Sunday, 22 Nov 2026 | 06:04 PM

Trending :

Ludhiana Inder Kaur Murder Case

Ludhiana Inder Kaur Murder Case

पंजाबी सिंगर इंदर कौर के लुधियाना में हुए मर्डर केस में ट्विस्ट आ गया है। कत्ल के आरोपी NRI सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी बराड़ के वकील का दावा है कि यह कत्ल नहीं सुसाइड है। सुक्खी के अकाउंट से इंदर को 60-70 लाख की ट्रांजेक्शन भी हुई है। सुक्खी परिवार की

.

वकील ने सुक्खी के पिता को केस में नामजद करने को भी गलत करार देते हुए पुलिस की जांच थ्योरी और इंदर के परिवार के आरोपों पर कई सवाल खड़े किए। वकील का दावा है कि इसी वजह से कोर्ट ने आरोपियों का 5 दिन के बजाय एक ही दिन का रिमांड दिया। इंदर की लाश 19 मई को लुधियाना की नीलो नहर से मिली थी।

जिसके बाद कार भी कुछ किमी दूर बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में सुक्खी, उसके पिता व 2 दोस्तों पर कत्ल केस दर्ज किया है। जिसमें सुक्खी के पिता प्रीतम सिंह व 2 दोस्त गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना था कि सुक्खी जबरन इंदर से शादी करना चाहता था लेकिन सुक्खी के पहले से शादीशुदा होने की वजह से उसने इनकार कर दिया था।

सुक्खी बराड़ के वकील ने केस को लेकर कहीं अहम बातें:-

  • गोली जांच का विषय, कार से खून मिलना कत्ल नहीं बताता: सुक्खी बराड़ के वकील इश्वरजोत ने कहा- इंदर कौर की हत्या हुई या सुसाइड, यह जांच का हिस्सा है। इंदर को गोली लगी है या नहीं, यह अभी जांच का विषय है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही यह खुलासा होगा। कार में से खून के धब्बे मिलना यह डिसाइड नहीं करता की इंदर कौर की हत्या हुई है। गाड़ी अगर नहर में गिर गई होगी तो ये हादसा भी हो सकता है।
  • पुलिस ने कोर्ट में कहा- गनशॉट के निशान नहीं: एडवोकेट ने कहा- पिछली बार रिमांड लेने के समय पुलिस ने कहा था कि हमें गाड़ी में से खून के धब्बे मिले है। कोर्ट ने पूछा था कि क्या कोई गनशॉट के निशान आदि मिले तो पुलिस ने मना किया। तब भी कोर्ट ने पूछा कि यदि गन का कुछ मिला नहीं तो सेक्शन 25, 27 आर्म्स एक्ट में कैसे लगा दिया। पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था।
  • सुक्खी- इंदर रिलेशन में थे, ताली एक हाथ से नहीं बजती: सुक्खी बराड़ और इंदर कौर पहले से रिलेशन में थे। यदि कोई इंस्टाग्राम आदि पर परिवार के साथ फोटो पोस्ट करता है तो पता चल ही जाता है कि उसका क्या स्टेटस है। इंदर कौर के साथ सुखविंदर की अच्छी बनती थी। ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती। सुक्खी के खातों से लाखों रुपए की ट्रांजेक्शन हुई। हमारे पास सबूत हैं। हम जल्द सबके आगे रखेंगे।
  • हमने रेड कराई तो पिता को अरेस्ट दिखाया: एडवोकेट इश्वरजोत ने कहा कि सुक्खी के पिता सेना से रिटायर्ड हैं। पुलिस ने उनका नाम इस केस से जोड़ा और 12 घंटे अवैध हिरासत में रखा। हमने हाईकोर्ट में रिट डालकर रेड कराई। इसके बाद पुलिस ने अगले दिन ही शाम को उनकी अरेस्ट डिसक्लोज कर दी। पैसे हड़पने के लिए सुखविंदर व उसके पिता को फंसाने की साजिश रची गई।
  • सुक्खी भारत आया, इसका पिता को भी नहीं पता: एडवोकेट ने दावा किया कि सुक्खी भारत आया था, इसके बारे में पिता को पता ही नहीं है। वह वहां मौजूद भी नहीं थे, जहां इंदर की हत्या का दावा किया जा रहा है। इंदर के परिवार के पास भी इसका कोई सबूत नहीं है। उन्हें और पुलिस को ये प्रूफ करना होगा।
  • गनपॉइंट पर अगवा या सी-ऑफ करने गई: एडवोकेट इश्वरजोत ने इंदर की फैमिली के बयानों के आधार पर कहा कि सिंगर के परिवार को यह क्लियर करना चाहिए कि उसे गनपॉइंट पर अगवा किया गया था या फिर वह सुक्खी को सी-ऑफ करने गई थी। अगर गनपॉइंट पर अगवा किया तो फिर वहां CCTV कैमरे लगे होंगे, उससे पता चल जाएगा।

इंदर कौर के वकील बोले- बचाव पक्ष वाले तो यही कहेंगे इंदर कौर के वकील हरकमल सिंह ने कहा कि बचाव पक्ष के कहने से कुछ नहीं होता। आरोपियों का पिछले 6 दिन से रिमांड चल रहा है। बचाव पक्ष का वकील है तो वह उनके बचाव की बात करेंगे ही। सुखविंदर जब कनाडा जाता था तो वह अपने दोनों पिस्टल किसे देकर जाता था। उसके घर में उसका पिता ही था, जिसे वह पिस्टल देकर जाता था। पिता ने ही उसे पिस्टल देकर भेजा।

यह बात कोर्ट ने भी मानी है। पिता को पिस्टल रखने और इंदर कौर की हत्या के लिए मोहाली में प्लानिंग करते वक्त शामिल होने की वजह से केस में नामजद किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगालने की कोशिश कर रही है। पिस्टल तो इससे बरामद हो ही गई है।

सुखविंदर पर जो FIR दर्ज हुई है उसके मुताबिक उसके खिलाफ LOC जारी हो जाएगी। वह खुद-ब-खुद पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा तो क्लियर हो जाएगा कि वह भारत आया है या नहीं। बाकी पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है कि जहां सुखविंदर नजर आ जाए।

पुलिस बोली- ऐसे कहते ही होते हैं सुक्खी के वकील के दावों को लेकर जब लुधियाना के थाना जमालपुर के SHO दलवीर सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि आरोपी ऐसे ही कहते हैं। उन्होंने सुखविंदर के पिता को अवैध रूप से हिरासत में रखने के आरोप पर भी यही जवाब दिया।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

सूखे पेड़ पर मिली लेडी पंजाबी सिंगर की लाश, लुधियाना में वीरान जगह पर मिली कार

पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की उसके NRI बॉयफ्रेंड सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी बराड़ ने हत्या कर दी। शादी न करने पर उसने इंदर को लुधियाना में समराला के नजदीक नीलो नहर के किनारे कार में गोली मारी। इसके बाद लाश नीलो नहर और उसकी कार रामपुर गांव के पास नहर में फेंक दी। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इजराइल बोला- अमेरिका तैयार हुआ तो गाजा खाली करा देंगे:विदेश मंत्री ने कहा- हमास हथियार नहीं छोड़ रहा, लोगों को हटाकर ही समस्या सुलझेगी

September 2, 2026/
8:41 pm

इजराइल ने गाजा पट्टी से फिलिस्तीनियों को हटाने की योजना तैयार कर ली है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बुधवार...

Sunrisers Hyderabad's Travis Head plays a shot during the Indian Premier League cricket match between Sunrisers Hyderabad and Punjab Kings in Hyderabad, India, Wednesday, May 6, 2026. (AP Photo/Mahesh Kumar A.)

May 6, 2026/
7:57 pm

आखरी अपडेट:06 मई, 2026, 19:57 IST प्रवर्तन निदेशालय के पास टीएमसी सदस्यों और वफादारों के खिलाफ कई मामले लंबित हैं,...

Historic feat of 11th class student

March 24, 2026/
3:27 pm

द न्यूयॉर्क टाइम्स33 मिनट पहले कॉपी लिंक कूपर 800 मीटर और 600 मीटर (1:14.15 मिनट) में अंडर-20 इंडोर वर्ल्ड रिकॉर्ड...

MP में कमर्शियल गैस संकट, कई शहरों में बुकिंग बंद:ईरान-इजराइल युद्ध का असर, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में होटल-रेस्टोरेंट बंद होने का खतरा

March 10, 2026/
4:43 pm

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच एलपीजी सप्लाई को लेकर मध्यप्रदेश में सतर्कता बढ़ गई है। कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर...

इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया

September 12, 2026/
11:28 am

इजराइल में प्रधानमंत्री के बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर 2019 से अगस्त 2026 तक करीब 4.7 लाख डॉलर यानी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Ludhiana Inder Kaur Murder Case

Ludhiana Inder Kaur Murder Case

पंजाबी सिंगर इंदर कौर के लुधियाना में हुए मर्डर केस में ट्विस्ट आ गया है। कत्ल के आरोपी NRI सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी बराड़ के वकील का दावा है कि यह कत्ल नहीं सुसाइड है। सुक्खी के अकाउंट से इंदर को 60-70 लाख की ट्रांजेक्शन भी हुई है। सुक्खी परिवार की

.

वकील ने सुक्खी के पिता को केस में नामजद करने को भी गलत करार देते हुए पुलिस की जांच थ्योरी और इंदर के परिवार के आरोपों पर कई सवाल खड़े किए। वकील का दावा है कि इसी वजह से कोर्ट ने आरोपियों का 5 दिन के बजाय एक ही दिन का रिमांड दिया। इंदर की लाश 19 मई को लुधियाना की नीलो नहर से मिली थी।

जिसके बाद कार भी कुछ किमी दूर बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में सुक्खी, उसके पिता व 2 दोस्तों पर कत्ल केस दर्ज किया है। जिसमें सुक्खी के पिता प्रीतम सिंह व 2 दोस्त गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना था कि सुक्खी जबरन इंदर से शादी करना चाहता था लेकिन सुक्खी के पहले से शादीशुदा होने की वजह से उसने इनकार कर दिया था।

सुक्खी बराड़ के वकील ने केस को लेकर कहीं अहम बातें:-

  • गोली जांच का विषय, कार से खून मिलना कत्ल नहीं बताता: सुक्खी बराड़ के वकील इश्वरजोत ने कहा- इंदर कौर की हत्या हुई या सुसाइड, यह जांच का हिस्सा है। इंदर को गोली लगी है या नहीं, यह अभी जांच का विषय है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही यह खुलासा होगा। कार में से खून के धब्बे मिलना यह डिसाइड नहीं करता की इंदर कौर की हत्या हुई है। गाड़ी अगर नहर में गिर गई होगी तो ये हादसा भी हो सकता है।
  • पुलिस ने कोर्ट में कहा- गनशॉट के निशान नहीं: एडवोकेट ने कहा- पिछली बार रिमांड लेने के समय पुलिस ने कहा था कि हमें गाड़ी में से खून के धब्बे मिले है। कोर्ट ने पूछा था कि क्या कोई गनशॉट के निशान आदि मिले तो पुलिस ने मना किया। तब भी कोर्ट ने पूछा कि यदि गन का कुछ मिला नहीं तो सेक्शन 25, 27 आर्म्स एक्ट में कैसे लगा दिया। पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था।
  • सुक्खी- इंदर रिलेशन में थे, ताली एक हाथ से नहीं बजती: सुक्खी बराड़ और इंदर कौर पहले से रिलेशन में थे। यदि कोई इंस्टाग्राम आदि पर परिवार के साथ फोटो पोस्ट करता है तो पता चल ही जाता है कि उसका क्या स्टेटस है। इंदर कौर के साथ सुखविंदर की अच्छी बनती थी। ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती। सुक्खी के खातों से लाखों रुपए की ट्रांजेक्शन हुई। हमारे पास सबूत हैं। हम जल्द सबके आगे रखेंगे।
  • हमने रेड कराई तो पिता को अरेस्ट दिखाया: एडवोकेट इश्वरजोत ने कहा कि सुक्खी के पिता सेना से रिटायर्ड हैं। पुलिस ने उनका नाम इस केस से जोड़ा और 12 घंटे अवैध हिरासत में रखा। हमने हाईकोर्ट में रिट डालकर रेड कराई। इसके बाद पुलिस ने अगले दिन ही शाम को उनकी अरेस्ट डिसक्लोज कर दी। पैसे हड़पने के लिए सुखविंदर व उसके पिता को फंसाने की साजिश रची गई।
  • सुक्खी भारत आया, इसका पिता को भी नहीं पता: एडवोकेट ने दावा किया कि सुक्खी भारत आया था, इसके बारे में पिता को पता ही नहीं है। वह वहां मौजूद भी नहीं थे, जहां इंदर की हत्या का दावा किया जा रहा है। इंदर के परिवार के पास भी इसका कोई सबूत नहीं है। उन्हें और पुलिस को ये प्रूफ करना होगा।
  • गनपॉइंट पर अगवा या सी-ऑफ करने गई: एडवोकेट इश्वरजोत ने इंदर की फैमिली के बयानों के आधार पर कहा कि सिंगर के परिवार को यह क्लियर करना चाहिए कि उसे गनपॉइंट पर अगवा किया गया था या फिर वह सुक्खी को सी-ऑफ करने गई थी। अगर गनपॉइंट पर अगवा किया तो फिर वहां CCTV कैमरे लगे होंगे, उससे पता चल जाएगा।

इंदर कौर के वकील बोले- बचाव पक्ष वाले तो यही कहेंगे इंदर कौर के वकील हरकमल सिंह ने कहा कि बचाव पक्ष के कहने से कुछ नहीं होता। आरोपियों का पिछले 6 दिन से रिमांड चल रहा है। बचाव पक्ष का वकील है तो वह उनके बचाव की बात करेंगे ही। सुखविंदर जब कनाडा जाता था तो वह अपने दोनों पिस्टल किसे देकर जाता था। उसके घर में उसका पिता ही था, जिसे वह पिस्टल देकर जाता था। पिता ने ही उसे पिस्टल देकर भेजा।

यह बात कोर्ट ने भी मानी है। पिता को पिस्टल रखने और इंदर कौर की हत्या के लिए मोहाली में प्लानिंग करते वक्त शामिल होने की वजह से केस में नामजद किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगालने की कोशिश कर रही है। पिस्टल तो इससे बरामद हो ही गई है।

सुखविंदर पर जो FIR दर्ज हुई है उसके मुताबिक उसके खिलाफ LOC जारी हो जाएगी। वह खुद-ब-खुद पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा तो क्लियर हो जाएगा कि वह भारत आया है या नहीं। बाकी पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है कि जहां सुखविंदर नजर आ जाए।

पुलिस बोली- ऐसे कहते ही होते हैं सुक्खी के वकील के दावों को लेकर जब लुधियाना के थाना जमालपुर के SHO दलवीर सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि आरोपी ऐसे ही कहते हैं। उन्होंने सुखविंदर के पिता को अवैध रूप से हिरासत में रखने के आरोप पर भी यही जवाब दिया।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

सूखे पेड़ पर मिली लेडी पंजाबी सिंगर की लाश, लुधियाना में वीरान जगह पर मिली कार

पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की उसके NRI बॉयफ्रेंड सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी बराड़ ने हत्या कर दी। शादी न करने पर उसने इंदर को लुधियाना में समराला के नजदीक नीलो नहर के किनारे कार में गोली मारी। इसके बाद लाश नीलो नहर और उसकी कार रामपुर गांव के पास नहर में फेंक दी। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket