Friday, 03 Jul 2026 | 12:05 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ऑफिस में घंटों बैठने वालों के लिए सबसे खतरनाक क्या हो सकता है? शरीर दे ये संकेत तो हो जाएं सावधान

authorimg

Last Updated:

आजकल ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठकर लैपटॉप पर काम करना लोगों की मजबूरी बन गया है, लेकिन यही आदत धीरे-धीरे शरीर पर बुरा असर डाल सकती है. लंबे समय तक बैठे रहने से कमर और गर्दन दर्द, वजन बढ़ना, आंखों की थकान और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. आइए जानते हैं इसके साइड इफेक्ट्स…

ख़बरें फटाफट

Zoom

घंटों कुर्सी पर बैठना पड़ सकता है भारी.

आजकल ज्यादातर लोगों की नौकरी ऐसी हो गई है जहां पूरा दिन कुर्सी और लैपटॉप के बीच निकल जाता है. सुबह ऑफिस पहुंचते ही लोग अपनी सीट पकड़ लेते हैं और फिर मीटिंग, मेल और काम के चक्कर में घंटों तक उठना ही भूल जाते हैं. कई बार तो पानी पीने या थोड़ा चलने तक का समय नहीं मिलता. धीरे-धीरे यही आदत शरीर को नुकसान पहुंचाने लगती है, लेकिन शुरुआत में इसका असर समझ नहीं आता. आइए जानते हैं कि यह आपके शरीर को किस तरह से बर्बाद कर सकती है…

शरीर को हर दिन थोड़ी मूवमेंट की जरूरत होती है. जब हम लगातार कई घंटों तक बैठे रहते हैं, तो शरीर सुस्त पड़ने लगता है. सबसे पहले असर कमर, गर्दन और कंधों पर दिखता है. कई लोगों को ऑफिस से घर लौटते समय पीठ भारी लगने लगती है या गर्दन में खिंचाव महसूस होता है. शुरुआत में लोग इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही परेशानी बाद में रोज की समस्या बन सकती है.

सिर्फ कमर दर्द नहीं, वजन भी बढ़ सकता है
जो लोग लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहते हैं, उनका शरीर कम एक्टिव हो जाता है. इसका असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है और कैलोरी सही तरीके से बर्न नहीं हो पाती. धीरे-धीरे पेट निकलना, वजन बढ़ना और सुस्ती महसूस होना शुरू हो सकता है. कई लोग कहते हैं कि वे ज्यादा खाते नहीं हैं, फिर भी वजन बढ़ रहा है. इसकी एक बड़ी वजह घंटों तक बिना हिले बैठे रहना भी हो सकता है.

आंखों और दिमाग पर भी पड़ता है असर
ऑफिस में काम करने वाले लोग लगातार स्क्रीन देखते रहते हैं. इससे आंखों में जलन, सूखापन और सिरदर्द जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. कई बार दिन खत्म होते-होते आंखें इतनी थक जाती हैं कि मोबाइल देखने का भी मन नहीं करता. इसके साथ मानसिक थकान भी बढ़ती है. लगातार बैठे रहना और बिना ब्रेक काम करना दिमाग को भी भारी महसूस करा सकता है.

छोटी-छोटी ब्रेक बहुत जरूरी हैं
हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हर आधे घंटे में कुछ मिनट के लिए सीट से उठ जाना चाहिए. जरूरी नहीं कि आप लंबी वॉक करें. बस थोड़ा चल लें, पानी भरने चले जाएं या हल्की स्ट्रेचिंग कर लें. इससे शरीर में जकड़न कम होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है. कई लोग अब ऑफिस में खड़े होकर काम करने वाली डेस्क भी इस्तेमाल करने लगे हैं.

गलत बैठने का तरीका और बढ़ा देता है परेशानी
कई बार समस्या सिर्फ देर तक बैठने की नहीं होती, बल्कि गलत तरीके से बैठने की भी होती है. झुककर लैपटॉप देखना, गर्दन नीचे रखना या कुर्सी पर टेढ़ा बैठना शरीर पर ज्यादा दबाव डालता है. धीरे-धीरे इससे गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ सकता है. इसलिए काम करते समय सही पोस्चर रखना भी बहुत जरूरी है.

शरीर में किन चीजों की कमी बढ़ सकती है?
घंटों तक बैठे रहने और धूप या शारीरिक गतिविधि कम होने की वजह से शरीर में विटामिन D की कमी बढ़ सकती है. इसके अलावा शरीर सुस्त रहने पर मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है, जिससे कमजोरी और थकान ज्यादा महसूस हो सकती है. कई लोगों में लगातार स्क्रीन के सामने बैठने और अनहेल्दी स्नैकिंग की वजह से आयरन और विटामिन B12 की कमी के लक्षण भी दिखने लगते हैं. इसकी वजह से शरीर जल्दी थकना, ध्यान कम लगना और एनर्जी लो महसूस होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Suit vs Military Uniform for US & Iran

April 11, 2026/
8:55 pm

53 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान-अमेरिका के प्रतिनिधि सीजफायर वार्ता के लिए शनिवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे। यहां...

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच 20 सांसदों के एनडीए में शामिल होने से तृणमूल कांग्रेस को बड़े पैमाने पर पलायन का सामना करना पड़ा | साफ़ बोलो

June 8, 2026/
6:40 pm

एक आश्चर्यजनक राजनीतिक उथल-पुथल में, तृणमूल कांग्रेस के 28 में से 20 सांसद एनडीए में शामिल हो गए हैं, जो...

Uttarakhand Commercial Cylinder Black Market

March 12, 2026/
11:47 am

14 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत बढ़ती जा...

इंपैक्ट फीचर:जेईई-एडवांस्ड 2026 में एलन का ऐतिहासिक कीर्तिमान, एलन के क्लासरूम स्टूडेंट शुभम ऑल इंडिया में टॉपर, टॉप-10 में एलन क्लासरूम से

June 2, 2026/
3:35 pm

जेईई-एडवांस्ड 2026 रिजल्ट्स में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा ने लगातार तीसरे वर्ष ऑल इंडिया रैंक-1 देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया...

Dainik Bhaskar Journalists Win Prestigious Goenka Award 2026

March 27, 2026/
6:30 pm

नई दिल्ली2 दिन पहले कॉपी लिंक दैनिक भास्कर के दो जर्नलिस्ट अवधेश आकोदिया और विजयपाल डूडी को पत्रकारिता के क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 वोटिंग लाइव: बंगाल की 142 वोटों की वोटिंग जारी, वोट के बाद जापानी मोइत्रा बोलीं-'ऐसा लग रहा है पुराना शासन हो'

April 29, 2026/
6:17 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए सभी मतदान पूर्ण हो चुके हैं। राजधानी कोलकाता सहित छह 142...

पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 7 विकेट हराया:शाई होप के नाबाद 65 रन, होल्डर-जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए

June 12, 2026/
10:32 am

जमैका के किंग्स्टन में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका...

Arsenal's Piero Hincapie vies for the ball with PSG's Ousmane Dembele, right, during the Champions League final soccer match between Paris Saint-Germain and Arsenal in Budapest, Hungary, Saturday, May 30, 2026. (AP Photo/Petr Josek)

May 31, 2026/
1:16 am

आखरी अपडेट:31 मई, 2026, 01:16 IST अस्पताल प्रांगण से सीधे मीडिया से बात करते हुए, हिली हुई दिख रही ममता...

राजनीति

ऑफिस में घंटों बैठने वालों के लिए सबसे खतरनाक क्या हो सकता है? शरीर दे ये संकेत तो हो जाएं सावधान

authorimg

Last Updated:

आजकल ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठकर लैपटॉप पर काम करना लोगों की मजबूरी बन गया है, लेकिन यही आदत धीरे-धीरे शरीर पर बुरा असर डाल सकती है. लंबे समय तक बैठे रहने से कमर और गर्दन दर्द, वजन बढ़ना, आंखों की थकान और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. आइए जानते हैं इसके साइड इफेक्ट्स…

ख़बरें फटाफट

Zoom

घंटों कुर्सी पर बैठना पड़ सकता है भारी.

आजकल ज्यादातर लोगों की नौकरी ऐसी हो गई है जहां पूरा दिन कुर्सी और लैपटॉप के बीच निकल जाता है. सुबह ऑफिस पहुंचते ही लोग अपनी सीट पकड़ लेते हैं और फिर मीटिंग, मेल और काम के चक्कर में घंटों तक उठना ही भूल जाते हैं. कई बार तो पानी पीने या थोड़ा चलने तक का समय नहीं मिलता. धीरे-धीरे यही आदत शरीर को नुकसान पहुंचाने लगती है, लेकिन शुरुआत में इसका असर समझ नहीं आता. आइए जानते हैं कि यह आपके शरीर को किस तरह से बर्बाद कर सकती है…

शरीर को हर दिन थोड़ी मूवमेंट की जरूरत होती है. जब हम लगातार कई घंटों तक बैठे रहते हैं, तो शरीर सुस्त पड़ने लगता है. सबसे पहले असर कमर, गर्दन और कंधों पर दिखता है. कई लोगों को ऑफिस से घर लौटते समय पीठ भारी लगने लगती है या गर्दन में खिंचाव महसूस होता है. शुरुआत में लोग इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही परेशानी बाद में रोज की समस्या बन सकती है.

सिर्फ कमर दर्द नहीं, वजन भी बढ़ सकता है
जो लोग लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहते हैं, उनका शरीर कम एक्टिव हो जाता है. इसका असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है और कैलोरी सही तरीके से बर्न नहीं हो पाती. धीरे-धीरे पेट निकलना, वजन बढ़ना और सुस्ती महसूस होना शुरू हो सकता है. कई लोग कहते हैं कि वे ज्यादा खाते नहीं हैं, फिर भी वजन बढ़ रहा है. इसकी एक बड़ी वजह घंटों तक बिना हिले बैठे रहना भी हो सकता है.

आंखों और दिमाग पर भी पड़ता है असर
ऑफिस में काम करने वाले लोग लगातार स्क्रीन देखते रहते हैं. इससे आंखों में जलन, सूखापन और सिरदर्द जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. कई बार दिन खत्म होते-होते आंखें इतनी थक जाती हैं कि मोबाइल देखने का भी मन नहीं करता. इसके साथ मानसिक थकान भी बढ़ती है. लगातार बैठे रहना और बिना ब्रेक काम करना दिमाग को भी भारी महसूस करा सकता है.

छोटी-छोटी ब्रेक बहुत जरूरी हैं
हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हर आधे घंटे में कुछ मिनट के लिए सीट से उठ जाना चाहिए. जरूरी नहीं कि आप लंबी वॉक करें. बस थोड़ा चल लें, पानी भरने चले जाएं या हल्की स्ट्रेचिंग कर लें. इससे शरीर में जकड़न कम होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है. कई लोग अब ऑफिस में खड़े होकर काम करने वाली डेस्क भी इस्तेमाल करने लगे हैं.

गलत बैठने का तरीका और बढ़ा देता है परेशानी
कई बार समस्या सिर्फ देर तक बैठने की नहीं होती, बल्कि गलत तरीके से बैठने की भी होती है. झुककर लैपटॉप देखना, गर्दन नीचे रखना या कुर्सी पर टेढ़ा बैठना शरीर पर ज्यादा दबाव डालता है. धीरे-धीरे इससे गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ सकता है. इसलिए काम करते समय सही पोस्चर रखना भी बहुत जरूरी है.

शरीर में किन चीजों की कमी बढ़ सकती है?
घंटों तक बैठे रहने और धूप या शारीरिक गतिविधि कम होने की वजह से शरीर में विटामिन D की कमी बढ़ सकती है. इसके अलावा शरीर सुस्त रहने पर मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है, जिससे कमजोरी और थकान ज्यादा महसूस हो सकती है. कई लोगों में लगातार स्क्रीन के सामने बैठने और अनहेल्दी स्नैकिंग की वजह से आयरन और विटामिन B12 की कमी के लक्षण भी दिखने लगते हैं. इसकी वजह से शरीर जल्दी थकना, ध्यान कम लगना और एनर्जी लो महसूस होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket