Wednesday, 28 Oct 2026 | 06:45 PM

Trending :

IIT रोपड़ ने बिना थीसिस वाला PhD प्रोग्राम लॉन्च किया:अब अपना स्टार्टअप मॉडल दिखाकर सीधे ले सकेंगे डिग्री Katrina Kaif Statement on Body Shaming प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में कार्तिक आर्यन निभाएंगे लीड रोल:विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्ट; पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित होगी कहानी ‘मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म’:CID के निर्माता बीपी सिंह के निधन पर 'ACP प्रद्युम्न' हुए इमोशनल, बोले- उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए था
EXCLUSIVE

WTC में अब 9 की जगह 12 टीमें खेलेंगी:अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे को मिलेगा मौका, 1 टेस्ट की सीरीज से भी मिलेंगे पॉइंट्स; जुलाई में आखिरी फैसला

भविष्य में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 9 की बजाय सभी 12 फुल मेंबर देशों की टीमें खेल सकती हैं। पूर्व न्यूजीलैंड क्रिकेटर रोजर ट्वोज की अगुवाई वाले ICC वर्किंग ग्रुप ने यह सिफारिश की है। इसका मकसद जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान जैसी टीमों को WTC के मुख्य ढांचे में शामिल करना है। ICC ने पिछले साल WTC के नए स्ट्रक्चर पर सुझाव देने के लिए यह वर्किंग ग्रुप बनाया था। सिफारिशें पहले चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (CEC) के पास जाएंगी। इसके बाद ICC बोर्ड अंतिम फैसला लेगा। फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपने चौथे साइकिल में चल रही है। माना जा रहा है कि 2027-29 साइकिल तक मौजूदा ढांचा बरकरार रह सकता है, लेकिन आगे बड़े बदलाव हो सकते हैं। ICC की चीफ एग्जीक्यूटिव कमेटी (CEC) इस मुद्दे पर 21 मई को वर्चुअल मीटिंग में चर्चा करेगी। इसके बाद 30-31 मई को IPL फाइनल वीकेंड के दौरान अहमदाबाद में ICC बोर्ड की इन-पर्सन बैठक होगी। जुलाई में AGM में अंतिम फैसला हो सकता है ICC जुलाई में स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में इस मामले पर बड़ा फैसला ले सकती है। यह बैठक महिला टी-20 वर्ल्ड कप के बाद होगी, जो 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाएगा। ‘वन-टेस्ट सीरीज’ को भी WTC में शामिल करने पर विचार वर्किंग ग्रुप ने एक टेस्ट मैच वाली सीरीज को भी WTC पॉइंट्स सिस्टम में शामिल करने का सुझाव दिया है। अभी WTC में किसी सीरीज में कम से कम दो टेस्ट मैच होना जरूरी है। 2027 में इंग्लैंड में खेला जाएगा फाइनल ICC का मौजूदा फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) अगले साल मार्च में खत्म होगा। इसके बाद जून 2027 में इंग्लैंड में WTC फाइनल खेला जाएगा। मौजूदा फॉर्मेट में 9 फुल मेंबर टीमें दो साल में तीन घरेलू और तीन विदेशी सीरीज खेलती हैं। इन बाइलेटरल सीरीज का कार्यक्रम संबंधित क्रिकेट बोर्ड तय करते हैं, जबकि अंतिम मंजूरी ICC देती है। दोहा से अहमदाबाद शिफ्ट हुई ICC बैठक ICC की मई में होने वाली त्रैमासिक बैठकें पहले कतर की राजधानी दोहा में प्रस्तावित थीं। पश्चिम एशिया में तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते बैठक का वेन्यू बदलकर अहमदाबाद कर दिया गया। PCB चीफ मोहसिन नकवी के भारत आने पर संशय बैठक अहमदाबाद में होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की मौजूदगी पर नजरें हैं। भारत-पाकिस्तान के राजनीतिक रिश्तों के बीच यह स्पष्ट नहीं है कि वह बैठक में शामिल होने भारत आएंगे या वर्चुअली जुड़ेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया:50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा

April 18, 2026/
3:25 pm

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने DA...

'अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार आई तो बुलडोजर...', रैली में बोलीं ममता बनर्जी, बीजेपी को भी दी चेतावनी

March 28, 2026/
10:10 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समर्थकों...

Pakistan Cricket Controversy; PCB Vs Shadab Khan

February 20, 2026/
9:09 am

नई दिल्ली8 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद की यह तस्वीर शादाब...

यमन में हूती विद्रोहियों और सरकार के बीच लड़ाई तेज:सऊदी पर ड्रोन और मिसाइल से हमला हमल, 82 हजार से ज्यादा लोग बेघर

September 14, 2026/
11:49 am

यमन में ईरान समर्थित हूतियों और सरकार के बीच लड़ाई तेज हो गई है। रविवार को यमनी सरकारी बलों ने...

इंडोनेशिया के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें गिरीं:सुनामी की चेतावनी, लोगों को सुरक्षित जगह जाने का आदेश

August 15, 2026/
7:06 am

इंडोनेशिया में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के तेज झटकों से कई इलाकों में अफरा-तफरी मच...

राजनीति

WTC में अब 9 की जगह 12 टीमें खेलेंगी:अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे को मिलेगा मौका, 1 टेस्ट की सीरीज से भी मिलेंगे पॉइंट्स; जुलाई में आखिरी फैसला

WTC में अब 9 की जगह 12 टीमें खेलेंगी:अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे को मिलेगा मौका, 1 टेस्ट की सीरीज से भी मिलेंगे पॉइंट्स; जुलाई में आखिरी फैसला

भविष्य में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 9 की बजाय सभी 12 फुल मेंबर देशों की टीमें खेल सकती हैं। पूर्व न्यूजीलैंड क्रिकेटर रोजर ट्वोज की अगुवाई वाले ICC वर्किंग ग्रुप ने यह सिफारिश की है। इसका मकसद जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान जैसी टीमों को WTC के मुख्य ढांचे में शामिल करना है। ICC ने पिछले साल WTC के नए स्ट्रक्चर पर सुझाव देने के लिए यह वर्किंग ग्रुप बनाया था। सिफारिशें पहले चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (CEC) के पास जाएंगी। इसके बाद ICC बोर्ड अंतिम फैसला लेगा। फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपने चौथे साइकिल में चल रही है। माना जा रहा है कि 2027-29 साइकिल तक मौजूदा ढांचा बरकरार रह सकता है, लेकिन आगे बड़े बदलाव हो सकते हैं। ICC की चीफ एग्जीक्यूटिव कमेटी (CEC) इस मुद्दे पर 21 मई को वर्चुअल मीटिंग में चर्चा करेगी। इसके बाद 30-31 मई को IPL फाइनल वीकेंड के दौरान अहमदाबाद में ICC बोर्ड की इन-पर्सन बैठक होगी। जुलाई में AGM में अंतिम फैसला हो सकता है ICC जुलाई में स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में इस मामले पर बड़ा फैसला ले सकती है। यह बैठक महिला टी-20 वर्ल्ड कप के बाद होगी, जो 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाएगा। ‘वन-टेस्ट सीरीज’ को भी WTC में शामिल करने पर विचार वर्किंग ग्रुप ने एक टेस्ट मैच वाली सीरीज को भी WTC पॉइंट्स सिस्टम में शामिल करने का सुझाव दिया है। अभी WTC में किसी सीरीज में कम से कम दो टेस्ट मैच होना जरूरी है। 2027 में इंग्लैंड में खेला जाएगा फाइनल ICC का मौजूदा फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) अगले साल मार्च में खत्म होगा। इसके बाद जून 2027 में इंग्लैंड में WTC फाइनल खेला जाएगा। मौजूदा फॉर्मेट में 9 फुल मेंबर टीमें दो साल में तीन घरेलू और तीन विदेशी सीरीज खेलती हैं। इन बाइलेटरल सीरीज का कार्यक्रम संबंधित क्रिकेट बोर्ड तय करते हैं, जबकि अंतिम मंजूरी ICC देती है। दोहा से अहमदाबाद शिफ्ट हुई ICC बैठक ICC की मई में होने वाली त्रैमासिक बैठकें पहले कतर की राजधानी दोहा में प्रस्तावित थीं। पश्चिम एशिया में तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते बैठक का वेन्यू बदलकर अहमदाबाद कर दिया गया। PCB चीफ मोहसिन नकवी के भारत आने पर संशय बैठक अहमदाबाद में होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की मौजूदगी पर नजरें हैं। भारत-पाकिस्तान के राजनीतिक रिश्तों के बीच यह स्पष्ट नहीं है कि वह बैठक में शामिल होने भारत आएंगे या वर्चुअली जुड़ेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket