Wednesday, 10 Jun 2026 | 03:12 PM

Trending :

हैरी ब्रूक दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने:ICC रैंकिंग में जो रूट को पीछे छोड़ा; शुभमन गिल आठवें नंबर पर पहुंचे 'डायरेक्टर ने अपना हाथ रख दिया':कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह ने फिल्ममेकर की हरकत के बाद फिल्म के ऑडिशन देना छोड़ दिए पीएम मोदी का नया रिकॉर्ड, बॉलीवुड कलाकारों ने दी बधाई:कंगना, अनूप जलोटा और भंडारकर ने की काम की तारीफ; जलोटा बोले- वे हमेशा पीएम रहें Reliance-Meta AI Data Center | Jamnagar Gujarat 168MW मटर पनीर कोफ्ता रेसिपी: रेस्तरां स्टाइल में अब घर पर पक्के स्टीम्ड मटर-पनीर कोफ्ता, फटाफट नोट कर लें रेसिपी ‘ममता धृतराष्ट्र बन गई हैं’: बागी सांसद शताब्दी रॉय का टीएमसी प्रमुख पर विस्फोटक हमला | भारत समाचार
EXCLUSIVE

Habit Of Not Saying No Impact; Emotional Physical Fatigue

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सवाल– मैं 34 साल की शादीशुदा महिला हूं और स्कूल टीचर हूं। मेरी सबसे बड़ी समस्या यह है कि मैं किसी को ‘ना’ नहीं कह पाती। घर हो या ऑफिस, मैं हमेशा दूसरों की जरूरतों को अपनी जरूरतों से पहले रखती हूं।

ऑफिस में सहकर्मी अक्सर अपना काम भी मुझसे करवा लेते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि मैं मना नहीं करूंगी। ससुराल वालों की भी हर बात मान लेती हूं। भले ही उससे मुझे मानसिक-शारीरिक थकान हो रही हो। मैं जानती हूं, लोग मुझे यूज करते हैं, लेकिन फिर भी मना करने में गिल्ट होता है। मैं खुद को बदलना चाहती हूं। इस आदत से बाहर कैसे निकलूं?

एक्सपर्ट– डॉ. द्रोण शर्मा, कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट, आयरलैंड, यूके। यूके, आयरिश और जिब्राल्टर मेडिकल काउंसिल के मेंबर।

सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। मदद करना अच्छी बात है, लेकिन जब दूसरों को खुश रखने के लिए आप अपनी जरूरतों और मानसिक शांति को नजरअंदाज करने लगें, तो यह आदत बोझ बन सकती है। “ना” कहना गलत नहीं, बल्कि इमोशनल हेल्थ के लिए जरूरी है।

समस्या की असली जड़ कहां हैं?

क्या आप हर बात पर “हां” कहती हैं। जब दिल “ना” कहना चाहता है, तब भी आपके मुंह से “हां” निकल जाता है। अगर आप ऐसा महसूस करती हैं, तो यह समझना जरूरी है कि समस्या सिर्फ आपकी “अच्छाई” नहीं है। असली समस्या यह है कि आप भीतर से तो मना करना चाहती हैं, लेकिन कर नहीं पाती हैं। इसलिए हर बार “हां” कह देती हैं।

धीरे-धीरे इसका असर दिखाई देने लगता है और आप–

  • थकने लगती हैं।
  • मन में चिड़चिड़ापन आता है।
  • लोगों पर गुस्सा आता है।
  • खुद पर भी गुस्सा आता है।

मानसिक और शारीरिक थकान के साथ कई बार खुद पर भी नाराजगी होने लगती है। फिर भी अगली बार आप दोबारा “हां” कह देती हैं। यही चक्र बार-बार चलता रहता है। इसके पीछे अक्सर कुछ गहरे डर काम करते हैं, जैसेकि-

  • “अगर मैंने मना किया तो लोग बुरा मान जाएंगे।”
  • “अच्छी बहू, पत्नी या टीचर वही है, जो हमेशा सबके काम आए।”
  • “किसी बात के लिए ना कहना असल में स्वार्थी होना होता है।”
  • “अगर मैंने बाउंड्री ड्रॉ कर दी तो लोग मुझे पसंद नहीं करेंगे।”

यानी बाहर से तो आप लोगों की मदद कर रही हैं, लेकिन अंदर से आपके कारण कुछ और हैं। आपके मन में डर और गिल्ट है और आपको सबके अप्रूवल की जरूरत है।

यानी की आपकी “हां” मदद के लिए कही गई “हां” नहीं, बल्कि गिल्ट और डर से कही गई “हां” है।

इमोशनल पैटर्न

आप सोचती हैं, “मैं तो बस सबका भला चाहती हूं।” लेकिन कई बार इसके पीछे सिर्फ मदद करने की भावना नहीं होती, बल्कि कुछ गहरे इमोशनल पैटर्न भी काम कर रहे होते हैं।

  • हो सकता है कि आप टकराव से बचना चाहती हों।
  • हो सकता है कि आपको रिजेक्शन या लोगों की नाराजगी का डर हो।
  • हो सकता है, दूसरों की नाराजगी सहना आपके लिए मुश्किल हो।
  • हो सकता है, आपने बचपन से यही सीखा हो कि प्यार और तारीफ पाने के लिए हमेशा “हां” कहना जरूरी है।

ऐसे में धीरे-धीरे यह सिर्फ एक आदत नहीं रहती, बल्कि आपकी पहचान का हिस्सा बन जाती है।

फिर आप अपनी जरूरतों से पहले दूसरों की उम्मीदों को पूरा करने लगती हैं, चाहे इसके बदले आपको मानसिक थकान और भीतर ही भीतर नाराजगी क्यों न महसूस हो।

अपने मनोविज्ञान को समझें

करें एक जरूरी सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट

यहां हम आपको एक सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट दे रहे हैं। इसमें 10 ब्लैंक कॉलम हैं। यहां आपको पिछले 7 दिनों की वो 10 सिचुएशंस लिखनी हैं, जब आपने ‘हां’ कहा। जैसकि–

पूजा ने बाजार जाने को कहा तो मैं उसके साथ चली गई।

प्रभा ने स्कूल में अपनी क्लास लेने के लिए कहा तो मैंने हां कर दी।

सभी सिचुएशंस से जुड़े 5 सवाल हैं, जैसेकि–

1. क्या मैं सचमुच यह करना चाहती थी?

2. मना करने पर कितना गिल्ट होता?

3. कितना डर था कि सामने वाला नाराज होगा?

4. हां कहने के बाद कितनी थकान या पछतावा हुआ?

5. इससे मेरे काम, आराम या स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ा?

इन पांचों सवालों को आपको 0 से 4 के स्केल पर रेट करना है, अपना टोटल स्कोर निकालना है और अंत में अपने स्कोर की एनालिसिस करनी है। डिटेल्स नीचे ग्राफिक में देखिए–

4 हफ्ते का CBT आधारित सेल्फ हेल्प प्लान

सप्ताह 1

अपनी आदत को समझें

लक्ष्य: इस हफ्ते का लक्ष्य खुद को बदलना नहीं, बल्कि अपनी आदत को समझना है।

ध्यान दें कि आप किन परिस्थितियों में बिना मन के “हां” कह देती हैं।

हर बार “हां” कहने के बाद ये बातें नोट करें:

  • सिचुएशन क्या थी?

यानी सामने कौन था और क्या कहा गया?

  • उस समय मन में क्या विचार आए?

जैसे— “अगर मना किया तो बुरा मान जाएंगे।”

  • आपने क्या महसूस किया?

जैसे— डर, guilt, घबराहट या दबाव।

  • आपने सामने वाले से क्या कहा?

आप वास्तव में क्या कहना चाहती थीं?

इस हफ्ते की छोटी प्रैक्टिस

तुरंत जवाब देने की बजाय यह वाक्य बोलने की आदत डालें:

  • “मैं सोचकर बताऊंगी।”
  • “अभी तुरंत जवाब देना मुश्किल है।”
  • “मुझे थोड़ा समय चाहिए।”

यह छोटा-सा पॉज आपको बिना सोचे “हां” कहने से रोकने में मदद करेगा।

सप्ताह 2:

अपने विचारों को चुनौती दें

लक्ष्य: हरेक गिल्ट को पहचानना और उसे परखना।

कई बार हमारा डर सच नहीं, सिर्फ एक आदत होता है।

एक उदाहरण:

विचार: “अगर मैंने मना किया तो लोग मुझे बुरा समझेंगे।”

अब खुद से ये सवाल पूछिए:

  • क्या इसका कोई ठोस सबूत है?
  • क्या हर हेल्दी रिश्ता एक “ना” से टूट जाता है?
  • क्या सामने वाला सच में इतना नाराज होगा, या ये सिर्फ मेरा डर है?
  • क्या मैं किसी और को सलाह दूंगी कि वह हमेशा सबकी बात माने?
  • क्या मैं दूसरों को खुश रखने के लिए खुद को लगातार थका रही हूं?

अब एक नया बैलेंस्ड थॉट बनाइए। पुरानी सोच की जगह ज्यादा रियलिस्टिक और हेल्दी सोच विकसित करिए:

  • “ना कहना गलत नहीं है।”
  • “मेरी जरूरतें भी महत्त्वपूर्ण हैं।”
  • “हर बार उपलब्ध रहना जरूरी नहीं है।”
  • “खुद हमेशा परेशान रहने से बेहतर है, दूसरों को थोड़ा निराश करना।”

सप्ताह 3:

छोटे-छोटे ‘ना’ का अभ्यास करें

लक्ष्य: छोटी–छोटी स्थितियों से ना बोलने की प्रैक्टिस करना।

अब तक आपने अपने विचारों और पैटर्न को समझा। इस हफ्ते लो रिस्क वाली सिचुएशंस में “ना” बोलने की प्रैक्टिस शुरू करें।

शुरुआत छोटी बातों से करें, ताकि धीरे-धीरे आपका कॉन्फिडेंस बढ़े।

यहां मैं आपको कुछ वाक्यों के उदाहरण दे रहा हूं–

  • “मैं समझती हूं कि आपको मदद चाहिए, लेकिन आज मैं यह नहीं कर पाऊंगी।”
  • “इस हफ्ते मेरा काम पहले से बहुत ज्यादा है, इसलिए मैं एक्स्ट्रा काम नहीं ले सकती।”
  • “अभी मैं आराम कर रही हूं, यह बाद में देखेंगे।”
  • “मैं इस बार नहीं कर पाऊंगी।”
  • “मैं मदद करना चाहती हूं, लेकिन अभी मेरे पास समय नहीं है।”

“ना” कहते समय इन बातों का ध्यान रखें-

  • बहुत लंबा एक्सप्लेनेशन न दें।
  • बार-बार “सॉरी” न बोलें।
  • झूठा बहाना बनाने की कोई जरूरत नहीं है।
  • अपनी बात शांत और स्पष्ट तरीके से कहें।
  • ब्रोकेन रिकॉर्ड टेक्नीक अपनाएं। यानी अगर सामने वाला दबाव डाले या बार-बार मनाने की कोशिश करे तो बहुत शांत स्वरों में अपनी बात दोहराएं।

ब्रोकेन रिकॉर्ड टेक्नीक के कुछ उदाहरण:

  • “मैं इस बार नहीं कर पाऊंगी।”
  • “जैसाकि मैंने कहा, अभी यह संभव नहीं है।”
  • “अभी मेरे लिए यह पॉसिबल नहीं है।”

इस टेक्नीक का मकसद बहस करना नहीं, बल्कि अपनी बाउंड्री को स्पष्ट करना है।

सप्ताह 4

बाउंड्रीज मजबूत करें

लक्ष्य: स्पष्ट और मजबूत बाउंड्रीज बनाना।

अब तक आपने अपने पैटर्न समझे, विचारों को चैलेंज किया और छोटे-छोटे “ना” बोलने का अभ्यास किया। इस हफ्ते फोकस है— अपनी बाउंड्रीज को स्पष्ट और मजबूत बनाना।

इस हफ्ते कम-से-कम दो जगह बाउंड्रीज बनाएं:

  • एक बाउंड्री ऑफिस में तय करें।
  • एक बाउंड्री घर में तय करें।
  • अपनी 3 नॉन-नेगोशिएबल बाउंड्री लिखें। ऐसी बातें, जिन पर आप अब समझौता नहीं करेंगी।

कुछ उदाहरण:

  • मेरा रेस्ट टाइम बहुत जरूरी है।
  • मैं अपना काम पहले पूरा करूंगी।
  • बिना नोटिस के एक्स्ट्रा बोझ नहीं लूंगी।
  • हर समय उपलब्ध रहना जरूरी नहीं है।

अब खुद से ये सवाल पूछें:

  • कौन बार-बार मेरी बाउंड्री लांघता है?
  • अगली बार मैं उससे ठीक-ठीक क्या कहूंगी?
  • अगर सामने वाला नाराज हुआ तो मैं खुद को क्या याद दिलाऊंगी?

ये 5 हेल्दी रिमाइंडर खुद को याद दिलाएं-

  1. “मैं बुरी नहीं हूं, सिर्फ अपनी सीमा तय कर रही हूं।”
  2. “हर रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करना मेरी जिम्मेदारी नहीं है।”
  3. “ना कहना भी एक ईमानदार जवाब है।”
  4. “दूसरों की अपेक्षाएं मेरी पहचान को तय नहीं करतीं।”
  5. “मैं मददगार हो सकती हूं, लेकिन हमेशा उपलब्ध रहना जरूरी नहीं है।”

याद रखिए:

  • अच्छा इंसान होना और हर समय उपलब्ध रहना, दोनों अलग बातें हैं।
  • दयालु होना अच्छी बात है, लेकिन खुद को इग्नोर करना दयालुता नहीं है।
  • आपका लक्ष्य कठोर बनना नहीं है।
  • लक्ष्य सिर्फ इतना है कि आप शांत, स्पष्ट और सम्मानजनक तरीके से अपनी सीमाएं तय कर सकें।

प्रोफेशनल हेल्प कब जरूरी

नीचे ग्राफिक में दी स्थितियां पैदा हों तो प्रोफेशनल हेल्प जरूर लें–

अंतिम बात

स्वस्थ रिश्तों की शुरुआत अपनी सीमाएं तय करने से होती है। “ना” कहना स्वार्थ नहीं, सेल्फ रिस्पेक्ट है। जब आप गिल्ट के बावजूद शांत होकर अपनी जरूरतों को महत्व देना सीखते हैं, तभी असली इमोशनल हीलिंग शुरू होती है।

……………… ये खबर भी पढ़िए मेंटल हेल्थ– भीड़ में भी अकेली हूं: कोई मुझे समझता नहीं, किसी को मेरी परवाह नहीं, सब हैं, लेकिन दिल का साथी कोई नहीं, क्या करूं?क्या करूं?

सवाल पूछने के लिए बहुत शुक्रिया। इमोशनल लोनलीनेस (भावनात्मक अकेलापन) आज मेंटल हेल्थ डिसकशन का एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। पहली नजर में यह साधारण ‘अकेलेपन’ जैसा लगता है, लेकिन मनोविज्ञान इसे कहीं अधिक गहराई से समझता है। आगे पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Haryana Boxer Simran Jaglan Gets Big Break With Badshahs Titteri Song

March 5, 2026/
5:00 am

टटीरी सॉन्ग के प्रमोशन के दौरान रैपर बादशाह के साथ सिमरन जागलान। बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘टटीरी’...

KL Rahul and Nitish Rana have brought up a 50-run partnership (Picture credit: AP)

April 21, 2026/
10:38 pm

आखरी अपडेट:21 अप्रैल, 2026, 22:38 IST अनुराग ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं को ममता बनर्जी के इस कथन का मुकाबला...

Weight Gain, Hair Loss & Wig Use

May 27, 2026/
3:00 pm

17 मिनट पहले कॉपी लिंक गायक और रैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी सेहत और निजी जिंदगी को लेकर...

वर्ल्ड अपडेट्स:लाओस की बाढ़ग्रस्त गुफा से 5 ग्रामीण खुद बाहर निकले, रेस्क्यू टीम हैरान; 2 अब भी लापता

May 31, 2026/
12:32 pm

मध्य लाओस की एक गुफा में एक सप्ताह से ज्यादा समय से फंसे 5 ग्रामीण शनिवार को सुरक्षित बाहर निकल...

'टटीरी' सॉन्ग कंट्रोवर्सी पर रैपर बादशाह ने मांगी माफी:NCW के सामने पेश हुए; बोले- 50 बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे, कभी नहीं गाएंगे ऐसे गाने

April 7, 2026/
7:44 pm

बॉलीवुड सिंगर-रैपर बदशाह ने टटीरी सांन्ग पर चल रही कंट्रोवर्सी में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होकर माफी...

लग्जरी की नई दीवानगी, एक घड़ी के लिए हंगामा:लॉन्च होते ही बवाल; कहीं पुलिस बुलाई़ तो कहीं आंसू गैस छोड़ी

May 19, 2026/
12:32 pm

स्विस कंपनी स्वॉच और लग्जरी वॉच मेकर ऑडेमर्स पिग्वे की नई लिमिटेड एडिशन ‘रॉयल पॉप’ पॉकेट घड़ी के लिए दुनियाभर...

महाराष्ट्र ने अजित पवार के निधन पर जताया शोक, 3 दिन में 75 संस्थानों को दिया गया अल्पसंख्यक दर्जा | राजनीति समाचार

February 16, 2026/
6:53 pm

आखरी अपडेट:16 फरवरी, 2026, 18:53 IST जबकि राज्य में शोक मनाया जा रहा था और सरकारी कार्यालय आधिकारिक तौर पर...

राजनीति

Habit Of Not Saying No Impact; Emotional Physical Fatigue

Habit Of Not Saying No Impact; Emotional Physical Fatigue

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सवाल– मैं 34 साल की शादीशुदा महिला हूं और स्कूल टीचर हूं। मेरी सबसे बड़ी समस्या यह है कि मैं किसी को ‘ना’ नहीं कह पाती। घर हो या ऑफिस, मैं हमेशा दूसरों की जरूरतों को अपनी जरूरतों से पहले रखती हूं।

ऑफिस में सहकर्मी अक्सर अपना काम भी मुझसे करवा लेते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि मैं मना नहीं करूंगी। ससुराल वालों की भी हर बात मान लेती हूं। भले ही उससे मुझे मानसिक-शारीरिक थकान हो रही हो। मैं जानती हूं, लोग मुझे यूज करते हैं, लेकिन फिर भी मना करने में गिल्ट होता है। मैं खुद को बदलना चाहती हूं। इस आदत से बाहर कैसे निकलूं?

एक्सपर्ट– डॉ. द्रोण शर्मा, कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट, आयरलैंड, यूके। यूके, आयरिश और जिब्राल्टर मेडिकल काउंसिल के मेंबर।

सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। मदद करना अच्छी बात है, लेकिन जब दूसरों को खुश रखने के लिए आप अपनी जरूरतों और मानसिक शांति को नजरअंदाज करने लगें, तो यह आदत बोझ बन सकती है। “ना” कहना गलत नहीं, बल्कि इमोशनल हेल्थ के लिए जरूरी है।

समस्या की असली जड़ कहां हैं?

क्या आप हर बात पर “हां” कहती हैं। जब दिल “ना” कहना चाहता है, तब भी आपके मुंह से “हां” निकल जाता है। अगर आप ऐसा महसूस करती हैं, तो यह समझना जरूरी है कि समस्या सिर्फ आपकी “अच्छाई” नहीं है। असली समस्या यह है कि आप भीतर से तो मना करना चाहती हैं, लेकिन कर नहीं पाती हैं। इसलिए हर बार “हां” कह देती हैं।

धीरे-धीरे इसका असर दिखाई देने लगता है और आप–

  • थकने लगती हैं।
  • मन में चिड़चिड़ापन आता है।
  • लोगों पर गुस्सा आता है।
  • खुद पर भी गुस्सा आता है।

मानसिक और शारीरिक थकान के साथ कई बार खुद पर भी नाराजगी होने लगती है। फिर भी अगली बार आप दोबारा “हां” कह देती हैं। यही चक्र बार-बार चलता रहता है। इसके पीछे अक्सर कुछ गहरे डर काम करते हैं, जैसेकि-

  • “अगर मैंने मना किया तो लोग बुरा मान जाएंगे।”
  • “अच्छी बहू, पत्नी या टीचर वही है, जो हमेशा सबके काम आए।”
  • “किसी बात के लिए ना कहना असल में स्वार्थी होना होता है।”
  • “अगर मैंने बाउंड्री ड्रॉ कर दी तो लोग मुझे पसंद नहीं करेंगे।”

यानी बाहर से तो आप लोगों की मदद कर रही हैं, लेकिन अंदर से आपके कारण कुछ और हैं। आपके मन में डर और गिल्ट है और आपको सबके अप्रूवल की जरूरत है।

यानी की आपकी “हां” मदद के लिए कही गई “हां” नहीं, बल्कि गिल्ट और डर से कही गई “हां” है।

इमोशनल पैटर्न

आप सोचती हैं, “मैं तो बस सबका भला चाहती हूं।” लेकिन कई बार इसके पीछे सिर्फ मदद करने की भावना नहीं होती, बल्कि कुछ गहरे इमोशनल पैटर्न भी काम कर रहे होते हैं।

  • हो सकता है कि आप टकराव से बचना चाहती हों।
  • हो सकता है कि आपको रिजेक्शन या लोगों की नाराजगी का डर हो।
  • हो सकता है, दूसरों की नाराजगी सहना आपके लिए मुश्किल हो।
  • हो सकता है, आपने बचपन से यही सीखा हो कि प्यार और तारीफ पाने के लिए हमेशा “हां” कहना जरूरी है।

ऐसे में धीरे-धीरे यह सिर्फ एक आदत नहीं रहती, बल्कि आपकी पहचान का हिस्सा बन जाती है।

फिर आप अपनी जरूरतों से पहले दूसरों की उम्मीदों को पूरा करने लगती हैं, चाहे इसके बदले आपको मानसिक थकान और भीतर ही भीतर नाराजगी क्यों न महसूस हो।

अपने मनोविज्ञान को समझें

करें एक जरूरी सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट

यहां हम आपको एक सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट दे रहे हैं। इसमें 10 ब्लैंक कॉलम हैं। यहां आपको पिछले 7 दिनों की वो 10 सिचुएशंस लिखनी हैं, जब आपने ‘हां’ कहा। जैसकि–

पूजा ने बाजार जाने को कहा तो मैं उसके साथ चली गई।

प्रभा ने स्कूल में अपनी क्लास लेने के लिए कहा तो मैंने हां कर दी।

सभी सिचुएशंस से जुड़े 5 सवाल हैं, जैसेकि–

1. क्या मैं सचमुच यह करना चाहती थी?

2. मना करने पर कितना गिल्ट होता?

3. कितना डर था कि सामने वाला नाराज होगा?

4. हां कहने के बाद कितनी थकान या पछतावा हुआ?

5. इससे मेरे काम, आराम या स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ा?

इन पांचों सवालों को आपको 0 से 4 के स्केल पर रेट करना है, अपना टोटल स्कोर निकालना है और अंत में अपने स्कोर की एनालिसिस करनी है। डिटेल्स नीचे ग्राफिक में देखिए–

4 हफ्ते का CBT आधारित सेल्फ हेल्प प्लान

सप्ताह 1

अपनी आदत को समझें

लक्ष्य: इस हफ्ते का लक्ष्य खुद को बदलना नहीं, बल्कि अपनी आदत को समझना है।

ध्यान दें कि आप किन परिस्थितियों में बिना मन के “हां” कह देती हैं।

हर बार “हां” कहने के बाद ये बातें नोट करें:

  • सिचुएशन क्या थी?

यानी सामने कौन था और क्या कहा गया?

  • उस समय मन में क्या विचार आए?

जैसे— “अगर मना किया तो बुरा मान जाएंगे।”

  • आपने क्या महसूस किया?

जैसे— डर, guilt, घबराहट या दबाव।

  • आपने सामने वाले से क्या कहा?

आप वास्तव में क्या कहना चाहती थीं?

इस हफ्ते की छोटी प्रैक्टिस

तुरंत जवाब देने की बजाय यह वाक्य बोलने की आदत डालें:

  • “मैं सोचकर बताऊंगी।”
  • “अभी तुरंत जवाब देना मुश्किल है।”
  • “मुझे थोड़ा समय चाहिए।”

यह छोटा-सा पॉज आपको बिना सोचे “हां” कहने से रोकने में मदद करेगा।

सप्ताह 2:

अपने विचारों को चुनौती दें

लक्ष्य: हरेक गिल्ट को पहचानना और उसे परखना।

कई बार हमारा डर सच नहीं, सिर्फ एक आदत होता है।

एक उदाहरण:

विचार: “अगर मैंने मना किया तो लोग मुझे बुरा समझेंगे।”

अब खुद से ये सवाल पूछिए:

  • क्या इसका कोई ठोस सबूत है?
  • क्या हर हेल्दी रिश्ता एक “ना” से टूट जाता है?
  • क्या सामने वाला सच में इतना नाराज होगा, या ये सिर्फ मेरा डर है?
  • क्या मैं किसी और को सलाह दूंगी कि वह हमेशा सबकी बात माने?
  • क्या मैं दूसरों को खुश रखने के लिए खुद को लगातार थका रही हूं?

अब एक नया बैलेंस्ड थॉट बनाइए। पुरानी सोच की जगह ज्यादा रियलिस्टिक और हेल्दी सोच विकसित करिए:

  • “ना कहना गलत नहीं है।”
  • “मेरी जरूरतें भी महत्त्वपूर्ण हैं।”
  • “हर बार उपलब्ध रहना जरूरी नहीं है।”
  • “खुद हमेशा परेशान रहने से बेहतर है, दूसरों को थोड़ा निराश करना।”

सप्ताह 3:

छोटे-छोटे ‘ना’ का अभ्यास करें

लक्ष्य: छोटी–छोटी स्थितियों से ना बोलने की प्रैक्टिस करना।

अब तक आपने अपने विचारों और पैटर्न को समझा। इस हफ्ते लो रिस्क वाली सिचुएशंस में “ना” बोलने की प्रैक्टिस शुरू करें।

शुरुआत छोटी बातों से करें, ताकि धीरे-धीरे आपका कॉन्फिडेंस बढ़े।

यहां मैं आपको कुछ वाक्यों के उदाहरण दे रहा हूं–

  • “मैं समझती हूं कि आपको मदद चाहिए, लेकिन आज मैं यह नहीं कर पाऊंगी।”
  • “इस हफ्ते मेरा काम पहले से बहुत ज्यादा है, इसलिए मैं एक्स्ट्रा काम नहीं ले सकती।”
  • “अभी मैं आराम कर रही हूं, यह बाद में देखेंगे।”
  • “मैं इस बार नहीं कर पाऊंगी।”
  • “मैं मदद करना चाहती हूं, लेकिन अभी मेरे पास समय नहीं है।”

“ना” कहते समय इन बातों का ध्यान रखें-

  • बहुत लंबा एक्सप्लेनेशन न दें।
  • बार-बार “सॉरी” न बोलें।
  • झूठा बहाना बनाने की कोई जरूरत नहीं है।
  • अपनी बात शांत और स्पष्ट तरीके से कहें।
  • ब्रोकेन रिकॉर्ड टेक्नीक अपनाएं। यानी अगर सामने वाला दबाव डाले या बार-बार मनाने की कोशिश करे तो बहुत शांत स्वरों में अपनी बात दोहराएं।

ब्रोकेन रिकॉर्ड टेक्नीक के कुछ उदाहरण:

  • “मैं इस बार नहीं कर पाऊंगी।”
  • “जैसाकि मैंने कहा, अभी यह संभव नहीं है।”
  • “अभी मेरे लिए यह पॉसिबल नहीं है।”

इस टेक्नीक का मकसद बहस करना नहीं, बल्कि अपनी बाउंड्री को स्पष्ट करना है।

सप्ताह 4

बाउंड्रीज मजबूत करें

लक्ष्य: स्पष्ट और मजबूत बाउंड्रीज बनाना।

अब तक आपने अपने पैटर्न समझे, विचारों को चैलेंज किया और छोटे-छोटे “ना” बोलने का अभ्यास किया। इस हफ्ते फोकस है— अपनी बाउंड्रीज को स्पष्ट और मजबूत बनाना।

इस हफ्ते कम-से-कम दो जगह बाउंड्रीज बनाएं:

  • एक बाउंड्री ऑफिस में तय करें।
  • एक बाउंड्री घर में तय करें।
  • अपनी 3 नॉन-नेगोशिएबल बाउंड्री लिखें। ऐसी बातें, जिन पर आप अब समझौता नहीं करेंगी।

कुछ उदाहरण:

  • मेरा रेस्ट टाइम बहुत जरूरी है।
  • मैं अपना काम पहले पूरा करूंगी।
  • बिना नोटिस के एक्स्ट्रा बोझ नहीं लूंगी।
  • हर समय उपलब्ध रहना जरूरी नहीं है।

अब खुद से ये सवाल पूछें:

  • कौन बार-बार मेरी बाउंड्री लांघता है?
  • अगली बार मैं उससे ठीक-ठीक क्या कहूंगी?
  • अगर सामने वाला नाराज हुआ तो मैं खुद को क्या याद दिलाऊंगी?

ये 5 हेल्दी रिमाइंडर खुद को याद दिलाएं-

  1. “मैं बुरी नहीं हूं, सिर्फ अपनी सीमा तय कर रही हूं।”
  2. “हर रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करना मेरी जिम्मेदारी नहीं है।”
  3. “ना कहना भी एक ईमानदार जवाब है।”
  4. “दूसरों की अपेक्षाएं मेरी पहचान को तय नहीं करतीं।”
  5. “मैं मददगार हो सकती हूं, लेकिन हमेशा उपलब्ध रहना जरूरी नहीं है।”

याद रखिए:

  • अच्छा इंसान होना और हर समय उपलब्ध रहना, दोनों अलग बातें हैं।
  • दयालु होना अच्छी बात है, लेकिन खुद को इग्नोर करना दयालुता नहीं है।
  • आपका लक्ष्य कठोर बनना नहीं है।
  • लक्ष्य सिर्फ इतना है कि आप शांत, स्पष्ट और सम्मानजनक तरीके से अपनी सीमाएं तय कर सकें।

प्रोफेशनल हेल्प कब जरूरी

नीचे ग्राफिक में दी स्थितियां पैदा हों तो प्रोफेशनल हेल्प जरूर लें–

अंतिम बात

स्वस्थ रिश्तों की शुरुआत अपनी सीमाएं तय करने से होती है। “ना” कहना स्वार्थ नहीं, सेल्फ रिस्पेक्ट है। जब आप गिल्ट के बावजूद शांत होकर अपनी जरूरतों को महत्व देना सीखते हैं, तभी असली इमोशनल हीलिंग शुरू होती है।

……………… ये खबर भी पढ़िए मेंटल हेल्थ– भीड़ में भी अकेली हूं: कोई मुझे समझता नहीं, किसी को मेरी परवाह नहीं, सब हैं, लेकिन दिल का साथी कोई नहीं, क्या करूं?क्या करूं?

सवाल पूछने के लिए बहुत शुक्रिया। इमोशनल लोनलीनेस (भावनात्मक अकेलापन) आज मेंटल हेल्थ डिसकशन का एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। पहली नजर में यह साधारण ‘अकेलेपन’ जैसा लगता है, लेकिन मनोविज्ञान इसे कहीं अधिक गहराई से समझता है। आगे पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket