Thursday, 26 Nov 2026 | 09:13 AM

Trending :

डिंडौरी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 14 हजार नए नाम:कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में दी जानकारी

डिंडौरी में शनिवार को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह जानकारी दी गई। प्रकाशित सूची के अनुसार, जिले में लगभग 14 हजार नए मतदाता जोड़े गए हैं। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों के नागरिक अंतिम प्रकाशन सूची की जांच संबंधित मतदान केंद्र, पंजीयन कार्यालय या अन्य निर्धारित स्थलों पर कर सकते हैं। मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर भी सर्च सुविधा के साथ उपलब्ध है। 23 दिसंबर से 29 जनवरी 2026 के बीच एसआईआर (Special Intensive Revision) के दौरान 14,334 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए और 1,652 नाम हटाए गए हैं। वोटर्स की वर्तमान स्थिति नवीनतम मतदाता सूची के अनुसार, जिले में कुल 5 लाख 19 हजार 881 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 2 लाख 59 हजार 360 पुरुष मतदाता और 2 लाख 60 हजार 511 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 10 थर्ड जेंडर के मतदाता भी सूची में दर्ज किए गए हैं। विधानसभा शहपुरा में 2 लाख 74 हजार 632 मतदाता और डिंडौरी विधानसभा में 2 लाख 48 हजार 249 मतदाता दर्ज हैं। जिले में कुल 701 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहपुरा में 364 और डिंडोरी में 337 मतदान केंद्र शामिल हैं। जिले की अनुमानित जनसंख्या 8 लाख 60 हजार 103 है। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम निर्वाचक नामावली की हार्ड कॉपी और एक सीडी भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जेपी यादव, एसडीएम भारती मरावी, राकेश अवधिया सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ISI से जुड़े MP के 3 युवक गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस का खुलासा- मंदिर, ढाबा और सैन्य कैंप उड़ाने वाले थे, पाकिस्तान भेजी तस्वीरें

May 10, 2026/
3:25 pm

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने का दावा करते हुए एमपी के तीन युवकों को गिरफ्तार...

बकरीद पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद:कमोडिटी मार्केट शाम को खुलेगा; साउथ कोरिया का बाजार 3% से ज्यादा टूटा

May 28, 2026/
9:58 am

बकरीद के मौके पर आज गुरुवार 28 मई को भारतीय शेयर बाजार बंद है। वहीं कमोडिटी मार्केट में दोपहर तक...

संजय पाठक का हाईकोर्ट के जज से संपर्क का मामला:सुप्रीम कोर्ट बोला- याचिकाकर्ता HC में कार्यवाही में मदद के लिए आवेदन दे सकते

April 20, 2026/
10:27 pm

सुप्रीम कोर्ट ने कटनी के हाई-प्रोफाइल मामले में याचिकाकर्ता आशुतोष दीक्षित को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की कार्यवाही में शामिल होने...

Gold Silver Prices Fall | Dollar Demand Rises

March 21, 2026/
11:20 am

नई दिल्ली20 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। सोना 11 हजार रुपए घटकर 1.47...

तृषा के सपोर्ट में आईं कंगना रनोट:बोलीं- रिश्ते दोनों पक्षों के होते हैं, फिर भी चरित्र हनन के लिए महिला को निशाना बनाया जाता है

September 8, 2026/
8:08 pm

एक्टर और BJP सांसद कंगना रनोट ने तमिल एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का समर्थन करते हुए कहा कि रिश्ते दोनों पक्षों...

Shubman Gill becomes 2nd Indian to score 700 runs in one edition of IPL as captain. (Picture Credit: Creimas)

May 30, 2026/
1:31 am

आखरी अपडेट:30 मई, 2026, 01:31 IST तीन दशकों से अधिक समय से, कर्नाटक में जिस भी सत्तारूढ़ दल ने विधायी...

राजनीति

डिंडौरी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 14 हजार नए नाम:कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में दी जानकारी

डिंडौरी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 14 हजार नए नाम:कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में दी जानकारी

डिंडौरी में शनिवार को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह जानकारी दी गई। प्रकाशित सूची के अनुसार, जिले में लगभग 14 हजार नए मतदाता जोड़े गए हैं। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों के नागरिक अंतिम प्रकाशन सूची की जांच संबंधित मतदान केंद्र, पंजीयन कार्यालय या अन्य निर्धारित स्थलों पर कर सकते हैं। मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर भी सर्च सुविधा के साथ उपलब्ध है। 23 दिसंबर से 29 जनवरी 2026 के बीच एसआईआर (Special Intensive Revision) के दौरान 14,334 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए और 1,652 नाम हटाए गए हैं। वोटर्स की वर्तमान स्थिति नवीनतम मतदाता सूची के अनुसार, जिले में कुल 5 लाख 19 हजार 881 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 2 लाख 59 हजार 360 पुरुष मतदाता और 2 लाख 60 हजार 511 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 10 थर्ड जेंडर के मतदाता भी सूची में दर्ज किए गए हैं। विधानसभा शहपुरा में 2 लाख 74 हजार 632 मतदाता और डिंडौरी विधानसभा में 2 लाख 48 हजार 249 मतदाता दर्ज हैं। जिले में कुल 701 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहपुरा में 364 और डिंडोरी में 337 मतदान केंद्र शामिल हैं। जिले की अनुमानित जनसंख्या 8 लाख 60 हजार 103 है। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम निर्वाचक नामावली की हार्ड कॉपी और एक सीडी भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जेपी यादव, एसडीएम भारती मरावी, राकेश अवधिया सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket