Sunday, 23 Aug 2026 | 01:00 PM

Trending :

World News Updates; Trump Pakistan China

5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

स्वीडन में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी का शोषण कर उससे कम से कम 120 पुरुषों के साथ पैसों के बदले अवैध संबंध बनवाने का आरोप है। मामले की जांच कर रही अभियोजक ने सोमवार को एसोसिएटेड प्रेस (AP) को यह जानकारी दी।

आरोपी अक्टूबर से हिरासत में है। उसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई। मामले की अभियोजक ईडा एनेरस्टेड ने कहा कि पति के खिलाफ गंभीर स्तर पर देह व्यापार कराने का मामला दर्ज करने की तैयारी है।

उनके मुताबिक, जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बड़े पैमाने पर अपनी पत्नी का बेरहमी से शोषण किया। सोमवार को पहली बार अभियोजन पक्ष ने सार्वजनिक रूप से बताया कि इस मामले में कम से कम 120 पुरुष शामिल होने की आशंका है। हालांकि दंपती की पहचान उजागर नहीं की गई है।

आरोपी की उम्र 60 साल के आसपास बताई गई है और उसने सभी आरोपों से इनकार किया है। अभियोजक ने यह बताने से इनकार किया कि क्या पत्नी पर किसी तरह का दबाव डाला गया था या उसे संबंधों के दौरान नशा दिया गया था।

स्वीडन के कानून के मुताबिक, पैसों के बदले यौन सेवाएं खरीदना और किसी से ऐसा कराना अपराध है। हालांकि जो व्यक्ति ऐसी सेवाएं देता है, उसे कानून शोषण का शिकार मानता है, अपराधी नहीं। अगर पति ‘एग्रेवेटेड प्रोक्योरमेंट’ में दोषी पाया जाता है, तो उसे 2 से 10 साल तक की जेल हो सकती है।

अभियोजक के मुताबिक, दो ऐसे पुरुषों पर भी आरोप तय किए गए हैं, जिन्होंने महिला के साथ पैसों के बदले संबंध बनाए थे। दोषी पाए जाने पर उन्हें एक साल तक की सजा हो सकती है। स्वीडन में इंटरनेट के जरिए, बिना शारीरिक संपर्क के, यौन सेवाएं खरीदना भी अपराध है।

अभियोजक ने बताया कि पति के खिलाफ 13 मार्च को आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा और उसके बाद जल्द ही ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

बांग्लादेश- चीफ एडवाइजर यूनुस ने इस्तीफे का ऐलान किया; कल तारिक रहमान PM पद की शपथ लेंगे

बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने यह घोषणा तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद की शपथ से एक दिन पहले की।

तारिक रहमान मंगलवार को PM पद की शपथ लेंगे। यह समारोह राष्ट्रपति भवन की बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा।

यूनुस शेख हसीना के तख्तापलट के बाद बनी अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। अपने विदाई संदेश में यूनुस ने कहा, “आज अंतरिम सरकार पद छोड़ रही है। लेकिन लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की जो शुरुआत हुई है, वह रुकनी नहीं चाहिए।”

यूनुस अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के गिरने के कुछ दिनों बाद बांग्लादेश लौटे थे। उन्होंने उस दिन को ‘मुक्ति का दिन’ बताया। यूनुस ने कहा,

QuoteImage

वह खुशी का दिन था। दुनियाभर के बांग्लादेशियों की आंखों में खुशी के आंसू थे। हमारे देश के युवाओं ने उसे एक दानव की पकड़ से मुक्त कराया।

QuoteImage

यूनुस ने पिछले हफ्ते हुए आम चुनाव में BNP को जीत की बधाई भी दी। तारिक रहमान की पार्टी BNP ने 297 में से 209 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर हमला, 2 की मौत, 14 घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में पुलिस स्टेशन के पास एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

पुलिस के बयान के मुताबिक, मोटरसाइकिल में विस्फोटक पदार्थ लगा हुआ था जिसे धमाके से उड़ा दिया गया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने मृतकों के शव और घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया।

पीएम मोदी अगले हफ्ते इजराइल जा सकते हैं, डिफेंस और AI पर चर्चा संभव

पीएम मोदी अगले हफ्ते इजराइल की यात्रा पर जा सकते हैं। यह दौरा 24 और 25 फरवरी को होने की संभावना है। हालांकि भारत सरकार की ओर से अभी तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस संभावित यात्रा की जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार इजराइल जाएंगे। इससे पहले वह साल 2017 में इजराइल गए थे। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और नई तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करना है।

हाल ही में एक कार्यक्रम में नेतन्याहू ने कहा था कि नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते इजराइल आ रहे हैं। उन्होंने भारत को एक बड़ा और ताकतवर देश बताया और कहा कि इजराइल और भारत के बीच मजबूत साझेदारी है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता कई तरह के सहयोग पर चर्चा करेंगे।

माना जा रहा है कि मोदी और नेतन्याहू के बीच रक्षा सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने पर खास बातचीत होगी। दोनों नेता पहले भी आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख की बात कर चुके हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, क्वांटम रिसर्च और आधुनिक खेती जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है।

पाकिस्तान के पंजाब में अब पुलिस जनता को सर या मैडम बुलाएगी, ओए कहकर बुलाने पर पाबंदी

पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पुलिसकर्मियों को जनता से सम्मानजनक और विनम्र भाषा में बात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों को ‘ओए’ कहकर संबोधित करने जैसी अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लाहौर में पुलिस सुधारों को लेकर हुई बैठक में मरियम नवाज ने कहा कि पुलिस को जनता की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हानिकारक सोच और व्यवहार को बदलने की जरूरत है और इसके लिए जवाबदेही तय होगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी पुलिस थानों, दफ्तरों और चेकपोस्ट पर नागरिकों को ‘सर या मैडम’ अथवा ‘साहिब या साहिबा’ कहकर संबोधित किया जाए। यदि कोई पुलिसकर्मी ऐसा करने से इनकार करता है तो उसे जनता से सीधे संपर्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मरियम नवाज ने कहा कि पुलिसकर्मियों के डराने-धमकाने वाले व्यवहार की कई शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिसकर्मियों को बातचीत का तरीका सिखाया जाए और मानसिक रूप से भी उन्हें तैयार किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि जो पुलिसकर्मी गश्त करते हैं या सीधे जनता से डील करते हैं, वे अपनी बॉडी लैंग्वेज पर भी ध्यान दें।

मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को बॉडी कैमरा पहनने का भी निर्देश दिया है। अगले दो महीनों में पंजाब पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के सभी कर्मियों को बॉडी कैम उपलब्ध कराए जाएंगे।

चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले पटाखों की दुकान में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 2 घायल

पूर्वी चीन में लूनर (न्यू ईयर) से ठीक पहले पटाखों की दुकान में हुए विस्फोट और आग में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग मामूली रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

यह धमाका रविवार दोपहर जिआंगसू प्रांत के डोंगहाई काउंटी के एक गांव में हुआ। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, एक निवासी ने दुकान के पास गलत तरीके से पटाखे जलाए, जिससे विस्फोट हो गया। घटना के कारणों की जांच जारी है।

सरकार के बयान में कहा गया कि दुकान के आसपास पटाखों को जलाना बैन है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लापरवाही से पटाखे जलाने के कारण आग भड़की और फिर विस्फोट हुआ।

चीन में लूनर न्यू ईयर में पटाखे जलाना परंपरा का हिस्सा है। इसे बुरी शक्तियों को दूर भगाने का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, हाल के वर्षों में वायु प्रदूषण और सुरक्षा कारणों से कई शहरों में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया था।

पिछले साल कुछ स्थानीय सरकारों ने इन प्रतिबंधों में ढील दी थी, जिससे बाजार में पटाखों की बिक्री बढ़ी। रविवार की घटना के बाद आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने सभी क्षेत्रों से पटाखों के उत्पादन, परिवहन, बिक्री और उपयोग की निगरानी कड़ी करने का आदेश दिया है।

मंत्रालय ने कहा कि दुकानों के आसपास पटाखे जलाने पर सख्ती से रोक लगाई जाए और स्थानीय प्रशासन जोखिम वाले जगहों की पहचान करे, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से त्यौहार मना सके।

अमेरिका ने सीरिया में IS के 30 से ज्यादा ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, हथियार भंडार को निशाना बनाया, हजारों कैदी इराक ट्रांसफर

अमेरिकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट (IS) के 30 से ज्यादा ठिकानों पर पिछले दो हफ्तों में हवाई हमले किए हैं। यह कार्रवाई पिछले साल अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले के जवाब में की गई, जिसमें दो सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक मारे गए थे।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक 3 फरवरी से 12 फरवरी के बीच 10 एयरस्ट्राइक की गईं। इन हमलों में IS के हथियार भंडार, लॉजिस्टिक ठिकाने और अन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।

CENTCOM का दावा है कि दिसंबर में हुए घातक हमले के बाद शुरू की गई कार्रवाई में अब तक 100 IS ठिकानों पर हमला किया जा चुका है। कम से कम 50 आतंकी मारे गए या पकड़े गए हैं।

सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में स्थित अल-तनफ बेस पर सरकारी बलों ने नियंत्रण कर लिया है। यह बेस कई वर्षों तक अमेरिकी सेना के अधीन रहा और IS के खिलाफ अभियान में अहम भूमिका निभाता रहा।

इस बीच अमेरिका ने सीरिया से हजारों IS बंदियों को इराक स्थानांतरित कर दिया है। इन्हें इराक की अल-करख जेल में रखा जाएगा। यह वही परिसर है जिसे पहले कैंप क्रॉपर कहा जाता था और जहां सद्दाम हुसैन को फांसी से पहले रखा गया था।

CENTCOM प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि बंदियों का ट्रांसफर क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है। उन्होंने मिशन को चुनौतीपूर्ण बताते हुए संयुक्त बलों की सराहना की। अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि IS के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ईरानी विदेश मंत्री अमेरिका से बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे, परमाणु समझौते को लेकर विवाद

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची रविवार को जेनेवा (स्विट्जरलैंड ) पहुंचे, जहां मंगलवार को अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता का दूसरा दौर होना है। वे ईरान की टीम का नेतृत्व करेंगे।

ओमान इस वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अरागची एक कूटनीतिक और तकनीकी प्रतिनिधिमंडल के साथ रवाना हुए।

यह वार्ता इस महीने की शुरुआत में मस्कट (ओमान) में हुई पहली बैठक के बाद हो रही है, जिससे कई महीनों की ठहराव के बाद बातचीत फिर शुरू हुई है। ये वार्ताएं क्षेत्र में बढ़ते तनाव और अमेरिका की सैन्य तैयारियों के बीच हो रही हैं।

वार्ता में ईरान के यूरेनियम इनरिचमेंट की सीमा, निगरानी व्यवस्था और अमेरिकी प्रतिबंधों में राहत जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। अरागची जेनेवा में स्विस और ओमानी अधिकारियों से मिलेंगे, साथ ही अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी से भी मुलाकात करेंगे।

ईरान का कहना है कि वह एक नया परमाणु समझौता चाहता है, जो दोनों पक्षों को आर्थिक फायदे दे। ये वार्ताएं 2025 के मध्य में हुए 12 दिनों के संघर्ष के बाद हो रही हैं, जिसमें अमेरिका ने ईरानी परमाणु स्थलों पर बमबारी की थी।

पिछले साल ईरान और इजराइल के बीच हुए संघर्ष के बाद बातचीत रुक गई थीं। ईरान के पास अब काफी मात्रा में उच्च संवर्धित यूरेनियम जमा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ी है। ईरान कहता है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है।

दूसरी ओर, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। दो विमानवाहक पोत, यूएसएस अब्राहम लिंकन और यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर बातचीत से समझौता नहीं हुआ तो ताकत का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Air India Flights Costlier From April 8, 2026

April 7, 2026/
1:33 pm

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक एअर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अपने फ्यूल सरचार्ज को बढ़ा...

भाजपा नेता अक्षय बम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत:हत्या के प्रयास का आरोप हटा, पिता को भी राहत; दो साल पहले जुड़ी थी धारा

April 27, 2026/
9:17 pm

इंदौर के भाजपा नेता अक्षय बम और उनके पिता कांतिलाल बम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट...

क्रेड में 8,500 करोड़ का निवेश, भारत के ‘वेल फाइनेंस्ड’:पेमेंट, लोन, बीमा, शॉपिंग; भारतीयों के लेन-देन की 'आदत' बनना चाहती है मेटा

June 29, 2026/
12:53 pm

पेमेंट्स के मामले में भारतीयों का मिजाज भांपने में मेटा विफल रही है। भारत में वॉट्सएप पे की हिस्सेदारी 0.4%...

Pakistan vs Australia Live Cricket Score, 2nd ODI: Stay updated with PAK vs AUS Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Gaddafi Stadium in Lahore. (Picture Credit: X/@cricketcomau)

June 2, 2026/
7:35 pm

आखरी अपडेट:02 जून, 2026, 19:35 IST कैबिनेट की संरचना को अंतिम रूप देने के लिए दोनों नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे...

इंदौर-मुंबई सेंट्रल के बीच चलेगी नई एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन:तेजस बंद होने के बाद यात्रियों को मिली बड़ी राहत, 21 अप्रैल से होगी शुरू

April 17, 2026/
11:31 pm

इंदौर और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। हाल ही में मुंबई...

RBI Plastic Notes Pilot Project Launch

July 18, 2026/
6:28 am

नई दिल्ली19 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर रिलायंस से जुड़ी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का वित्त वर्ष 2026-27...

पाकिस्तान में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5.71 रुपया महंगा:पेट्रोल 315.80 और डीजल 360.06 रुपया लीटर मिल रहा, नई कीमतें 21 जुलाई से लागू

July 21, 2026/
10:34 am

पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है, जबकि हाई-स्पीड डीजल (HSD) की...

राजनीति

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

स्वीडन में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी का शोषण कर उससे कम से कम 120 पुरुषों के साथ पैसों के बदले अवैध संबंध बनवाने का आरोप है। मामले की जांच कर रही अभियोजक ने सोमवार को एसोसिएटेड प्रेस (AP) को यह जानकारी दी।

आरोपी अक्टूबर से हिरासत में है। उसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई। मामले की अभियोजक ईडा एनेरस्टेड ने कहा कि पति के खिलाफ गंभीर स्तर पर देह व्यापार कराने का मामला दर्ज करने की तैयारी है।

उनके मुताबिक, जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बड़े पैमाने पर अपनी पत्नी का बेरहमी से शोषण किया। सोमवार को पहली बार अभियोजन पक्ष ने सार्वजनिक रूप से बताया कि इस मामले में कम से कम 120 पुरुष शामिल होने की आशंका है। हालांकि दंपती की पहचान उजागर नहीं की गई है।

आरोपी की उम्र 60 साल के आसपास बताई गई है और उसने सभी आरोपों से इनकार किया है। अभियोजक ने यह बताने से इनकार किया कि क्या पत्नी पर किसी तरह का दबाव डाला गया था या उसे संबंधों के दौरान नशा दिया गया था।

स्वीडन के कानून के मुताबिक, पैसों के बदले यौन सेवाएं खरीदना और किसी से ऐसा कराना अपराध है। हालांकि जो व्यक्ति ऐसी सेवाएं देता है, उसे कानून शोषण का शिकार मानता है, अपराधी नहीं। अगर पति ‘एग्रेवेटेड प्रोक्योरमेंट’ में दोषी पाया जाता है, तो उसे 2 से 10 साल तक की जेल हो सकती है।

अभियोजक के मुताबिक, दो ऐसे पुरुषों पर भी आरोप तय किए गए हैं, जिन्होंने महिला के साथ पैसों के बदले संबंध बनाए थे। दोषी पाए जाने पर उन्हें एक साल तक की सजा हो सकती है। स्वीडन में इंटरनेट के जरिए, बिना शारीरिक संपर्क के, यौन सेवाएं खरीदना भी अपराध है।

अभियोजक ने बताया कि पति के खिलाफ 13 मार्च को आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा और उसके बाद जल्द ही ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

बांग्लादेश- चीफ एडवाइजर यूनुस ने इस्तीफे का ऐलान किया; कल तारिक रहमान PM पद की शपथ लेंगे

बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने यह घोषणा तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद की शपथ से एक दिन पहले की।

तारिक रहमान मंगलवार को PM पद की शपथ लेंगे। यह समारोह राष्ट्रपति भवन की बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा।

यूनुस शेख हसीना के तख्तापलट के बाद बनी अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। अपने विदाई संदेश में यूनुस ने कहा, “आज अंतरिम सरकार पद छोड़ रही है। लेकिन लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की जो शुरुआत हुई है, वह रुकनी नहीं चाहिए।”

यूनुस अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के गिरने के कुछ दिनों बाद बांग्लादेश लौटे थे। उन्होंने उस दिन को ‘मुक्ति का दिन’ बताया। यूनुस ने कहा,

QuoteImage

वह खुशी का दिन था। दुनियाभर के बांग्लादेशियों की आंखों में खुशी के आंसू थे। हमारे देश के युवाओं ने उसे एक दानव की पकड़ से मुक्त कराया।

QuoteImage

यूनुस ने पिछले हफ्ते हुए आम चुनाव में BNP को जीत की बधाई भी दी। तारिक रहमान की पार्टी BNP ने 297 में से 209 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर हमला, 2 की मौत, 14 घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में पुलिस स्टेशन के पास एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

पुलिस के बयान के मुताबिक, मोटरसाइकिल में विस्फोटक पदार्थ लगा हुआ था जिसे धमाके से उड़ा दिया गया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने मृतकों के शव और घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया।

पीएम मोदी अगले हफ्ते इजराइल जा सकते हैं, डिफेंस और AI पर चर्चा संभव

पीएम मोदी अगले हफ्ते इजराइल की यात्रा पर जा सकते हैं। यह दौरा 24 और 25 फरवरी को होने की संभावना है। हालांकि भारत सरकार की ओर से अभी तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस संभावित यात्रा की जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार इजराइल जाएंगे। इससे पहले वह साल 2017 में इजराइल गए थे। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और नई तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करना है।

हाल ही में एक कार्यक्रम में नेतन्याहू ने कहा था कि नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते इजराइल आ रहे हैं। उन्होंने भारत को एक बड़ा और ताकतवर देश बताया और कहा कि इजराइल और भारत के बीच मजबूत साझेदारी है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता कई तरह के सहयोग पर चर्चा करेंगे।

माना जा रहा है कि मोदी और नेतन्याहू के बीच रक्षा सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने पर खास बातचीत होगी। दोनों नेता पहले भी आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख की बात कर चुके हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, क्वांटम रिसर्च और आधुनिक खेती जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है।

पाकिस्तान के पंजाब में अब पुलिस जनता को सर या मैडम बुलाएगी, ओए कहकर बुलाने पर पाबंदी

पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पुलिसकर्मियों को जनता से सम्मानजनक और विनम्र भाषा में बात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों को ‘ओए’ कहकर संबोधित करने जैसी अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लाहौर में पुलिस सुधारों को लेकर हुई बैठक में मरियम नवाज ने कहा कि पुलिस को जनता की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हानिकारक सोच और व्यवहार को बदलने की जरूरत है और इसके लिए जवाबदेही तय होगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी पुलिस थानों, दफ्तरों और चेकपोस्ट पर नागरिकों को ‘सर या मैडम’ अथवा ‘साहिब या साहिबा’ कहकर संबोधित किया जाए। यदि कोई पुलिसकर्मी ऐसा करने से इनकार करता है तो उसे जनता से सीधे संपर्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मरियम नवाज ने कहा कि पुलिसकर्मियों के डराने-धमकाने वाले व्यवहार की कई शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिसकर्मियों को बातचीत का तरीका सिखाया जाए और मानसिक रूप से भी उन्हें तैयार किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि जो पुलिसकर्मी गश्त करते हैं या सीधे जनता से डील करते हैं, वे अपनी बॉडी लैंग्वेज पर भी ध्यान दें।

मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को बॉडी कैमरा पहनने का भी निर्देश दिया है। अगले दो महीनों में पंजाब पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के सभी कर्मियों को बॉडी कैम उपलब्ध कराए जाएंगे।

चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले पटाखों की दुकान में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 2 घायल

पूर्वी चीन में लूनर (न्यू ईयर) से ठीक पहले पटाखों की दुकान में हुए विस्फोट और आग में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग मामूली रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

यह धमाका रविवार दोपहर जिआंगसू प्रांत के डोंगहाई काउंटी के एक गांव में हुआ। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, एक निवासी ने दुकान के पास गलत तरीके से पटाखे जलाए, जिससे विस्फोट हो गया। घटना के कारणों की जांच जारी है।

सरकार के बयान में कहा गया कि दुकान के आसपास पटाखों को जलाना बैन है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लापरवाही से पटाखे जलाने के कारण आग भड़की और फिर विस्फोट हुआ।

चीन में लूनर न्यू ईयर में पटाखे जलाना परंपरा का हिस्सा है। इसे बुरी शक्तियों को दूर भगाने का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, हाल के वर्षों में वायु प्रदूषण और सुरक्षा कारणों से कई शहरों में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया था।

पिछले साल कुछ स्थानीय सरकारों ने इन प्रतिबंधों में ढील दी थी, जिससे बाजार में पटाखों की बिक्री बढ़ी। रविवार की घटना के बाद आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने सभी क्षेत्रों से पटाखों के उत्पादन, परिवहन, बिक्री और उपयोग की निगरानी कड़ी करने का आदेश दिया है।

मंत्रालय ने कहा कि दुकानों के आसपास पटाखे जलाने पर सख्ती से रोक लगाई जाए और स्थानीय प्रशासन जोखिम वाले जगहों की पहचान करे, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से त्यौहार मना सके।

अमेरिका ने सीरिया में IS के 30 से ज्यादा ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, हथियार भंडार को निशाना बनाया, हजारों कैदी इराक ट्रांसफर

अमेरिकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट (IS) के 30 से ज्यादा ठिकानों पर पिछले दो हफ्तों में हवाई हमले किए हैं। यह कार्रवाई पिछले साल अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले के जवाब में की गई, जिसमें दो सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक मारे गए थे।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक 3 फरवरी से 12 फरवरी के बीच 10 एयरस्ट्राइक की गईं। इन हमलों में IS के हथियार भंडार, लॉजिस्टिक ठिकाने और अन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।

CENTCOM का दावा है कि दिसंबर में हुए घातक हमले के बाद शुरू की गई कार्रवाई में अब तक 100 IS ठिकानों पर हमला किया जा चुका है। कम से कम 50 आतंकी मारे गए या पकड़े गए हैं।

सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में स्थित अल-तनफ बेस पर सरकारी बलों ने नियंत्रण कर लिया है। यह बेस कई वर्षों तक अमेरिकी सेना के अधीन रहा और IS के खिलाफ अभियान में अहम भूमिका निभाता रहा।

इस बीच अमेरिका ने सीरिया से हजारों IS बंदियों को इराक स्थानांतरित कर दिया है। इन्हें इराक की अल-करख जेल में रखा जाएगा। यह वही परिसर है जिसे पहले कैंप क्रॉपर कहा जाता था और जहां सद्दाम हुसैन को फांसी से पहले रखा गया था।

CENTCOM प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि बंदियों का ट्रांसफर क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है। उन्होंने मिशन को चुनौतीपूर्ण बताते हुए संयुक्त बलों की सराहना की। अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि IS के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ईरानी विदेश मंत्री अमेरिका से बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे, परमाणु समझौते को लेकर विवाद

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची रविवार को जेनेवा (स्विट्जरलैंड ) पहुंचे, जहां मंगलवार को अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता का दूसरा दौर होना है। वे ईरान की टीम का नेतृत्व करेंगे।

ओमान इस वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अरागची एक कूटनीतिक और तकनीकी प्रतिनिधिमंडल के साथ रवाना हुए।

यह वार्ता इस महीने की शुरुआत में मस्कट (ओमान) में हुई पहली बैठक के बाद हो रही है, जिससे कई महीनों की ठहराव के बाद बातचीत फिर शुरू हुई है। ये वार्ताएं क्षेत्र में बढ़ते तनाव और अमेरिका की सैन्य तैयारियों के बीच हो रही हैं।

वार्ता में ईरान के यूरेनियम इनरिचमेंट की सीमा, निगरानी व्यवस्था और अमेरिकी प्रतिबंधों में राहत जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। अरागची जेनेवा में स्विस और ओमानी अधिकारियों से मिलेंगे, साथ ही अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी से भी मुलाकात करेंगे।

ईरान का कहना है कि वह एक नया परमाणु समझौता चाहता है, जो दोनों पक्षों को आर्थिक फायदे दे। ये वार्ताएं 2025 के मध्य में हुए 12 दिनों के संघर्ष के बाद हो रही हैं, जिसमें अमेरिका ने ईरानी परमाणु स्थलों पर बमबारी की थी।

पिछले साल ईरान और इजराइल के बीच हुए संघर्ष के बाद बातचीत रुक गई थीं। ईरान के पास अब काफी मात्रा में उच्च संवर्धित यूरेनियम जमा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ी है। ईरान कहता है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है।

दूसरी ओर, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। दो विमानवाहक पोत, यूएसएस अब्राहम लिंकन और यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर बातचीत से समझौता नहीं हुआ तो ताकत का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket