Friday, 11 Sep 2026 | 12:21 AM

Trending :

ट्विशा डेथ केसःको-स्टार बोला- वो पढ़ना चाहती थी:उसे एहसास हो गया कि फिल्में उसके बस की बात नहीं ; आत्महत्या से पहले मां से मांगी मदद

भोपाल के कटारा हिल्स में पूर्व जज गिरिबाला की बहू और पूर्व एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा ने 11 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मदद मांगने वाली चैट वायरल होने के बाद केस चर्चा में आ गया, जिसके बाद परिजनों जमकर हंगामा किया और ससुराल पर दहेज के लिए हत्या के आरोप लगाए। ट्विशा शर्मा, एक एक्ट्रेस थीं, जो कई एड फिल्म्स और साउथ फिल्मों का हिस्सा रही थीं। अब इस घटना के बाद अब ट्विशा के साथ फिल्म मुग्गुरू मोनागल्लू में काम कर चुके दीक्षित शेट्टी ने हाल ही में दावा किया है कि ट्विशा आगे पढ़ना चाहती थीं। एक्टर दीक्षित शेट्टी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “यह बेहद चौंकाने वाली खबर है। मैं उन्हें हमेशा एक समर्पित और मेहनती लड़की के रूप में जानता था, जिसे अपने हर काम के प्रति जुनून था। वह जिंदगी से भरपूर थीं और यह जानकर बेहद हैरानी होती है कि उन्होंने अपनी जान ले ली।” आगे उन्होंने कहा, “मुझे तो यह भी नहीं पता था कि उसकी शादी हो गई थी। हमने साथ में सिर्फ एक फिल्म में काम किया था और फिर वह अपने घर लौट गई। उसने मुझसे कहा था कि वह अपनी मास्टर्स की पढ़ाई करना चाहती है और अभिनय वैसा नहीं था जैसा वह उम्मीद कर रही थी। उसका भाई आर्मी में था और उसे एहसास हो गया था कि यह उसके बस की बात नहीं है, इसलिए वह वापस जाकर अपने परिवार के साथ बसना चाहती थी।” आखिर में दीक्षित कहते हैं, “मैं हमारी फिल्म की स्क्रीनिंग वाले दिन उनके माता-पिता से मिला था और वे सभी बहुत अच्छे लोग थे। उनके निधन की खबर बेहद दुखद और चौंकाने वाली है।” कौन थीं ट्विशा शर्मा, क्या है पूरा मामला? 33 साल की ट्विशा शर्मा नोएडा की रहनेवाली थीं। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई कर मॉडलिंग करियर शुरू किया था। वो मिस पुणे भी रह चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने जारा संभल के (2018), मुग्गरु मोनागल्लू (2021) जैसी कुछ फिल्मों में काम भी किया था। एक्टिंग करियर में सफलता न मिलने पर उन्होंने दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी की। दिल्ली में रहते हुए ट्विशा की ऑनलाइन डेटिंग एप की मदद से भोपाल के रहनेवाले एडवोकेट समर्थ सिंह से जान-पहचान हुई। कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने दिसंबर 2025 में परिवार के आशीर्वाद से शादी की थी। शादी के महज 5 महीने बाद ही 12 मई को ट्विशा के घरवालों को जानकारी मिली की उनकी बेटी का निधन हो गया है। परिवार वालों ने समर्थ के परिवार पर हत्या के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई। घटना के बाद से ही समर्थ अंडरग्राउंड हो चुके हैं। भोपाल में ट्विशा का पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन हत्या की जांच के बिना परिवार ने उनका शव लेने से इनकार कर दिया। ट्विशा की सास और पूर्व जज को घटना के बाद गिरफ्तार किया गया, लेकिन फिर उन्हें जमानत दे दी गई। ट्विशा की वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई है। इसमें उसने लिखा “मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।” बताया जा रहा है कि वो रात को मां से बात करने छत गई थीं, जिसके कुछ समय बाद उनका शव मिला। ट्विशा ने मौत से ठीक पहले अबॉर्शन भी करवाया था। इसी बीच उनकी सास गिरिबाला ने दावा किया है कि ट्विशा ड्रग्स लेती थीं और इसके चलते कई बार घर से घंटों बाहर रहती थीं।
अब उस रात की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है, जिसमें ट्विशा अकेले छत पर जाती दिख रही हैं। इसके ठीक बाद कुछ लोग उनका शव नीचे लाते दिखे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Arsenal's Kai Havertz celebrates after scoring during the Champions League final soccer match between Paris Saint-Germain and Arsenal in Budapest, Hungary, Saturday, May 30, 2026. AP Photo/Armin Durgut)

May 30, 2026/
10:55 pm

आखरी अपडेट:30 मई, 2026, 22:55 IST पर्यवेक्षकों का कहना है कि सोनारपुर में गड़बड़ी इसलिए हुई क्योंकि प्राथमिक सुरक्षा परिधि...

पाकिस्तान में ढहाए गुरुद्वारे का होगा पुनर्निर्माण:प्रांतीय मंत्री ने अफसरों से मांगी रिपोर्ट; जमीन के मालिकाना हक की होगी जांच

July 2, 2026/
1:54 pm

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे को बिना आधिकारिक मंजूरी के अवैध रूप से गिराए...

पेंच टाइगर रिजर्व में जुगनी बाघिन का कूल अंदाज:4 शावकों के साथ पानी में मस्ती करती दिखी; पर्यटकों ने बनाया VIDEO

April 28, 2026/
4:38 pm

सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से खूबसूरत नजारा सामने आया है। यहां के खबासा बफर इलाके में मशहूर बाघिन ‘जुगनी’...

वर्ल्ड अपडेट्स:चीन ने रॉकेट बूस्टर को समुद्र में सुरक्षित उतारा, पहली बार सफल टेस्ट

July 10, 2026/
10:54 am

चीन ने अंतरिक्ष तकनीक में बड़ी सफलता हासिल की है। उसने पहली बार रॉकेट के बूस्टर को समुद्र में सुरक्षित...

ग्रीष्मकालीन-फैशन-टिप्स-5-ट्रेंडी-और-आरामदायक-स्टाइलिश लुक

May 7, 2026/
5:15 pm

7 मई 2026 को 17:15 IST पर अद्यतन किया गया स्टाइलिश दिखने के लिए गर्मियों में क्या पहनें: स्टाइलिश लुक...

authorimg

May 21, 2026/
12:42 pm

महिलाओं में मासिक धर्म यानी पीरियड्स की शुरुआत होने से कुछ दिनों पहले से ही कुछ लक्षण नजर आने लगते...

साइबर ठगी करने वाला मुंबई से पकड़ाया:कटनी की संस्था को डोनेशन दिलाने का झांसा दिया था; अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार

April 8, 2026/
5:47 pm

कटनी पुलिस ने मुंबई से एक ऐसे युवक को पकड़ा है, जो ठगी के करोड़ों रुपए ठिकाने लगाने का काम...

करनाल के युवक की अमेरिका में एक्सीडेंट में मौत:गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर; 35 लाख का कर्ज लेकर विदेश गया, परिवार का इकलौता बेटा

May 14, 2026/
3:47 pm

अमेरिका के इंडियाना राज्य के प्लेनफील्ड इलाके में 12 मई को हुए सड़क हादसे में करनाल के युवक की मौत...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ट्विशा डेथ केसःको-स्टार बोला- वो पढ़ना चाहती थी:उसे एहसास हो गया कि फिल्में उसके बस की बात नहीं ; आत्महत्या से पहले मां से मांगी मदद

ट्विशा डेथ केसःको-स्टार बोला- वो पढ़ना चाहती थी:उसे एहसास हो गया कि फिल्में उसके बस की बात नहीं ; आत्महत्या से पहले मां से मांगी मदद

भोपाल के कटारा हिल्स में पूर्व जज गिरिबाला की बहू और पूर्व एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा ने 11 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मदद मांगने वाली चैट वायरल होने के बाद केस चर्चा में आ गया, जिसके बाद परिजनों जमकर हंगामा किया और ससुराल पर दहेज के लिए हत्या के आरोप लगाए। ट्विशा शर्मा, एक एक्ट्रेस थीं, जो कई एड फिल्म्स और साउथ फिल्मों का हिस्सा रही थीं। अब इस घटना के बाद अब ट्विशा के साथ फिल्म मुग्गुरू मोनागल्लू में काम कर चुके दीक्षित शेट्टी ने हाल ही में दावा किया है कि ट्विशा आगे पढ़ना चाहती थीं। एक्टर दीक्षित शेट्टी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “यह बेहद चौंकाने वाली खबर है। मैं उन्हें हमेशा एक समर्पित और मेहनती लड़की के रूप में जानता था, जिसे अपने हर काम के प्रति जुनून था। वह जिंदगी से भरपूर थीं और यह जानकर बेहद हैरानी होती है कि उन्होंने अपनी जान ले ली।” आगे उन्होंने कहा, “मुझे तो यह भी नहीं पता था कि उसकी शादी हो गई थी। हमने साथ में सिर्फ एक फिल्म में काम किया था और फिर वह अपने घर लौट गई। उसने मुझसे कहा था कि वह अपनी मास्टर्स की पढ़ाई करना चाहती है और अभिनय वैसा नहीं था जैसा वह उम्मीद कर रही थी। उसका भाई आर्मी में था और उसे एहसास हो गया था कि यह उसके बस की बात नहीं है, इसलिए वह वापस जाकर अपने परिवार के साथ बसना चाहती थी।” आखिर में दीक्षित कहते हैं, “मैं हमारी फिल्म की स्क्रीनिंग वाले दिन उनके माता-पिता से मिला था और वे सभी बहुत अच्छे लोग थे। उनके निधन की खबर बेहद दुखद और चौंकाने वाली है।” कौन थीं ट्विशा शर्मा, क्या है पूरा मामला? 33 साल की ट्विशा शर्मा नोएडा की रहनेवाली थीं। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई कर मॉडलिंग करियर शुरू किया था। वो मिस पुणे भी रह चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने जारा संभल के (2018), मुग्गरु मोनागल्लू (2021) जैसी कुछ फिल्मों में काम भी किया था। एक्टिंग करियर में सफलता न मिलने पर उन्होंने दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी की। दिल्ली में रहते हुए ट्विशा की ऑनलाइन डेटिंग एप की मदद से भोपाल के रहनेवाले एडवोकेट समर्थ सिंह से जान-पहचान हुई। कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने दिसंबर 2025 में परिवार के आशीर्वाद से शादी की थी। शादी के महज 5 महीने बाद ही 12 मई को ट्विशा के घरवालों को जानकारी मिली की उनकी बेटी का निधन हो गया है। परिवार वालों ने समर्थ के परिवार पर हत्या के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई। घटना के बाद से ही समर्थ अंडरग्राउंड हो चुके हैं। भोपाल में ट्विशा का पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन हत्या की जांच के बिना परिवार ने उनका शव लेने से इनकार कर दिया। ट्विशा की सास और पूर्व जज को घटना के बाद गिरफ्तार किया गया, लेकिन फिर उन्हें जमानत दे दी गई। ट्विशा की वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई है। इसमें उसने लिखा “मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।” बताया जा रहा है कि वो रात को मां से बात करने छत गई थीं, जिसके कुछ समय बाद उनका शव मिला। ट्विशा ने मौत से ठीक पहले अबॉर्शन भी करवाया था। इसी बीच उनकी सास गिरिबाला ने दावा किया है कि ट्विशा ड्रग्स लेती थीं और इसके चलते कई बार घर से घंटों बाहर रहती थीं।
अब उस रात की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है, जिसमें ट्विशा अकेले छत पर जाती दिख रही हैं। इसके ठीक बाद कुछ लोग उनका शव नीचे लाते दिखे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket