Sunday, 06 Sep 2026 | 09:05 AM

Trending :

अमेरिका- 10 लाख भारतवंशी वोटरों के नाम कटने का खतरा:ट्रम्प ने SIR जैसी वोटर लिस्ट जांच शुरू की, 125 करोड़ रुपए से डेटाबेस बनेगा अमेरिका- 10 लाख भारतवंशी वोटरों के नाम कटने का खतरा:ट्रम्प ने SIR जैसी वोटर लिस्ट जांच शुरू की, 125 करोड़ रुपए से डेटाबेस बनेगा नेपाल बाढ़ से 400 अरब रुपये का नुकसान:5 हजार लोग लापता, 1,344 शव मिले; पीक सीजन में बुकिंग रद्द कर रहे टूरिस्ट नेपाल बाढ़ से 400 अरब रुपये का नुकसान:5 हजार लोग लापता, 1,344 शव मिले; पीक सीजन में बुकिंग रद्द कर रहे टूरिस्ट अमित दुबे की साइबर कहानियां पहुंचीं हिरानी-नीरज पांडे तक:बोले- क्रिमिनल डिवाइस नहीं, पहले इंसान को हैक करता है, ऐसे बचें साइबर ठगी से अमित दुबे की साइबर कहानियां पहुंचीं हिरानी-नीरज पांडे तक:बोले- क्रिमिनल डिवाइस नहीं, पहले इंसान को हैक करता है, ऐसे बचें साइबर ठगी से
EXCLUSIVE

Madhuri Dixit Slams Body Shaming

Madhuri Dixit Slams Body Shaming

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग पर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने आपत्ति जताई है। न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में माधुरी ने कहा कि ऐश्वर्या एक ग्लोबल स्टार हैं और उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड के रूप में देश का नाम रोशन किया है।

किसी भी महिला की कामयाबी को उसके वजन, ड्रेस साइज या उम्र से नहीं आंका जा सकता। इस मौके पर माधुरी के साथ मौजूद एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने भी ऐश्वर्या राय और अनन्या पांडे का सपोर्ट किया है।

माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय फिल्म 'देवदास' में साथ काम कर चुकी हैं।

माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय फिल्म ‘देवदास’ में साथ काम कर चुकी हैं।

ट्रोलिंग से युवाओं में जाता है गलत मैसेज

माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने सुपरहिट फिल्म ‘देवदास’ में साथ काम किया था। माधुरी ने महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के बजाय सिर्फ बाहरी लुक के आधार पर जज करने की संस्कृति की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘जब आप इस तरह के कमेंट करते हैं, तो आज के युवाओं को क्या मैसेज दे रहे हैं? यही कि आपकी वैल्यू इस बात पर है कि आप कैसे दिखते हैं, न कि आपकी अचीवमेंट्स पर।

मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से गलत मैसेज है।’ माधुरी ने कहा कि ऐश्वर्या अंदर से भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी बाहर से दिखती हैं।

कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय के लुक को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था।

तृप्ति डिमरी बोलीं- घर बैठकर कमेंट करना आसान

माधुरी की आने वाली फिल्म ‘मां बहन’ की को-स्टार तृप्ति डिमरी ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने ऐश्वर्या के साथ-साथ अनन्या पांडे का भी बचाव किया। अनन्या को हाल ही में उनकी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के एक डांस सीन के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था।

तृप्ति ने कहा, ‘घर पर आराम से बैठकर लोगों पर कमेंट करना बहुत आसान है। लेकिन उनकी जगह पर होना अलग बात है। चाहे अनन्या हो या ऐश्वर्या मैम, दोनों ने अपनी जिंदगी में कड़ी मेहनत की है और वे अचीवर्स हैं।’

डिजिटल मीडिया में तीन सेकंड में बदल जाती है राय

फिल्म इंडस्ट्री में बदलते रिव्यूज के कल्चर पर माधुरी ने कहा कि पहले फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती थीं और शाम तक उनके रिव्यू आते थे। लेकिन अब डिजिटल मीडिया को हर छोटी चीज के लिए कंटेंट चाहिए, इसलिए फिल्म शुरू होते ही कमेंट्स आने लगते हैं। माधुरी के मुताबिक, आज लोग मोबाइल स्क्रीन पर सिर्फ तीन सेकंड स्क्रॉल करके यह तय कर लेते हैं कि उन्हें कोई चीज देखनी है या नहीं। इस बदलते दौर में कलाकारों को इसे स्वीकार करके आगे बढ़ना होगा।

4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘मां बहन’

माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मां बहन’ में एक साथ नजर आने वाली हैं। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसमें इन दोनों के अलावा धारणा दुर्गा और रवि किशन भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म 4 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों एक्ट्रेसेस ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कलाकारों के मानसिक दबाव पर खुलकर बात की।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केदारनाथ हेली सेवा- 10-12 अप्रैल के बीच शुरू होगी बुकिंग:100% ऑनलाइन टिकट और नए नियम लागू, IRCTC के जरिए होगी बुकिंग

April 6, 2026/
9:07 am

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने घोषणा की है कि केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की बुकिंग 10...

Ishaan Kishan Eyes Big Score After 3000 Runs

April 11, 2026/
9:48 am

आज IPL में पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह...

योगी बोले- नमाज पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए:सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी; प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे

May 18, 2026/
2:41 pm

यूपी में बकरीद से पहले सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी ने चेतावनी दी है। लखनऊ में सोमवार को...

नहीं रहीं सुरों की मल्लिका आशा भोसले:गरीबी में बहन लता के साथ चोरी-छिपे स्कूल जाती थीं, कभी बीच रिकॉर्डिंग स्टूडियो से निकाला गया

April 12, 2026/
2:39 pm

नहीं रहीं आशा भोसले सुरों की मल्लिका आशा भोसले का आज 92 साल की उम्र में निधन हो गया। सिंगर...

Himansh Kohli Supports Sonam Wangchuk On Education & Paper Leak Issue

August 7, 2026/
5:30 am

34 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ के प्रमोशन के दौरान अभिनेता हिमांश कोहली, अभिनेत्री सोनाली...

Matrimonial App Scam; Fake Profile

February 22, 2026/
4:30 am

4 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक अगर आप मैट्रिमोनियल और डेटिंग प्लेटफॉर्म पर जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं तो सावधान...

ईरान को सुबह धमकी दी, रात में कहा- डील साइन:ईरान से समझौते के दिन कैसे बदलता रहा ट्रम्प का मिजाज; 12 PHOTOS

June 18, 2026/
2:41 pm

अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए समझौते पर डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात को फ्रांस के...

भारत ने यूक्रेन के राजदूत को तलब किया:ब्लैक सी में जहाज पर हमले में भारतीय चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता की मौत

July 27, 2026/
4:50 pm

भारत ने ब्लैक सी में एक जहाज पर हुए हमले में भारतीय नाविक की मौत के मामले में यूक्रेन के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Madhuri Dixit Slams Body Shaming

Madhuri Dixit Slams Body Shaming

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग पर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने आपत्ति जताई है। न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में माधुरी ने कहा कि ऐश्वर्या एक ग्लोबल स्टार हैं और उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड के रूप में देश का नाम रोशन किया है।

किसी भी महिला की कामयाबी को उसके वजन, ड्रेस साइज या उम्र से नहीं आंका जा सकता। इस मौके पर माधुरी के साथ मौजूद एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने भी ऐश्वर्या राय और अनन्या पांडे का सपोर्ट किया है।

माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय फिल्म 'देवदास' में साथ काम कर चुकी हैं।

माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय फिल्म ‘देवदास’ में साथ काम कर चुकी हैं।

ट्रोलिंग से युवाओं में जाता है गलत मैसेज

माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने सुपरहिट फिल्म ‘देवदास’ में साथ काम किया था। माधुरी ने महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के बजाय सिर्फ बाहरी लुक के आधार पर जज करने की संस्कृति की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘जब आप इस तरह के कमेंट करते हैं, तो आज के युवाओं को क्या मैसेज दे रहे हैं? यही कि आपकी वैल्यू इस बात पर है कि आप कैसे दिखते हैं, न कि आपकी अचीवमेंट्स पर।

मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से गलत मैसेज है।’ माधुरी ने कहा कि ऐश्वर्या अंदर से भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी बाहर से दिखती हैं।

कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय के लुक को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था।

कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय के लुक को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था।

तृप्ति डिमरी बोलीं- घर बैठकर कमेंट करना आसान

माधुरी की आने वाली फिल्म ‘मां बहन’ की को-स्टार तृप्ति डिमरी ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने ऐश्वर्या के साथ-साथ अनन्या पांडे का भी बचाव किया। अनन्या को हाल ही में उनकी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के एक डांस सीन के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था।

तृप्ति ने कहा, ‘घर पर आराम से बैठकर लोगों पर कमेंट करना बहुत आसान है। लेकिन उनकी जगह पर होना अलग बात है। चाहे अनन्या हो या ऐश्वर्या मैम, दोनों ने अपनी जिंदगी में कड़ी मेहनत की है और वे अचीवर्स हैं।’

डिजिटल मीडिया में तीन सेकंड में बदल जाती है राय

फिल्म इंडस्ट्री में बदलते रिव्यूज के कल्चर पर माधुरी ने कहा कि पहले फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती थीं और शाम तक उनके रिव्यू आते थे। लेकिन अब डिजिटल मीडिया को हर छोटी चीज के लिए कंटेंट चाहिए, इसलिए फिल्म शुरू होते ही कमेंट्स आने लगते हैं। माधुरी के मुताबिक, आज लोग मोबाइल स्क्रीन पर सिर्फ तीन सेकंड स्क्रॉल करके यह तय कर लेते हैं कि उन्हें कोई चीज देखनी है या नहीं। इस बदलते दौर में कलाकारों को इसे स्वीकार करके आगे बढ़ना होगा।

4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘मां बहन’

माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मां बहन’ में एक साथ नजर आने वाली हैं। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसमें इन दोनों के अलावा धारणा दुर्गा और रवि किशन भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म 4 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों एक्ट्रेसेस ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कलाकारों के मानसिक दबाव पर खुलकर बात की।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket