Monday, 24 Aug 2026 | 07:02 PM

Trending :

EXCLUSIVE

‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट आउट:5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉरमेंस के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे रखा गया है। वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर यह फ्रेंचाइजी भारत की सबसे सफल फिल्म सीरीज बन चुकी है। सोशल मीडिया पर हुई स्ट्रीमिंग की घोषणा
फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। पोस्ट में लिखा गया, “आंधी बनके जो आ रहा है उसे धुरंधर कहते हैं। देखिए धुरंधर: द रिवेंज, रॉ और अनदेखा। ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून शाम 7 बजे, स्ट्रीमिंग शुरू 5 जून से सिर्फ जियो-हॉटस्टार पर।” भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अब तक भारत में करीब ₹1144 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1795 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू से ₹75 करोड़ कमाकर नया रिकॉर्ड बनाया था और बाद में वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बाहुबली 2: द कंक्लूजन को भी पीछे छोड़ दिया। यह भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। इसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। जब किसी एक फिल्म की सफलता के बाद उसके एक से ज्यादा पार्ट बनाए जाते हैं तो वह एक फ्रेंचाइजी का रूप ले लेती है। फिल्म में लंबी स्टारकास्ट
इस सीक्वल में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, राकेश बेदी और ब्रजेंद्र काला जैसे कलाकार नजर आएंगे। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी के पहले हिस्से में अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने मिलकर जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। अर्जुन बोले- ऐसी फिल्म से इतिहास बनता है
फिल्म में मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले एक्टर अर्जुन रामपाल ने इस सफलता पर खुशी जताई है। हाल ही में उन्होंने ANI से बातचीत में कहा, “इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनना हर किसी का सपना होता है। करियर में ऐसी फिल्म मिलना बहुत जरूरी है, क्योंकि आप एक तरह से इतिहास का हिस्सा बन जाते हैं। जब आप ऐसी फिल्म से जुड़ते हैं, तो इसका फायदा पूरी टीम को मिलता है।” आदित्य धर ने अलग सोच के साथ किया कास्ट
मेजर इकबाल के रोल में अपनी कास्टिंग को याद करते हुए अर्जुन ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर से पूछा था कि वे उन्हें इस रोल में कैसे देखते हैं। इस पर आदित्य ने कहा था, “मैंने आपकी सभी फिल्में देखी हैं। मुझे पता है कि आप इस किरदार में जो भी नयापन लाएंगे, वो बिल्कुल अलग होगा।” अर्जुन के मुताबिक, यहीं से उनका सफर शुरू हुआ और फिल्म ने कामयाबी की नई दास्तान लिख दी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नर्मदापुरम में 4.22 करोड़ की मूंग हेराफेरी में FIR:वेयरहाउस संचालिका, रिश्तेदार और चौकीदार बने आरोपी, ताला बदलकर गायब की 9899 बोरी मूंग

February 20, 2026/
9:26 pm

नर्मदापुरम जिले के माखननगर के एकलव्य वेयरहाउस से गायब 9899 बोरी सरकारी मूंग मामले में आखिरकार शुक्रवार को एफआईआर हो...

Nehal Wadhera and Shreyas Iyer are building a partnership (Picture credit: AP)

April 4, 2026/
10:36 am

आखरी अपडेट:04 अप्रैल, 2026, 10:36 IST उच्च साक्षरता, मजबूत जमीनी स्तर की राजनीति और करीबी एलडीएफ यूडीएफ प्रतियोगिताओं के कारण...

भागवत बोले- RSS को 86 संभागों में बांटेंगे:लेकिन काम का तरीका नहीं बदलेगा; कहा- बयान गलत तरीके से दिखाने वालों पर हंसी आती है

March 19, 2026/
10:00 pm

मोहन भागवत ने कहा कि RSS का काम बहुत तेजी से बढ़ रहा है और लोगों की उम्मीदें भी बढ़...

28वीं बार उत्तराखंड आ रहे PM मोदी:एलिवेटेड रोड से सफर कर पहुंचेंगे डाट काली मंदिर, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

April 14, 2026/
5:30 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (14 अप्रैल) को 28वीं बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचेंगे। इस बार वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत कई...

टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी | तमिलनाडु पावर गेम में विजय को बड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा

May 5, 2026/
7:57 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट आउट:5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट आउट:5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉरमेंस के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे रखा गया है। वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर यह फ्रेंचाइजी भारत की सबसे सफल फिल्म सीरीज बन चुकी है। सोशल मीडिया पर हुई स्ट्रीमिंग की घोषणा
फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। पोस्ट में लिखा गया, “आंधी बनके जो आ रहा है उसे धुरंधर कहते हैं। देखिए धुरंधर: द रिवेंज, रॉ और अनदेखा। ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून शाम 7 बजे, स्ट्रीमिंग शुरू 5 जून से सिर्फ जियो-हॉटस्टार पर।” भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अब तक भारत में करीब ₹1144 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1795 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू से ₹75 करोड़ कमाकर नया रिकॉर्ड बनाया था और बाद में वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बाहुबली 2: द कंक्लूजन को भी पीछे छोड़ दिया। यह भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। इसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। जब किसी एक फिल्म की सफलता के बाद उसके एक से ज्यादा पार्ट बनाए जाते हैं तो वह एक फ्रेंचाइजी का रूप ले लेती है। फिल्म में लंबी स्टारकास्ट
इस सीक्वल में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, राकेश बेदी और ब्रजेंद्र काला जैसे कलाकार नजर आएंगे। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी के पहले हिस्से में अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने मिलकर जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। अर्जुन बोले- ऐसी फिल्म से इतिहास बनता है
फिल्म में मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले एक्टर अर्जुन रामपाल ने इस सफलता पर खुशी जताई है। हाल ही में उन्होंने ANI से बातचीत में कहा, “इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनना हर किसी का सपना होता है। करियर में ऐसी फिल्म मिलना बहुत जरूरी है, क्योंकि आप एक तरह से इतिहास का हिस्सा बन जाते हैं। जब आप ऐसी फिल्म से जुड़ते हैं, तो इसका फायदा पूरी टीम को मिलता है।” आदित्य धर ने अलग सोच के साथ किया कास्ट
मेजर इकबाल के रोल में अपनी कास्टिंग को याद करते हुए अर्जुन ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर से पूछा था कि वे उन्हें इस रोल में कैसे देखते हैं। इस पर आदित्य ने कहा था, “मैंने आपकी सभी फिल्में देखी हैं। मुझे पता है कि आप इस किरदार में जो भी नयापन लाएंगे, वो बिल्कुल अलग होगा।” अर्जुन के मुताबिक, यहीं से उनका सफर शुरू हुआ और फिल्म ने कामयाबी की नई दास्तान लिख दी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket