Friday, 09 Oct 2026 | 04:04 PM

Trending :

Punjab CM & BJP Chief Threatened

Punjab CM & BJP Chief Threatened

.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर CM भगवंत मान और BJP प्रधान सुनील जाखड़ से जुड़ी रही। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। ई-मेल पर लिखा- पूर्व सीएम बेअंत की तरह बम से उड़ाएंगे।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. 12वीं बोर्ड का 91.46% रिजल्ट, टॉपर्स में लड़कियों का दबदबा

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने बुधवार (13 मई) को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। 2 लाख 65 हजार 417 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2 लाख 42 हजार 755 स्टूडेंट्स पास हुए। परीक्षा परिणाम 91.46 प्रतिशत रहा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

टॉपर्स में लड़कियों ने बाजी मारी है। मानसा के ऊब्बा के गुरुकुल एकेडमी पब्लिक स्कूल की सुपनीत कौर ने टॉप किया। वहीं, दूसरे स्थान पर लुधियाना के बीसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडर स्कूल की सुहानी चौहान रहीं। तीसरे स्थान पर तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल शिमला पुरी की दिवांशी रही। तीनों के नंबर 500 में से 500 आए हैं।

तीनों छात्राओं के 500 में से 500 नंबर आने के बाद पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की पॉलिसी के मुताबिक डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से मेरिट लिस्ट तैयार की गई और इस मेरिट लिस्ट के मुताबिक सुपनीत कौर पहले, सुहानी चौहान दूसरे और दिवांशी तीसरे नंबर पर रहीं।

पहले स्थान पर रही छात्रा साइंस स्ट्रीम की है। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रही छात्राएं हम्यूमैनिटीज स्ट्रीम की हैं। जिला वाइज रिजल्ट में अमृतसर सबसे आगे रहा है। यहां का पास प्रतिशत 96 फीसदी रहा। जबकि पठानकोट 95.66 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं एसएएस नगर (मोहाली) 95.62 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर रहा। लुधियाना सबसे नीचे रहा, जहां पास प्रतिशत 87.04 फीसदी रहा। (पढ़ें पूरी खबर)

2. CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। देश के कुल 22 रीजन में लुधियाना रीजन को 9वां नंबर मिला है। लुधियाना रीजन में इस बार 87.92% स्टूडेंट पास हुए हैं। सीबीएसई ने वेबसाइट पर रिजल्ट लाइव कर दिया है। अब स्टूडेंट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और 7 स्टेप्स फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर स्टूडेंट्स के मोबाइल में इंटरनेट न हो या सर्वर डाउन हो तो सब्जेक्ट वाइज अंक जानने के लिए SMS भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन स्कोर कार्ड मान्य नहीं होगा। छात्रों के लिए अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेना जरूरी है। इस बार CBSE ने कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत चेक की गई हैं।

CBSE ने इस बार भी 12वीं क्लास की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। इससे बोर्ड ने कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया है। बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपल्स को भी सख्त हिदायतें दी हैं कि वे अपने स्तर पर भी स्कूल टॉपर घोषित न करें। (पढ़ें पूरी खबर)

3. CM भगवंत मान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवराज से मिले

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर हैं। CM ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बैठक अच्छे माहौल में हुई। हमने सीआरआईएस फंड से अपने हिस्से के 170 करोड़ रुपए का फंड मांगा था। लेकिन उन्होंने 400 करोड़ रुपए देने का वादा किया है। कई प्रोजेक्टों को मंजूरी भी दी गई है।

सीएम भगवंत मान ने गडकरी से मुलाकात के दौरान बताया कि अमृतसर स्थित वल्ला फ्लाईओवर काफी समय से रुका हुआ है। जिस वजह से एयरपोर्ट से दरबार साहिब जाने और सेना के वाहनों को दिक्कत आती है। मंत्री ने इसे पूरा करने के आदेश दिए हैं।

इसके बाद उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर CM ने कहा मंत्री साहिब ने हमें विश्वास दिलाया है कि खादों की सप्लाई को बिना किसी रुकावट के जारी रखा जाएगा। मुझे इस बात की खुशी है कि चौहान साहब (केंद्रीय मंत्री) ने हमारी तीन-चार मुख्य मांगों को माना है। विशेषकर फसल विविधीकरण पर। (पढ़ें पूरी खबर)

4. CM और BJP प्रधान को मारने की धमकी, ईमेल में लिखा- बम से उड़ाएंगे

पंजाब CM भगवंत मान और पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ को जान से मारने की धमकी आई है। उन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल से आई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं।

ईमेल में भगवंत मान और सुनील जाखड़ को सिखों का दुश्मन बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि CM ऑफिस को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर बेअंत (पंजाब के पूर्व CM) की तरह उड़ाएंगे और पंजाब व दिल्ली में भाजपा के ऑफिस में रात 9 बजकर 11 मिनट पर धमाके होंगे।

पंजाब सरकार और प्रशासन को भेजे गए ईमेल में लिखा है- पंजाब CM ऑफिस और बीजेपी ऑफिस में बम धमाके होंगे। पंजाब अब खालिस्तान बनेगा। भगवंत मान और सुनील जाखड़ दोनों को ठोकेंगे। इससे पहले भी सीएम भगवंत मान को धमकी दी गई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

5. CBI अब बड़े साहब के पीछे, 12 पन्ने की वॉट्सएप चैट में जिक्र

पंजाब में पहली बार भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में सीबीआई ने विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय में दबिश दी। 20 लाख रुपए की रिश्वत से जुड़े मामले में अब तक 3 लोगों को करीब 35 किलोमीटर पीछा कर हरियाणा बॉर्डर पर अंबाला के पास से अरेस्ट किया जा चुका है।

आरोपियों के ठिकानों से 9 लाख रुपए कैश बरामद किया गया है। लेकिन जिस बड़े साहब के नाम पर यह पूरी डील चल रही थी, वह आखिर कोई नेता था या कोई अफसर, यह अब भी पहेली बना हुआ है। इनकी वॉट्सएप चैट भी सामने आई है। इसी की पड़ताल के लिए सीबीआई ने दो आरोपियों राघव गोयल और उसके पिता विकास गोयल का 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

कोर्ट में पेशी के दौरान दोनों आरोपी जज के सामने रोने लगे और माफी मांगने लगे। दूसरी तरफ सीबीआई ने चंडीगढ़ अदालत से देर शाम पंजाब विजिलेंस चीफ शरद सत्य चौहान के रीडर ओपी राणा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी करवा लिए, ताकि उसे काबू किया जा सके। (पढ़ें पूरी खबर)

6. पुश्तैनी जमीन के बंटवारे में भाई और भाभी का मर्डर

गुरदासपुर में जमीन विवाद में डबल मर्डर किया गया। बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। भाई को सैर करते समय गांव के बाहर रास्ते पर और उसकी पत्नी को घर में घुसकर गोली मारी।

सूचना मिलने पर थाना भैणी मियां खां की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी भाई को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पूरा मामला पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर बताया जा रहा है।

रिश्तेदारों के मुताबिक पिछले एक साल से गांव की 9 किल्ले जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार ने कई बार पंचायत बुलाई गई। लेकिन एक पक्ष के मुकर जाने के कारण समझौता सिरे नहीं चढ़ सका। यह वारदात थाना काहनूवान के अधीन पड़ते गांव नैनेकोट में मंगलवार रात को हुई। मृतकों की पहचान अजायब सिंह (52) और उनकी पत्नी कमल कौर (50) के रूप में हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. पंजाब के टूरिस्टों ने हिमाचल में तलवारें चलाईं

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के बंजार में पंजाब से आए टूरिस्टों ने तलवारें लहराईं और स्थानीय लोगों पर हमला किया। इस घटना में एक व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोटें आई, जबकि दूसरे का तलवार से गाल कट गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

वारदात के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। लोगों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों का पुलिस के साथ भी विवाद हो गया। लोगों का आरोप था कि पुलिस रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ रही है। आरोपियों ने पुलिस को 5 लाख रुपए की पेशकश की थी।

लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल भी नहीं करवाया, जबकि सभी आरोपी चिट्‌टे के नशे में थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उनका मेडिकल भी करवाया गया। इसके बाद उन्हें जमानती बॉन्ड के बाद छोड़ा गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. दिलजीत के मैनेजर के फॉर्म हाउस पर फायरिंग का दावा, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

हरियाणा के करनाल में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के फार्म हाउस पर फायरिंग का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावरों ने 2 गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली फार्म हाउस के मेन गेट को चीरते हुए दीवार में लगी। गेट और दीवार में एक होल भी हुआ है।

घटना के समय मैनेजर के माता- पिता और भाई फार्म हाउस में ही मौजूद थे। फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग की एक पोस्ट भी सामने आई है, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा- हमने गोली चलवाकर दिलजीत और उसके मैनेजर सोनाली व गुरप्रताप को एक मैसेज दिया है।

पोस्ट में दावा किया गया कि दिलजीत की टीम से जुड़ा एक व्यक्ति लड़कियों का शोषण करता है। पंजाब की एक बेटी को भी झांसे में लेकर उसका रेप किया गया। ये थर्ड वॉर्निंग थी, अब हम तुम्हारा नुकसान कर देंगे। अगर आगे सुधार नहीं किया तो शरीर से आत्मा छुड़वा देंगे। उधर, करनाल पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। फायरिंग जैसी भी कोई घटना सामने नहीं आई है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. दिनदहाड़े युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

चंडीगढ़ के दड़वा इलाके में मंगलवार शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक का नाम सूरज कुमार (20) है, जो ड्यूटी के बाद बाइक पर घर लौट रहा था। तभी 5 युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया और चाकू-किरच से हमला कर दिया।

हमलावरों ने युवक पर लगातार चाकू मारे। युवक ने बचकर भागने के प्रयास भी किया, लेकिन वह जमीन पर गिर पड़ा तो हमलावरों ने दोबारा उस पर चाकुओं से वार किए। यह वारदात दिनदहाड़े की गई। लोग घरों की बालकनियों में खड़े होकर इसका वीडियो बनाते रहे, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया।

गंभीर हालत में युवक को जीएमसीएच-32 ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। कुछ हमलावरों की शिनाख्त होने की बात भी सामने आई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके…

10. पहले बॉयफ्रेंड को पीटा, फिर थाने के बाहर करवा दी शादी

जालंधर में बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को भगा ले गया। इसका पता युवती के घरवालों को लगा तो उन्होंने युवक को शादी करवाने के बहाने अपने घर बुलाया। यहां युवती के परिजनों ने उसे खंभ से बांध दिया और फिर जमकर पीटा। इस पिटाई से आहत युवक और उसका परिवार पुलिस थाने पहुंचा। इस पर पुलिस ने युवती के परिजनों को थाने बुलाया।

यहां दोनों परिवारों की आपसी सहमति से युवक और युवती की शादी करवा दी गई। 3 दिन पहले युवक-युवती को भगा ले गया था। युवक ने पुलिस को बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अपनी मर्जी से साथ थे। हंगामे की सूचना पर शिवसेना समाजवादी के पंजाब अध्यक्ष नरेंद्र थापर भी थाने में पहुंचे। लड़की ने उन्हें बताया कि वह एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते हैं।

इसके बाद नरेंद्र थापर ने दोनों परिवारों को बिठाकर समझाया। विचार-विमर्श के बाद दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए। इसके बाद थाना नंबर 5 के बाहर ही मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी गई। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात )

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
HDFC बैंक का मुनाफा 9% बढ़कर ₹19,221 करोड़ हुआ:मार्च तिमाही में रेवेन्यू भी 5% बढ़ा; बैंक हर शेयर पर ₹13 का डिविडेंड देगा

April 18, 2026/
5:33 pm

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी कर...

Kolkata TMC Office Demolished | Clock Tower Illegal

May 14, 2026/
10:13 pm

कोलकाता17 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गुरुवार को नगर निगम ने बुलडोजर से तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

बिहार- नई सरकार में मंत्री बनने के लिए तांत्रिक पूजा:कैमरे पर दावा- 27 विधायकों ने कराया अनुष्ठान, CM-डिप्टी CM और मंत्री बनना चाहते हैं

March 31, 2026/
5:21 am

बिहार में नई सरकार बनने जा रही है। मंत्री बनने के लिए विधायक तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे हैं। CM...

जरीन खान की मां परवीन खान का निधन:लंबे समय से थीं बीमार, जनाजा हुआ; कुछ घंटों पहले ही पालतु बिल्ली की मौत की खबर दी थी

April 8, 2026/
12:56 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का आज सुबह निधन हो गया। एक्ट्रेस की टीम ने इस दुखद...

चंद्रमा का चक्कर लगाकर लौट रहे 4 अंतरिक्ष यात्री:सुबह 5:37 बजे लैंडिंग होगी; 3000 डिग्री फारेनहाइट पहुंचेगा तापमान, 6 मिनट का ब्लैकआउट रहेगा

April 11, 2026/
2:03 am

नासा के आर्टेमिस II मिशन के चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की दहलीज को छूकर धरती पर वापस लौट रहे हैैं।...

तापसी पन्नू के बयान पर कंगना रनोट भड़कीं:बोलीं- B-ग्रेड फिल्म के लिए 'सस्ती कॉपी' ने सारी हदें पार कर दीं

August 23, 2026/
10:36 am

तापसी पन्नू के कंगना रनोट से मतभेदों पर दिए बयान के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रतिक्रिया दी। तापसी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Punjab CM & BJP Chief Threatened

Punjab CM & BJP Chief Threatened

.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर CM भगवंत मान और BJP प्रधान सुनील जाखड़ से जुड़ी रही। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। ई-मेल पर लिखा- पूर्व सीएम बेअंत की तरह बम से उड़ाएंगे।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. 12वीं बोर्ड का 91.46% रिजल्ट, टॉपर्स में लड़कियों का दबदबा

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने बुधवार (13 मई) को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। 2 लाख 65 हजार 417 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2 लाख 42 हजार 755 स्टूडेंट्स पास हुए। परीक्षा परिणाम 91.46 प्रतिशत रहा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

टॉपर्स में लड़कियों ने बाजी मारी है। मानसा के ऊब्बा के गुरुकुल एकेडमी पब्लिक स्कूल की सुपनीत कौर ने टॉप किया। वहीं, दूसरे स्थान पर लुधियाना के बीसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडर स्कूल की सुहानी चौहान रहीं। तीसरे स्थान पर तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल शिमला पुरी की दिवांशी रही। तीनों के नंबर 500 में से 500 आए हैं।

तीनों छात्राओं के 500 में से 500 नंबर आने के बाद पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की पॉलिसी के मुताबिक डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से मेरिट लिस्ट तैयार की गई और इस मेरिट लिस्ट के मुताबिक सुपनीत कौर पहले, सुहानी चौहान दूसरे और दिवांशी तीसरे नंबर पर रहीं।

पहले स्थान पर रही छात्रा साइंस स्ट्रीम की है। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रही छात्राएं हम्यूमैनिटीज स्ट्रीम की हैं। जिला वाइज रिजल्ट में अमृतसर सबसे आगे रहा है। यहां का पास प्रतिशत 96 फीसदी रहा। जबकि पठानकोट 95.66 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं एसएएस नगर (मोहाली) 95.62 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर रहा। लुधियाना सबसे नीचे रहा, जहां पास प्रतिशत 87.04 फीसदी रहा। (पढ़ें पूरी खबर)

2. CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। देश के कुल 22 रीजन में लुधियाना रीजन को 9वां नंबर मिला है। लुधियाना रीजन में इस बार 87.92% स्टूडेंट पास हुए हैं। सीबीएसई ने वेबसाइट पर रिजल्ट लाइव कर दिया है। अब स्टूडेंट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और 7 स्टेप्स फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर स्टूडेंट्स के मोबाइल में इंटरनेट न हो या सर्वर डाउन हो तो सब्जेक्ट वाइज अंक जानने के लिए SMS भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन स्कोर कार्ड मान्य नहीं होगा। छात्रों के लिए अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेना जरूरी है। इस बार CBSE ने कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत चेक की गई हैं।

CBSE ने इस बार भी 12वीं क्लास की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। इससे बोर्ड ने कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया है। बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपल्स को भी सख्त हिदायतें दी हैं कि वे अपने स्तर पर भी स्कूल टॉपर घोषित न करें। (पढ़ें पूरी खबर)

3. CM भगवंत मान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवराज से मिले

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर हैं। CM ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बैठक अच्छे माहौल में हुई। हमने सीआरआईएस फंड से अपने हिस्से के 170 करोड़ रुपए का फंड मांगा था। लेकिन उन्होंने 400 करोड़ रुपए देने का वादा किया है। कई प्रोजेक्टों को मंजूरी भी दी गई है।

सीएम भगवंत मान ने गडकरी से मुलाकात के दौरान बताया कि अमृतसर स्थित वल्ला फ्लाईओवर काफी समय से रुका हुआ है। जिस वजह से एयरपोर्ट से दरबार साहिब जाने और सेना के वाहनों को दिक्कत आती है। मंत्री ने इसे पूरा करने के आदेश दिए हैं।

इसके बाद उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर CM ने कहा मंत्री साहिब ने हमें विश्वास दिलाया है कि खादों की सप्लाई को बिना किसी रुकावट के जारी रखा जाएगा। मुझे इस बात की खुशी है कि चौहान साहब (केंद्रीय मंत्री) ने हमारी तीन-चार मुख्य मांगों को माना है। विशेषकर फसल विविधीकरण पर। (पढ़ें पूरी खबर)

4. CM और BJP प्रधान को मारने की धमकी, ईमेल में लिखा- बम से उड़ाएंगे

पंजाब CM भगवंत मान और पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ को जान से मारने की धमकी आई है। उन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल से आई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं।

ईमेल में भगवंत मान और सुनील जाखड़ को सिखों का दुश्मन बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि CM ऑफिस को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर बेअंत (पंजाब के पूर्व CM) की तरह उड़ाएंगे और पंजाब व दिल्ली में भाजपा के ऑफिस में रात 9 बजकर 11 मिनट पर धमाके होंगे।

पंजाब सरकार और प्रशासन को भेजे गए ईमेल में लिखा है- पंजाब CM ऑफिस और बीजेपी ऑफिस में बम धमाके होंगे। पंजाब अब खालिस्तान बनेगा। भगवंत मान और सुनील जाखड़ दोनों को ठोकेंगे। इससे पहले भी सीएम भगवंत मान को धमकी दी गई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

5. CBI अब बड़े साहब के पीछे, 12 पन्ने की वॉट्सएप चैट में जिक्र

पंजाब में पहली बार भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में सीबीआई ने विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय में दबिश दी। 20 लाख रुपए की रिश्वत से जुड़े मामले में अब तक 3 लोगों को करीब 35 किलोमीटर पीछा कर हरियाणा बॉर्डर पर अंबाला के पास से अरेस्ट किया जा चुका है।

आरोपियों के ठिकानों से 9 लाख रुपए कैश बरामद किया गया है। लेकिन जिस बड़े साहब के नाम पर यह पूरी डील चल रही थी, वह आखिर कोई नेता था या कोई अफसर, यह अब भी पहेली बना हुआ है। इनकी वॉट्सएप चैट भी सामने आई है। इसी की पड़ताल के लिए सीबीआई ने दो आरोपियों राघव गोयल और उसके पिता विकास गोयल का 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

कोर्ट में पेशी के दौरान दोनों आरोपी जज के सामने रोने लगे और माफी मांगने लगे। दूसरी तरफ सीबीआई ने चंडीगढ़ अदालत से देर शाम पंजाब विजिलेंस चीफ शरद सत्य चौहान के रीडर ओपी राणा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी करवा लिए, ताकि उसे काबू किया जा सके। (पढ़ें पूरी खबर)

6. पुश्तैनी जमीन के बंटवारे में भाई और भाभी का मर्डर

गुरदासपुर में जमीन विवाद में डबल मर्डर किया गया। बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। भाई को सैर करते समय गांव के बाहर रास्ते पर और उसकी पत्नी को घर में घुसकर गोली मारी।

सूचना मिलने पर थाना भैणी मियां खां की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी भाई को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पूरा मामला पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर बताया जा रहा है।

रिश्तेदारों के मुताबिक पिछले एक साल से गांव की 9 किल्ले जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार ने कई बार पंचायत बुलाई गई। लेकिन एक पक्ष के मुकर जाने के कारण समझौता सिरे नहीं चढ़ सका। यह वारदात थाना काहनूवान के अधीन पड़ते गांव नैनेकोट में मंगलवार रात को हुई। मृतकों की पहचान अजायब सिंह (52) और उनकी पत्नी कमल कौर (50) के रूप में हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. पंजाब के टूरिस्टों ने हिमाचल में तलवारें चलाईं

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के बंजार में पंजाब से आए टूरिस्टों ने तलवारें लहराईं और स्थानीय लोगों पर हमला किया। इस घटना में एक व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोटें आई, जबकि दूसरे का तलवार से गाल कट गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

वारदात के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। लोगों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों का पुलिस के साथ भी विवाद हो गया। लोगों का आरोप था कि पुलिस रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ रही है। आरोपियों ने पुलिस को 5 लाख रुपए की पेशकश की थी।

लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल भी नहीं करवाया, जबकि सभी आरोपी चिट्‌टे के नशे में थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उनका मेडिकल भी करवाया गया। इसके बाद उन्हें जमानती बॉन्ड के बाद छोड़ा गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. दिलजीत के मैनेजर के फॉर्म हाउस पर फायरिंग का दावा, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

हरियाणा के करनाल में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के फार्म हाउस पर फायरिंग का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावरों ने 2 गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली फार्म हाउस के मेन गेट को चीरते हुए दीवार में लगी। गेट और दीवार में एक होल भी हुआ है।

घटना के समय मैनेजर के माता- पिता और भाई फार्म हाउस में ही मौजूद थे। फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग की एक पोस्ट भी सामने आई है, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा- हमने गोली चलवाकर दिलजीत और उसके मैनेजर सोनाली व गुरप्रताप को एक मैसेज दिया है।

पोस्ट में दावा किया गया कि दिलजीत की टीम से जुड़ा एक व्यक्ति लड़कियों का शोषण करता है। पंजाब की एक बेटी को भी झांसे में लेकर उसका रेप किया गया। ये थर्ड वॉर्निंग थी, अब हम तुम्हारा नुकसान कर देंगे। अगर आगे सुधार नहीं किया तो शरीर से आत्मा छुड़वा देंगे। उधर, करनाल पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। फायरिंग जैसी भी कोई घटना सामने नहीं आई है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. दिनदहाड़े युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

चंडीगढ़ के दड़वा इलाके में मंगलवार शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक का नाम सूरज कुमार (20) है, जो ड्यूटी के बाद बाइक पर घर लौट रहा था। तभी 5 युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया और चाकू-किरच से हमला कर दिया।

हमलावरों ने युवक पर लगातार चाकू मारे। युवक ने बचकर भागने के प्रयास भी किया, लेकिन वह जमीन पर गिर पड़ा तो हमलावरों ने दोबारा उस पर चाकुओं से वार किए। यह वारदात दिनदहाड़े की गई। लोग घरों की बालकनियों में खड़े होकर इसका वीडियो बनाते रहे, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया।

गंभीर हालत में युवक को जीएमसीएच-32 ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। कुछ हमलावरों की शिनाख्त होने की बात भी सामने आई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके…

10. पहले बॉयफ्रेंड को पीटा, फिर थाने के बाहर करवा दी शादी

जालंधर में बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को भगा ले गया। इसका पता युवती के घरवालों को लगा तो उन्होंने युवक को शादी करवाने के बहाने अपने घर बुलाया। यहां युवती के परिजनों ने उसे खंभ से बांध दिया और फिर जमकर पीटा। इस पिटाई से आहत युवक और उसका परिवार पुलिस थाने पहुंचा। इस पर पुलिस ने युवती के परिजनों को थाने बुलाया।

यहां दोनों परिवारों की आपसी सहमति से युवक और युवती की शादी करवा दी गई। 3 दिन पहले युवक-युवती को भगा ले गया था। युवक ने पुलिस को बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अपनी मर्जी से साथ थे। हंगामे की सूचना पर शिवसेना समाजवादी के पंजाब अध्यक्ष नरेंद्र थापर भी थाने में पहुंचे। लड़की ने उन्हें बताया कि वह एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते हैं।

इसके बाद नरेंद्र थापर ने दोनों परिवारों को बिठाकर समझाया। विचार-विमर्श के बाद दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए। इसके बाद थाना नंबर 5 के बाहर ही मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी गई। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात )

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket