Wednesday, 16 Sep 2026 | 09:54 AM

Trending :

उल्टी आरती कर रहे थे सलमान खान, बहन ने टोका:यूलिया वंतूर ने भी आरती की, सोहेल खान के गणपति विसर्जन में थिरका परिवार Raigarh Steel Slag Road Guinness Record & Dal Lake Papier Mache Model अमेरिका में विदेशी छात्रों का नौकरी करना मुश्किल:पढ़ाई के बाद जॉब के लिए 1 करोड़ रुपए देने होंगे; व्हाइट हाउस की प्रस्ताव को मंजूरी इजराइल को ₹26 हजार करोड़ के हथियार देंगे ट्रम्प:900 किलो के 40 हजार बम शामिल; बाइडेन ने इनकी सप्लाई पर रोक लगाई थी गणपति उत्सव, शिल्पा ने पैपराजी संग किया डांस:गोविंदा ने मांगी बेटे के लिए मन्नत; संजय दत्त ने घायल फोटोग्राफर का पूछा हाल, अजय देवगन लालबागचा राजा पहुंचे गणपति उत्सव, शिल्पा ने पैपराजी संग किया डांस:गोविंदा ने मांगी बेटे के लिए मन्नत; संजय दत्त ने घायल फोटोग्राफर का पूछा हाल, अजय देवगन लालबागचा राजा पहुंचे
EXCLUSIVE

'पति पत्नी और वो 2' स्टार्स ने दिए रिलेशनशिप टिप्स:सारा बोलीं- परफेक्ट पति पर होगा शक, वामिका-रकुल ने बताए रिश्तों के असली ग्रीन फ्लैग

फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान खुराना एक ऐसे पति प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आएंगे, जिसे बेहद समझदार, भरोसेमंद और परिवार को महत्व देने वाला दिखाया गया है। फिल्म के इसी रिश्तों वाले पहलू पर दैनिक भास्कर से खास बातचीत में वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह ने खुलकर अपनी राय रखी। बातचीत के दौरान तीनों एक्ट्रेसेस ने लॉयल पार्टनर, रिश्तों में भरोसा, रेड फ्लैग-ग्रीन फ्लैग, रिलेशनशिप सलाह और अपनी निजी सोच से जुड़े कई दिलचस्प जवाब दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि तनावभरी जिंदगी में खुद को शांत कैसे रखती हैं और क्यों फैमिली एंटरटेनर फिल्में हमेशा लोगों के दिल के करीब रहती हैं। सवाल: अगर असल जिंदगी में आपको प्रजापति पांडे जैसा भरोसेमंद पति मिले तो आपका रिएक्शन क्या होगा?
जवाब/ वामिका गब्बी: ये तो बहुत पर्सनल बात होगी, इसलिए ज्यादा नहीं बताऊंगी। लेकिन अगर कोई इंसान सच में इतना सच्चा और भरोसेमंद हो, तो उसके साथ जिंदगी आराम से बिताई जा सकती है। सवाल: सारा, अगर आपको ऐसा परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिले तो सबसे पहले क्या सोचेंगी?
जवाब/ सारा अली खान: फिल्म में प्रजापति पांडे को बहुत ईमानदार और अच्छा इंसान दिखाया गया है। अगर असल जिंदगी में ऐसा कोई मिला, तो शायद मैं पहले यही सोचूंगी कि इतना परफेक्ट इंसान सच में हो सकता है या नहीं। सवाल: क्या आज के समय में भी पूरी तरह लॉयल लोग मिलते हैं?
जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: बिल्कुल मिलते हैं। कई बार ऐसा तब होता है जब आप किसी को ढूंढना छोड़ देते हैं। फिर अचानक कोई ऐसा इंसान मिल जाता है जिसके साथ सबकुछ नैचुरली जुड़ने लगता है। सवाल: रिश्तों में शक या गलतफहमी को कैसे खत्म किया जा सकता है?
जवाब/ वामिका गब्बी: मेरे हिसाब से खुलकर बातचीत करना सबसे जरूरी है। अगर किसी बात को लेकर मन में परेशानी है, तो सामने वाले से ईमानदारी से बात करनी चाहिए। सवाल: आपके हिसाब से रिश्ते में सबसे बड़ा रेड फ्लैग और ग्रीन फ्लैग क्या होता है?
जवाब/ वामिका गब्बी: जो इंसान जानवरों या किसी भी जीवित चीज के प्रति संवेदनशील नहीं है, वो मेरे लिए रेड फ्लैग है। वहीं जो प्यार और सम्मान देना जानता हो, वो ग्रीन फ्लैग है। सवाल: सारा, आपके लिए रिश्ते में सबसे जरूरी चीज क्या है?
जवाब/ सारा अली खान: मेरे लिए झूठ बोलना सबसे बड़ा रेड फ्लैग है। वहीं ऐसा इंसान जो आपको खुश रख सके और हंसा सके, वो सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग है। सवाल: रकुल, एक अच्छे पार्टनर में कौन-सी क्वालिटी सबसे खास लगती है?
जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: जो इंसान आपकी सफलता से खुश हो और हर कदम पर आपका सपोर्ट सिस्टम बने, वही सबसे अच्छा पार्टनर होता है। सवाल: क्या रिलेशनशिप में दूसरों की सलाह जरूरी होती है?
जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: मुझे लगता है कि रिश्तों को सबसे बेहतर वही दो लोग समझते हैं जो उसमें होते हैं। इसलिए ज्यादा सलाह लेना हमेशा काम नहीं आता। सवाल: इंडस्ट्री में किस स्टार का सेंस ऑफ ह्यूमर सबसे ज्यादा पसंद है?
जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: सारा अली खान। वो हर माहौल को मजेदार बना देती है। सवाल: मीम्स और सोशल मीडिया ट्रोलिंग को सबसे अच्छे तरीके से कौन संभालता है?
जवाब/ वामिका गब्बी: मुझे लगता है अक्षय कुमार। उनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी शानदार है कि लोग उनके मीम्स भी खूब एंजॉय करते हैं। सवाल: खुद को मानसिक रूप से शांत रखने के लिए क्या करती हैं?
जवाब/ वामिका गब्बी: मैं जिंदगी को बहुत अनिश्चित मानती हूं। जब ये सोचते हैं कि जिंदगी कभी भी बदल सकती है, तब छोटी-छोटी परेशानियां उतनी बड़ी नहीं लगतीं। सवाल: सारा, आपको सुकून कहां मिलता है?
जवाब/ सारा अली खान: मुझे पहाड़ों में जाना बहुत पसंद है। वहां जाकर मैं खुद को ज्यादा शांत और फ्रेश महसूस करती हूं। सवाल: रकुल, आपका स्ट्रेस हैंडल करने का तरीका क्या है?
जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: मैं कोशिश करती हूं कि किसी भी परिस्थिति को खुद पर इतना हावी ना होने दूं कि वो मेरी शांति छीन ले। सवाल: क्या अब भी ट्रैवल आपके लिए एस्केप जैसा है?
जवाब/ सारा अली खान: पहले शायद था, लेकिन अब मैं सीख रही हूं कि जहां हूं वहीं खुश और शांत कैसे रहा जाए। सवाल: आज के दौर में फैमिली एंटरटेनर फिल्मों की कितनी जरूरत है?
जवाब/ सारा अली खान: ऐसी फिल्में लोगों को हंसने और परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका देती हैं। यही उनकी सबसे बड़ी खूबी है। सवाल: इस फिल्म की सबसे खास बात आपको क्या लगती है?
जवाब/ वामिका गब्बी: यह ऐसी फिल्म है जिसे पूरा परिवार बिना झिझक साथ बैठकर देख सकता है। हर उम्र के लोग इसे एंजॉय करेंगे। सवाल: दर्शकों को यह फिल्म क्यों देखनी चाहिए?
जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: आजकल जिंदगी में तनाव बहुत है। ऐसे में अगर कोई फिल्म आपको कुछ देर हंसने और हल्का महसूस कराने में मदद करे, तो उसे जरूर देखना चाहिए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंसानों को नौकरी पर रख रहा एआई:‘रेंट-ए-ह्यूमन’ पर 5 लाख से ज्यादा लोग जुड़े; एक्सपर्ट की चिंता- जोखिम वाले काम करवा लिए तो जवाबदेही किसकी

February 24, 2026/
3:03 pm

वर्षों से लोगों के मन में यह डर था कि एआई और रोबोट उनकी नौकरियां छीन लेंगे। पर हाल में...

छिंदवाड़ा में डिस्पोजल फैक्ट्री में भीषण आग:50 लाख से ज्यादा का नुकसान, 28 लाख नगद बचाए

April 13, 2026/
7:38 am

छिंदवाड़ा के सोनपुर रोड स्थित एक डिस्पोजल फैक्ट्री में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अचानक भीषण...

Ricky Martin will perform at the ICC Men's T20 World Cup closing ceremony before the final match between India and New Zealand (PTI)

March 8, 2026/
9:35 pm

आखरी अपडेट:मार्च 08, 2026, 21:35 IST मोइत्रा ने यह टिप्पणी दिन में कोलकाता के धर्मतला में एसआईआर मुद्दे पर एक...

ईरान के डर से ट्रम्प ने सीक्रेट फ्लाइट ली थी:तुर्किये में एयरफोर्स वन में बैठने का दिखावा किया, फिर सामान वाली गाड़ी दूसरे प्लेन में पहुंचे

August 11, 2026/
9:07 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले महीने तुर्किये से ब्रिटेन जाने के लिए सीक्रेट रूप से एक छोटे मिलिट्री विमान...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

'पति पत्नी और वो 2' स्टार्स ने दिए रिलेशनशिप टिप्स:सारा बोलीं- परफेक्ट पति पर होगा शक, वामिका-रकुल ने बताए रिश्तों के असली ग्रीन फ्लैग

'पति पत्नी और वो 2' स्टार्स ने दिए रिलेशनशिप टिप्स:सारा बोलीं- परफेक्ट पति पर होगा शक, वामिका-रकुल ने बताए रिश्तों के असली ग्रीन फ्लैग

फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान खुराना एक ऐसे पति प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आएंगे, जिसे बेहद समझदार, भरोसेमंद और परिवार को महत्व देने वाला दिखाया गया है। फिल्म के इसी रिश्तों वाले पहलू पर दैनिक भास्कर से खास बातचीत में वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह ने खुलकर अपनी राय रखी। बातचीत के दौरान तीनों एक्ट्रेसेस ने लॉयल पार्टनर, रिश्तों में भरोसा, रेड फ्लैग-ग्रीन फ्लैग, रिलेशनशिप सलाह और अपनी निजी सोच से जुड़े कई दिलचस्प जवाब दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि तनावभरी जिंदगी में खुद को शांत कैसे रखती हैं और क्यों फैमिली एंटरटेनर फिल्में हमेशा लोगों के दिल के करीब रहती हैं। सवाल: अगर असल जिंदगी में आपको प्रजापति पांडे जैसा भरोसेमंद पति मिले तो आपका रिएक्शन क्या होगा?
जवाब/ वामिका गब्बी: ये तो बहुत पर्सनल बात होगी, इसलिए ज्यादा नहीं बताऊंगी। लेकिन अगर कोई इंसान सच में इतना सच्चा और भरोसेमंद हो, तो उसके साथ जिंदगी आराम से बिताई जा सकती है। सवाल: सारा, अगर आपको ऐसा परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिले तो सबसे पहले क्या सोचेंगी?
जवाब/ सारा अली खान: फिल्म में प्रजापति पांडे को बहुत ईमानदार और अच्छा इंसान दिखाया गया है। अगर असल जिंदगी में ऐसा कोई मिला, तो शायद मैं पहले यही सोचूंगी कि इतना परफेक्ट इंसान सच में हो सकता है या नहीं। सवाल: क्या आज के समय में भी पूरी तरह लॉयल लोग मिलते हैं?
जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: बिल्कुल मिलते हैं। कई बार ऐसा तब होता है जब आप किसी को ढूंढना छोड़ देते हैं। फिर अचानक कोई ऐसा इंसान मिल जाता है जिसके साथ सबकुछ नैचुरली जुड़ने लगता है। सवाल: रिश्तों में शक या गलतफहमी को कैसे खत्म किया जा सकता है?
जवाब/ वामिका गब्बी: मेरे हिसाब से खुलकर बातचीत करना सबसे जरूरी है। अगर किसी बात को लेकर मन में परेशानी है, तो सामने वाले से ईमानदारी से बात करनी चाहिए। सवाल: आपके हिसाब से रिश्ते में सबसे बड़ा रेड फ्लैग और ग्रीन फ्लैग क्या होता है?
जवाब/ वामिका गब्बी: जो इंसान जानवरों या किसी भी जीवित चीज के प्रति संवेदनशील नहीं है, वो मेरे लिए रेड फ्लैग है। वहीं जो प्यार और सम्मान देना जानता हो, वो ग्रीन फ्लैग है। सवाल: सारा, आपके लिए रिश्ते में सबसे जरूरी चीज क्या है?
जवाब/ सारा अली खान: मेरे लिए झूठ बोलना सबसे बड़ा रेड फ्लैग है। वहीं ऐसा इंसान जो आपको खुश रख सके और हंसा सके, वो सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग है। सवाल: रकुल, एक अच्छे पार्टनर में कौन-सी क्वालिटी सबसे खास लगती है?
जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: जो इंसान आपकी सफलता से खुश हो और हर कदम पर आपका सपोर्ट सिस्टम बने, वही सबसे अच्छा पार्टनर होता है। सवाल: क्या रिलेशनशिप में दूसरों की सलाह जरूरी होती है?
जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: मुझे लगता है कि रिश्तों को सबसे बेहतर वही दो लोग समझते हैं जो उसमें होते हैं। इसलिए ज्यादा सलाह लेना हमेशा काम नहीं आता। सवाल: इंडस्ट्री में किस स्टार का सेंस ऑफ ह्यूमर सबसे ज्यादा पसंद है?
जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: सारा अली खान। वो हर माहौल को मजेदार बना देती है। सवाल: मीम्स और सोशल मीडिया ट्रोलिंग को सबसे अच्छे तरीके से कौन संभालता है?
जवाब/ वामिका गब्बी: मुझे लगता है अक्षय कुमार। उनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी शानदार है कि लोग उनके मीम्स भी खूब एंजॉय करते हैं। सवाल: खुद को मानसिक रूप से शांत रखने के लिए क्या करती हैं?
जवाब/ वामिका गब्बी: मैं जिंदगी को बहुत अनिश्चित मानती हूं। जब ये सोचते हैं कि जिंदगी कभी भी बदल सकती है, तब छोटी-छोटी परेशानियां उतनी बड़ी नहीं लगतीं। सवाल: सारा, आपको सुकून कहां मिलता है?
जवाब/ सारा अली खान: मुझे पहाड़ों में जाना बहुत पसंद है। वहां जाकर मैं खुद को ज्यादा शांत और फ्रेश महसूस करती हूं। सवाल: रकुल, आपका स्ट्रेस हैंडल करने का तरीका क्या है?
जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: मैं कोशिश करती हूं कि किसी भी परिस्थिति को खुद पर इतना हावी ना होने दूं कि वो मेरी शांति छीन ले। सवाल: क्या अब भी ट्रैवल आपके लिए एस्केप जैसा है?
जवाब/ सारा अली खान: पहले शायद था, लेकिन अब मैं सीख रही हूं कि जहां हूं वहीं खुश और शांत कैसे रहा जाए। सवाल: आज के दौर में फैमिली एंटरटेनर फिल्मों की कितनी जरूरत है?
जवाब/ सारा अली खान: ऐसी फिल्में लोगों को हंसने और परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका देती हैं। यही उनकी सबसे बड़ी खूबी है। सवाल: इस फिल्म की सबसे खास बात आपको क्या लगती है?
जवाब/ वामिका गब्बी: यह ऐसी फिल्म है जिसे पूरा परिवार बिना झिझक साथ बैठकर देख सकता है। हर उम्र के लोग इसे एंजॉय करेंगे। सवाल: दर्शकों को यह फिल्म क्यों देखनी चाहिए?
जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: आजकल जिंदगी में तनाव बहुत है। ऐसे में अगर कोई फिल्म आपको कुछ देर हंसने और हल्का महसूस कराने में मदद करे, तो उसे जरूर देखना चाहिए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket