Tuesday, 15 Sep 2026 | 10:25 AM

Trending :

आंखों में दिखे ये बदलाव तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है लिवर डैमेज का संकेत

authorimg

Last Updated:

Liver Damage Sign: लिवर में प्रॉब्लम का संकेत आंखों में भी नजर आ सकते हैं. इसलिए शरीर में दिखने वाले ऐसे बदलावों को हल्के में नहीं लेना चाहिए. अगर बीमारी का पता शुरुआत में चल जाए, तो इलाज आसान हो जाता है और गंभीर परेशानी से बचा जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आजकल की खराब जीवनशैली, गलत खानपान और बढ़ते तनाव की वजह से लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. पहले यह समस्या अधिकतर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब युवा और बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे हैं. लिवर हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने और भोजन को पचाने में मदद करता है. इसलिए इसका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है.

लिवर की बीमारी की सबसे बड़ी समस्या यह है कि शुरुआती समय में इसके लक्षण साफ नजर नहीं आते. यही कारण है कि डॉक्टर समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराने और लिवर फंक्शन टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं. अगर बीमारी का पता शुरुआत में चल जाए, तो इलाज आसान हो जाता है और गंभीर परेशानी से बचा जा सकता है.

लिवर डैमेज के शुरुआती संकेत

हमारा शरीर लिवर खराब होने के संकेत पहले से देने लगता है. इनमें सबसे महत्वपूर्ण संकेत आंखों से जुड़ा होता है. अगर आंखों का सफेद हिस्सा पीला दिखाई देने लगे, तो इसे सामान्य कमजोरी या थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह शरीर में बिलीरुबिन नामक पदार्थ बढ़ने का संकेत हो सकता है.

बिलीरुबिन तब बनता है जब शरीर में पुरानी लाल रक्त कोशिकाएं टूटती हैं. सामान्य स्थिति में लिवर इस पदार्थ को फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देता है. लेकिन जब लिवर सही तरीके से काम नहीं करता, तो बिलीरुबिन शरीर में जमा होने लगता है. इसका असर सबसे पहले आंखों में दिखाई देता है और आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ने लगता है.

डॉक्टरों के अनुसार, आंखों में पीलापन कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है. इनमें पीलिया, हेपेटाइटिस, फैटी लिवर और लिवर इंफेक्शन जैसी समस्याएं शामिल हैं. अगर आंखों के साथ त्वचा भी पीली पड़ने लगे, पेशाब का रंग गहरा पीला हो जाए और लगातार कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए.

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान और अच्छी जीवनशैली बेहद जरूरी है. रोजाना हरी सब्जियां, ताजे फल, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर भोजन खाने से लिवर मजबूत रहता है. वहीं, ज्यादा तला-भुना खाना, मीठी चीजें, पैकेट वाला प्रोसेस्ड फूड और शराब लिवर पर बुरा असर डालते हैं. इससे फैटी लिवर और दूसरी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

शरीर का वजन नियंत्रित रखना भी जरूरी है. मोटापा नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज का बड़ा कारण माना जाता है. इसलिए नियमित व्यायाम करना और एक्टिव रहना लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है, क्योंकि इससे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है. डॉक्टर हेपेटाइटिस ए और बी के टीके लगवाने की भी सलाह देते हैं, ताकि लिवर संक्रमण से बचाव हो सके.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
देश में हुए एक साथ चुनाव तो बचेंगे 7 लाख करोड़ रुपये...संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा

May 20, 2026/
9:06 am

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने मंगलवार (19...

IIM Indore Studies Vaibhav Suryawanshi, IPL 2026 Sixer King

June 2, 2026/
7:11 am

जयपुर2 मिनट पहलेलेखक: मदन कलाल कॉपी लिंक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (15) को केस स्टडी...

फाल्टा चुनाव परिणाम 2026: फाल्टा सीट पर भाजपा उम्मीदवार देबांगशु पांडा की जीत के बाद बोले मोदी- 'आने वाले समय पश्चिम बंगाल की...'

May 25, 2026/
6:59 am

पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी की सौगात...

केरल कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची 2026: केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेंगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सदस्य! सीईसी की बैठक में लगी मुहर

March 11, 2026/
9:11 pm

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आंशिक रूप से शुरुआत कर दी है। रविवार (11 मार्च) को केरल विधानसभा...

गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज:एक का सिर फूटा, 20 घायल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बाइक फूंकी; काम पर न लौटने पर खदेड़ा था

April 9, 2026/
9:38 am

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में धारा 163 लागू होने के बाद आज आईएमटी के बाहर हड़ताली कर्मचारियों पर पुलिस...

यूक्रेन: घरों के बीच छिपे हथियार डिपो पर रूसी हमला:गोला-बारूद, बारूदी सुरंगें और ड्रोन फटे, 37 की मौत, 130 घरों को नुकसान

August 30, 2026/
10:29 am

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के पास शनिवार को एक हथियार डिपो पर ड्रोन हमला किया। हमले के बाद...

Google Preferred Source CTA

August 17, 2026/
11:43 am

गोविंदा इन दिनों पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों से सुर्खियों में हैं। गोविंदा के कम उम्र की को-एक्ट्रेस के साथ...

ऑनलाइन खरीद; 48% ग्राहकों को देखने नहीं मिलती एक्सपायरी डेट:देश के 164 जिलों में उपभोक्ताओं से 17 हजार से अधिक जवाब पर आधारित रिपोर्ट

June 23, 2026/
2:34 pm

लोकलसर्किल्स के एक ताजा सर्वे के मुताबिक, आज भी 48% ग्राहकों को ऑनलाइन सामान खरीदते वक्त उसकी एक्सपायरी डेट नहीं...

2030 तक खत्म हो जाएगा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन का सफर:नासा प्रशांत महासागर में गिराएगी मलबा, 9500 करोड़ रुपए का आएगा खर्च

June 10, 2026/
2:45 am

पृथ्वी से करीब 400 किलोमीटर ऊपर पिछले 25 वर्षों से मानवता की सबसे बड़ी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के रूप में काम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आंखों में दिखे ये बदलाव तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है लिवर डैमेज का संकेत

authorimg

Last Updated:

Liver Damage Sign: लिवर में प्रॉब्लम का संकेत आंखों में भी नजर आ सकते हैं. इसलिए शरीर में दिखने वाले ऐसे बदलावों को हल्के में नहीं लेना चाहिए. अगर बीमारी का पता शुरुआत में चल जाए, तो इलाज आसान हो जाता है और गंभीर परेशानी से बचा जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आजकल की खराब जीवनशैली, गलत खानपान और बढ़ते तनाव की वजह से लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. पहले यह समस्या अधिकतर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब युवा और बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे हैं. लिवर हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने और भोजन को पचाने में मदद करता है. इसलिए इसका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है.

लिवर की बीमारी की सबसे बड़ी समस्या यह है कि शुरुआती समय में इसके लक्षण साफ नजर नहीं आते. यही कारण है कि डॉक्टर समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराने और लिवर फंक्शन टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं. अगर बीमारी का पता शुरुआत में चल जाए, तो इलाज आसान हो जाता है और गंभीर परेशानी से बचा जा सकता है.

लिवर डैमेज के शुरुआती संकेत

हमारा शरीर लिवर खराब होने के संकेत पहले से देने लगता है. इनमें सबसे महत्वपूर्ण संकेत आंखों से जुड़ा होता है. अगर आंखों का सफेद हिस्सा पीला दिखाई देने लगे, तो इसे सामान्य कमजोरी या थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह शरीर में बिलीरुबिन नामक पदार्थ बढ़ने का संकेत हो सकता है.

बिलीरुबिन तब बनता है जब शरीर में पुरानी लाल रक्त कोशिकाएं टूटती हैं. सामान्य स्थिति में लिवर इस पदार्थ को फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देता है. लेकिन जब लिवर सही तरीके से काम नहीं करता, तो बिलीरुबिन शरीर में जमा होने लगता है. इसका असर सबसे पहले आंखों में दिखाई देता है और आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ने लगता है.

डॉक्टरों के अनुसार, आंखों में पीलापन कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है. इनमें पीलिया, हेपेटाइटिस, फैटी लिवर और लिवर इंफेक्शन जैसी समस्याएं शामिल हैं. अगर आंखों के साथ त्वचा भी पीली पड़ने लगे, पेशाब का रंग गहरा पीला हो जाए और लगातार कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए.

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान और अच्छी जीवनशैली बेहद जरूरी है. रोजाना हरी सब्जियां, ताजे फल, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर भोजन खाने से लिवर मजबूत रहता है. वहीं, ज्यादा तला-भुना खाना, मीठी चीजें, पैकेट वाला प्रोसेस्ड फूड और शराब लिवर पर बुरा असर डालते हैं. इससे फैटी लिवर और दूसरी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

शरीर का वजन नियंत्रित रखना भी जरूरी है. मोटापा नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज का बड़ा कारण माना जाता है. इसलिए नियमित व्यायाम करना और एक्टिव रहना लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है, क्योंकि इससे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है. डॉक्टर हेपेटाइटिस ए और बी के टीके लगवाने की भी सलाह देते हैं, ताकि लिवर संक्रमण से बचाव हो सके.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket