Sunday, 01 Nov 2026 | 12:43 PM

Trending :

Afghanistan T20 World Cup Exit

Afghanistan T20 World Cup Exit

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जोनाथन ट्रॉट के इस्तीफे के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) नए कोच की तलाश के अंतिम चरण में है। इस बीच, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने साफ कर दिया है कि अगले मुख्य कोच और उनके सपोर्ट स्टाफ को ऑफ-सीजन के दौरान अफगानिस्तान में ही रहकर अपना काम करना होगा।

नसीब खान ने कहा, ‘हमने कोच के कॉन्ट्रैक्ट में यह शर्त साफ तौर पर रखी है कि उनका ड्यूटी स्टेशन अफगानिस्तान ही होगा। हम चाहते हैं कि राष्ट्रीय टीम के कोच हमारे घरेलू क्रिकेट और युवा खिलाड़ियों पर करीब से नजर रखें। नए कोच की रेस में तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से दो कोच दक्षिण अफ्रीका के हैं और एक एशियाई है।

ट्रॉट 2022 से टीम के कोच थे ट्रॉट ने 2022 में राष्ट्रीय टीम के साथ अपना काम शुरू किया और अफगानिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, जिसमें ICC प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ बड़ी जीत शामिल हैं। अफगानिस्तान 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचा, लेकिन इस साल ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया। क्रिकबज से बात करते हुए खान ने कहा कि ACB चाहती है कि राष्ट्रीय टीम के कोच देश के घरेलू क्रिकेट सितारों पर करीब से नजर रखें और ऑफ-सीजन के दौरान राष्ट्रीय टीम की कमजोरियों पर काम करें।

टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा।

अफगानिस्तान के नए कोच की नियुक्ति कब तक तय होगी? खान ने खुलासा किया कि ट्रॉट के उत्तराधिकारी की खोज की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले नए कोच को अंतिम रूप दे दिया जाएगा, जो टी-20 वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद शुरू होगी।

ACB प्रमुख ने कहा कि फिलहाल शॉर्टलिस्ट में साउथ अफ्रीका के दो और एशिया का एक नाम शामिल है, लेकिन उन्होंने उनके नाम न बताने का फैसला किया। उन्होंने तीन कोचों को शॉर्टलिस्ट किया है और उनके इंटरव्यू भी हो चुके हैं। नियुक्ति फाइनल होने के बाद हम श्रीलंका सीरीज से पहले नए हेड कोच की घोषणा करेंगे। इनमें से दो साउथ अफ्रीका से हैं और एक एशियाई है। हमने अभी तक उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट फाइनल नहीं किए हैं, इसलिए उनके नाम बताना जल्दबाजी होगी।

_________________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

टी-20 वर्ल्डकप तीसरा सुपर-8 मुकाबला आज IND vs SA: दोनों टीमें पिछले बार की फाइनलिस्ट, भारतीय प्लेइंग-इलेवन में बदलाव संभव

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का तीसरा मैच आज पिछले बार की दोनों फाइनलिस्ट भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ऋषि कपूर ने बाल कलाकार को डांटा था:7 साल के पुष्कर जोग रो पड़े थे, फिर नाना पाटेकर ने ऋषि को फटकार लगाई थी

September 10, 2026/
4:30 am

मराठी एक्टर पुष्कर जोग ने हाल ही में बताया कि 1995 की फिल्म ‘हम दोनों’ की शूटिंग के दौरान एक्टर...

न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में पहुंचा:कनाडा को 8 विकेट से हराया, युवराज टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर बने

February 17, 2026/
4:13 am

न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह पक्की कर...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में जाम में फंसे:शादी में शामिल हुए बिना लौटे; एक जगह दो VIP शादियों से हुई अव्यवस्था

April 22, 2026/
10:15 am

भाजपा नेता की बेटी की शादी के लिए सोमवार को लखनऊ आए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जाम में फंस...

फ्रांस चौथी बार फुटबॉल वर्ल्डकप के क्वार्टर फाइनल में:एमबाप्पे का पेनल्टी पर गोल; मोरक्को दूसरी बार टॉप-8 में पहुंचा

July 5, 2026/
7:09 am

फ्रांस फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। उसने चौथी बार टॉप-8 में जगह बनाई है। फ्रांसीसी...

इंपैक्ट फीचर:निवेश की सही समझ से ही सुरक्षित होगा भविष्य; दैनिक भास्कर व आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड का कार्यक्रम आयोजित

June 29, 2026/
1:14 pm

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड एवं दैनिक भास्कर ने शनिवार को शहर के होटल में “शिक्षित निवेशक, विकसित भारत...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Afghanistan T20 World Cup Exit

Afghanistan T20 World Cup Exit

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जोनाथन ट्रॉट के इस्तीफे के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) नए कोच की तलाश के अंतिम चरण में है। इस बीच, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने साफ कर दिया है कि अगले मुख्य कोच और उनके सपोर्ट स्टाफ को ऑफ-सीजन के दौरान अफगानिस्तान में ही रहकर अपना काम करना होगा।

नसीब खान ने कहा, ‘हमने कोच के कॉन्ट्रैक्ट में यह शर्त साफ तौर पर रखी है कि उनका ड्यूटी स्टेशन अफगानिस्तान ही होगा। हम चाहते हैं कि राष्ट्रीय टीम के कोच हमारे घरेलू क्रिकेट और युवा खिलाड़ियों पर करीब से नजर रखें। नए कोच की रेस में तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से दो कोच दक्षिण अफ्रीका के हैं और एक एशियाई है।

ट्रॉट 2022 से टीम के कोच थे ट्रॉट ने 2022 में राष्ट्रीय टीम के साथ अपना काम शुरू किया और अफगानिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, जिसमें ICC प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ बड़ी जीत शामिल हैं। अफगानिस्तान 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचा, लेकिन इस साल ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया। क्रिकबज से बात करते हुए खान ने कहा कि ACB चाहती है कि राष्ट्रीय टीम के कोच देश के घरेलू क्रिकेट सितारों पर करीब से नजर रखें और ऑफ-सीजन के दौरान राष्ट्रीय टीम की कमजोरियों पर काम करें।

टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा।

टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा।

अफगानिस्तान के नए कोच की नियुक्ति कब तक तय होगी? खान ने खुलासा किया कि ट्रॉट के उत्तराधिकारी की खोज की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले नए कोच को अंतिम रूप दे दिया जाएगा, जो टी-20 वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद शुरू होगी।

ACB प्रमुख ने कहा कि फिलहाल शॉर्टलिस्ट में साउथ अफ्रीका के दो और एशिया का एक नाम शामिल है, लेकिन उन्होंने उनके नाम न बताने का फैसला किया। उन्होंने तीन कोचों को शॉर्टलिस्ट किया है और उनके इंटरव्यू भी हो चुके हैं। नियुक्ति फाइनल होने के बाद हम श्रीलंका सीरीज से पहले नए हेड कोच की घोषणा करेंगे। इनमें से दो साउथ अफ्रीका से हैं और एक एशियाई है। हमने अभी तक उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट फाइनल नहीं किए हैं, इसलिए उनके नाम बताना जल्दबाजी होगी।

_________________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

टी-20 वर्ल्डकप तीसरा सुपर-8 मुकाबला आज IND vs SA: दोनों टीमें पिछले बार की फाइनलिस्ट, भारतीय प्लेइंग-इलेवन में बदलाव संभव

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का तीसरा मैच आज पिछले बार की दोनों फाइनलिस्ट भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket