Friday, 09 Oct 2026 | 07:56 AM

Trending :

EXCLUSIVE

चीन की कोयला खदान में ब्लास्ट, 82 लोगों की मौत:अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे; जिनपिंग बोले- गुनहगारों को नहीं छोड़ेंगे

चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा चीन में पिछले एक दशक का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक विस्फोट शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी में हुआ। यह इलाका बीजिंग से करीब 520 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। हादसे से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था। इसके कुछ समय बाद जोरदार विस्फोट हुआ। जिस समय धमाका हुआ, उस वक्त खदान के अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे। अभी यह साफ नहीं है कि कितने लोग अब भी अंदर फंसे हुए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। दिलचस्प बात यह है कि हादसे के तुरंत बाद शिन्हुआ ने शुरुआती रिपोर्ट में सिर्फ आठ लोगों की मौत की जानकारी दी थी और कहा था कि 200 से ज्यादा मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन बाद में अचानक मृतकों की संख्या बढ़कर 82 बताई गई। सरकारी मीडिया ने यह साफ नहीं किया कि आंकड़ा इतनी तेजी से कैसे बढ़ा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों को बचाने के लिए पूरी ताकत से ऑपरेशन चलाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने हादसे की पूरी जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने की बात कही है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से धमाके की आशंका सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, खदान के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से विस्फोट हुआ। फिलहाल हादसे के असली कारण की जांच की जा रही है। शांक्सी प्रांत चीन में कोयला प्रोडक्शन का बड़ा सेंटर माना जाता है। लेकिन यहां की खदानों का सुरक्षा रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। पिछले कुछ सालों में यहां ऐसे कई बड़े हादसे हो चुके हैं। चीन में अब भी एनर्जी के लिए बड़े पैमाने पर कोयले का इस्तेमाल किया जाता है। देश की आधे से ज्यादा एनर्जी जरूरतें कोयले से पूरी होती हैं। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Follow RR vs GT live.(Creimas Photo)

May 10, 2026/
6:00 am

आखरी अपडेट:10 मई, 2026, 06:00 IST सफलता तब मिली जब विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल)...

300 ट्रैक्टरों के साथ सतना कलेक्ट्रेट घेरेंगे किसान:डालमिया सीमेंट को 3600 एकड़ जमीन देने का विरोध; 10 मार्च को करेंगे प्रदर्शन

March 6, 2026/
10:14 pm

सतना और मैहर जिले के किसान अपनी उपजाऊ भूमि को निजी सीमेंट कंपनी ‘डालमिया इंडिया’ को सौंपे जाने के विरोध...

Nifty Down 270 Pts to 23,000

March 27, 2026/
9:24 am

मुंबई11 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 27 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 900 अंक (1.17%) की...

10,000 students in America are under investigation.

May 14, 2026/
12:24 pm

सुनयना चड्ढा. नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग...

Gold Price Hike ₹27K Year

March 11, 2026/
12:47 pm

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक सोना में आज 11 मार्च को मामूली तेजी और चांदी गिरावट है। इंडिया बुलियन...

धुरंधर 2 की सफलता से इंडस्ट्री में खलबली मची:बॉलीवुड से साउथ तक आधा दर्जन फिल्मों ने बदली रिलीज डेट, अक्षय की भूत बंगला भी टली

March 28, 2026/
6:01 pm

‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस सुनामी ने बॉलीवुड से साउथ तक पूरा रिलीज कैलेंडर उलट-पलट दिया है। अब अक्षय कुमार जैसे...

Punjabi YouTuber Nancy Grewal Murder

March 6, 2026/
5:00 am

नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती थी। जहां वह हिंदी और पंजाबी गानों पर रील बनाकर पोस्ट करती...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

चीन की कोयला खदान में ब्लास्ट, 82 लोगों की मौत:अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे; जिनपिंग बोले- गुनहगारों को नहीं छोड़ेंगे

चीन की कोयला खदान में ब्लास्ट, 82 लोगों की मौत:अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे; जिनपिंग बोले- गुनहगारों को नहीं छोड़ेंगे

चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा चीन में पिछले एक दशक का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक विस्फोट शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी में हुआ। यह इलाका बीजिंग से करीब 520 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। हादसे से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था। इसके कुछ समय बाद जोरदार विस्फोट हुआ। जिस समय धमाका हुआ, उस वक्त खदान के अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे। अभी यह साफ नहीं है कि कितने लोग अब भी अंदर फंसे हुए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। दिलचस्प बात यह है कि हादसे के तुरंत बाद शिन्हुआ ने शुरुआती रिपोर्ट में सिर्फ आठ लोगों की मौत की जानकारी दी थी और कहा था कि 200 से ज्यादा मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन बाद में अचानक मृतकों की संख्या बढ़कर 82 बताई गई। सरकारी मीडिया ने यह साफ नहीं किया कि आंकड़ा इतनी तेजी से कैसे बढ़ा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों को बचाने के लिए पूरी ताकत से ऑपरेशन चलाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने हादसे की पूरी जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने की बात कही है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से धमाके की आशंका सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, खदान के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से विस्फोट हुआ। फिलहाल हादसे के असली कारण की जांच की जा रही है। शांक्सी प्रांत चीन में कोयला प्रोडक्शन का बड़ा सेंटर माना जाता है। लेकिन यहां की खदानों का सुरक्षा रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। पिछले कुछ सालों में यहां ऐसे कई बड़े हादसे हो चुके हैं। चीन में अब भी एनर्जी के लिए बड़े पैमाने पर कोयले का इस्तेमाल किया जाता है। देश की आधे से ज्यादा एनर्जी जरूरतें कोयले से पूरी होती हैं। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket