Tuesday, 06 Oct 2026 | 07:46 PM

Trending :

EXCLUSIVE

PBKS Full Team Fit; Physio Andrew Reveals Winning Plan for Dharamshala RCB Clash

धर्मशाला में IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 17 मई को होने वाले मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) के खेमे से अच्छी खबर आई है। मैच की पूर्व संध्या पर पंजाब किंग्स के फिजियोथेरेपी कंसल्टेंट एंड्रयू लीपस ने मीडिया से बात की। उन्हों

.

पिछले कुछ मैचों में पंजाब की टीम में हुए लगातार बदलावों पर बात करते हुए एंड्रयू लीपस ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि पिछले मैचों के दौरान कुछ खिलाड़ियों को वायरल फीवर (बुखार), हल्की-फुल्की चोट और हैमस्ट्रिंग की समस्या का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से एहतियात के तौर पर प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने पड़े थे। लेकिन अब पंजाब के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि सभी खिलाड़ी पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं और आगामी मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

हार का दबाव नहीं; कोच पोंटिंग का मंत्र– ‘खुलकर खेलो’

धर्मशाला में लगातार दो मैच हारने के बाद टीम की वापसी की रणनीति पर बात करते हुए लीपस ने कहा कि पिछला विकेट उम्मीद के मुताबिक नहीं था, जिसका खेल पर असर पड़ा। उन्होंने कहा, “क्रिकेट में हर किसी का अच्छा और बुरा दिन होता है। हमें बस कल मैदान पर एक अच्छा दिन चाहिए। हमारी टीम किसी एक खिलाड़ी या विपक्षी टीम को निशाना नहीं बना रही है।”

लीपस ने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के दृष्टिकोण की तारीफ करते हुए कहा कि पोंटिंग हमेशा खिलाड़ियों को बिना किसी डर के खुलकर और आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। इसलिए आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में भी पंजाब किंग्स की तरफ से कोई रक्षात्मक खेल देखने को नहीं मिलेगा।

रिकी पोटिंग फाइल फोटो

धर्मशाला के मौसम का मिलेगा फायदा

चंडीगढ़ और धर्मशाला जैसे दो अलग-अलग घरेलू मैदानों (होम ग्राउंड) पर खेलने की चुनौती पर लीपस ने कहा कि यहां की ऊंचाई (एल्टीट्यूड) और ठंडा मौसम खेल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स की टीम यहाँ दूसरी टीमों की तुलना में अधिक समय से डेरा डाले हुए है, जिससे खिलाड़ियों को परिस्थितियों के अनुकूल ढलने का पूरा समय मिला है और यह बात मैच में उनके पक्ष में जा सकती है। उन्होंने हंसते हुए यह भी बताया कि आरसीबी के खिलाड़ी भी होटल में यहाँ की खूबसूरत वादियों और खुशनुमा मौसम की तारीफ कर रहे थे।

सीनियर खिलाड़ी नए खिलाडि़यों को करते हैं प्रोत्साहित

ड्रेसिंग रूम के माहौल और खिलाड़ियों के व्यवहार पर एक दिलचस्प टिप्पणी करते हुए लीपस ने कहा, “आज के दौर में सोशल मीडिया और फोन निश्चित रूप से एक समस्या हैं, लेकिन जब खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में होते हैं तो फोन छोड़कर आपस में खुलकर बात करते हैं।”

उन्होंने टीम के सीनियर खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा, “वे किसी राजा की तरह व्यवहार नहीं करते, बल्कि ब्रेकफास्ट टेबल पर सभी युवा खिलाड़ियों के साथ आम इंसान की तरह घुलमिल कर रहते हैं। मैच के दबाव के समय सीनियर खिलाड़ियों का यह शांत स्वभाव पूरी टीम को पैनिक (घबराने) होने से बचाता है। हमारी टीम में कई युवा चेहरे हैं और वे इस सकारात्मक माहौल से बहुत कुछ सीख रहे हैं।”

‘विश्व प्रसिद्ध धर्मशाला स्टेडियम से बाकी टीमें करती होंगी ईर्ष्या’

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की खूबसूरती की तारीफ करते हुए एंड्रयू लीपस भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “यह एक बेहद खूबसूरत और खास जगह है। भारत के अन्य शहरों की तुलना में यहाँ का माहौल बिल्कुल जुदा है। बाकी टीमें शायद हमसे ईर्ष्या करती होंगी कि हमें बिना किसी यात्रा (ट्रैवलिंग) की थकान के यहाँ लगातार दो हफ्ते बिताने का मौका मिला। हमारे लड़कों को यहाँ आना बेहद पसंद है, बस अब हमें इस खूबसूरत मैदान पर कुछ और मैच जीतने की ज़रूरत है।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Shahrukh Khan & Suhana Ganpati Darshan at Lalbaugcha Raja

September 22, 2026/
8:40 am

16 मिनट पहले कॉपी लिंक शाहरुख खान ने गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ पंडाल पहुंचकर गणपति...

शाहरुख की किंग ने रिलीज से पहले ₹250 करोड़ कमाए:फिल्म के बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा कवर, पेन मरुधर ने डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे

April 21, 2026/
12:10 pm

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग ने रिलीज से पहले ही 250 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म...

रोहित चंदेल की गिरफ्तारी पर को-स्टार ने किया रिएक्ट:एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों पक्षों की बात सुनना जरूरी; अभी सिर्फ एक पक्ष सामने आया

July 12, 2026/
3:20 pm

टीवी एक्टर रोहित चंदेल के मामले पर टीवी शो ‘सैराब’ की उनकी को-स्टार मदिराक्षी मुंडले ने रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस...

भोला सिकरवार हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार:घर आते वक्त पुलिस ने घेरकर किया अरेस्ट; अब तक 10 पकड़े गए, 3 अब भी फरार

April 10, 2026/
10:15 pm

ग्वालियर में भोला सिकरवार हत्याकांड के फरार एक आरोपी को हजीरा थाना पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब...

IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके

April 11, 2026/
4:01 am

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

PBKS Full Team Fit; Physio Andrew Reveals Winning Plan for Dharamshala RCB Clash

PBKS Full Team Fit; Physio Andrew Reveals Winning Plan for Dharamshala RCB Clash

धर्मशाला में IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 17 मई को होने वाले मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) के खेमे से अच्छी खबर आई है। मैच की पूर्व संध्या पर पंजाब किंग्स के फिजियोथेरेपी कंसल्टेंट एंड्रयू लीपस ने मीडिया से बात की। उन्हों

.

पिछले कुछ मैचों में पंजाब की टीम में हुए लगातार बदलावों पर बात करते हुए एंड्रयू लीपस ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि पिछले मैचों के दौरान कुछ खिलाड़ियों को वायरल फीवर (बुखार), हल्की-फुल्की चोट और हैमस्ट्रिंग की समस्या का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से एहतियात के तौर पर प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने पड़े थे। लेकिन अब पंजाब के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि सभी खिलाड़ी पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं और आगामी मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

हार का दबाव नहीं; कोच पोंटिंग का मंत्र– ‘खुलकर खेलो’

धर्मशाला में लगातार दो मैच हारने के बाद टीम की वापसी की रणनीति पर बात करते हुए लीपस ने कहा कि पिछला विकेट उम्मीद के मुताबिक नहीं था, जिसका खेल पर असर पड़ा। उन्होंने कहा, “क्रिकेट में हर किसी का अच्छा और बुरा दिन होता है। हमें बस कल मैदान पर एक अच्छा दिन चाहिए। हमारी टीम किसी एक खिलाड़ी या विपक्षी टीम को निशाना नहीं बना रही है।”

लीपस ने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के दृष्टिकोण की तारीफ करते हुए कहा कि पोंटिंग हमेशा खिलाड़ियों को बिना किसी डर के खुलकर और आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। इसलिए आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में भी पंजाब किंग्स की तरफ से कोई रक्षात्मक खेल देखने को नहीं मिलेगा।

रिकी पोटिंग फाइल फोटो

धर्मशाला के मौसम का मिलेगा फायदा

चंडीगढ़ और धर्मशाला जैसे दो अलग-अलग घरेलू मैदानों (होम ग्राउंड) पर खेलने की चुनौती पर लीपस ने कहा कि यहां की ऊंचाई (एल्टीट्यूड) और ठंडा मौसम खेल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स की टीम यहाँ दूसरी टीमों की तुलना में अधिक समय से डेरा डाले हुए है, जिससे खिलाड़ियों को परिस्थितियों के अनुकूल ढलने का पूरा समय मिला है और यह बात मैच में उनके पक्ष में जा सकती है। उन्होंने हंसते हुए यह भी बताया कि आरसीबी के खिलाड़ी भी होटल में यहाँ की खूबसूरत वादियों और खुशनुमा मौसम की तारीफ कर रहे थे।

सीनियर खिलाड़ी नए खिलाडि़यों को करते हैं प्रोत्साहित

ड्रेसिंग रूम के माहौल और खिलाड़ियों के व्यवहार पर एक दिलचस्प टिप्पणी करते हुए लीपस ने कहा, “आज के दौर में सोशल मीडिया और फोन निश्चित रूप से एक समस्या हैं, लेकिन जब खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में होते हैं तो फोन छोड़कर आपस में खुलकर बात करते हैं।”

उन्होंने टीम के सीनियर खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा, “वे किसी राजा की तरह व्यवहार नहीं करते, बल्कि ब्रेकफास्ट टेबल पर सभी युवा खिलाड़ियों के साथ आम इंसान की तरह घुलमिल कर रहते हैं। मैच के दबाव के समय सीनियर खिलाड़ियों का यह शांत स्वभाव पूरी टीम को पैनिक (घबराने) होने से बचाता है। हमारी टीम में कई युवा चेहरे हैं और वे इस सकारात्मक माहौल से बहुत कुछ सीख रहे हैं।”

‘विश्व प्रसिद्ध धर्मशाला स्टेडियम से बाकी टीमें करती होंगी ईर्ष्या’

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की खूबसूरती की तारीफ करते हुए एंड्रयू लीपस भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “यह एक बेहद खूबसूरत और खास जगह है। भारत के अन्य शहरों की तुलना में यहाँ का माहौल बिल्कुल जुदा है। बाकी टीमें शायद हमसे ईर्ष्या करती होंगी कि हमें बिना किसी यात्रा (ट्रैवलिंग) की थकान के यहाँ लगातार दो हफ्ते बिताने का मौका मिला। हमारे लड़कों को यहाँ आना बेहद पसंद है, बस अब हमें इस खूबसूरत मैदान पर कुछ और मैच जीतने की ज़रूरत है।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket