Friday, 09 Oct 2026 | 05:29 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Gurinderveer Singh Indias Fastest Runner

  • Hindi News
  • Sports
  • Gurinderveer Singh Indias Fastest Runner | 100m Record Shatters Myths

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

25 साल के गुरिंदरवीर सिंह ने शनिवार को एथलेटिक्स फेडरेशन कप की 100 मीटर दौड़ 10.09 सेकेंड में पूरी कर भारत के सबसे तेज धावक बनने का रिकॉर्ड बनाया।

जीत के बाद उन्होंने कहा- ‘लोग कहते थे कि भारतीयों में 100 मीटर दौड़ वाला जिंस नहीं है। मैं इसे गलत साबित करना चाहता था।’

साल 2008 में मशहूर धावक उसैन बोल्ट ने ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। तब 7 साल के गुरिंदरवीर सिंह TV पर यह देख रहे थे।

बोल्ट को रिकॉर्ड बनाते देख वे प्रेरित हुए और तभी ठान लिया कि एक दिन भारत के सबसे तेज धावक बनकर देश का नाम रोशन करेंगे। कांस्टेबल पिता कमलजीत उन्हें अक्सर बोल्ट के किस्से सुनाते थे।

जीत के बाद गुरिंदरवीर सिंह की मां रुपिंदर कौर और पिता कमलजीत सिंह।

गुरिंदरवीर की 2 बातें…

  • अनिमेष के साथ कॉम्पिटिशन पर गुरिंदरवीर ने कहा, ‘बहुत अच्छा है। ये होना चाहिए। जब तक कॉम्पिटिशन नहीं होगा, तब तक लोगों को मजा नहीं आएगा। अनिमेष का शुक्रिया कि वो फुटबॉल छोड़कर एथलेटिक्स में आया। अगर वह तेज दौड़ता है, तो मैं उससे तेज दौड़ना चाहता हूं।’
  • एथलेटिक्स को करियर बनाने पर गुरिंदरवीर ने कहा, ‘जब मैं छठी-सातवीं में पढ़ता था, तब से लोग कहते थे कि 100 मीटर में कोई भविष्य नहीं है। भारतीय 100 मीटर नहीं भाग सकते। स्प्रिंट के लिए इंडियन जींस नहीं हैं। उन्हें गलत साबित करना है कि इंडियन जींस में बहुत दम है।’

लॉकडाउन में किराए पर होटल लेकर ट्रेनिंग की

कोविड में ट्रैक और जिम बंद होने पर जालंधर में गुरिंदरवीर, कोच सरबजीत सिंह हैप्पी के साथ चोरी-छिपे स्थानीय पार्कों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर दौड़ते थे। वे सुबह सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बचकर ट्रैक पर पहुंचते, रनिंग ड्रिल पूरी कर लौट आते। कई बार ट्रेनिंग जारी रखने के लिए पटियाला में कुछ दिनों के लिए होटल किराए पर लेना पड़ता था।

गुरिंदरवीर सिंह की यह तस्वीर रांची में फेडरेशन कप के दौरान ली गई है।

जब रूममेट ने कहा था- ‘फाइनल भी पूरा नहीं कर पाओगे’, गोल्ड जीतकर दिया जवाब

2017 की एशियन यूथ चैम्पियनशिप से पहले गुरिंदरवीर ने छह महीने तक स्मार्टफोन से दूरी बना ली थी। उनकी दुनिया सिर्फ अभ्यास और ट्रैक तक सीमित थी। लेकिन बैंकॉक में 100 मीटर हीट में वे आखिरी रहे तो ताने मिलने लगे।

रूममेट तक कहने लगे कि फाइनल भी पूरा नहीं कर पाओगे। गुरिंदरवीर ने पिता कमलजीत सिंह को फोन कर कहा कि दूसरा-तीसरा रैंक शायद मिल जाए। यह सुन पिता बोले ‘अगर सोच ही वही है, तो पहला कभी नहीं आएगा।’ पिता की यही डांट प्रेरणा बनी और अगले दिन गुरिंदरवीर ने पहला रैंक हासिल कर गोल्ड जीत लिया।

गुरिंदरवीर सिंह 10.09 सेकेंड की टाइमिंग के साथ भारत के सबसे तेज धावक बने।

————————————-

गुरिंदरवीर की यह खबर भी पढ़िए…

गुरिंदरवीर 100 मीटर में भारत के सबसे तेज धावक, 10.09 सेकेंड में जीते

रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। पंजाब के 25 साल के स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता की पुरुषों की 100 मीटर रेस 10.09 सेकेंड में पूरी की और नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। यह पहली बार है, जब किसी भारतीय ने 100 मीटर रेस 10.10 सेकेंड से कम समय में पूरी की है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए:तेज रफ्तार में आ रहे पाकिस्तानी जहाज ने गलत दिशा में मोड़ा रास्ता, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

September 16, 2026/
1:00 pm

अरब सागर में भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों की टक्कर हुई। भारत के मुताबिक, तेज रफ्तार में आ रहे...

अफ्रीका से 6 फीमेल, 2 मेल चीते भारत आएंगे:एपस्‍टीन से नाम जुड़ने पर वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम CEO ब्रेंडे का इस्‍तीफा; 28 फरवरी करेंट अफेयर्स

February 28, 2026/
4:30 am

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल...

झाबुआ में धधकते अंगारों पर चले मन्नतधारी:गल चूल उत्सव में उमड़ा सैलाब; खाटू श्याम की पालकी भी निकली

March 4, 2026/
8:36 pm

झाबुआ जिले के ग्रामीण अंचलों में धुलेंडी का पर्व पारंपरिक ‘गल चूल’ उत्सव के रूप में मनाया गया। रायपुरिया, बिलिडोज,...

Iran Missile Arsenal Intact: US Intel Report Reveals

April 4, 2026/
4:09 pm

वॉशिंगटन डीसी58 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल। लगातार पांच हफ्तों से जारी अमेरिका और इजराइल के हमलों के बावजूद ईरान...

authorimg

March 27, 2026/
11:51 am

Last Updated:March 27, 2026, 11:51 IST Diabetes Control tips: क्या आपने कभी सोचा है कि डायबिटीज के साथ-साथ मरीज की...

संस्था एकता में दरार? कांग्रेस ने ममता बनर्जी को घेरा, कहा- आधार पर आरोप लगाओ

April 7, 2026/
4:58 pm

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ठीक है डेमोक्रेटिक गठबंधन ‘इंडिया’ में घमासान मच गया है। न्यूक्लवादी कांग्रेस मणिकम टैगोर ने...

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज जीती:जोसेफ ने 5 विकेट लिए, होल्डर ने 5 गेंदों पर 21 रन बनाए

June 15, 2026/
10:43 am

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Gurinderveer Singh Indias Fastest Runner

Gurinderveer Singh Indias Fastest Runner
  • Hindi News
  • Sports
  • Gurinderveer Singh Indias Fastest Runner | 100m Record Shatters Myths

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

25 साल के गुरिंदरवीर सिंह ने शनिवार को एथलेटिक्स फेडरेशन कप की 100 मीटर दौड़ 10.09 सेकेंड में पूरी कर भारत के सबसे तेज धावक बनने का रिकॉर्ड बनाया।

जीत के बाद उन्होंने कहा- ‘लोग कहते थे कि भारतीयों में 100 मीटर दौड़ वाला जिंस नहीं है। मैं इसे गलत साबित करना चाहता था।’

साल 2008 में मशहूर धावक उसैन बोल्ट ने ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। तब 7 साल के गुरिंदरवीर सिंह TV पर यह देख रहे थे।

बोल्ट को रिकॉर्ड बनाते देख वे प्रेरित हुए और तभी ठान लिया कि एक दिन भारत के सबसे तेज धावक बनकर देश का नाम रोशन करेंगे। कांस्टेबल पिता कमलजीत उन्हें अक्सर बोल्ट के किस्से सुनाते थे।

जीत के बाद गुरिंदरवीर सिंह की मां रुपिंदर कौर और पिता कमलजीत सिंह।

जीत के बाद गुरिंदरवीर सिंह की मां रुपिंदर कौर और पिता कमलजीत सिंह।

गुरिंदरवीर की 2 बातें…

  • अनिमेष के साथ कॉम्पिटिशन पर गुरिंदरवीर ने कहा, ‘बहुत अच्छा है। ये होना चाहिए। जब तक कॉम्पिटिशन नहीं होगा, तब तक लोगों को मजा नहीं आएगा। अनिमेष का शुक्रिया कि वो फुटबॉल छोड़कर एथलेटिक्स में आया। अगर वह तेज दौड़ता है, तो मैं उससे तेज दौड़ना चाहता हूं।’
  • एथलेटिक्स को करियर बनाने पर गुरिंदरवीर ने कहा, ‘जब मैं छठी-सातवीं में पढ़ता था, तब से लोग कहते थे कि 100 मीटर में कोई भविष्य नहीं है। भारतीय 100 मीटर नहीं भाग सकते। स्प्रिंट के लिए इंडियन जींस नहीं हैं। उन्हें गलत साबित करना है कि इंडियन जींस में बहुत दम है।’

लॉकडाउन में किराए पर होटल लेकर ट्रेनिंग की

कोविड में ट्रैक और जिम बंद होने पर जालंधर में गुरिंदरवीर, कोच सरबजीत सिंह हैप्पी के साथ चोरी-छिपे स्थानीय पार्कों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर दौड़ते थे। वे सुबह सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बचकर ट्रैक पर पहुंचते, रनिंग ड्रिल पूरी कर लौट आते। कई बार ट्रेनिंग जारी रखने के लिए पटियाला में कुछ दिनों के लिए होटल किराए पर लेना पड़ता था।

गुरिंदरवीर सिंह की यह तस्वीर रांची में फेडरेशन कप के दौरान ली गई है।

गुरिंदरवीर सिंह की यह तस्वीर रांची में फेडरेशन कप के दौरान ली गई है।

जब रूममेट ने कहा था- ‘फाइनल भी पूरा नहीं कर पाओगे’, गोल्ड जीतकर दिया जवाब

2017 की एशियन यूथ चैम्पियनशिप से पहले गुरिंदरवीर ने छह महीने तक स्मार्टफोन से दूरी बना ली थी। उनकी दुनिया सिर्फ अभ्यास और ट्रैक तक सीमित थी। लेकिन बैंकॉक में 100 मीटर हीट में वे आखिरी रहे तो ताने मिलने लगे।

रूममेट तक कहने लगे कि फाइनल भी पूरा नहीं कर पाओगे। गुरिंदरवीर ने पिता कमलजीत सिंह को फोन कर कहा कि दूसरा-तीसरा रैंक शायद मिल जाए। यह सुन पिता बोले ‘अगर सोच ही वही है, तो पहला कभी नहीं आएगा।’ पिता की यही डांट प्रेरणा बनी और अगले दिन गुरिंदरवीर ने पहला रैंक हासिल कर गोल्ड जीत लिया।

गुरिंदरवीर सिंह 10.09 सेकेंड की टाइमिंग के साथ भारत के सबसे तेज धावक बने।

गुरिंदरवीर सिंह 10.09 सेकेंड की टाइमिंग के साथ भारत के सबसे तेज धावक बने।

————————————-

गुरिंदरवीर की यह खबर भी पढ़िए…

गुरिंदरवीर 100 मीटर में भारत के सबसे तेज धावक, 10.09 सेकेंड में जीते

रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। पंजाब के 25 साल के स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता की पुरुषों की 100 मीटर रेस 10.09 सेकेंड में पूरी की और नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। यह पहली बार है, जब किसी भारतीय ने 100 मीटर रेस 10.10 सेकेंड से कम समय में पूरी की है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket