Tuesday, 30 Jun 2026 | 09:56 AM

Trending :

EXCLUSIVE

क्या आपके बाल गर्मियों में तेजी से बढ़ते हैं? यह हकीकत या भ्रम, जानिए इस बारे में क्या कहता है साइंस

authorimg

Last Updated:

Does Hair Grow Faster in Summer: अक्सर लोगों को लगता है कि गर्मियों में बाल तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन साइंस के अनुसार बालों की ग्रोथ रेट लगभग पूरे साल समान रहती है. गर्मियों में धूप और विटामिन D की वजह से हेयर फॉलिकल्स थोड़ा एक्टिव हो सकते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ थोड़ी बेहतर दिख सकती है, लेकिन यह अंतर बहुत मामूली होता है. असली असर जेनेटिक्स, खानपान और हेयर केयर रूटीन पर निर्भर करता है.

Zoom

अधिकतर रिसर्च बताती हैं कि बालों की ग्रोथ हर मौसम में लगभग एक जैसी होती है.

Summer Season and Hair Growth: गर्मियों में लोगों को पसीना बहुत ज्यादा आता है और इसकी वजह से बड़े बाल इरिटेट करने लगते हैं. बाल बढ़ते ही लोग हेयर सलून का रुख करते हैं. अधिकतर पुरुष गर्मी में छोटे बाल रखना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे पसीने से काफी हद तक राहत मिलती है. गर्मियों में अक्सर लोगों को लगता है कि उनके बाल तेजी से बढ़ रहे हैं, क्योंकि जल्दी-जल्दी हेयरकट की जरूरत महसूस होने लगती है. यह धारणा काफी आम है, लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई गर्मियों में बालों की ग्रोथ बढ़ जाती है या यह सिर्फ एक भ्रम है? चलिए इस बारे में हकीकत जानने की कोशिश करते हैं.

GLAM की रिपोर्ट के मुताबिक बालों की ग्रोथ एक निश्चित साइकल में होती है, जिसे हेयर ग्रोथ साइकल कहा जाता है. इसमें बालों की वृद्धि, ट्रांजिशन और झड़ने की अवस्थाएं शामिल होती हैं. आमतौर पर बाल हर महीने लगभग 1 से 1.5 सेंटीमीटर बढ़ते हैं. हर मौसम में बालों की ग्रोथ एक समान रहती है. हालांकि कई रिसर्च यह भी बताती हैं कि गर्मियों और वसंत के मौसम में कुछ लोगों में हेयर फॉलिकल्स ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं, जिससे ज्यादा बाल ग्रोथ फेज में रहते हैं. इसका मतलब यह नहीं कि बाल अचानक तेजी से बढ़ते हैं, बल्कि ज्यादा बाल एक साथ बढ़ने की स्थिति में होते हैं, जिससे ग्रोथ ज्यादा दिखाई देती है.

गर्मियों में धूप ज्यादा मिलने से शरीर में विटामिन D का स्तर बढ़ता है, जो हेयर फॉलिकल्स की हेल्थ को सपोर्ट करता है. इसके अलावा गर्म मौसम में ब्लड सर्कुलेशन भी थोड़ा बेहतर हो जाता है, जिससे स्कैल्प तक पोषक तत्व आसानी से पहुंचते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ये सभी फैक्टर्स मिलकर बालों की ग्रोथ को थोड़ा सपोर्ट कर सकते हैं, लेकिन यह अंतर बहुत मामूली होता है. बालों का औसत ग्रोथ रेट मौसम के हिसाब से बहुत ज्यादा नहीं बदलता है. यह अंतर इतना छोटा होता है कि रोजमर्रा की नजर में इसे स्पष्ट रूप से महसूस करना मुश्किल होता है.

एक और दिलचस्प पहलू यह है कि गर्मियों में लोग ज्यादा पसीना, तेल और धूल की वजह से बालों को बार-बार धोते हैं या ट्रिम करवाते हैं. इससे भी ऐसा लगता है कि बाल तेजी से बढ़ रहे हैं. बालों का फ्रिज कम होने या ज्यादा हेल्दी दिखने से भी ग्रोथ का भ्रम पैदा हो सकता है. असली फर्क आपके खानपान, हार्मोन, जेनेटिक्स और हेयर केयर रूटीन पर निर्भर करता है. इसलिए यह कहना कि गर्मियों में बाल तेजी से बढ़ते हैं, पूरी तरह सही नहीं है, बल्कि यह आंशिक रूप से सही और आंशिक रूप से भ्रम है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ममता के नारे से बीजेपी को सरकार बनाने का मौका मिला? जानें पूरा कानूनी दांव-पेंच

May 5, 2026/
11:41 pm

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बहुमत बहुमत मिलने के बाद पूरे राज्य में भगवामय नजर आ रही है। चुनावी नतीजे...

इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹14326 कम होकर ₹2.43 लाख किलो हुई, सोना ₹6438 सस्ता हुआ

June 13, 2026/
11:07 am

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट...

Shyam Manav Ups Bounty on Baba Claims

May 14, 2026/
5:31 am

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ‘दिव्य दरबार’ और उनके दावों को लेकर छिड़ा विवाद एक बार फिर गर्मा...

हैदराबाद ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाए:कोहली की टी-20 में 211वीं बार फिफ्टी पार्टनरशिप, विराट-हेड ने हाथ नहीं मिलाया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

May 23, 2026/
4:30 am

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हरा दिया। मैच में...

कर्नाटक मुख्यमंत्री समाचार लाइव अपडेट: सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया; डीके शिवकुमार उनकी जगह ले सकते हैं

May 29, 2026/
7:08 am

कर्नाटक मुख्यमंत्री समाचार लाइव अपडेट: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन के बीच कांग्रेस...

मदर्स डे 2026: इस बार मदर्स डे पर मां का दिल जीतने वाले 4 डायनामिक सरप्राइजेमोडिअम का पता लगाएं

May 9, 2026/
3:46 pm

मातृ दिवस आश्चर्य विचार: मदर्स डे सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि वह निस्वार्थ प्रेम और त्याग को सम्मान देने का...

अधिकारी ने हनी सिंह के गानों पर चिंता जताई:पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, गानों से शराब और गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगाया

April 3, 2026/
11:22 am

पुणे जिला बाल संरक्षण अधिकारी मंगेश जाधव ने शहर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार को पत्र लिखकर सिंगर हनी सिंह...

राजनीति

क्या आपके बाल गर्मियों में तेजी से बढ़ते हैं? यह हकीकत या भ्रम, जानिए इस बारे में क्या कहता है साइंस

authorimg

Last Updated:

Does Hair Grow Faster in Summer: अक्सर लोगों को लगता है कि गर्मियों में बाल तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन साइंस के अनुसार बालों की ग्रोथ रेट लगभग पूरे साल समान रहती है. गर्मियों में धूप और विटामिन D की वजह से हेयर फॉलिकल्स थोड़ा एक्टिव हो सकते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ थोड़ी बेहतर दिख सकती है, लेकिन यह अंतर बहुत मामूली होता है. असली असर जेनेटिक्स, खानपान और हेयर केयर रूटीन पर निर्भर करता है.

Zoom

अधिकतर रिसर्च बताती हैं कि बालों की ग्रोथ हर मौसम में लगभग एक जैसी होती है.

Summer Season and Hair Growth: गर्मियों में लोगों को पसीना बहुत ज्यादा आता है और इसकी वजह से बड़े बाल इरिटेट करने लगते हैं. बाल बढ़ते ही लोग हेयर सलून का रुख करते हैं. अधिकतर पुरुष गर्मी में छोटे बाल रखना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे पसीने से काफी हद तक राहत मिलती है. गर्मियों में अक्सर लोगों को लगता है कि उनके बाल तेजी से बढ़ रहे हैं, क्योंकि जल्दी-जल्दी हेयरकट की जरूरत महसूस होने लगती है. यह धारणा काफी आम है, लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई गर्मियों में बालों की ग्रोथ बढ़ जाती है या यह सिर्फ एक भ्रम है? चलिए इस बारे में हकीकत जानने की कोशिश करते हैं.

GLAM की रिपोर्ट के मुताबिक बालों की ग्रोथ एक निश्चित साइकल में होती है, जिसे हेयर ग्रोथ साइकल कहा जाता है. इसमें बालों की वृद्धि, ट्रांजिशन और झड़ने की अवस्थाएं शामिल होती हैं. आमतौर पर बाल हर महीने लगभग 1 से 1.5 सेंटीमीटर बढ़ते हैं. हर मौसम में बालों की ग्रोथ एक समान रहती है. हालांकि कई रिसर्च यह भी बताती हैं कि गर्मियों और वसंत के मौसम में कुछ लोगों में हेयर फॉलिकल्स ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं, जिससे ज्यादा बाल ग्रोथ फेज में रहते हैं. इसका मतलब यह नहीं कि बाल अचानक तेजी से बढ़ते हैं, बल्कि ज्यादा बाल एक साथ बढ़ने की स्थिति में होते हैं, जिससे ग्रोथ ज्यादा दिखाई देती है.

गर्मियों में धूप ज्यादा मिलने से शरीर में विटामिन D का स्तर बढ़ता है, जो हेयर फॉलिकल्स की हेल्थ को सपोर्ट करता है. इसके अलावा गर्म मौसम में ब्लड सर्कुलेशन भी थोड़ा बेहतर हो जाता है, जिससे स्कैल्प तक पोषक तत्व आसानी से पहुंचते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ये सभी फैक्टर्स मिलकर बालों की ग्रोथ को थोड़ा सपोर्ट कर सकते हैं, लेकिन यह अंतर बहुत मामूली होता है. बालों का औसत ग्रोथ रेट मौसम के हिसाब से बहुत ज्यादा नहीं बदलता है. यह अंतर इतना छोटा होता है कि रोजमर्रा की नजर में इसे स्पष्ट रूप से महसूस करना मुश्किल होता है.

एक और दिलचस्प पहलू यह है कि गर्मियों में लोग ज्यादा पसीना, तेल और धूल की वजह से बालों को बार-बार धोते हैं या ट्रिम करवाते हैं. इससे भी ऐसा लगता है कि बाल तेजी से बढ़ रहे हैं. बालों का फ्रिज कम होने या ज्यादा हेल्दी दिखने से भी ग्रोथ का भ्रम पैदा हो सकता है. असली फर्क आपके खानपान, हार्मोन, जेनेटिक्स और हेयर केयर रूटीन पर निर्भर करता है. इसलिए यह कहना कि गर्मियों में बाल तेजी से बढ़ते हैं, पूरी तरह सही नहीं है, बल्कि यह आंशिक रूप से सही और आंशिक रूप से भ्रम है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket