Monday, 14 Sep 2026 | 04:22 PM

Trending :

भारत नेपाल को रोज 18 घंटे 654 MW बिजली देगा:यह 28 लाख घरों की जरूरत के बराबर; बाढ़ से नेपाल में बिजली उत्पादन घटा सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का सेलिब्रेशन:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना के साथ की पूजा, पति गोविंदा नजर नहीं आए ईरान में अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया:बचने के लिए 2 दिन पहाड़ में छिपा रहा; अप्रैल में गिरा था F-15 विमान पाकिस्तान ने आतंकी मसूद-अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया:भगोड़ा घोषित किया; अक्टूबर में FATF बैठक होनी है, उससे पहले कार्रवाई की पाकिस्तान ने आतंकी मसूद-अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया:भगोड़ा घोषित किया; अक्टूबर में FATF बैठक होनी है, उससे पहले कार्रवाई की हनुमान अंश ने 38वें दिन कमाए 22 करोड़:कुल कलेक्श 268 करोड़, मिर्जापुर-हैवान से ज्यादा हो रही कमाई; अब मेकर्स तुलसीदास पर बनाएंगे फिल्म राम बोला
EXCLUSIVE

Eye Care: गर्म हवाओं ने बढ़ाई आंखों की जलन! आजमाएं डॉक्टर के बताए 5 आसान उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

authorimg

Last Updated:

Eye Infection in Summer: हरियाणा के अंबाला में बढ़ती गर्मी, तेज धूप और धूल भरी हवाओं का असर अब लोगों की आंखों पर भी दिखाई देने लगा है. आंखों में जलन, खुजली, लालिमा और पानी आने की शिकायतों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में पिछले कुछ दिनों में आंखों के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है. डॉक्टरों के मुताबिक गर्म हवा और धूल के महीन कण आंखों में एलर्जी और संक्रमण पैदा कर रहे हैं. खासकर दोपहिया वाहन चालकों, मजदूरों और बुजुर्गों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है.

अंबाला: लगातार बढ़ रही गर्मी और धूल भरी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. इसका असर अब लोगों की आंखों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है. तेज धूप, गर्म हवाओं और हवा में उड़ रही धूल-मिट्टी की वजह से आंखों में जलन, खुजली, लालिमा, पानी आना और संक्रमण जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. इसका असर अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भी देखने को मिल रहा है. अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जानकारी के मुताबिक करीब 10 दिन पहले तक रोजाना लगभग 120 मरीज आंखों के इलाज के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 200 से ज्यादा हो गई है. इनमें 25 से 30 मरीज ऐसे हैं, जो आंखों में संक्रमण, जलन और लगातार पानी आने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं.

दोपहिया चालक और मजदूर ज्यादा प्रभावित
डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्म हवाओं के साथ उड़ने वाले धूल के छोटे कण आंखों में जाकर एलर्जी और संक्रमण पैदा कर रहे हैं. यह समस्या सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों, खुले में काम करने वाले मजदूरों और बुजुर्गों में देखने को मिल रही है. अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव और बढ़ते तापमान का असर शरीर के साथ-साथ आंखों पर भी पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है कि लोग अपनी आंखों को धूल और तेज धूप से बचाएं.

घर से बाहर निकलते समय पहनें चश्मा
डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने सलाह दी कि घर से बाहर निकलते समय धूप का चश्मा जरूर पहनना चाहिए. इससे आंखों को गर्म हवा और धूल से काफी हद तक बचाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में गुलाब जल को आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. आंखों में एक-दो बूंद गुलाब जल डालकर कुछ देर आराम करने से जलन में राहत मिल सकती है. इसके अलावा आंवला के पानी का इस्तेमाल भी आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है.
यह भी पढ़ें: दादी-नानी का अचूक नुस्खा! भीषण गर्मी में अमृत है ये शरबत, कब्ज और लू से दिलाएगा राहत

त्रिफला जल से मिल सकती है राहत
डॉ. मीनाक्षी शर्मा के अनुसार त्रिफला जल आंखों की थकान, लालिमा, खुजली और जलन कम करने में मददगार हो सकता है. इसके लिए रातभर त्रिफला को पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को अच्छी तरह छानकर आंखों को धोएं. उन्होंने बताया कि आई कप में यह पानी भरकर कुछ देर आंखों को उसमें रखने से भी राहत मिल सकती है.

हल्दी वाला दूध और खीरा भी फायदेमंद
उन्होंने बताया कि दूध में हल्दी मिलाकर पीने से आंखों की एलर्जी में फायदा मिलता है. वहीं आंखों के आसपास एलोवेरा जेल लगाने और खीरा या ककड़ी के पतले टुकड़े रखने से भी ठंडक मिलती है और जलन कम होती है. उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि अगर आंखों में लगातार लालिमा, ज्यादा जलन या धुंधला दिखाई देने जैसी परेशानी हो रही हो तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से जांच जरूर कराएं.

बाहर से आते ही तुरंत ठंडा पानी न डालें
डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद में पीपल, जामुन, आम और बरगद के पत्तों का काढ़ा भी आंखों के लिए लाभकारी माना गया है. हालांकि इसका उपयोग करने से पहले उसे कपड़े से अच्छी तरह छानना जरूरी होता है. उन्होंने यह भी कहा कि बाहर से घर आने के तुरंत बाद आंखों पर ठंडे पानी के छींटे नहीं मारने चाहिए. पहले शरीर का तापमान सामान्य होने दें, उसके बाद ही आंखों को पानी से धोएं. अचानक ठंडा पानी डालने से आंखें लाल होने का खतरा बढ़ सकता है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चेस में ‘चीटिंग’ का सस्पेंस:हार से बौखलाए कार्लसन भिड़ने पहुंच गए थे नीमन से, 4 साल बाद भी नहीं मिला बेईमानी का सबूत

April 11, 2026/
2:58 pm

शतरंज की बिसात पर मोहरे अक्सर गहरी खामोशी व एकाग्रता के साथ चले जाते हैं। लेकिन 2022 में एक ऐसी...

दमोह में 14 साल का बच्चा गड्ढे में डूबा, मौत:महुआ बिनने के लिए घर से निकला था, पिता ने खोजबीन के बाद निकाला शव

April 1, 2026/
6:24 pm

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सैलवाड़ा गांव में एक 14 साल के बच्चे की कुएं में डूबने से...

पंजाबी सिंगर की हत्या, लाश नहर में मिली:लुधियाना से गनपॉइंट पर किडनैप किया; आरोपी जबरन शादी करना चाहता था

May 19, 2026/
12:58 pm

लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या कर दी गई। आज सुबह 11 बजे उनका...

भारत पेट्रोलियम डिपो में 129 करोड़ का घपला:इंदौर में पेट्रोल-डीजल फ्री में भरवाया, फ्लीट कार्ड में गड़बड़ी की; 7 व्यापारी-ट्रांसपोर्टरों पर FIR

April 2, 2026/
12:02 am

इंदौर के मांगलिया स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो में 129 करोड़ 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है। मामला BPCL...

सीधी के सम्राट चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन:पूर्व मंत्री पटेल के नेतृत्व में महंगाई-बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों को लेकर दिया धरना

April 6, 2026/
6:38 pm

सीधी जिला मुख्यालय के सम्राट चौक पर सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने जनहित के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।...

लंबी उम्र के ‘जेनेटिक ब्लूप्रिंट’ पर काम:लॉन्जिविटी इंडिया बना रहा है भारतीयों के लिए सेहत का ‘स्वदेशी पैमाना’

April 7, 2026/
3:22 pm

जब आप ब्लड टेस्ट करवाते हैं और रिपोर्ट में आपकी वैल्यू नॉर्मल आती है, तो क्या आप वाकई सुरक्षित हैं?...

ईरान होर्मुज में जहाजों पर टैक्स लगा सकता है:कहा- देश की सुरक्षा के लिए जरूरी; अमेरिका से जब्त फंड जारी करने की मांग

June 14, 2026/
6:39 am

ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने और व्यवस्था बनाए रखने के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Eye Care: गर्म हवाओं ने बढ़ाई आंखों की जलन! आजमाएं डॉक्टर के बताए 5 आसान उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

authorimg

Last Updated:

Eye Infection in Summer: हरियाणा के अंबाला में बढ़ती गर्मी, तेज धूप और धूल भरी हवाओं का असर अब लोगों की आंखों पर भी दिखाई देने लगा है. आंखों में जलन, खुजली, लालिमा और पानी आने की शिकायतों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में पिछले कुछ दिनों में आंखों के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है. डॉक्टरों के मुताबिक गर्म हवा और धूल के महीन कण आंखों में एलर्जी और संक्रमण पैदा कर रहे हैं. खासकर दोपहिया वाहन चालकों, मजदूरों और बुजुर्गों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है.

अंबाला: लगातार बढ़ रही गर्मी और धूल भरी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. इसका असर अब लोगों की आंखों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है. तेज धूप, गर्म हवाओं और हवा में उड़ रही धूल-मिट्टी की वजह से आंखों में जलन, खुजली, लालिमा, पानी आना और संक्रमण जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. इसका असर अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भी देखने को मिल रहा है. अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जानकारी के मुताबिक करीब 10 दिन पहले तक रोजाना लगभग 120 मरीज आंखों के इलाज के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 200 से ज्यादा हो गई है. इनमें 25 से 30 मरीज ऐसे हैं, जो आंखों में संक्रमण, जलन और लगातार पानी आने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं.

दोपहिया चालक और मजदूर ज्यादा प्रभावित
डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्म हवाओं के साथ उड़ने वाले धूल के छोटे कण आंखों में जाकर एलर्जी और संक्रमण पैदा कर रहे हैं. यह समस्या सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों, खुले में काम करने वाले मजदूरों और बुजुर्गों में देखने को मिल रही है. अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव और बढ़ते तापमान का असर शरीर के साथ-साथ आंखों पर भी पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है कि लोग अपनी आंखों को धूल और तेज धूप से बचाएं.

घर से बाहर निकलते समय पहनें चश्मा
डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने सलाह दी कि घर से बाहर निकलते समय धूप का चश्मा जरूर पहनना चाहिए. इससे आंखों को गर्म हवा और धूल से काफी हद तक बचाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में गुलाब जल को आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. आंखों में एक-दो बूंद गुलाब जल डालकर कुछ देर आराम करने से जलन में राहत मिल सकती है. इसके अलावा आंवला के पानी का इस्तेमाल भी आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है.
यह भी पढ़ें: दादी-नानी का अचूक नुस्खा! भीषण गर्मी में अमृत है ये शरबत, कब्ज और लू से दिलाएगा राहत

त्रिफला जल से मिल सकती है राहत
डॉ. मीनाक्षी शर्मा के अनुसार त्रिफला जल आंखों की थकान, लालिमा, खुजली और जलन कम करने में मददगार हो सकता है. इसके लिए रातभर त्रिफला को पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को अच्छी तरह छानकर आंखों को धोएं. उन्होंने बताया कि आई कप में यह पानी भरकर कुछ देर आंखों को उसमें रखने से भी राहत मिल सकती है.

हल्दी वाला दूध और खीरा भी फायदेमंद
उन्होंने बताया कि दूध में हल्दी मिलाकर पीने से आंखों की एलर्जी में फायदा मिलता है. वहीं आंखों के आसपास एलोवेरा जेल लगाने और खीरा या ककड़ी के पतले टुकड़े रखने से भी ठंडक मिलती है और जलन कम होती है. उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि अगर आंखों में लगातार लालिमा, ज्यादा जलन या धुंधला दिखाई देने जैसी परेशानी हो रही हो तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से जांच जरूर कराएं.

बाहर से आते ही तुरंत ठंडा पानी न डालें
डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद में पीपल, जामुन, आम और बरगद के पत्तों का काढ़ा भी आंखों के लिए लाभकारी माना गया है. हालांकि इसका उपयोग करने से पहले उसे कपड़े से अच्छी तरह छानना जरूरी होता है. उन्होंने यह भी कहा कि बाहर से घर आने के तुरंत बाद आंखों पर ठंडे पानी के छींटे नहीं मारने चाहिए. पहले शरीर का तापमान सामान्य होने दें, उसके बाद ही आंखों को पानी से धोएं. अचानक ठंडा पानी डालने से आंखें लाल होने का खतरा बढ़ सकता है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket