Wednesday, 07 Oct 2026 | 08:36 PM

Trending :

EXCLUSIVE

चंडीगढ़ में किन्नरों ने युवती को पीटा,VIDEO:क्लब के बाहर रोड पर गिरा जमकर लात-घूंसे मारे; भीड़ जमा थी लेकिन किसी ने नहीं बचाया

चंडीगढ़ में क्लब के बाहर किन्नरों ने एक युवती की जमकर पिटाई कर दी। इसका VIDEO सामने आया है। इसमें किन्नर एक युवती को घसीटते हैं और फिर नीचे गिराकर मारपीट करते हुए नजर आते हैं। वह युवती को जमकर लात-घूंसे मार रहे हैं। इस दौरान वहां कुछ युवक भी खड़े हैं लेकिन किन्नरों की वजह से कोई बीच-बचाव नहीं करता। हालांकि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर झूठे दावे के साथ शेयर किया गया है। जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के मशहूर क्लब के बाहर शराब के नशे में धुत लड़कियों के बीच फाइट हो रही है। दैनिक भास्कर की टीम सच्चाई जानने सेक्टर 26 पहुंची तो पता चला कि यह लड़ाई किन्नरों ने की थी। यह वीडियो 2 दिन पुराना है। मौके से यह पता चला कि जिस लड़की के साथ मारपीट की गई, वह नशे में थी। उसने किन्नरों पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिस वजह से उन्होंने युवती पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। किन्नरों की युवती से मारपीट के PHOTOS.. जानिए, 32 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा वीडियो में दिख रहा है कि 5-6 किन्नर एक युवती से झगड़ रहे हैं। इस दौरान एक युवक उन्हें छुड़ाने की कोशिश करता है लेकिन किन्नरों को देख वह पीछे हट जाता है। इसके बाद किन्नर युवती को नीचे गिरा देते हैं। फिर एक किन्नर गाड़ी का सहारा लेकर लड़की को नीचे गिरा लातें मारने लगती है। इस दौरान वह गालियां भी निकालती हुई सुनाई देती हैं। एक लड़की चिल्लाते हुए कहती है कि छोड़ दे लेकिन मारपीट पर उतारू किन्नर किसी की बात नहीं सुनते। जहां पर झगड़ा हो रहा है, नीचे पानी भी जमा है लेकिन किन्रर और युवती झगड़ते हुए उसी में गिरती-उठती रहती हैं। शॉर्ट ड्रेस पहनी एक किन्नर ज्यादा ही एग्रेसिव नजर आती है और वह लगातार मारपीट करती रहती है। इसके कुछ देर बाद माहौल शांत होता है तो एक लड़का किन्नर को पकड़ने की कोशिश करता है तो वह उस पर भड़कते हुए धक्कामुक्की करते नजर आती है। इसके बाद वह चिल्लाते हुए वहां से जाने लगती है। जहां लड़कियों की लड़ाई हुई, भास्कर उस जगह पर पहुंचा
लड़कियों की लड़ाई को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि ये उनकी लोकेशन का नहीं लग रहा। हालांकि दैनिक भास्कर सेक्टर 26 में उस जगह पहुंचा, जहां पर झगड़ा हुआ था। वहां पर क्लब भी मिला और वह जनरेटर भी, जो लड़कियों की लड़ाई के दौरान दिख रहा है। इसके अलावा झगड़ा करते हुए लड़कियां जिस पानी में गिरीं थी, वह भी उसी तरह वहां भरा मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि यह मामला शुक्रवार रात का है। लड़कियों की फाइट रात 2 बजे हुई थी। यह भी पता चला कि पहले लड़कियों की लड़ाई क्लब के भीतर हुई थी। जिसके बाद वह झगड़ा करते हुए बाहर आ गईं। इस दौरान वहां एक कर्मचारी का बनाया वीडियो भी सामने आया है। जानिए, इनके बीच झगड़ा क्यों हुआ दैनिक भास्कर को मौके पर जाकर पता चला कि देयोरा क्लब के अंदर एक युवती का किसी दूसरी युवती से झगड़ा हुआ था। इस दौरान क्लब में मौजूद बाउंसर ने उसे तुरंत क्लब से बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवती बाहर आ गई और बगल में ही स्थित सांते क्लब के बाहर आई। वहां क्लब से 3 ट्रांसजेंडर यानी किन्नर निकल रहीं थी। उन्हें देखकर युवती ने अपशब्द कह दिए। जिस पर तीनों किन्नर भड़क गए और उन्होंने युवती की पिटाई कर दी। पुलिस बोली- जांच कर रहे
इस बारे में चंडीगढ़ पुलिस थाना सेक्टर 26 के SHO राम रतन ने कहा कि इस तरह का वीडियो उनकी जानकारी में आया है। इस मामले की जांच कर रहे हैं कि ये झगड़ा कहां हुआ, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
देवास में सिविल लाइन थाने के निर्माण का विरोध:हिंदू समाज के लोगों ने धार्मिक स्थान को बचाने की मांग की, अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026/
7:26 pm

देवास में प्राचीन मेढकी वाटर वर्क्स बावड़ी और धार्मिक स्थल को बचाने के लिए हिंदू समाज ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों...

authorimg

March 30, 2026/
4:42 pm

अलीगढ़ः स्मोकिंग को आमतौर पर एक आदत माना जाता है, लेकिन इसका असर केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता....

authorimg

April 19, 2026/
5:54 am

Last Updated:April 19, 2026, 05:54 IST Cow Pica Disease: बोकारो के चास पेट क्लीनिक के डॉ अनिल कुमार ने बताया...

रैपर बादशाह पर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित:हरियाणा पुलिस बोली- लुक आउट सर्कुलर जारी होगा; सिंगर बोले- बेटा समझकर माफ कर दो

March 7, 2026/
8:40 am

बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह पर न्यू रिलीज सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में 3 मामले दर्ज हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने...

वर्ल्ड अपडेट्स:दक्षिण चीन सागर को लेकर 14 देशों के बयान पर भड़का चीन, जापानी राजनयिक को तलब किया

July 13, 2026/
10:50 am

दक्षिण चीन सागर पर 2016 के अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता फैसले की 10वीं वर्षगांठ पर जापान समेत 14 देशों द्वारा चीन के...

सुकन्या में 8.2% और PPF पर 7.1% ब्याज मिलता रहेगा:स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं, लगातार 9वीं तिमाही ब्याज दर स्थिर

March 31, 2026/
9:45 am

सरकार ने अप्रैल-जून (Q1FY27) तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स जैसे- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), पोस्ट ऑफिस FD, सुकन्या समृद्धि...

authorimg

May 14, 2026/
3:55 pm

Last Updated:May 14, 2026, 15:55 IST अगर थोड़ी सी सावधानी और सही दिनचर्या अपनाई जाए, तो इस भीषण गर्मी में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

चंडीगढ़ में किन्नरों ने युवती को पीटा,VIDEO:क्लब के बाहर रोड पर गिरा जमकर लात-घूंसे मारे; भीड़ जमा थी लेकिन किसी ने नहीं बचाया

चंडीगढ़ में किन्नरों ने युवती को पीटा,VIDEO:क्लब के बाहर रोड पर गिरा जमकर लात-घूंसे मारे; भीड़ जमा थी लेकिन किसी ने नहीं बचाया

चंडीगढ़ में क्लब के बाहर किन्नरों ने एक युवती की जमकर पिटाई कर दी। इसका VIDEO सामने आया है। इसमें किन्नर एक युवती को घसीटते हैं और फिर नीचे गिराकर मारपीट करते हुए नजर आते हैं। वह युवती को जमकर लात-घूंसे मार रहे हैं। इस दौरान वहां कुछ युवक भी खड़े हैं लेकिन किन्नरों की वजह से कोई बीच-बचाव नहीं करता। हालांकि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर झूठे दावे के साथ शेयर किया गया है। जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के मशहूर क्लब के बाहर शराब के नशे में धुत लड़कियों के बीच फाइट हो रही है। दैनिक भास्कर की टीम सच्चाई जानने सेक्टर 26 पहुंची तो पता चला कि यह लड़ाई किन्नरों ने की थी। यह वीडियो 2 दिन पुराना है। मौके से यह पता चला कि जिस लड़की के साथ मारपीट की गई, वह नशे में थी। उसने किन्नरों पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिस वजह से उन्होंने युवती पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। किन्नरों की युवती से मारपीट के PHOTOS.. जानिए, 32 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा वीडियो में दिख रहा है कि 5-6 किन्नर एक युवती से झगड़ रहे हैं। इस दौरान एक युवक उन्हें छुड़ाने की कोशिश करता है लेकिन किन्नरों को देख वह पीछे हट जाता है। इसके बाद किन्नर युवती को नीचे गिरा देते हैं। फिर एक किन्नर गाड़ी का सहारा लेकर लड़की को नीचे गिरा लातें मारने लगती है। इस दौरान वह गालियां भी निकालती हुई सुनाई देती हैं। एक लड़की चिल्लाते हुए कहती है कि छोड़ दे लेकिन मारपीट पर उतारू किन्नर किसी की बात नहीं सुनते। जहां पर झगड़ा हो रहा है, नीचे पानी भी जमा है लेकिन किन्रर और युवती झगड़ते हुए उसी में गिरती-उठती रहती हैं। शॉर्ट ड्रेस पहनी एक किन्नर ज्यादा ही एग्रेसिव नजर आती है और वह लगातार मारपीट करती रहती है। इसके कुछ देर बाद माहौल शांत होता है तो एक लड़का किन्नर को पकड़ने की कोशिश करता है तो वह उस पर भड़कते हुए धक्कामुक्की करते नजर आती है। इसके बाद वह चिल्लाते हुए वहां से जाने लगती है। जहां लड़कियों की लड़ाई हुई, भास्कर उस जगह पर पहुंचा
लड़कियों की लड़ाई को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि ये उनकी लोकेशन का नहीं लग रहा। हालांकि दैनिक भास्कर सेक्टर 26 में उस जगह पहुंचा, जहां पर झगड़ा हुआ था। वहां पर क्लब भी मिला और वह जनरेटर भी, जो लड़कियों की लड़ाई के दौरान दिख रहा है। इसके अलावा झगड़ा करते हुए लड़कियां जिस पानी में गिरीं थी, वह भी उसी तरह वहां भरा मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि यह मामला शुक्रवार रात का है। लड़कियों की फाइट रात 2 बजे हुई थी। यह भी पता चला कि पहले लड़कियों की लड़ाई क्लब के भीतर हुई थी। जिसके बाद वह झगड़ा करते हुए बाहर आ गईं। इस दौरान वहां एक कर्मचारी का बनाया वीडियो भी सामने आया है। जानिए, इनके बीच झगड़ा क्यों हुआ दैनिक भास्कर को मौके पर जाकर पता चला कि देयोरा क्लब के अंदर एक युवती का किसी दूसरी युवती से झगड़ा हुआ था। इस दौरान क्लब में मौजूद बाउंसर ने उसे तुरंत क्लब से बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवती बाहर आ गई और बगल में ही स्थित सांते क्लब के बाहर आई। वहां क्लब से 3 ट्रांसजेंडर यानी किन्नर निकल रहीं थी। उन्हें देखकर युवती ने अपशब्द कह दिए। जिस पर तीनों किन्नर भड़क गए और उन्होंने युवती की पिटाई कर दी। पुलिस बोली- जांच कर रहे
इस बारे में चंडीगढ़ पुलिस थाना सेक्टर 26 के SHO राम रतन ने कहा कि इस तरह का वीडियो उनकी जानकारी में आया है। इस मामले की जांच कर रहे हैं कि ये झगड़ा कहां हुआ, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket