Friday, 16 Oct 2026 | 02:10 PM

Trending :

bobby deol break silence on fight with alia bhatt on alpha movie set

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉबी देओल जल्द ही आलिया भट्ट के साथ यश राज प्रोडक्शन की फर्स्ट फीमेल लीड स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में नजर आने वाले हैं। बीते लंबे समय से चर्चा है कि अल्फा की शूटिंग के बीच बॉबी देओल और आलिया भट्ट में अनबन हो गई है। हालांकि अब बॉबी देओल ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे अफवाह करार दिया है।

बॉबी देओल की फिल्म बंदर जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले वो रजत शर्मा के शो आप की अदालत में पहुंचे थे। शो में रजत ने उनसे अल्फा के सेट पर हुई आलिया भट्ट से अनबन की खबरों पर सवाल किया, तो बॉबी ने कहा,

QuoteImage

मुझे भी किसी दोस्त ने भेजा था उस खबर का स्नैपशॉट, मैं भी हैरान था। लोग इतने वेल्ले हैं कि कुछ भी लिखकर बना देते हैं।

QuoteImage

आगे बॉबी ने कहा, ‘मैंने अभी रणबीर के साथ फिल्म की, फिर मुझे जब पता चला कि मुझे आलिया के साथ एक फिल्म मिली है, तो मैंने सोचा कि ये हो क्या रहा है मेरे साथ, क्योंकि दोनों ही मेरे फेवरेट एक्टर हैं। दोनों के साथ मुझे काम करने मिल रहा है। ये बहुत अच्छा है। वो कितनी अच्छी एक्ट्रेस है, कितनी हार्डवर्किंग है। कितनी प्रोफेशनल है। उसको फाइट सीक्वेंस करना हो तो बहुत तैयार रहती है।’

आगे बॉबी देओल ने झगड़े को अफवाह बताते हुए कहा, ‘ये भी बोला गया (अफवाह में) है कि बॉबी देओल इतना नाराज था कि आदित्य चोपड़ा ने उसको एक और फिल्म ऑफर कर दी। अब मैं हर किसी के पास जाकर अपनी बात तो साबित नहीं कर सकता। मैं खुशनसीब हूं कि मैं यहां हूं और आपने ये सवाल पूछा है और मैं जवाब दे रहा हूं।’

आखिर में बॉबी देओल ने कहा, ‘लोग इंस्टाग्राम से ऑब्सेस्ड रहते हैं। उसमें 90 प्रतिशत कहानियां असल नहीं होतीं। उसमें थोड़ी सी सच्चाई होती है, लेकिन ज्यादा बताई जाती है। हम सबको आदत है।’

जानिए कैसी थीं अनबन की खबरें

फरवरी में साउथ न्यूज साइट 123 तेलुगु की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अल्फा के सेट में बॉबी देओल और आलिया भट्ट का झगड़ा हो गया। झगड़े की वजह थी आलिया भट्ट का बार-बार उन सीन में हस्तक्षेप करना, जिन्हें वो बॉबी देओल के साथ फिल्मा रही थीं। झगड़े इतने बढ़ने लगे कि आदित्य चोपड़ा को शूटिंग जारी रखने के लिए बीच-बचाव करना पड़ा। हालांकि अब बॉबी देओल साफ कर चुके हैं कि झगड़े की खबरें महज अफवाह हैं।

फिल्म अल्फा के बारे में-

ये यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं और फीमेल लीड वाली पहली फिल्म है। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर फिल्म में अहम किरदारों में हैं। ऋतिक रोशन, इस यूनिवर्स की फिल्म वॉर के किरदार कबीर का कैमियो रोल प्ले करने वाले हैं। फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। इसके बाद ही इस स्पाई यूनिवर्स की फिल्में पठान 2 और टाइगर वर्सेस पठान रिलीज होंगी। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है।

बंदर में नजर आएंगे बॉबी देओल

बॉबी देओल जल्द ही फिल्म बंदर में नजर आएंगे, जो 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ सपना पब्बी और सबा आजाद लीड रोल में हैं। फिल्म में बॉबी देओल ने एक आउटडेटेड म्यूजिशियन का किरदार निभाया है, जो करियर रिवाइव करने की जद्दोजहद के बीच एक विवाद में फंस जाते हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPL में कैसा खेल रहे टी-20 वर्ल्ड चैंपियंस:सैमसन ने शतक लगाया, चक्रवर्ती-बुमराह को विकेट नहीं मिल रहे; रिंकू, हार्दिक और अर्शदीप फ्लॉप

April 12, 2026/
4:22 am

IPL में 19वें सीजन के 18 मैच खत्म हो चुके हैं। भारत को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले 15 प्लेयर्स...

1957 के बाद से न तो द्रमुक और न ही अन्नाद्रमुक ने ये 2 सीटें जीती हैं। यहां जानें क्यों

March 27, 2026/
2:30 pm

तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम करुणानिधि की दशकों पुरानी टिप्पणी, “नेल्लई मेरी सीमा है, कुमारी मेरी मुसीबत है”, राज्य के...

बिग बॉस 20 का घर बना ‘हाउस ऑफ इल्यूजन’:गार्डन में शार्क से लेकर बेडरूम में बिच्छू तक, हर कोना सुनाएगा नई कहानी

September 3, 2026/
7:15 pm

‘बिग बॉस 20’ का घर इस बार सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि एक अलग ही दुनिया नजर आ रहा...

बड़े बजट की फिल्म की तैयारी में अक्षय और अहमद:‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद फिर साथ आएंगे दोनों, नई स्टोरी पर चर्चा जारी

August 2, 2026/
3:24 pm

बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता के बाद अक्षय कुमार और निर्देशक अहमद खान की जोड़ी एक...

राजनीति

bobby deol break silence on fight with alia bhatt on alpha movie set

bobby deol break silence on fight with alia bhatt on alpha movie set

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉबी देओल जल्द ही आलिया भट्ट के साथ यश राज प्रोडक्शन की फर्स्ट फीमेल लीड स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में नजर आने वाले हैं। बीते लंबे समय से चर्चा है कि अल्फा की शूटिंग के बीच बॉबी देओल और आलिया भट्ट में अनबन हो गई है। हालांकि अब बॉबी देओल ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे अफवाह करार दिया है।

बॉबी देओल की फिल्म बंदर जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले वो रजत शर्मा के शो आप की अदालत में पहुंचे थे। शो में रजत ने उनसे अल्फा के सेट पर हुई आलिया भट्ट से अनबन की खबरों पर सवाल किया, तो बॉबी ने कहा,

QuoteImage

मुझे भी किसी दोस्त ने भेजा था उस खबर का स्नैपशॉट, मैं भी हैरान था। लोग इतने वेल्ले हैं कि कुछ भी लिखकर बना देते हैं।

QuoteImage

आगे बॉबी ने कहा, ‘मैंने अभी रणबीर के साथ फिल्म की, फिर मुझे जब पता चला कि मुझे आलिया के साथ एक फिल्म मिली है, तो मैंने सोचा कि ये हो क्या रहा है मेरे साथ, क्योंकि दोनों ही मेरे फेवरेट एक्टर हैं। दोनों के साथ मुझे काम करने मिल रहा है। ये बहुत अच्छा है। वो कितनी अच्छी एक्ट्रेस है, कितनी हार्डवर्किंग है। कितनी प्रोफेशनल है। उसको फाइट सीक्वेंस करना हो तो बहुत तैयार रहती है।’

आगे बॉबी देओल ने झगड़े को अफवाह बताते हुए कहा, ‘ये भी बोला गया (अफवाह में) है कि बॉबी देओल इतना नाराज था कि आदित्य चोपड़ा ने उसको एक और फिल्म ऑफर कर दी। अब मैं हर किसी के पास जाकर अपनी बात तो साबित नहीं कर सकता। मैं खुशनसीब हूं कि मैं यहां हूं और आपने ये सवाल पूछा है और मैं जवाब दे रहा हूं।’

आखिर में बॉबी देओल ने कहा, ‘लोग इंस्टाग्राम से ऑब्सेस्ड रहते हैं। उसमें 90 प्रतिशत कहानियां असल नहीं होतीं। उसमें थोड़ी सी सच्चाई होती है, लेकिन ज्यादा बताई जाती है। हम सबको आदत है।’

जानिए कैसी थीं अनबन की खबरें

फरवरी में साउथ न्यूज साइट 123 तेलुगु की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अल्फा के सेट में बॉबी देओल और आलिया भट्ट का झगड़ा हो गया। झगड़े की वजह थी आलिया भट्ट का बार-बार उन सीन में हस्तक्षेप करना, जिन्हें वो बॉबी देओल के साथ फिल्मा रही थीं। झगड़े इतने बढ़ने लगे कि आदित्य चोपड़ा को शूटिंग जारी रखने के लिए बीच-बचाव करना पड़ा। हालांकि अब बॉबी देओल साफ कर चुके हैं कि झगड़े की खबरें महज अफवाह हैं।

फिल्म अल्फा के बारे में-

ये यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं और फीमेल लीड वाली पहली फिल्म है। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर फिल्म में अहम किरदारों में हैं। ऋतिक रोशन, इस यूनिवर्स की फिल्म वॉर के किरदार कबीर का कैमियो रोल प्ले करने वाले हैं। फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। इसके बाद ही इस स्पाई यूनिवर्स की फिल्में पठान 2 और टाइगर वर्सेस पठान रिलीज होंगी। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है।

बंदर में नजर आएंगे बॉबी देओल

बॉबी देओल जल्द ही फिल्म बंदर में नजर आएंगे, जो 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ सपना पब्बी और सबा आजाद लीड रोल में हैं। फिल्म में बॉबी देओल ने एक आउटडेटेड म्यूजिशियन का किरदार निभाया है, जो करियर रिवाइव करने की जद्दोजहद के बीच एक विवाद में फंस जाते हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket