Sunday, 11 Oct 2026 | 09:28 AM

Trending :

Delhi Piragarhi Case | Mystery Baba Role in Piragarhi Case- मौत से पहले दिखा था रहस्यमयी ‘तांत्रिक’, कौन था वो, पीरागढ़ी केस में क्या रोल? 3 लाशों का केस उलझा

authorimg

Delhi Piragarhi Case: देश की राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में कार के अंदर तीन लोगों के शव मिलने का मामला अब और रहस्यमय होता जा रहा है. शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ कई नए खुलासे सामने आने लगे हैं. सबसे चौंकाने वाला पहलू एक रहस्यमयी ‘तांत्रिक’ का सामने आना है, जिसे मौत से पहले तीनों मृतकों के साथ देखा गया था. पुलिस ने इस तांत्रिकको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की जांच से पुलिस इस मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. तीनों शव कार के अंदर मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

यह घटना रविवार दोपहर सामने आई जब पुलिस को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास खड़ी एक कार में तीन लोगों के बेहोश होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर तीनों को मृत पाया. कार के दरवाजे अंदर से लॉक थे और शवों के पास शराब की बोतलें और डिस्पोजेबल ग्लास मिले. दो शवों के मुंह से उल्टी भी मिली, जिससे जहर या किसी रसायन के सेवन की आशंका जताई जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई साजिश छिपी हुई है.

पुलिस ने रणधीर और शिव नरेश का पोस्टमार्टम करा लिया है.

पीरागढ़ी में तीनों लोगों की मौत कैसे हुई?

शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि तीनों ने जहर मिला पेय पदार्थ पिया हो सकता है. शवों के पास शराब की बोतल और डिस्पोजेबल ग्लास मिले हैं. दो मृतकों के मुंह से उल्टी भी मिली, जिससे जहरीले पदार्थ के सेवन की संभावना जताई जा रही है. हालांकि पुलिस फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इसके बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा.

इस मामले में रहस्यमयी तांत्रिक की भूमिका क्या है?

पुलिस जांच में सामने आया है कि मौत से पहले तीनों मृतक एक तांत्रिक से मिले थे. सीसीटीवी फुटेज में तांत्रिक को कार की फ्रंट सीट पर बैठे देखा गया है. पुलिस को शक है कि तांत्रिक इस मामले की अहम कड़ी हो सकता है. फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तांत्रिक का तीनों से क्या संबंध था.

तीनों मृतकों के बीच क्या संबंध था?

पुलिस के अनुसार रणधीर और शिव नरेश पिछले कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे और प्रॉपर्टी कारोबार में जुड़े हुए थे. लक्ष्मी देवी बुजुर्गों की देखभाल से जुड़ा काम करती थीं. जांच में सामने आया है कि तीनों एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे, लेकिन परिवार के कुछ लोगों को लक्ष्मी के बारे में जानकारी नहीं थी. इससे मामले में कई नए सवाल खड़े हो गए हैं.

पुलिस इस मामले की जांच कैसे कर रही है?

पुलिस ने तीनों मृतकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और कॉल रिकॉर्ड, मैसेज और चैट की जांच की जा रही है. इसके अलावा कार के रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस तांत्रिक से पूछताछ के साथ-साथ जहर या साजिश के एंगल पर भी जांच कर रही है. फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना है.

  • पुलिस जांच में सामने आया है कि रविवार सुबह तीनों पीरागढ़ी इलाके से निकले थे और बाद में उत्तर-पूर्वी दिल्ली गए थे. इसी दौरान उनकी तांत्रिक से मुलाकात हुई थी. दोपहर में वे फिर पीरागढ़ी लौटे और बाद में उनकी लाश कार में मिली. फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को जोड़कर जांच कर रही है.
  • परिवार के सदस्यों ने आत्महत्या की संभावना को खारिज किया है. रणधीर के परिवार का कहना है कि वह खुशमिजाज व्यक्ति थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था. परिवार का दावा है कि रणधीर सामान्य तरीके से घर से निकले थे और उन्होंने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था. इससे पुलिस के सामने मामला और उलझता नजर आ रहा है.

पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने रणधीर और शिव नरेश का पोस्टमार्टम करा लिया है, जबकि लक्ष्मी का पोस्टमार्टम बाकी है. तीनों का विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिससे शरीर में मौजूद रसायनों की जांच की जाएगी. रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और मामले की असली सच्चाई सामने आ सकती है. पुलिस ने कहा है कि जांच के सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
क्यूबा के राष्ट्रपति के अनसुने किस्से:अमेरिका को चुनौती देने वाले डियाज ने कभी लंबे बालों के लिए बगावत की थी

May 20, 2026/
12:31 pm

रूढ़िवादी कम्युनिस्ट विचारधारा के सबसे मजबूत गढ़ क्यूबा में बदलाव की बयार लाना कभी आसान नहीं रहा। लेकिन इस देश...

रानी पद्मावती का जौहर कायरता नहीं बहादुरी:स्वरा भास्कर के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, धर्म परिवर्तन पर भी तंज कसा

September 7, 2026/
9:04 am

धीरेंद्र शास्त्री ने स्वरा भास्कर के उस बयान की निंदा की है, जिसमें उन्होंने रानी पद्मावती के जौहर को कायरता...

रायपुर की पिच पर बेंगलुरु को मिल सकता है फायदा:उमेश यादव ने कहा- गेंदबाजी में संघर्ष कर रही मुंबई,10 मई को होगा मुकाबला

May 8, 2026/
5:40 pm

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रिवेंज वीक में 10 मई को रायपुर में हाई-वोल्टेज मुकाबला...

World News Updates; Trump Pakistan China

May 17, 2026/
7:42 am

13 मिनट पहले कॉपी लिंक मालदीव में इटली के 5 गोताखोरों की मौत के बाद चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन...

'आप उस कुर्सी के लायक नहीं हैं': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी की आलोचना की, पीएम मोदी की तारीफ की | राजनीति समाचार

February 17, 2026/
10:01 am

आखरी अपडेट:17 फरवरी, 2026, 10:01 IST निष्कासित कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने प्रधानमंत्री मोदी के आचरण की प्रशंसा करते...

Life Amazing Secrets Hindi Version; Gaur Gopal Das Book

April 9, 2026/
4:30 am

4 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक किताब का नाम: जीवन के अद्भुत रहस्य (‘लाइफ्स अमेजिंग सीक्रेट्स’ का हिंदी अनुवाद)...

Shubman Gill (left) and Abhishek Sharma (AP Photo)

May 12, 2026/
6:41 pm

आखरी अपडेट:12 मई, 2026, 18:41 IST 30 विधायकों वाला एक विद्रोही अन्नाद्रमुक गुट महत्वपूर्ण शक्ति परीक्षण से ठीक 24 घंटे...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Delhi Piragarhi Case | Mystery Baba Role in Piragarhi Case- मौत से पहले दिखा था रहस्यमयी ‘तांत्रिक’, कौन था वो, पीरागढ़ी केस में क्या रोल? 3 लाशों का केस उलझा

authorimg

Delhi Piragarhi Case: देश की राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में कार के अंदर तीन लोगों के शव मिलने का मामला अब और रहस्यमय होता जा रहा है. शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ कई नए खुलासे सामने आने लगे हैं. सबसे चौंकाने वाला पहलू एक रहस्यमयी ‘तांत्रिक’ का सामने आना है, जिसे मौत से पहले तीनों मृतकों के साथ देखा गया था. पुलिस ने इस तांत्रिकको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की जांच से पुलिस इस मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. तीनों शव कार के अंदर मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

यह घटना रविवार दोपहर सामने आई जब पुलिस को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास खड़ी एक कार में तीन लोगों के बेहोश होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर तीनों को मृत पाया. कार के दरवाजे अंदर से लॉक थे और शवों के पास शराब की बोतलें और डिस्पोजेबल ग्लास मिले. दो शवों के मुंह से उल्टी भी मिली, जिससे जहर या किसी रसायन के सेवन की आशंका जताई जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई साजिश छिपी हुई है.

पुलिस ने रणधीर और शिव नरेश का पोस्टमार्टम करा लिया है.

पीरागढ़ी में तीनों लोगों की मौत कैसे हुई?

शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि तीनों ने जहर मिला पेय पदार्थ पिया हो सकता है. शवों के पास शराब की बोतल और डिस्पोजेबल ग्लास मिले हैं. दो मृतकों के मुंह से उल्टी भी मिली, जिससे जहरीले पदार्थ के सेवन की संभावना जताई जा रही है. हालांकि पुलिस फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इसके बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा.

इस मामले में रहस्यमयी तांत्रिक की भूमिका क्या है?

पुलिस जांच में सामने आया है कि मौत से पहले तीनों मृतक एक तांत्रिक से मिले थे. सीसीटीवी फुटेज में तांत्रिक को कार की फ्रंट सीट पर बैठे देखा गया है. पुलिस को शक है कि तांत्रिक इस मामले की अहम कड़ी हो सकता है. फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तांत्रिक का तीनों से क्या संबंध था.

तीनों मृतकों के बीच क्या संबंध था?

पुलिस के अनुसार रणधीर और शिव नरेश पिछले कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे और प्रॉपर्टी कारोबार में जुड़े हुए थे. लक्ष्मी देवी बुजुर्गों की देखभाल से जुड़ा काम करती थीं. जांच में सामने आया है कि तीनों एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे, लेकिन परिवार के कुछ लोगों को लक्ष्मी के बारे में जानकारी नहीं थी. इससे मामले में कई नए सवाल खड़े हो गए हैं.

पुलिस इस मामले की जांच कैसे कर रही है?

पुलिस ने तीनों मृतकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और कॉल रिकॉर्ड, मैसेज और चैट की जांच की जा रही है. इसके अलावा कार के रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस तांत्रिक से पूछताछ के साथ-साथ जहर या साजिश के एंगल पर भी जांच कर रही है. फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना है.

  • पुलिस जांच में सामने आया है कि रविवार सुबह तीनों पीरागढ़ी इलाके से निकले थे और बाद में उत्तर-पूर्वी दिल्ली गए थे. इसी दौरान उनकी तांत्रिक से मुलाकात हुई थी. दोपहर में वे फिर पीरागढ़ी लौटे और बाद में उनकी लाश कार में मिली. फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को जोड़कर जांच कर रही है.
  • परिवार के सदस्यों ने आत्महत्या की संभावना को खारिज किया है. रणधीर के परिवार का कहना है कि वह खुशमिजाज व्यक्ति थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था. परिवार का दावा है कि रणधीर सामान्य तरीके से घर से निकले थे और उन्होंने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था. इससे पुलिस के सामने मामला और उलझता नजर आ रहा है.

पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने रणधीर और शिव नरेश का पोस्टमार्टम करा लिया है, जबकि लक्ष्मी का पोस्टमार्टम बाकी है. तीनों का विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिससे शरीर में मौजूद रसायनों की जांच की जाएगी. रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और मामले की असली सच्चाई सामने आ सकती है. पुलिस ने कहा है कि जांच के सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket