेट:27 अप्रैल, 2026, 21:04 IST राजनीतिक दिग्गजों ने 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए मतदाताओं से अपनी...

Sensex Soars 941 Pts to 77,959

May 7, 2026/
5:29 am

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी और शेयर बाजार से जुड़ी रही। कल 10 ग्राम...

भिंड में प्राइवेट गार्ड से लाइसेंसी बंदूक लूटने की कोशिश:चलते वाहन पर छीना-झपटी, कट्टे से फायर; 1 गिरफ्तार

April 22, 2026/
11:34 am

भिंड जिले के लहार क्षेत्र (भटपुरा रोड) पर मंगलवार शाम बदमाशों ने एक निजी सुरक्षा गार्ड से उसकी लाइसेंसी बंदूक...

दतिया पहुंचीं एक्टर शिल्पा शेट्टी, पीतांबरा पीठ में किए दर्शन:मंदिर में हलचल बढ़ी, सुरक्षा कड़ी रही, दर्शन के बाद ग्वालियर रवाना हुईं

May 1, 2026/
8:12 pm

दतिया में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शुक्रवार शाम अचानक दतिया पहुंचीं। उनके साथ पति और उद्योगपति राज कुंद्रा भी मौजूद...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

'स्टूडियो के बाहर बैठकर रो रही थीं मोना कपूर':फिल्म ‘जुदाई’ के दौरान बोनी कपूर-श्रीदेवी के रिश्ते का पता चला, सिंगर ने बताया किस्सा

'स्टूडियो के बाहर बैठकर रो रही थीं मोना कपूर':फिल्म ‘जुदाई’ के दौरान बोनी कपूर-श्रीदेवी के रिश्ते का पता चला, सिंगर ने बताया किस्सा

सिंगर जसपिंदर नरूला ने फिल्म जुदाई के गाने मुझे एक पल चैन ना आए से बॉलीवुड में पहचान बनाई थी। हाल ही में सिंगर ने बताया कि गाने के रिकॉर्डिंग के दौरान ही मोना कपूर को श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते के बारे में पता चला था, जिसके बाद वह स्टूडियो के बाहर रो रही थीं। इस फिल्म में श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर नजर आए थे। फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। हाल ही में बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में जसपिंदर नरूला ने बताया कि बाद में जब उनकी दोस्ती बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर से हुई, तब उन्हें उस दौर की कई बातें पता चलीं। उन्होंने कहा कि मोना कपूर ने उन्हें बताया था कि जब वह स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड कर रही थीं, उसी समय उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव चल रहा था। जसपिंदर ने बताया, ‘मोना कपूर ने मुझसे कहा था कि तुम अंदर गाना गा रही थीं और मैं सुपर साउंड स्टूडियो की सीढ़ियों पर बैठकर रो रही थी। उसी समय मुझे सब कुछ पता चला था।’ सिंगर ने कहा कि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उस गाने के शब्दों का मतलब उस घटना से जुड़ गया था। बोनी कपूर और मोना कपूर के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। मोना कपूर का 2012 में कैंसर के कारण निधन हो गया था। वहीं बोनी और श्रीदेवी की दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। श्रीदेवी का 2018 में दुबई में निधन हो गया था।
‘जुदाई’ के गाने की रिकॉर्डिंग का किस्सा
जसपिंदर नरूला ने बताया कि उन्हें गाने की स्थिति समझाते हुए कहा गया था कि यह गाना श्रीदेवी पर फिल्माया जाएगा। फिल्म में उनका रोल पैसे के लिए अपने पति की दूसरी शादी करवाता है। उन्होंने यह भी बताया कि रिकॉर्डिंग के दौरान उनके कान में दिक्कत थी। एक कान पूरी तरह बंद था, फिर भी उन्होंने मुश्किल से यह गाना रिकॉर्ड किया। सिंगर ने गायक हरिहरन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी तारीफ की थी। जसपिंदर के मुताबिक, हरिहरन ने उनसे कहा था कि उन्हें इंडस्ट्री में पहले आ जाना चाहिए था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket