Monday, 14 Sep 2026 | 06:53 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Body Builder death reason| इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर रण सिंह की अचानक मौत, 30 साल की उम्र में बड़े खिताब किए थे नाम, कैसे गई जान

authorimg

Last Updated:

Bodybuilder Ron Singh Death: इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर रण सिंह उर्फ सुखविंदर सिंह की अचानक मौत से पूरे शहर में सन्‍नाटा छा गया है. तांडा होशियारपुर के रण स‍िंह का न‍िधन 30 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. इन्‍होंने ऑस्ट्रेलिया में कई खिताब जीते थे.

Zoom

इंटरनेशनल बॉडी ब‍िल्‍डर रण स‍िंह का 30 साल की उम्र में कार्ड‍ियक अरेस्‍ट से न‍िधन हो गया है.

Bodybuilder Ron Singh Death: मशहूर इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर रण सिंह के अचानक निधन की खबर आ रही है. रण सिंह पंजाब के होशियारपुर में तांडा क्षेत्र के रहने वाले थे. महज 30 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग का बड़ा नाम बने सिंह की मौत से परिवार ही नहीं पूरे शहर में शोक छा गया है. रण सिंह का दूसरा नाम सुखविंदर सिंह था.

जानकारी के अनुसार रण सिंह का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. तांडा से निकलकर ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में प्रतियोगिताएं जीतने वाले इस बॉडीविल्डर की उम्र सिर्फ 30 साल थी. ऐसे में एक बार फिर यह बहस छिड़ गई है कि इतनी शारीरिक मेहनत और डायटिंग रूटीन से बॉडी बनाने और जिम करने वाले बॉडीबिल्डर को कार्डियक अरेस्ट कैसे हो गया?

बता दें कि बॉडीबिल्डर रण सिंह उर्फ सुखविंदर सिंह को मंगलवार दोपहर अचानक दिल का दौरा पड़ा. तुरंत उन्हें अस्पताल जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा सके और निधन हो गया. मात्र 30 साल की उम्र में उनकी इस अचानक मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है.

इलाके के चहेते रण सिंह की मौत की खबर फैलते ही उनके घर के बाहर लोग इकठ्ठे हो गए. इस दौरान लोगों ने बताया कि रण सिंह न सिर्फ तांडा बल्कि पूरे होशियारपुर जिले के लिए गौरव का प्रतीक थे.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाई थी शोहरत
रण सिंह ने बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में अपनी मेहनत और समर्पण से कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था और पदक जीते थे. खासकर ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए थे, जिससे उनका नाम देश-विदेश में चर्चा में रहा. वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे. जिम में घंटों कड़ी मेहनत करते और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते थे.

परिवार में पसरा मातम
रण सिंह अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी और सिर्फ दो साल की छोटी बेटी छोड़कर गए हैं. वे अपने परिवार के इकलौते सहारे थे. उनकी अचानक मौत से पूरा परिवार टूट गया है. छोटी सी बच्ची अभी अपने पिता के चले जाने का मतलब भी नहीं समझ पा रही है.

पहली घटना नहीं ये..

बता दें कि जिम में मेहनत करने के बाद हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट की ये पहली घटना नहीं है. आए दिन ऐसे मामले आते हैं जब रोजाना शारीरिक मेहनत करने के बावजूद लोगों को कार्डियक अरेस्ट हो रहा है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि भारी वजन उठाने वाले एथलीट्स को नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए, क्योंकि अत्यधिक व्यायाम और सप्लीमेंट्स के कारण हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
विजय ने ज्योतिषी को स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर पद से हटाया:इन्होंने ही CM बनने की भविष्यवाणी की थी, शपथ का समय भी बदलवाया था

May 13, 2026/
2:03 pm

तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट पास करने के कुछ घंटे बाद ही सीएम विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को अपने स्पेशल...

Khabar Hatke | Child Swims Sri Lanka To India

April 9, 2026/
4:30 am

केन्या में तस्कर चींटी बेचकर करोड़पति बन रहे हैं। वहीं एक 7 साल बच्चा श्रीलंका से भारत तक तैरकर आएगा।...

ask search icon

March 22, 2026/
2:48 pm

Last Updated:March 22, 2026, 14:48 IST Punarnava Health Benefits: पुनर्नवा को ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में भी सहायक माना जाता...

न्यू चंडीगढ़ में टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन:अफगानिस्तान को फॉलो-ऑन का खतरा; भारत ने 113 रन पर लिए 5 विकेट

June 8, 2026/
6:45 am

मुल्लांपुर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारत ने...

मानसून सत्र से पहले, केंद्र ने प्रमुख विधेयकों के लिए विपक्ष से संपर्क किया | राजनीति | न्यूज18

June 18, 2026/
4:46 pm

संसद के मानसून सत्र के करीब आने के साथ, केंद्र ने कानून के प्रमुख हिस्सों पर आम सहमति बनाने के...

न्यूजीलैंड टी-20 इंटरनेशनल में अपना 10वां सबसे छोटा स्कोर बनाया:7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके, साउथ अफ्रीका को 92 का टारगेट

March 15, 2026/
2:04 pm

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 91 रन पर ऑलआउट हो गई। इंटरनेशनल टी-20...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Body Builder death reason| इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर रण सिंह की अचानक मौत, 30 साल की उम्र में बड़े खिताब किए थे नाम, कैसे गई जान

authorimg

Last Updated:

Bodybuilder Ron Singh Death: इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर रण सिंह उर्फ सुखविंदर सिंह की अचानक मौत से पूरे शहर में सन्‍नाटा छा गया है. तांडा होशियारपुर के रण स‍िंह का न‍िधन 30 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. इन्‍होंने ऑस्ट्रेलिया में कई खिताब जीते थे.

Zoom

इंटरनेशनल बॉडी ब‍िल्‍डर रण स‍िंह का 30 साल की उम्र में कार्ड‍ियक अरेस्‍ट से न‍िधन हो गया है.

Bodybuilder Ron Singh Death: मशहूर इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर रण सिंह के अचानक निधन की खबर आ रही है. रण सिंह पंजाब के होशियारपुर में तांडा क्षेत्र के रहने वाले थे. महज 30 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग का बड़ा नाम बने सिंह की मौत से परिवार ही नहीं पूरे शहर में शोक छा गया है. रण सिंह का दूसरा नाम सुखविंदर सिंह था.

जानकारी के अनुसार रण सिंह का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. तांडा से निकलकर ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में प्रतियोगिताएं जीतने वाले इस बॉडीविल्डर की उम्र सिर्फ 30 साल थी. ऐसे में एक बार फिर यह बहस छिड़ गई है कि इतनी शारीरिक मेहनत और डायटिंग रूटीन से बॉडी बनाने और जिम करने वाले बॉडीबिल्डर को कार्डियक अरेस्ट कैसे हो गया?

बता दें कि बॉडीबिल्डर रण सिंह उर्फ सुखविंदर सिंह को मंगलवार दोपहर अचानक दिल का दौरा पड़ा. तुरंत उन्हें अस्पताल जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा सके और निधन हो गया. मात्र 30 साल की उम्र में उनकी इस अचानक मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है.

इलाके के चहेते रण सिंह की मौत की खबर फैलते ही उनके घर के बाहर लोग इकठ्ठे हो गए. इस दौरान लोगों ने बताया कि रण सिंह न सिर्फ तांडा बल्कि पूरे होशियारपुर जिले के लिए गौरव का प्रतीक थे.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाई थी शोहरत
रण सिंह ने बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में अपनी मेहनत और समर्पण से कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था और पदक जीते थे. खासकर ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए थे, जिससे उनका नाम देश-विदेश में चर्चा में रहा. वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे. जिम में घंटों कड़ी मेहनत करते और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते थे.

परिवार में पसरा मातम
रण सिंह अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी और सिर्फ दो साल की छोटी बेटी छोड़कर गए हैं. वे अपने परिवार के इकलौते सहारे थे. उनकी अचानक मौत से पूरा परिवार टूट गया है. छोटी सी बच्ची अभी अपने पिता के चले जाने का मतलब भी नहीं समझ पा रही है.

पहली घटना नहीं ये..

बता दें कि जिम में मेहनत करने के बाद हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट की ये पहली घटना नहीं है. आए दिन ऐसे मामले आते हैं जब रोजाना शारीरिक मेहनत करने के बावजूद लोगों को कार्डियक अरेस्ट हो रहा है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि भारी वजन उठाने वाले एथलीट्स को नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए, क्योंकि अत्यधिक व्यायाम और सप्लीमेंट्स के कारण हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket