Monday, 14 Sep 2026 | 03:31 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Vehicles Vandalized, 3 Cops Injured; Mamata Rejects Bulldozer Politics

  • Hindi News
  • National
  • Kolkata Violence: Vehicles Vandalized, 3 Cops Injured; Mamata Rejects Bulldozer Politics

कोलकाता6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में रविवार को बुलडोजर एक्शन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जिनमें केंद्रीय बलों के वाहन भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट क्रॉसिंग के पास बड़ी संख्या में लोग एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के विरोध में जुटे थे। उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस जब भीड़ को हटाने पहुंची, तो पथराव शुरू हो गया। इसके बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात किए गए। फ्लैग मार्च निकालकर आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ाई गई।

कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया

कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त आशेष बिस्वास ने कहा कि यह गैरकानूनी जमावड़ा था। पुलिस मानक प्रक्रिया के तहत भीड़ को हटाने की कोशिश कर रही थी, तभी हमला हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और बाकी की पहचान की जा रही है।

तिलजला की कार्रवाई के बाद बढ़ा तनाव

यह विवाद तिलजला इलाके में हाल में हुई अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के बाद बढ़ा है। यह अभियान उस फैक्ट्री आग हादसे के बाद शुरू हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई थी।

हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों ने धार्मिक प्रार्थनाओं के दौरान लाउडस्पीकर और सड़क पर नमाज को लेकर लगी पाबंदियों को भी नाराजगी की वजह बताया। पुलिस ने राजाबाजार और पार्क सर्कस की घटनाओं के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है।

ममता बोलीं- बंगाल बुलडोजर राजनीति में भरोसा नहीं करता

TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने X पर लिखा, “बंगाल बुलडोजर राजनीति में भरोसा नहीं करता। टैगोर और नेताजी की धरती पर आम नागरिकों के खिलाफ डर, बल और तोड़फोड़ के जरिए शासन नहीं चलाया जा सकता। घरों से लेकर फेरीवालों के ठेलों तक, गरीब राजनीतिक अहंकार की कीमत चुका रहे हैं।

————-

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप करेंगे शादी:24 जून को अक्षिता संग लेंगे सात फेरे, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकत कर दिया निमंत्रण

June 12, 2026/
8:48 am

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आकाशदीप 24 जून को...

EPFO Pension Hike ₹7500 & E-Prapti Portal Launch

May 1, 2026/
6:09 pm

नई दिल्ली28 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के लाखों सब्सक्राइबर्स और पेंशनर्स के लिए दो बड़ी...

AI Spending Cuts Lead to 4,800 Job Losses

July 6, 2026/
8:39 pm

नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक माइक्रोसॉफ्ट अपनी टोटल वर्कफोर्स में करीब 2.1% की कटौती कर रही है, जिसके तहत...

Donald Trump Claims 2020 Election Fraud

August 19, 2026/
12:03 pm

वॉशिंगटन डीसी38 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है कि 2020 के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Vehicles Vandalized, 3 Cops Injured; Mamata Rejects Bulldozer Politics

Vehicles Vandalized, 3 Cops Injured; Mamata Rejects Bulldozer Politics
  • Hindi News
  • National
  • Kolkata Violence: Vehicles Vandalized, 3 Cops Injured; Mamata Rejects Bulldozer Politics

कोलकाता6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में रविवार को बुलडोजर एक्शन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जिनमें केंद्रीय बलों के वाहन भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट क्रॉसिंग के पास बड़ी संख्या में लोग एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के विरोध में जुटे थे। उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस जब भीड़ को हटाने पहुंची, तो पथराव शुरू हो गया। इसके बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात किए गए। फ्लैग मार्च निकालकर आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ाई गई।

कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया

कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त आशेष बिस्वास ने कहा कि यह गैरकानूनी जमावड़ा था। पुलिस मानक प्रक्रिया के तहत भीड़ को हटाने की कोशिश कर रही थी, तभी हमला हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और बाकी की पहचान की जा रही है।

तिलजला की कार्रवाई के बाद बढ़ा तनाव

यह विवाद तिलजला इलाके में हाल में हुई अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के बाद बढ़ा है। यह अभियान उस फैक्ट्री आग हादसे के बाद शुरू हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई थी।

हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों ने धार्मिक प्रार्थनाओं के दौरान लाउडस्पीकर और सड़क पर नमाज को लेकर लगी पाबंदियों को भी नाराजगी की वजह बताया। पुलिस ने राजाबाजार और पार्क सर्कस की घटनाओं के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है।

ममता बोलीं- बंगाल बुलडोजर राजनीति में भरोसा नहीं करता

TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने X पर लिखा, “बंगाल बुलडोजर राजनीति में भरोसा नहीं करता। टैगोर और नेताजी की धरती पर आम नागरिकों के खिलाफ डर, बल और तोड़फोड़ के जरिए शासन नहीं चलाया जा सकता। घरों से लेकर फेरीवालों के ठेलों तक, गरीब राजनीतिक अहंकार की कीमत चुका रहे हैं।

————-

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket