Thursday, 26 Nov 2026 | 08:30 AM

Trending :

दिग्विजय सिंह बोले- मैं घोर सनातनी हूं:उषा ठाकुर से कहा-क्या तुमने नर्मदा परिक्रमा की है? पूर्व मंत्री बोलीं-पक्के सनातनी हैं, तो मानते क्यों नहीं

मैं घोषणा करता आया हूं और आज फिर कह रहा हूं कि मैं घोर सनातन धर्म का मानने वाला हूं। मेरे कहने के बाद ही आपने सनातन धर्म को स्वीकार किया, पहले आप लोग सिर्फ हिंदू-हिंदू धर्म करती थीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार देर रात पूर्व मंत्री उषा ठाकुर से मुलाकात में यह बात कही। भोजशाला फैसले के बाद वे इंदौर पहुंचे थे। उषा ठाकुर बीजेपी विधायक और कट्टर हिंदुत्व छवि वाली नेता हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैं जितना सनातनी हूं… क्या तुमने कभी नर्मदा परिक्रमा की है? क्या तुम एकादशी का व्रत करती हो?” इस पर ठाकुर ने कहा, “आप व्यक्तिगत रूप से तो पक्के सनातनी हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से इसे स्वीकार नहीं करते।” जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैं सार्वजनिक रूप से ही तो कह रहा हूं, अब और कैसे सार्वजनिक करूं? मैं सही सनातनी हूं।” दिग्विजय बोले- अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट करेगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भोजशाला फैसले पर कहा था कि फैसले का अध्ययन किया जाएगा और देश के नियमों व प्रचलनों के अनुसार आगे कदम उठने चाहिए। जामिया मस्जिद, बनारस और अन्य तीन मामले पहले से सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। भोजशाला एएसआई प्रोटेक्टेड साइट है, इसलिए वहां पूजा-अनुष्ठान की अनुमति का अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट ही करेगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि एएसआई की रिपोर्ट में कई दावों का जिक्र नहीं है, इसलिए पूरे फैसले की गहराई से जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द के संकट के समय सिर्फ एक समुदाय को निशाना बनाना उचित नहीं। कानून और संविधान के दायरे में रहकर ही सभी निर्णय होना चाहिए। अंतिम निर्णय सर्वोच्च न्यायालय का होगा। पढ़िए दिग्विजय और उषा ठाकुर के बीच की पूरी बातचीत… उषा ठाकुर : जी, बड़े भाई हैं ये। दिग्विजय सिंह : मैं घोषणा करता आया हूं और आज फिर कह रहा हूं कि मैं घोर सनातन धर्म का मानने वाला हूं। मेरे कहने के बाद आपने सनातन धर्म को स्वीकार किया, पहले हिंदू-हिंदू धर्म करती थीं। मैंने इसकी शुरुआत की थी। उषा ठाकुर : हम अनादि काल से सनातनी हैं।
दिग्विजय सिंह : अनादि काल से सनातनी तो तुम हो। हम उसके दुश्मन नहीं हैं। मैं जितना सनातनी हूं… तूने नर्मदा परिक्रमा की है क्या? उषा ठाकुर : नहीं करी।
दिग्विजय सिंह : तू एकादशी का व्रत करती है क्या? उषा ठाकुर : आप बड़े भाई हैं। मैंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से पक्के सनातनी हैं, पर सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करते।
दिग्विजय सिंह : मैं सार्वजनिक रूप से कह तो रहा हूं, और कैसे सार्वजनिक करूं? उषा ठाकुर : हां, मैं आपका धन्यवाद देती हूं। बहुत अच्छी बात है।
दिग्विजय सिंह : मैं सही सनातनी हूं। उषा ठाकुर : तो आपको हाई कोर्ट के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।
दिग्विजय सिंह : तूने कैसे मान लिया कि मैंने विरोध किया? उषा ठाकुर : अब ये किसी ने बोला।
दिग्विजय सिंह : किसी ने बोला…! ये खबर भी पढ़ें…
अयोध्या जाने के सवाल पर दिग्विजय बोले- अहं ब्रह्मस्मि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से भास्कर ने पूछा, आप राम मंदिर दर्शन के लिए कब जा रहे हैं? दिग्विजय बोले- अद्वैत वेदांत क्या है? अहं ब्रह्मास्मि, मेरे में ही ब्रह्म है। इसलिए मुझे कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। मेरे ह्रदय में ही नारायण विराजमान हैं। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
US-Israel-Iran War News Today Latest Updates (Image Credit: Reuters)

June 3, 2026/
8:12 am

आखरी अपडेट:03 जून, 2026, 08:12 IST तमिलनाडु विधानसभा में बीजेपी की ताकत 2021 में चार से घटकर अब सिर्फ एक...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Karunya Plus KN-621 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

April 30, 2026/
5:14 pm

आखरी अपडेट:30 अप्रैल, 2026, 17:14 IST न्यूज18 ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, टीएमसी कैडर से...

महिला का शव लटका मिला, बच्ची के मुंह में ढूंसी:गुना में मां बोली- ससुराल वाले करते थे मारपीट, बेटी ने लगाई फांसी

March 27, 2026/
3:59 pm

गुना के नानाखेड़ी इलाके में एक नवविवाहिता का शव फांसी फंदे पर लटका मिला। उसकी नाबालिग बेटी के मुंह में...

बॉस ने नहीं दी सिक लीव, ऑफिस में ही मौत:2 बार मेडिकल भी दिखाया था; 29 साल की महिला ने वॉशरूम में दम तोड़ा

June 11, 2026/
1:24 pm

साउथ अफ्रिकन महिला सीना धलधला की ऑफिस में मौत ने कॉर्पोरेट वर्क कल्चर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़...

दावा- सलमान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज टली:स्क्रिप्ट बदलाव और प्रशांत तमांग के अचानक निधन से हो रही है देरी

March 21, 2026/
11:46 am

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट फिलहाल टाल दी गई है और स्क्रिप्ट में कुछ बदलावों के कारण...

अक्षय खन्ना का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू:धुरंधर 2 के बाद 'महाकाली' फिल्म में दिखेंगे; शुक्राचार्य के रोल में फोटो वायरल

March 29, 2026/
2:42 pm

फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद अब अक्षय खन्ना साउथ सिनेमा में दिखाई देंगे। वे निर्देशक प्रशांत वर्मा की...

राजनीति

दिग्विजय सिंह बोले- मैं घोर सनातनी हूं:उषा ठाकुर से कहा-क्या तुमने नर्मदा परिक्रमा की है? पूर्व मंत्री बोलीं-पक्के सनातनी हैं, तो मानते क्यों नहीं

दिग्विजय सिंह बोले- मैं घोर सनातनी हूं:उषा ठाकुर से कहा-क्या तुमने नर्मदा परिक्रमा की है? पूर्व मंत्री बोलीं-पक्के सनातनी हैं, तो मानते क्यों नहीं

मैं घोषणा करता आया हूं और आज फिर कह रहा हूं कि मैं घोर सनातन धर्म का मानने वाला हूं। मेरे कहने के बाद ही आपने सनातन धर्म को स्वीकार किया, पहले आप लोग सिर्फ हिंदू-हिंदू धर्म करती थीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार देर रात पूर्व मंत्री उषा ठाकुर से मुलाकात में यह बात कही। भोजशाला फैसले के बाद वे इंदौर पहुंचे थे। उषा ठाकुर बीजेपी विधायक और कट्टर हिंदुत्व छवि वाली नेता हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैं जितना सनातनी हूं… क्या तुमने कभी नर्मदा परिक्रमा की है? क्या तुम एकादशी का व्रत करती हो?” इस पर ठाकुर ने कहा, “आप व्यक्तिगत रूप से तो पक्के सनातनी हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से इसे स्वीकार नहीं करते।” जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैं सार्वजनिक रूप से ही तो कह रहा हूं, अब और कैसे सार्वजनिक करूं? मैं सही सनातनी हूं।” दिग्विजय बोले- अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट करेगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भोजशाला फैसले पर कहा था कि फैसले का अध्ययन किया जाएगा और देश के नियमों व प्रचलनों के अनुसार आगे कदम उठने चाहिए। जामिया मस्जिद, बनारस और अन्य तीन मामले पहले से सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। भोजशाला एएसआई प्रोटेक्टेड साइट है, इसलिए वहां पूजा-अनुष्ठान की अनुमति का अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट ही करेगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि एएसआई की रिपोर्ट में कई दावों का जिक्र नहीं है, इसलिए पूरे फैसले की गहराई से जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द के संकट के समय सिर्फ एक समुदाय को निशाना बनाना उचित नहीं। कानून और संविधान के दायरे में रहकर ही सभी निर्णय होना चाहिए। अंतिम निर्णय सर्वोच्च न्यायालय का होगा। पढ़िए दिग्विजय और उषा ठाकुर के बीच की पूरी बातचीत… उषा ठाकुर : जी, बड़े भाई हैं ये। दिग्विजय सिंह : मैं घोषणा करता आया हूं और आज फिर कह रहा हूं कि मैं घोर सनातन धर्म का मानने वाला हूं। मेरे कहने के बाद आपने सनातन धर्म को स्वीकार किया, पहले हिंदू-हिंदू धर्म करती थीं। मैंने इसकी शुरुआत की थी। उषा ठाकुर : हम अनादि काल से सनातनी हैं।
दिग्विजय सिंह : अनादि काल से सनातनी तो तुम हो। हम उसके दुश्मन नहीं हैं। मैं जितना सनातनी हूं… तूने नर्मदा परिक्रमा की है क्या? उषा ठाकुर : नहीं करी।
दिग्विजय सिंह : तू एकादशी का व्रत करती है क्या? उषा ठाकुर : आप बड़े भाई हैं। मैंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से पक्के सनातनी हैं, पर सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करते।
दिग्विजय सिंह : मैं सार्वजनिक रूप से कह तो रहा हूं, और कैसे सार्वजनिक करूं? उषा ठाकुर : हां, मैं आपका धन्यवाद देती हूं। बहुत अच्छी बात है।
दिग्विजय सिंह : मैं सही सनातनी हूं। उषा ठाकुर : तो आपको हाई कोर्ट के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।
दिग्विजय सिंह : तूने कैसे मान लिया कि मैंने विरोध किया? उषा ठाकुर : अब ये किसी ने बोला।
दिग्विजय सिंह : किसी ने बोला…! ये खबर भी पढ़ें…
अयोध्या जाने के सवाल पर दिग्विजय बोले- अहं ब्रह्मस्मि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से भास्कर ने पूछा, आप राम मंदिर दर्शन के लिए कब जा रहे हैं? दिग्विजय बोले- अद्वैत वेदांत क्या है? अहं ब्रह्मास्मि, मेरे में ही ब्रह्म है। इसलिए मुझे कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। मेरे ह्रदय में ही नारायण विराजमान हैं। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket