Thursday, 05 Nov 2026 | 02:24 AM

Trending :

टाटा मोटर्स CV का मुनाफा 33% बढ़ा:चौथी तिमाही में यह ₹1,793 करोड़ रहा, रेवेन्यू 19% उछला; कंपनी ₹4 डिविडेंड देगी

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स को FY26 की चौथी तिमाही में ₹1,793 करोड़ का कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹1,340 करोड़ का मुनाफा हुआ था। यानी सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 33.8% बढ़ा है। यह ग्रोथ बिक्री में बढ़ोत्तरी और बेहतर मार्जिन की वजह से मिली है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 19.3% बढ़कर 26,098 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की सामान तिमाही में यह 21,863 करोड़ रुपए रहा था। मुनाफे में आई इस तेजी को देखते हुए बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स के लिए 4 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है। Q4 में 1.32 लाख कमर्शियल गाड़ियां बेचीं टाटा मोटर्स ने चौथी तिमाही में 1.32 लाख कमर्शियल गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 25% ज्यादा हैं। पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो कुल बिक्री 14% बढ़कर 4.28 लाख यूनिट रही। घरेलू बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी (VAHAN मार्केट शेयर) 35.7% रही। इसमें हैवी कमर्शियल व्हीकल (HCV) सेगमेंट में कंपनी का दबदबा सबसे ज्यादा 55% रहा। इस साल 17 नेक्स्ट-जेनरेशन ट्रक लॉन्च किए कंपनी ने इस साल 17 नेक्स्ट-जेनरेशन ट्रक लॉन्च किए हैं। इसके अलावा भारत के नए लेबर कोड लागू होने की वजह से ग्रेच्युटी और अन्य प्रावधानों में बदलाव का असर भी वित्तीय नतीजों पर दिखा है। मार्च तिमाही में इसके चलते 214 करोड़ रुपए का नेट रिवर्सल दर्ज किया गया, जिसे अनुमानों में बदलाव के तौर पर दिखाया गया है। कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा मतलब पूरे ग्रुप का प्रदर्शन कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कॉन्सोलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कॉन्सोलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। यहां, टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर जैसी 100 से ज्यादा सब्सिडियरी और एसोसिएट कंपनियां हैं। इन सभी के फाइनेंशियल रिपोर्ट को मिलाकर कॉन्सोलिडेटेड कहा जाएगा। वहीं, अगर जगुआर लैंड रोवर के अलग रिजल्ट को स्टैंडअलोन कहा जाएगा। क्या होता है EBITDA और EBIT? EBITDA: इसका मतलब है- अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमोरटाइजेशन। यह बताता है कि ब्याज, टैक्स और अन्य खर्चों से पहले कंपनी ने अपने मुख्य कामकाज से कितना कमाया। EBIT: इसे ‘ऑपरेटिंग प्रॉफिट’ भी कहते हैं। यह कंपनी के कामकाज से होने वाली कुल कमाई को दर्शाता है, जिसमें से केवल ब्याज और टैक्स को नहीं घटाया गया होता। नेट कैश पॉजिटिव: जब किसी कंपनी के पास उसके कुल कर्ज (डेट) से ज्यादा कैश या निवेश मौजूद हो, तो उसे नेट कैश पॉजिटिव कहा जाता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन; AICWA ने दुख जताया:कहा- यह सिर्फ परिवार ही नहीं, पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए नुकसान

April 23, 2026/
11:56 am

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने हरियाणवी एक्ट्रेस और डांसर दिव्यांका सिरोही के निधन पर दुख जताया है। सोशल...

एसपी दिलीप सोनी ने नईगढ़ी थाने का निरीक्षण किया:अवैध कारोबार पर सख्ती, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश

April 11, 2026/
10:10 pm

मऊगंज जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने शनिवार रात नईगढ़ी थाने का...

'सतलुज' का विरोध करने वालों पर भड़के जसबीर जस्सी:बोले- यह खालड़ा से हुए धक्के से भी बड़ा धक्का, अब जिक्र भी नहीं करने दोगे

July 7, 2026/
10:12 am

मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सतलुज’ के समर्थन में पंजाबी गायक जसबीर जस्सी सामने आए...

BAN vs AUS Live Score: Follow latest updates from 2nd T20I. (AP Photo)

June 19, 2026/
10:29 am

आखरी अपडेट:19 जून, 2026, 10:29 IST व्हिप जारी होने के बावजूद गुरुवार को नई दिल्ली में बुलाई गई संसदीय दल...

बंगाल की चर्चित भवानीपुर सीट पर महामुकाबला:'मिनी इंडिया' के मन में ममता दीदी, मुकाबले में सुवेंदु दादा; सुरक्षा पर नाराजगी लेकिन योजनाओं में TMC भारी

April 27, 2026/
5:26 pm

दक्षिण कोलकाता के पद्दपुकुर रोड पर 140 साल पुरानी ‘बलराम मलिक एंड राधारमण मलिक’ मिठाई दुकान में एक ट्रे में...

authorimg

April 21, 2026/
2:12 pm

Last Updated:April 21, 2026, 14:12 IST Exotic Fruit Benefit: एम्स और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका से शिक्षा प्राप्त डॉ. सौरभ सेट्ठी...

अमेरिका में शराब की खपत घटी, कमाई पर बड़ा झटका:सर्वे 31% ऑपरेटर्स ने शराब बिक्री में गिरावट की बात कही

March 18, 2026/
1:07 pm

अमेरिका में शराब की खपत घट रही है। इसका सबसे बड़ा असर रेस्तरां बिजनेस पर पड़ रहा है। 2025 के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

टाटा मोटर्स CV का मुनाफा 33% बढ़ा:चौथी तिमाही में यह ₹1,793 करोड़ रहा, रेवेन्यू 19% उछला; कंपनी ₹4 डिविडेंड देगी

टाटा मोटर्स CV का मुनाफा 33% बढ़ा:चौथी तिमाही में यह ₹1,793 करोड़ रहा, रेवेन्यू 19% उछला; कंपनी ₹4 डिविडेंड देगी

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स को FY26 की चौथी तिमाही में ₹1,793 करोड़ का कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹1,340 करोड़ का मुनाफा हुआ था। यानी सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 33.8% बढ़ा है। यह ग्रोथ बिक्री में बढ़ोत्तरी और बेहतर मार्जिन की वजह से मिली है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 19.3% बढ़कर 26,098 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की सामान तिमाही में यह 21,863 करोड़ रुपए रहा था। मुनाफे में आई इस तेजी को देखते हुए बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स के लिए 4 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है। Q4 में 1.32 लाख कमर्शियल गाड़ियां बेचीं टाटा मोटर्स ने चौथी तिमाही में 1.32 लाख कमर्शियल गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 25% ज्यादा हैं। पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो कुल बिक्री 14% बढ़कर 4.28 लाख यूनिट रही। घरेलू बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी (VAHAN मार्केट शेयर) 35.7% रही। इसमें हैवी कमर्शियल व्हीकल (HCV) सेगमेंट में कंपनी का दबदबा सबसे ज्यादा 55% रहा। इस साल 17 नेक्स्ट-जेनरेशन ट्रक लॉन्च किए कंपनी ने इस साल 17 नेक्स्ट-जेनरेशन ट्रक लॉन्च किए हैं। इसके अलावा भारत के नए लेबर कोड लागू होने की वजह से ग्रेच्युटी और अन्य प्रावधानों में बदलाव का असर भी वित्तीय नतीजों पर दिखा है। मार्च तिमाही में इसके चलते 214 करोड़ रुपए का नेट रिवर्सल दर्ज किया गया, जिसे अनुमानों में बदलाव के तौर पर दिखाया गया है। कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा मतलब पूरे ग्रुप का प्रदर्शन कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कॉन्सोलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कॉन्सोलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। यहां, टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर जैसी 100 से ज्यादा सब्सिडियरी और एसोसिएट कंपनियां हैं। इन सभी के फाइनेंशियल रिपोर्ट को मिलाकर कॉन्सोलिडेटेड कहा जाएगा। वहीं, अगर जगुआर लैंड रोवर के अलग रिजल्ट को स्टैंडअलोन कहा जाएगा। क्या होता है EBITDA और EBIT? EBITDA: इसका मतलब है- अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमोरटाइजेशन। यह बताता है कि ब्याज, टैक्स और अन्य खर्चों से पहले कंपनी ने अपने मुख्य कामकाज से कितना कमाया। EBIT: इसे ‘ऑपरेटिंग प्रॉफिट’ भी कहते हैं। यह कंपनी के कामकाज से होने वाली कुल कमाई को दर्शाता है, जिसमें से केवल ब्याज और टैक्स को नहीं घटाया गया होता। नेट कैश पॉजिटिव: जब किसी कंपनी के पास उसके कुल कर्ज (डेट) से ज्यादा कैश या निवेश मौजूद हो, तो उसे नेट कैश पॉजिटिव कहा जाता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket