Wednesday, 23 Sep 2026 | 07:29 PM

Trending :

अमेरिका-ईरान के हमले में गुजरात का जहाज डूबा:एक भारतीय की मौत, 17 क्रू मेंबर्स को बचाया; दुबई से यमन जा रहा था

ईरान और अमेरिका की नेवी के बीच बीती रात हॉर्मुज स्ट्रेट में हुई फायरिंग की चपेट में गुजरात का एक मालवाहक जहाज डूब गया। यह जहाज गुजरात के द्वारका जिले के सलाया का था। हादसे में जहाज के इंजन रूम में काम कर रहे अल्ताफ तालब केर नाम के भारतीय क्रू की मौत हो गई, जबकि बाकी 17 क्रू को बचा लिया गया। इंडियन सेलिंग वेसल्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी आदम भाई ने भास्कर से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। आदम भाई ने दुबई स्थित भारतीय दूतावास को ईमेल भेजकर मदद भी मांगी है। मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I दुबई से कार्गो लेकर यमन के मुकाला बंदरगाह जा रहा था। जहाज पर एक गनमैन समेत कुल 18 क्रू सवार थे। सेक्रेटरी आदम बोले- फायरिंग के बाद जहाज में पानी भरा आदम भाई के मुताबिक 7 मई की सुबह करीब एक बजे जहाज हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था। इसी दौरान ईरान और अमेरिकी नेवी के बीच आमने-सामने फायरिंग शुरू हो गई। क्रॉस फायरिंग में गुजरात का यह जहाज भी चपेट में आ गया। फायरिंग से जहाज को भारी नुकसान पहुंचा और उसमें पानी भरने लगा। इससे जहाज डूबने लगा। इसी दौरान इंजन रूम में मौजूद अल्ताफ तालब केर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जहाज डूबने के बाद क्रू ने खुद को बचाने की कोशिश शुरू की। उसी समय पास से गुजर रहे दूसरे जहाज MSV प्रेम सागर-I ने मदद की। इस जहाज ने 17 क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए सभी क्रू 8 मई की देर शाम सुरक्षित दुबई पोर्ट पहुंच गए। आदम भाई ने इन क्रू का वीडियो भी भास्कर को दिया है। घटना की खबर सलाया पहुंचते ही इलाके और मछुआरा समाज में शोक फैल गया। वेसल्स एसोसिएशन ने भारतीय दूतावास से मदद मांगी हादसे के बाद इंडियन सेलिंग वेसल्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी आदम भाई ने तुरंत दुबई स्थित भारतीय दूतावास को ईमेल भेजकर पूरे हादसे की जानकारी दी। उन्होंने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप और मानवीय सहायता की अपील की। एसोसिएशन ने मृतक क्रू अल्ताफ तालब केर के अंतिम संस्कार, डेथ सर्टिफिकेट और दुबई पहुंचे 17 क्रू की सुरक्षित वापसी की मांग की है। एसोसिएशन ने मांग की है कि मृतक अल्ताफ तालब केर के अंतिम संस्कार के लिए जरूरी प्रशासनिक प्रक्रियाएं जल्द पूरी कराई जाएं। साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर डेथ सर्टिफिकेट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराया जाए। फिलहाल क्रू को भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सैमसन का बैट छूटा, त्यागी की बॉल पर बोल्ड हुए:रघुवंशी-रहाणे के कैच ड्रॉप, नूर के 3 विकेट से पलटा मैच; मोमेंट्स

April 15, 2026/
4:30 am

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया। चेपॉक...

Tripti Dimri & AP Dhillon at iPhone 18 Launch

September 10, 2026/
12:21 pm

15 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और सिंगर एपी ढिल्लों बुधवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित क्यूपर्टिनो पहुंचे।...

पाक राष्ट्रपति जरदारी बोले- हम यहां हिंदुओं को झेलते हैं:जावेद अख्तर भड़के, कहा- खुद भुट्टो से शादी कर सुर्खियों में आए; ट्रोलर्स को भी फटकारा

August 17, 2026/
10:40 am

भारतीय डायलॉग राइटर और गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के उस बयान पर भड़क गए,...

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला किया:ट्रम्प बोले- ईरान ने सीजफायर तोड़ा; एक दिन पहले कार्गो शिप पर ड्रोन अटैक हुआ था

June 27, 2026/
5:19 am

अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर करीब एक घंटे तक हमले किए। अमेरिकी सेना ने मिसाइल-ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार...

60 साल में पहली बार अल-अक्सा मस्जिद ईद में बंद:ईरान में बाजार वीरान; UAE, कतर और कुवैत में खुले मैदान में नमाज पर रोक

March 21, 2026/
7:38 am

दुनियाभर में ईद का जश्न शुरू हो चुका है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच पिछले 22 दिनों...

Sanjay Singh Targets Kangana Ranaut in Parliament

July 31, 2026/
9:06 am

14 मिनट पहले कॉपी लिंक संसद में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सांसद...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अमेरिका-ईरान के हमले में गुजरात का जहाज डूबा:एक भारतीय की मौत, 17 क्रू मेंबर्स को बचाया; दुबई से यमन जा रहा था

अमेरिका-ईरान के हमले में गुजरात का जहाज डूबा:एक भारतीय की मौत, 17 क्रू मेंबर्स को बचाया; दुबई से यमन जा रहा था

ईरान और अमेरिका की नेवी के बीच बीती रात हॉर्मुज स्ट्रेट में हुई फायरिंग की चपेट में गुजरात का एक मालवाहक जहाज डूब गया। यह जहाज गुजरात के द्वारका जिले के सलाया का था। हादसे में जहाज के इंजन रूम में काम कर रहे अल्ताफ तालब केर नाम के भारतीय क्रू की मौत हो गई, जबकि बाकी 17 क्रू को बचा लिया गया। इंडियन सेलिंग वेसल्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी आदम भाई ने भास्कर से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। आदम भाई ने दुबई स्थित भारतीय दूतावास को ईमेल भेजकर मदद भी मांगी है। मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I दुबई से कार्गो लेकर यमन के मुकाला बंदरगाह जा रहा था। जहाज पर एक गनमैन समेत कुल 18 क्रू सवार थे। सेक्रेटरी आदम बोले- फायरिंग के बाद जहाज में पानी भरा आदम भाई के मुताबिक 7 मई की सुबह करीब एक बजे जहाज हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था। इसी दौरान ईरान और अमेरिकी नेवी के बीच आमने-सामने फायरिंग शुरू हो गई। क्रॉस फायरिंग में गुजरात का यह जहाज भी चपेट में आ गया। फायरिंग से जहाज को भारी नुकसान पहुंचा और उसमें पानी भरने लगा। इससे जहाज डूबने लगा। इसी दौरान इंजन रूम में मौजूद अल्ताफ तालब केर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जहाज डूबने के बाद क्रू ने खुद को बचाने की कोशिश शुरू की। उसी समय पास से गुजर रहे दूसरे जहाज MSV प्रेम सागर-I ने मदद की। इस जहाज ने 17 क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए सभी क्रू 8 मई की देर शाम सुरक्षित दुबई पोर्ट पहुंच गए। आदम भाई ने इन क्रू का वीडियो भी भास्कर को दिया है। घटना की खबर सलाया पहुंचते ही इलाके और मछुआरा समाज में शोक फैल गया। वेसल्स एसोसिएशन ने भारतीय दूतावास से मदद मांगी हादसे के बाद इंडियन सेलिंग वेसल्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी आदम भाई ने तुरंत दुबई स्थित भारतीय दूतावास को ईमेल भेजकर पूरे हादसे की जानकारी दी। उन्होंने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप और मानवीय सहायता की अपील की। एसोसिएशन ने मृतक क्रू अल्ताफ तालब केर के अंतिम संस्कार, डेथ सर्टिफिकेट और दुबई पहुंचे 17 क्रू की सुरक्षित वापसी की मांग की है। एसोसिएशन ने मांग की है कि मृतक अल्ताफ तालब केर के अंतिम संस्कार के लिए जरूरी प्रशासनिक प्रक्रियाएं जल्द पूरी कराई जाएं। साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर डेथ सर्टिफिकेट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराया जाए। फिलहाल क्रू को भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket