Wednesday, 07 Oct 2026 | 07:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Tarbuj khane ke fayde: तरबूज दिल के लिए है बेहद फायदेमंद, जानें ये बड़े फायदे

authorimg

Watermelon Health Benefits: गर्मियों के मौसम में कई तरह के मौसमी फल मिलते हैं, जिसमें पानी से भरपूर फल तरबूज खूब लोग खाना पसंद करते हैं. तरबूज में पानी की भरपूर मात्रा होती है, इसलिए इसे खाने की सलाह एक्सपर्ट भी देते हैं. दरअसल, पानी शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है, ऐसे में तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती, साथ ही कई अन्य फायदे भी बॉडी को होते हैं. अब तो शोध में भी ये बात साबित हो चुका है कि तरबूज एक बेहद ही पौष्टिक और हेल्दी फल है. एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि तरबूज (Watermelon) बेहतर सेहत के लिए एक छिपा हुआ खजाना हो सकता है. शोधकर्ताओं के अनुसार, जो लोग हर दिन तरबूज खाते हैं, उनके आहार में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स जैसे विटामिंस, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में शामिल होते हैं. वे एक्स्ट्रा शुगर और सैचुरेटेड फैट का सेवन भी कम करते हैं.

तरबूज से संबंधित ये स्टडी क्या कहती है?

गर्मियों में राहत देने वाला तरबूज केवल शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन ही नहीं देता, बल्कि यह कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर है. हाल के शोध बताते हैं कि नियमित रूप से तरबूज खाने वाले लोगों का खानपान अधिक संतुलित और पौष्टिक होता है. इसके अलावा, यह हृदय और रक्त वाहिकाओं की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है.

न्यूट्रिएंट्स पत्रिका में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, जो लोग रेगुलर तरबूज खाते हैं, उनका संपूर्ण आहार अधिक पौष्टिक और हेल्दी होता है. इसके सेवन से हार्ट और रक्त वाहिकाओं के बेहतर कार्य में भी मदद मिल सकती है.

तरबूज पौष्टिक आहार को बढ़ावा देता है

शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में पाया है कि जो लोग नियमित रूप से तरबूज का सेवन करते हैं, उनके आहार में जरूरी पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं. इनमें फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन A, विटामिन C और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट शामिल हैं. साथ ही, ऐसे लोग अतिरिक्त चीनी और संतृप्त वसा का कम सेवन करते हैं, जिससे उनका खानपान अधिक हेल्दी माना जाता है.

शोध में सामने आए पॉजिटिव रिजल्ट

अमेरिका के नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे (NHANES) के आंकड़ों के विश्लेषण में यह पाया गया कि तरबूज खाने वाले बच्चों और वयस्कों की डाइट क्वालिटी बेहतर थी. 2022 में Nutrients जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग रोजाना आवश्यक मात्रा में फल नहीं खाते. ऐसे में तरबूज एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है.

तरबूज हार्ट के लिए भी है फायदेमंद

लुइज़ियाना स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक क्लिनिकल ट्रायल के जांच में ये पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या तरबूज का जूस रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है? इसके लिए 18 स्वस्थ युवाओं को दो सप्ताह तक रोजाना तरबूज का जूस पीने को दिया गया. रिजल्ट में पाया गया कि इससे रक्त वाहिकाओं के कामकाज को बनाए रखने में काफी हद तक सहायता मिली. इतना ही नहीं, हृदय गति से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण संकेतकों में भी सुधार देखा गया.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तरबूज में मौजूद प्राकृतिक यौगिकों का असर

तरबूज में पाए जाने वाले L-citrulline और L-arginine नामक नेचुरल कम्पाउंड शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने में मदद करते हैं. नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को फैलाने और रक्त संचार को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. यही कारण है कि तरबूज को हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जा रहा है.

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है तरबूज

तरबूज लाइकोपीन का अच्छा स्रोत है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है. यह शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और हृदय संबंधी समस्याओं के खतरे को घटाने में मदद कर सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि लाल रंग वाले तरबूजों में लाइकोपीन की मात्रा अधिक होती है.

कम कैलोरी और ज्यादा हाइड्रेशन

तरबूज में कैलोरी कम होती है, लेकिन पानी की मात्रा अधिक होने के कारण ये शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखता है. इसमें लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है. एक्सपर्ट के अनुसार, दो कप तरबूज में 80 कैलोरी होती है. यह विटामिन C और विटामिन B6 का भी अच्छा स्रोत है. ऐसे में यह वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी हेल्दी विकल्प माना जाता है.

डेली डाइट में करें शामिल
तरबूज का सेवन आप हर दिन कर सकते हैं. इसे आप काटकर खा सकते हैं. जूस बनाकर पी सकते हैं. साथ ही स्मूदी, फ्रूट सलाद में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. गर्मियों में यह स्वाद, ताजगी और पोषण तीनों का बेहतरीन मेल साबित होता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Salman Khan Clarifies Lonely Post

May 19, 2026/
12:26 pm

31 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी वायरल ‘अलोन’ और ‘लोनली’ वाली पोस्ट पर सफाई दी...

authorimg

March 19, 2026/
10:25 am

The Science of Brain Fog: जब व्यक्ति बुजुर्ग हो जाता है, तब उसकी याददाश्त कमजोर होने लगती है. यह उम्र...

तस्वीर का विवरण

May 9, 2026/
8:49 pm

यूपीजे पाइप का जाम होना। फ़िरोज़ का दरवाज़ा ठीक से बंद नहीं हुआ। डिफ्रॉस्ट ट्रे में कचरा जमा होना। फ़िरोज़...

France Smart Glasses Privacy Controversy

September 18, 2026/
5:40 pm

पेरिस9 मिनट पहले कॉपी लिंक फ्रांस में स्मार्ट चश्मों से महिलाओं के बिना अनुमति वीडियो बनाने के मामलों की जांच...

फिल्ममेकर की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे पवन कल्याण:फोटोग्राफर्स को टोका, मंच पर भीड़ लगने से परेशान दिखे गेस्ट, सिक्योरिटी को करना पड़ा जद्दोजहद

July 2, 2026/
10:51 am

एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण बुधवार को साउथ फिल्ममेकर मेहर रमेश की बेटी के रिसेप्शन में...

कजाकिस्तान में युवक को बंधक बनाया,VIDEO:करनाल से घूमने गया था, हाथ-पैर टेप से बांधे, पीठ पर ब्लेड मारकर ₹10 लाख वसूले

March 11, 2026/
5:25 am

हरियाणा में करनाल के रहने वाले एक युवक को कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में बंधक बना लिया गया। परिवार का...

ड्रोन हमलों से रूस को पछाड़ने वाले रक्षामंत्री हटाए गए:जेलेंस्की के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे, इसी महीने प्रधानमंत्री को भी हटाया था

July 16, 2026/
4:23 pm

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रक्षा मंत्री मिखाइलो फेदोरोव को नियुक्ति के सिर्फ छह महीने बाद पद से हटा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Tarbuj khane ke fayde: तरबूज दिल के लिए है बेहद फायदेमंद, जानें ये बड़े फायदे

authorimg

Watermelon Health Benefits: गर्मियों के मौसम में कई तरह के मौसमी फल मिलते हैं, जिसमें पानी से भरपूर फल तरबूज खूब लोग खाना पसंद करते हैं. तरबूज में पानी की भरपूर मात्रा होती है, इसलिए इसे खाने की सलाह एक्सपर्ट भी देते हैं. दरअसल, पानी शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है, ऐसे में तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती, साथ ही कई अन्य फायदे भी बॉडी को होते हैं. अब तो शोध में भी ये बात साबित हो चुका है कि तरबूज एक बेहद ही पौष्टिक और हेल्दी फल है. एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि तरबूज (Watermelon) बेहतर सेहत के लिए एक छिपा हुआ खजाना हो सकता है. शोधकर्ताओं के अनुसार, जो लोग हर दिन तरबूज खाते हैं, उनके आहार में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स जैसे विटामिंस, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में शामिल होते हैं. वे एक्स्ट्रा शुगर और सैचुरेटेड फैट का सेवन भी कम करते हैं.

तरबूज से संबंधित ये स्टडी क्या कहती है?

गर्मियों में राहत देने वाला तरबूज केवल शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन ही नहीं देता, बल्कि यह कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर है. हाल के शोध बताते हैं कि नियमित रूप से तरबूज खाने वाले लोगों का खानपान अधिक संतुलित और पौष्टिक होता है. इसके अलावा, यह हृदय और रक्त वाहिकाओं की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है.

न्यूट्रिएंट्स पत्रिका में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, जो लोग रेगुलर तरबूज खाते हैं, उनका संपूर्ण आहार अधिक पौष्टिक और हेल्दी होता है. इसके सेवन से हार्ट और रक्त वाहिकाओं के बेहतर कार्य में भी मदद मिल सकती है.

तरबूज पौष्टिक आहार को बढ़ावा देता है

शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में पाया है कि जो लोग नियमित रूप से तरबूज का सेवन करते हैं, उनके आहार में जरूरी पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं. इनमें फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन A, विटामिन C और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट शामिल हैं. साथ ही, ऐसे लोग अतिरिक्त चीनी और संतृप्त वसा का कम सेवन करते हैं, जिससे उनका खानपान अधिक हेल्दी माना जाता है.

शोध में सामने आए पॉजिटिव रिजल्ट

अमेरिका के नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे (NHANES) के आंकड़ों के विश्लेषण में यह पाया गया कि तरबूज खाने वाले बच्चों और वयस्कों की डाइट क्वालिटी बेहतर थी. 2022 में Nutrients जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग रोजाना आवश्यक मात्रा में फल नहीं खाते. ऐसे में तरबूज एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है.

तरबूज हार्ट के लिए भी है फायदेमंद

लुइज़ियाना स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक क्लिनिकल ट्रायल के जांच में ये पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या तरबूज का जूस रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है? इसके लिए 18 स्वस्थ युवाओं को दो सप्ताह तक रोजाना तरबूज का जूस पीने को दिया गया. रिजल्ट में पाया गया कि इससे रक्त वाहिकाओं के कामकाज को बनाए रखने में काफी हद तक सहायता मिली. इतना ही नहीं, हृदय गति से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण संकेतकों में भी सुधार देखा गया.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तरबूज में मौजूद प्राकृतिक यौगिकों का असर

तरबूज में पाए जाने वाले L-citrulline और L-arginine नामक नेचुरल कम्पाउंड शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने में मदद करते हैं. नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को फैलाने और रक्त संचार को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. यही कारण है कि तरबूज को हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जा रहा है.

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है तरबूज

तरबूज लाइकोपीन का अच्छा स्रोत है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है. यह शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और हृदय संबंधी समस्याओं के खतरे को घटाने में मदद कर सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि लाल रंग वाले तरबूजों में लाइकोपीन की मात्रा अधिक होती है.

कम कैलोरी और ज्यादा हाइड्रेशन

तरबूज में कैलोरी कम होती है, लेकिन पानी की मात्रा अधिक होने के कारण ये शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखता है. इसमें लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है. एक्सपर्ट के अनुसार, दो कप तरबूज में 80 कैलोरी होती है. यह विटामिन C और विटामिन B6 का भी अच्छा स्रोत है. ऐसे में यह वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी हेल्दी विकल्प माना जाता है.

डेली डाइट में करें शामिल
तरबूज का सेवन आप हर दिन कर सकते हैं. इसे आप काटकर खा सकते हैं. जूस बनाकर पी सकते हैं. साथ ही स्मूदी, फ्रूट सलाद में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. गर्मियों में यह स्वाद, ताजगी और पोषण तीनों का बेहतरीन मेल साबित होता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket