Saturday, 21 Nov 2026 | 09:33 AM

Trending :

Jasprit Bumrah; ICC Test Rankings 2026 Players List

  • Hindi News
  • Sports
  • Jasprit Bumrah; ICC Test Rankings 2026 Players List | Yashasvi Jaiswal Shubman Gill

स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को जारी ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग में अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है। टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल 8वें और 9वें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, मीरपुर टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 104 रनों की शानदार जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों को ICC टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। जीत के हीरो रहे कप्तान नजमुल हुसैन शांतो अब अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

जो रूट बल्लेबाजों में नंबर-1 इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट 880 अंकों के साथ टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर काबिज हैं। हैरी ब्रूक दूसरे, ट्रैविस हेड तीसरे और स्टीव स्मिथ चौथे स्थान पर हैं। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो यशस्वी जायसवाल 750 अंकों के साथ 8वें स्थान पर हैं। वहीं, शुभमन गिल ने एक स्थान की छलांग लगाई है और वे 730 अंकों के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे नजमुल हुसैन शांतो ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में 16 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है। अब वे संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जो उनके टेस्ट करियर की बेस्ट रेटिंग है।

गेंदबाजों में बुमराह का राज गेंदबाजों की लिस्ट में बुमराह 879 अंकों के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं। उनके बाद दूसरे सबसे सफल भारतीय मोहम्मद सिराज हैं, जो 12वें स्थान पर हैं। स्पिनर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव 14वें और 15वें स्थान पर काबिज हैं।

कमिंस और स्टार्क को फायदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने रैंकिंग में सुधार किया है। स्टार्क दूसरे और कमिंस चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी भी आगे बढ़ते हुए तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

2026 में भारत ने नहीं खेला कोई मैच भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2026 सीजन में अभी तक कोई मुकाबला नहीं खेला है। टीम इंडिया ने अपना आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेला था।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Europe Jet Fuel Shortage Risk

April 22, 2026/
2:25 pm

13 मिनट पहले कॉपी लिंक जर्मनी की एयरलाइन लुफ्थांसा ने मई से अक्टूबर तक 20 हजार शॉर्ट-हॉल फ्लाइट्स रद्द करने...

Rajasthan RPSC Physiotherapist Recruitment 2026

July 22, 2026/
7:52 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा फिजियोथैरेपिस्ट (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं विभाग) के कुल 20 पदों पर भर्ती का...

ऑपरेशन के बाद युवक की मौत पर सतना में हंगामा:परिजनों ने शव रखकर जाम किया; 20 करोड़ मुआवजा और डॉक्टरों पर केस की मांग

April 13, 2026/
11:05 pm

सतना में कथित तौर पर डॉक्टरों की लापरवाही के कारण सोमवार को एक युवक की रीवा में मौत हो गई।...

पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी:नई दरें 1 जून से लागू होंगी; देश के भीतर ईंधन खरीदने वालों पर कोई असर नहीं

May 31, 2026/
7:32 am

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। शनिवार को जारी एक...

टीएमसी के बागी सांसद पार्टी की पहचान और प्रतीक पर कानूनी लड़ाई शुरू करने के लिए तैयार, एनसीपीआई में विलय की संभावना | न्यूज18

June 15, 2026/
4:22 pm

सूत्रों का कहना है कि बागी टीएमसी सांसद तृणमूल कांग्रेस की पहचान और प्रतीक पर कानूनी लड़ाई शुरू करने के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Jasprit Bumrah; ICC Test Rankings 2026 Players List

Jasprit Bumrah; ICC Test Rankings 2026 Players List
  • Hindi News
  • Sports
  • Jasprit Bumrah; ICC Test Rankings 2026 Players List | Yashasvi Jaiswal Shubman Gill

स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को जारी ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग में अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है। टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल 8वें और 9वें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, मीरपुर टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 104 रनों की शानदार जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों को ICC टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। जीत के हीरो रहे कप्तान नजमुल हुसैन शांतो अब अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

जो रूट बल्लेबाजों में नंबर-1 इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट 880 अंकों के साथ टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर काबिज हैं। हैरी ब्रूक दूसरे, ट्रैविस हेड तीसरे और स्टीव स्मिथ चौथे स्थान पर हैं। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो यशस्वी जायसवाल 750 अंकों के साथ 8वें स्थान पर हैं। वहीं, शुभमन गिल ने एक स्थान की छलांग लगाई है और वे 730 अंकों के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे नजमुल हुसैन शांतो ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में 16 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है। अब वे संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जो उनके टेस्ट करियर की बेस्ट रेटिंग है।

गेंदबाजों में बुमराह का राज गेंदबाजों की लिस्ट में बुमराह 879 अंकों के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं। उनके बाद दूसरे सबसे सफल भारतीय मोहम्मद सिराज हैं, जो 12वें स्थान पर हैं। स्पिनर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव 14वें और 15वें स्थान पर काबिज हैं।

कमिंस और स्टार्क को फायदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने रैंकिंग में सुधार किया है। स्टार्क दूसरे और कमिंस चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी भी आगे बढ़ते हुए तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

2026 में भारत ने नहीं खेला कोई मैच भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2026 सीजन में अभी तक कोई मुकाबला नहीं खेला है। टीम इंडिया ने अपना आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेला था।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket