Thursday, 30 Jul 2026 | 08:36 PM

Trending :

EXCLUSIVE

RCA के पूर्व कन्वीनर को 24 लाख की रिकवरी नोटिस:एसोसिएशन के फंड का गलत तरीके से इस्तेमाल किया, वकीलों को लाखों रुपए बांटे

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी ने पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत को 24 लाख रुपए की रिकवरी का नोटिस जारी किया है। कमेटी का आरोप है कि कुमावत ने अपने कार्यकाल के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए RCA के फंड से वकीलों को अनुचित भुगतान किया। यह राशि जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DCA) सवाई माधोपुर से जुड़े मामलों में वकीलों को दी गई है। RCA बोला- संस्था पर कानूनी खर्च उठाने की कोई जिम्मेदारी नहीं 11 मई 2026 को जारी नोटिस में कहा गया है कि RCA के खातों और वित्तीय रिकॉर्ड की समीक्षा के दौरान यह भुगतान सामने आया। एडहॉक कमेटी ने मामले की जांच के बाद DCA से जुड़े विवाद या मुकदमेबाजी में कानूनी खर्च उठाने की RCA की कोई बाध्यता या जिम्मेदारी नहीं बनती। राशि व्यक्तिगत रूप से वसूलने का निर्णय नोटिस में लिखा गया है- कमेटी ने 24 लाख रुपए दीनदयाल कुमावत से व्यक्तिगत रूप से वसूलने का निर्णय लिया है। दीनदयाल ने कन्वीनर पद का दुरुपयोग करते हुए RCA के फंड का गैर कानूनी तरीके से इस्तेमाल किया है। RCA एक खेल संस्था है और उसके फंड का उपयोग केवल क्रिकेट गतिविधियों के संचालन, विकास और प्रशासनिक कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए। 7 दिन में जमा करने को कहा, कार्रवाई की चेतावनी RCA ने नोटिस के जरिए दीनदयाल कुमावत को 7 दिन के भीतर 24 लाख रुपए जमा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि तय समय में भुगतान नहीं किया तो कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जून 2025 को बनाया था कन्वीनर RCA की कार्यकारिणी को भंग कर सरकार ने 28 मार्च 2024 को एडहॉक कमेटी का गठन किया था। तब भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी को कन्वीनर बनाया गया था। सरकार ने 28 जून 2025 को एडहॉक कमेटी में बदलाव किया था। बिहाणी को हटाकर सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत को कमेटी का कन्वीनर बनाया गया था। अब दीनदयाल कुमावत को हटाकर भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव को कन्वीनर नियुक्त किया गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सना मलिक ने मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत बहुविवाह का बचाव करके विवाद खड़ा कर दिया, यूसीसी बहस वापस आई

June 25, 2026/
10:08 pm

महाराष्ट्र विधायक सना मलिक ने मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत बहुविवाह का बचाव करके विवाद को जन्म दिया है, जिससे...

नसबंदी कैंप में सर्जन ने ऑपरेशन नहीं किए:कहा- यहां सुविधाएं और सामान नहीं, लोग बोले- जब व्यवस्था नहीं थी, तो प्रचार क्यों किया?

February 24, 2026/
9:52 pm

बालाघाट जिले के लालबर्रा में 24 फरवरी को नसबंदी शिविर में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। स्वास्थ्य विभाग की तैयारी...

वॉलमार्ट का दांव- छोटे-बड़े हर ऑपरेशन में एआई तैनात:20 लाख कर्मचारियों वाला वॉलमार्ट एआई से रिटेल और शॉपिंग का तरीका बदल रहा

June 9, 2026/
1:19 pm

ग्लोबल रिटेल चेन वॉलमार्ट की सालाना मीटिंग में यह साफ हो गया है कि कंपनी बिजनेस की रफ्तार बढ़ाने के...

गर्मियों के लिए खीरा पुदीना और बूंदी का उपयोग करके आसान और तुरंत बनने वाला रायता रेसिपी

March 13, 2026/
11:17 pm

इजी रायता रेसिपी | छवि: फ्रीपिक गर्मियों में रायता कैसे बनाएं: गर्मी का मौसम आते ही कुछ प्रभाव और ठंडक...

Shiney Ahuja Rape Case Controversial Story; Maid

February 24, 2026/
4:30 am

36 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-6 में जानिए शाइनी आहूजा रेप...

छवि अपलोड की गई

July 2, 2026/
9:03 pm

तंत्रिका चमक के लिए ग्रीष्मकालीन त्वचा देखभाल युक्तियाँ: गर्मी का मौसम अपने साथ चिपचिपापन, मछली और टमाटर लेकर आता है।...

फ्रांस चौथी बार फुटबॉल वर्ल्डकप के क्वार्टर फाइनल में:एमबाप्पे का पेनल्टी पर गोल; मोरक्को दूसरी बार टॉप-8 में पहुंचा

July 5, 2026/
7:09 am

फ्रांस फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। उसने चौथी बार टॉप-8 में जगह बनाई है। फ्रांसीसी...

कार की टक्कर से उछलकर सड़क पर जा गिरा छात्र:ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, छात्र को मामूली चोट

April 22, 2026/
10:28 am

ग्वालियर में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे छात्र को टक्कर मार दी। यह घटना पास लगे...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

RCA के पूर्व कन्वीनर को 24 लाख की रिकवरी नोटिस:एसोसिएशन के फंड का गलत तरीके से इस्तेमाल किया, वकीलों को लाखों रुपए बांटे

RCA के पूर्व कन्वीनर को 24 लाख की रिकवरी नोटिस:एसोसिएशन के फंड का गलत तरीके से इस्तेमाल किया, वकीलों को लाखों रुपए बांटे

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी ने पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत को 24 लाख रुपए की रिकवरी का नोटिस जारी किया है। कमेटी का आरोप है कि कुमावत ने अपने कार्यकाल के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए RCA के फंड से वकीलों को अनुचित भुगतान किया। यह राशि जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DCA) सवाई माधोपुर से जुड़े मामलों में वकीलों को दी गई है। RCA बोला- संस्था पर कानूनी खर्च उठाने की कोई जिम्मेदारी नहीं 11 मई 2026 को जारी नोटिस में कहा गया है कि RCA के खातों और वित्तीय रिकॉर्ड की समीक्षा के दौरान यह भुगतान सामने आया। एडहॉक कमेटी ने मामले की जांच के बाद DCA से जुड़े विवाद या मुकदमेबाजी में कानूनी खर्च उठाने की RCA की कोई बाध्यता या जिम्मेदारी नहीं बनती। राशि व्यक्तिगत रूप से वसूलने का निर्णय नोटिस में लिखा गया है- कमेटी ने 24 लाख रुपए दीनदयाल कुमावत से व्यक्तिगत रूप से वसूलने का निर्णय लिया है। दीनदयाल ने कन्वीनर पद का दुरुपयोग करते हुए RCA के फंड का गैर कानूनी तरीके से इस्तेमाल किया है। RCA एक खेल संस्था है और उसके फंड का उपयोग केवल क्रिकेट गतिविधियों के संचालन, विकास और प्रशासनिक कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए। 7 दिन में जमा करने को कहा, कार्रवाई की चेतावनी RCA ने नोटिस के जरिए दीनदयाल कुमावत को 7 दिन के भीतर 24 लाख रुपए जमा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि तय समय में भुगतान नहीं किया तो कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जून 2025 को बनाया था कन्वीनर RCA की कार्यकारिणी को भंग कर सरकार ने 28 मार्च 2024 को एडहॉक कमेटी का गठन किया था। तब भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी को कन्वीनर बनाया गया था। सरकार ने 28 जून 2025 को एडहॉक कमेटी में बदलाव किया था। बिहाणी को हटाकर सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत को कमेटी का कन्वीनर बनाया गया था। अब दीनदयाल कुमावत को हटाकर भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव को कन्वीनर नियुक्त किया गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket