Tuesday, 13 Oct 2026 | 04:25 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ऑनलाइन शॉपिंग में प्रोटीन पर खर्च तीन गुना बढ़ा:फास्ट फूड में ‘हाई प्रोटीन’ का चलन, सितारे भी शुरू कर रहे फूड ब्रांड्स

भारत में अब ‘हाई-प्रोटीन’ फूड्स का ट्रेंड सिर्फ फिटनेस की दुनिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फास्ट फूड्स में भी शामिल होता जा रहा है। दरअसल मार्केट रिसर्च ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार देश में 73% लोगों की डाइट में प्रोटीन की कमी है, इसी वजह से अब ब्रांड्स और सेलेब्रिटीज ‘हाई-प्रोटीन’ डाइट को बढ़ावा दे रहे हैं। कई सेलेब्रिटीज तो प्रोटीन के बिजनेस में एंट्री तक ले चुके हैं। बिजनेस – लोगों का प्रोटीन पर खर्च तीन गुना तक बढ़ा स्विगी इंस्टामार्ट की रिपोर्ट बताती है कि देश में 2023 से 2025 के बीच प्रोटीन ऑर्डर्स में 150% की बढ़ोतरी हुई। लोगों का प्रोटीन पर खर्च 3 गुना तक बढ़ चुका है। रिपोर्ट के अनुसार टियर-2 शहरों में प्रोटीन उत्पादों की वृद्धि मेट्रो शहरों से 200% ज्यादा तेज है। नागपुर, जयपुर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी जैसे शहर इस ट्रेंड को आगे बढ़ा रहे हैं। डाइट – नाश्ते में सबसे ज्यादा प्रोटीन पर जोर दे रहे लोग देश में सबसे ज्यादा प्रोटीन उत्पाद सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच ऑर्डर किए जा रहे हैं, यानी अब लोग हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट ले रहे हैं। इसमें पीनट बटर और ग्रीक योगर्ट सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। वहीं, प्रोटीन स्नैक्स और ग्रीक योगर्ट श्रेणी में लगभग 300% की सालाना वृद्धि दर्ज हुई। इसी तरह सत्तू की मांग भी दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है। ब्रांड्स – मैकडॉनल्ड्स ने शुरू की प्रोटीन स्लाइस, अमूल भी ऐसे प्रोडक्ट्स बेच रहा मैकडॉनल्ड्स ने भारत में शाकाहारी प्रोटीन स्लाइस लॉन्च की है, जिसे किसी भी बर्गर में अतिरिक्त रूप से जोड़ा जा सकता है। यह स्लाइस लगभग 5 ग्राम अतिरिक्त प्रोटीन देती है। इसी तरह पेप्सिको की ब्रांड डोरिटोज ने प्रोटीन आधारित चिप्स लॉन्च किए हैं और स्टारबक्स ने प्रोटीन वाले कॉफी लाते शुरू किए हैं। अमूल भी ऐसे प्रोटीन रिच प्रोडक्ट्स बेच रहा है और फूड डिलीवरी एप्स जैसे जोमैटो-स्विगी में ‘प्रोटीन-फूड्स’ का अलग सेक्शन भी है। सेलेब्रिटीज – रणवीर सिंह – ऋतिक रोशन प्रोटीन बिजनेस में उतरे रणवीर सिंह – रणवीर की ब्रांड सुपरयू अब प्रोटीन वेफर्स, चिप्स और प्रोटीन पाउडर बेच रही है। ऋतिक रोशन – इनकी ब्रांड HRX ने कंट्री डिलाइट के साथ मिशन प्रोटीन इंडिया अभियान शुरू किया है। इसमें नए प्रोडक्ट्स शुरू किए हैं। रणदीप हुड्डा – फूड स्टार्टअप टीनप्रो में पार्टनर व निवेशक हैं। यह प्रोटीन बार जैसे प्रोडक्ट्स बेचती है। एमएस धोनी – ‘शाका हैरी’ नाम की कंपनी में निवेश किया है। यह कंपनी प्रोटीन स्नैक्स और मीट का शाकाहारी विकल्प तैयार करती है। एक्सपर्ट ओपिनियन – प्रोटीन फूड खरीदते समय लेबल जरूर पढ़ें भारत में लोग प्रोटीन कम लेते हैं, पर अति भी नुकसानदेह हो सकती है। कुछ लोग ट्रेंड के कारण जरूरत से ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट्स ले रहे। मात्रा धीरे-धीरे व प्राकृतिक स्रोतों से बढ़ाएं। – कई प्रोटीन बार, चिप्स और पैकेज्ड फूड्स अब भी अत्यधिक प्रोसेस्ड होते हैं। इनमें अतिरिक्त चीनी, नमक, प्रिजर्वेटिव्स और कई कृत्रिम तत्व हो सकते हैं। कंपनियां हेल्दी दिखने वाले लेबल्स के जरिए मार्केटिंग करती हैं, इसलिए सिर्फ पैकेट के दावों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। – चीनी, हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप और आर्टिफिशियल स्वीटनर्स प्रिजर्वेटिव्स जैसे तत्वों से सावधान रहें। यह भी देखें कि सामग्री सूची में सबसे पहला तत्व वास्तव में प्रोटीन का स्रोत है या नहीं। हाई-प्रोटीन, जीरो फैट या वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित जैसे दावों पर सतर्क हों।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Salim Khan Hospitalized | Mumbai Health Update

February 18, 2026/
8:03 am

2 दिन पहले कॉपी लिंक सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज हुआ है,...

अमेरिका-भारतीय मूल के लड़के पर मां-भाई की हत्या का आरोप:ChatGPT पर परिवार को मारने से जुड़ी चैट मिली; पुलिस ने पार्किंग लॉट से पकड़ा

August 13, 2026/
8:21 am

अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में भारतीय मूल के 17 वर्षीय अर्जुन अरविंद पर अपनी मां और छोटे भाई की हत्या...

टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां:सूरत में देश का पहला बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम हुआ लॉन्च, रियल टाइम में कट जाएगा पैसा

May 2, 2026/
2:22 pm

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) बैरियर-लेस टोलिंग...

उत्तराखंड के बैंड 'PANDVAS' को नहीं मिल रही फंडिंग:बोले- पहाड़ में चाहते हैं 'काफल फेस्टिवल', हमें कहा गया देहरादून में करो

March 20, 2026/
5:30 am

उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोकगीतों को देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाला पांडवाज बैंड अब अपने ही पहाड़ में आयोजन...

UAE ने 4 हजार बांग्लादेशियों के वीजा रद्द किए:छुट्टी पर घर लौटे लोग अब नहीं जा पा रहे; बांग्लादेश ने दोबारा जांच की मांग की

September 16, 2026/
2:47 pm

संयुक्त अरब अमीरात (UAE ) ने 4 हजार से ज्यादा बांग्लादेशियों के वीजा रद्द कर दिए हैं। इनमें कई ऐसे...

एक्टर राकेश बेदी बोले- 'धुरंधर 3' नहीं आएगी:जासूस अपने देश लौट गया, इसलिए कहानी खत्म; लेकिन नई कास्ट के साथ बन सकती है फिल्म

April 20, 2026/
10:49 am

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद अब फैंस इसके तीसरे पार्ट धुरंधर 3...

चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में कब्ज़ा, डीजीपी-कमिशनर भी बदले, अब तक कितने पद? पूरी सूची पढ़ें

March 16, 2026/
12:06 pm

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों की घोषणा कुछ ही घंटों बाद भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने राज्य...

राजनीति

ऑनलाइन शॉपिंग में प्रोटीन पर खर्च तीन गुना बढ़ा:फास्ट फूड में ‘हाई प्रोटीन’ का चलन, सितारे भी शुरू कर रहे फूड ब्रांड्स

ऑनलाइन शॉपिंग में प्रोटीन पर खर्च तीन गुना बढ़ा:फास्ट फूड में ‘हाई प्रोटीन’ का चलन, सितारे भी शुरू कर रहे फूड ब्रांड्स

भारत में अब ‘हाई-प्रोटीन’ फूड्स का ट्रेंड सिर्फ फिटनेस की दुनिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फास्ट फूड्स में भी शामिल होता जा रहा है। दरअसल मार्केट रिसर्च ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार देश में 73% लोगों की डाइट में प्रोटीन की कमी है, इसी वजह से अब ब्रांड्स और सेलेब्रिटीज ‘हाई-प्रोटीन’ डाइट को बढ़ावा दे रहे हैं। कई सेलेब्रिटीज तो प्रोटीन के बिजनेस में एंट्री तक ले चुके हैं। बिजनेस – लोगों का प्रोटीन पर खर्च तीन गुना तक बढ़ा स्विगी इंस्टामार्ट की रिपोर्ट बताती है कि देश में 2023 से 2025 के बीच प्रोटीन ऑर्डर्स में 150% की बढ़ोतरी हुई। लोगों का प्रोटीन पर खर्च 3 गुना तक बढ़ चुका है। रिपोर्ट के अनुसार टियर-2 शहरों में प्रोटीन उत्पादों की वृद्धि मेट्रो शहरों से 200% ज्यादा तेज है। नागपुर, जयपुर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी जैसे शहर इस ट्रेंड को आगे बढ़ा रहे हैं। डाइट – नाश्ते में सबसे ज्यादा प्रोटीन पर जोर दे रहे लोग देश में सबसे ज्यादा प्रोटीन उत्पाद सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच ऑर्डर किए जा रहे हैं, यानी अब लोग हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट ले रहे हैं। इसमें पीनट बटर और ग्रीक योगर्ट सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। वहीं, प्रोटीन स्नैक्स और ग्रीक योगर्ट श्रेणी में लगभग 300% की सालाना वृद्धि दर्ज हुई। इसी तरह सत्तू की मांग भी दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है। ब्रांड्स – मैकडॉनल्ड्स ने शुरू की प्रोटीन स्लाइस, अमूल भी ऐसे प्रोडक्ट्स बेच रहा मैकडॉनल्ड्स ने भारत में शाकाहारी प्रोटीन स्लाइस लॉन्च की है, जिसे किसी भी बर्गर में अतिरिक्त रूप से जोड़ा जा सकता है। यह स्लाइस लगभग 5 ग्राम अतिरिक्त प्रोटीन देती है। इसी तरह पेप्सिको की ब्रांड डोरिटोज ने प्रोटीन आधारित चिप्स लॉन्च किए हैं और स्टारबक्स ने प्रोटीन वाले कॉफी लाते शुरू किए हैं। अमूल भी ऐसे प्रोटीन रिच प्रोडक्ट्स बेच रहा है और फूड डिलीवरी एप्स जैसे जोमैटो-स्विगी में ‘प्रोटीन-फूड्स’ का अलग सेक्शन भी है। सेलेब्रिटीज – रणवीर सिंह – ऋतिक रोशन प्रोटीन बिजनेस में उतरे रणवीर सिंह – रणवीर की ब्रांड सुपरयू अब प्रोटीन वेफर्स, चिप्स और प्रोटीन पाउडर बेच रही है। ऋतिक रोशन – इनकी ब्रांड HRX ने कंट्री डिलाइट के साथ मिशन प्रोटीन इंडिया अभियान शुरू किया है। इसमें नए प्रोडक्ट्स शुरू किए हैं। रणदीप हुड्डा – फूड स्टार्टअप टीनप्रो में पार्टनर व निवेशक हैं। यह प्रोटीन बार जैसे प्रोडक्ट्स बेचती है। एमएस धोनी – ‘शाका हैरी’ नाम की कंपनी में निवेश किया है। यह कंपनी प्रोटीन स्नैक्स और मीट का शाकाहारी विकल्प तैयार करती है। एक्सपर्ट ओपिनियन – प्रोटीन फूड खरीदते समय लेबल जरूर पढ़ें भारत में लोग प्रोटीन कम लेते हैं, पर अति भी नुकसानदेह हो सकती है। कुछ लोग ट्रेंड के कारण जरूरत से ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट्स ले रहे। मात्रा धीरे-धीरे व प्राकृतिक स्रोतों से बढ़ाएं। – कई प्रोटीन बार, चिप्स और पैकेज्ड फूड्स अब भी अत्यधिक प्रोसेस्ड होते हैं। इनमें अतिरिक्त चीनी, नमक, प्रिजर्वेटिव्स और कई कृत्रिम तत्व हो सकते हैं। कंपनियां हेल्दी दिखने वाले लेबल्स के जरिए मार्केटिंग करती हैं, इसलिए सिर्फ पैकेट के दावों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। – चीनी, हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप और आर्टिफिशियल स्वीटनर्स प्रिजर्वेटिव्स जैसे तत्वों से सावधान रहें। यह भी देखें कि सामग्री सूची में सबसे पहला तत्व वास्तव में प्रोटीन का स्रोत है या नहीं। हाई-प्रोटीन, जीरो फैट या वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित जैसे दावों पर सतर्क हों।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket