Wednesday, 08 Jul 2026 | 09:58 PM

Trending :

EXCLUSIVE

नई वेब सीरीज:दिव्या दत्ता की 'चिरैया' का टीजर आउट, घरों में महिलाओं पर होने वाले अन्याय पर बेस्ड है स्टोरी

दिव्या दत्ता की नई वेब सीरीज ‘चिरैया’ का टीजर आ गया है। यह टीजर भारतीय घरों में होने वाले अन्याय पर सवाल उठाता है। इस टीजर की शुरुआत एक शादी के खुशी भरे मंजर से होती है। एक नई दुल्हन, पूजा, बेहतर जिंदगी की उम्मीद के साथ नया जीवन शुरू करती दिखती है, लेकिन अचानक एक डरावना मोड़ सामने आता है, जिसमें दुल्हन को छत पर उदास और सदमे में दिखाया जाता है। उसके चेहरे पर आंसू हैं और शरीर पर चोट के निशान दिखते हैं। सीरीज की कहानी शादी के जश्न के पीछे एक कड़वी सच्चाई के बारे में है। यह सीरीज सवाल उठाती है कि क्या शादी के बाद अगर पति अपनी पत्नी पर किसी भी तरह का दबाव डाले, तो क्या यह सही है? शादी कोई लाइसेंस नहीं है और हर बार चुप रहना का मतलब हां नहीं होता। 20 सेकेंड का टीजर इतना बताने के लिए काफी है कि इस सीरीज में कितना गंभीर और सेंसिटिव सब्जेक्ट उठाया गया है। ‘चिरैया’ का टीजर इस बात पर विचार करने का आग्रह करता है कि शादी कोई लाइसेंस नहीं है और चुप्पी को सहमति नहीं समझना चाहिए। संजय मिश्रा और टीनू आनंद का भी रोल दिव्या ने ‘चिरैया’ को लेकर कहा, ‘हम अक्सर रिश्ते बचाने या शांति बनाए रखने के नाम पर खुद को चुप कर लेते हैं। शादी को बिना सवाल किए सहमति मान लिया जाता है और त्याग को इतना रोमांटिक बना दिया जाता है कि दर्द गायब हो जाता है।’ वेब सीरीज शशांत शाह के निर्देशन में बनी है। इसमें संजय मिश्रा, सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टीनू आनंद और सरिता जोशी भी हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ईरान बोला- अब पीछे हटने की कोई गुंजाइश नहीं:हमारी सेना पूरी तरह तैयार, अमेरिका को हमारी ताकत का सही अंदाजा नहीं

May 14, 2026/
6:48 am

ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमी निया ने बुधवार को कहा है कि अमेरिका और इजराइल के साथ...

इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के साथ क्या होगा प्रचार? नीतीश यादव ने दिया ऐसा बयान वायरल हो गया

May 20, 2026/
2:45 pm

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भविष्य में होने वाले चुनावों में सहयोगियों के...

अगर हमारे पास इंडक्शन नहीं है या भारत में एलपीजी संकट है तो इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर के फायदे, जानिए इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर का उपयोग कैसे करें

March 18, 2026/
10:43 am

विद्युत उपकरण कुकर | छवि: एआई/फ़्रीपिक इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर का उपयोग करने का सही तरीका: आजकल एलपीजी इंजन की भारी...

पार्क में बच्चियों से अश्लील हरकत करते पकड़ा शख्स:नीमच में परिजन ने पुलिस को सौंपा, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

April 27, 2026/
5:29 pm

नीमच के इंदिरा नगर इलाके में एक धार्मिक स्थल के गार्डन में मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधेड़...

राजनीति

नई वेब सीरीज:दिव्या दत्ता की 'चिरैया' का टीजर आउट, घरों में महिलाओं पर होने वाले अन्याय पर बेस्ड है स्टोरी

नई वेब सीरीज:दिव्या दत्ता की 'चिरैया' का टीजर आउट, घरों में महिलाओं पर होने वाले अन्याय पर बेस्ड है स्टोरी

दिव्या दत्ता की नई वेब सीरीज ‘चिरैया’ का टीजर आ गया है। यह टीजर भारतीय घरों में होने वाले अन्याय पर सवाल उठाता है। इस टीजर की शुरुआत एक शादी के खुशी भरे मंजर से होती है। एक नई दुल्हन, पूजा, बेहतर जिंदगी की उम्मीद के साथ नया जीवन शुरू करती दिखती है, लेकिन अचानक एक डरावना मोड़ सामने आता है, जिसमें दुल्हन को छत पर उदास और सदमे में दिखाया जाता है। उसके चेहरे पर आंसू हैं और शरीर पर चोट के निशान दिखते हैं। सीरीज की कहानी शादी के जश्न के पीछे एक कड़वी सच्चाई के बारे में है। यह सीरीज सवाल उठाती है कि क्या शादी के बाद अगर पति अपनी पत्नी पर किसी भी तरह का दबाव डाले, तो क्या यह सही है? शादी कोई लाइसेंस नहीं है और हर बार चुप रहना का मतलब हां नहीं होता। 20 सेकेंड का टीजर इतना बताने के लिए काफी है कि इस सीरीज में कितना गंभीर और सेंसिटिव सब्जेक्ट उठाया गया है। ‘चिरैया’ का टीजर इस बात पर विचार करने का आग्रह करता है कि शादी कोई लाइसेंस नहीं है और चुप्पी को सहमति नहीं समझना चाहिए। संजय मिश्रा और टीनू आनंद का भी रोल दिव्या ने ‘चिरैया’ को लेकर कहा, ‘हम अक्सर रिश्ते बचाने या शांति बनाए रखने के नाम पर खुद को चुप कर लेते हैं। शादी को बिना सवाल किए सहमति मान लिया जाता है और त्याग को इतना रोमांटिक बना दिया जाता है कि दर्द गायब हो जाता है।’ वेब सीरीज शशांत शाह के निर्देशन में बनी है। इसमें संजय मिश्रा, सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टीनू आनंद और सरिता जोशी भी हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket