Monday, 15 Jun 2026 | 07:09 PM

Trending :

EXCLUSIVE

शेयर बाजार के गिरावट के साथ खुलने का अनुमान:वैश्विक बाजारों के साथ गिफ्ट निफ्टी फिसले; कच्चा तेल 110 डॉलर के पार पहुंचा

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण आज सोमवार 18 मई को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है। वैश्विक बाजारों के साथ गिफ्ट निफ्टी के रुझान भी भारतीय बाजार के लिए नकारात्मक शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं। सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,466 | 23,345 | 23,320 | 22,858 | 22,780 | 22,558 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 | 24,382 | 24,450 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 30 दिन में 55 हजार करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। टेक्निकल फैक्टर्स सेंसेक्स एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि सेंसेक्स अभी 75,200 से 75,300 के जोन के आसपास है। यह दिखाता है कि लगातार बनी वैश्विक अनिश्चितता और बाजार के उतार-चढ़ाव वाले माहौल के बीच बाजार धीरे-धीरे और संभलकर रिकवरी करने की कोशिश कर रहा है। बाजार के लिए तुरंत का रेजिस्टेंस 75,600 से 76,000 के दायरे में है, जबकि मजबूत सपोर्ट 74,500 से 74,200 के जोन के आसपास दिख रहा है। बाजार अब किसी भी तरफ एक बड़ा ब्रेकआउट (दायरा तोड़ना) देगा, तभी आगे के लिए बाजार की असली चाल तय होगी। निफ्टी 50 चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि अगर बाजार ऊपर की तरफ जाता है, तो इसके लिए इमिडिएट रेजिस्टेंस 24,000 और 24,250 पर रहेगा। वहीं अगर बाजार नीचे गिरता है, तो इसे 23,250 और 23,000 पर सपोर्ट मिल सकता है। अगर निफ्टी 23,000 का स्तर तोड़ता है, तो बिकवाली का दबाव और ज्यादा बढ़ सकता है। बाजार के मौजूदा हालातों को देखते हुए ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे अनुशासन में रहें और इस उतार-चढ़ाव के बीच सख्त स्टॉप-लॉस स्ट्रैटेजी (नुकसान से बचने का नियम) का पालन करें। शुक्रवार को सेंसेक्स 160 अंक गिरकर बंद हुआ था
कच्चा तेल एक बार फिर 110 डॉलर के पार पहुंचा सोमवार, 18 मई को बाजार खुलने के शुरुआती घंटों में क्रूड ऑयल 111 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था। कीमतों में यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने ईरान पर शांति समझौते के लिए दबाव बनाया है। फरवरी के आखिरी हफ्ते से शुरू हुए इस युद्ध को अब 12 हफ्ते पूरे हो चुके हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान को खुली चेतावनी दी। उन्होंने लिखा कि ईरान के लिए “समय हाथ से निकला जा रहा है।” उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि ईरान जल्द से जल्द कदम उठाए, वरना उसका नामोनिशान मिट जाएगा। दरअसल, पिछले हफ्ते अमेरिका ने ईरान के सामने शांति समझौते का एक प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने खारिज कर दिया। दोनों देशों के बीच विवाद की मुख्य वजह ईरान के परमाणु हथियारों की क्षमता है, जिस पर दोनों पक्ष एक राय नहीं हो पा रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
द न्यूमैट्रिक्स: सुपरहिट डेब्यू के बाद, क्या विजय की टीवीके सरकार बनाने के लिए आंकड़े जुटा सकती है?

May 5, 2026/
7:46 pm

एक ऐतिहासिक बदलाव में, टीवीके ने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य को बाधित कर दिया है, शहरी मतदाताओं से अपील करके...

ENG Vs SL T20 World Cup LIVE Score Update; Pathum Nissanka

February 22, 2026/
4:19 am

स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का दूसरा मैच आज श्रीलंका और इंग्लैंड के...

आगर मालवा में नपा अध्यक्ष-पटवारी में कहासुनी:पट्टा वितरण कार्यक्रम में विवाद, जनप्रतिनिधि धरने पर; पटवारी तहसील कार्यालय अटैच

March 13, 2026/
9:24 pm

आगर मालवा में शुक्रवार को पट्टा वितरण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष और एक पटवारी के बीच बहस हो...

रघुवीर यादव बोले- महंगाई से बुरा हाल सैयां का है:पंचायत सीरीज पर बोले- आधी शूटिंग हो चुकी; बच्चों को थिएटर से जोड़े

June 8, 2026/
10:53 am

बॉलीवुड एक्टर, सिंगर और थियेटर आर्टिस्ट रघुवीर यादव जयपुर में आयोजित बच्चों की क्यूरियो थिएटर वर्कशॉप के समापन पर आए।...

राज्यस्तरीय पॉवर लिफ्टिंग: जबलपुर, इंदौर, कटनी बने चैंपियन:पुरुष वर्ग के विजेताओं को किया पुरस्कृत; नेशनल टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा

April 25, 2026/
12:08 pm

बालाघाट के नूतन कला निकेतन में आयोजित राज्यस्तरीय पॉवर लिफ्टिंग टूर्नामेंट में पुरुष प्रतियोगिता का शुक्रवार रात पुरस्कार वितरण के...

बेंगलुरु में भारी बारिश,अस्पताल की दीवार गिरने से 7 मौतें:इनमें 3 बच्चे शामिल, 7 घायलों का रेस्क्यू; सीएम सिद्धारमैया घटनास्थल पर पहुंचे

April 29, 2026/
9:42 pm

बेंगलुरु में बुधवार को भारी बारिश के बीच हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शेयर बाजार के गिरावट के साथ खुलने का अनुमान:वैश्विक बाजारों के साथ गिफ्ट निफ्टी फिसले; कच्चा तेल 110 डॉलर के पार पहुंचा

शेयर बाजार के गिरावट के साथ खुलने का अनुमान:वैश्विक बाजारों के साथ गिफ्ट निफ्टी फिसले; कच्चा तेल 110 डॉलर के पार पहुंचा

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण आज सोमवार 18 मई को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है। वैश्विक बाजारों के साथ गिफ्ट निफ्टी के रुझान भी भारतीय बाजार के लिए नकारात्मक शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं। सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,466 | 23,345 | 23,320 | 22,858 | 22,780 | 22,558 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 | 24,382 | 24,450 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 30 दिन में 55 हजार करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। टेक्निकल फैक्टर्स सेंसेक्स एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि सेंसेक्स अभी 75,200 से 75,300 के जोन के आसपास है। यह दिखाता है कि लगातार बनी वैश्विक अनिश्चितता और बाजार के उतार-चढ़ाव वाले माहौल के बीच बाजार धीरे-धीरे और संभलकर रिकवरी करने की कोशिश कर रहा है। बाजार के लिए तुरंत का रेजिस्टेंस 75,600 से 76,000 के दायरे में है, जबकि मजबूत सपोर्ट 74,500 से 74,200 के जोन के आसपास दिख रहा है। बाजार अब किसी भी तरफ एक बड़ा ब्रेकआउट (दायरा तोड़ना) देगा, तभी आगे के लिए बाजार की असली चाल तय होगी। निफ्टी 50 चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि अगर बाजार ऊपर की तरफ जाता है, तो इसके लिए इमिडिएट रेजिस्टेंस 24,000 और 24,250 पर रहेगा। वहीं अगर बाजार नीचे गिरता है, तो इसे 23,250 और 23,000 पर सपोर्ट मिल सकता है। अगर निफ्टी 23,000 का स्तर तोड़ता है, तो बिकवाली का दबाव और ज्यादा बढ़ सकता है। बाजार के मौजूदा हालातों को देखते हुए ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे अनुशासन में रहें और इस उतार-चढ़ाव के बीच सख्त स्टॉप-लॉस स्ट्रैटेजी (नुकसान से बचने का नियम) का पालन करें। शुक्रवार को सेंसेक्स 160 अंक गिरकर बंद हुआ था
कच्चा तेल एक बार फिर 110 डॉलर के पार पहुंचा सोमवार, 18 मई को बाजार खुलने के शुरुआती घंटों में क्रूड ऑयल 111 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था। कीमतों में यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने ईरान पर शांति समझौते के लिए दबाव बनाया है। फरवरी के आखिरी हफ्ते से शुरू हुए इस युद्ध को अब 12 हफ्ते पूरे हो चुके हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान को खुली चेतावनी दी। उन्होंने लिखा कि ईरान के लिए “समय हाथ से निकला जा रहा है।” उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि ईरान जल्द से जल्द कदम उठाए, वरना उसका नामोनिशान मिट जाएगा। दरअसल, पिछले हफ्ते अमेरिका ने ईरान के सामने शांति समझौते का एक प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने खारिज कर दिया। दोनों देशों के बीच विवाद की मुख्य वजह ईरान के परमाणु हथियारों की क्षमता है, जिस पर दोनों पक्ष एक राय नहीं हो पा रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket