Wednesday, 25 Nov 2026 | 02:12 PM

Trending :

8-10 दिन का सीजन, फिर गायब! स्वाद और सेहत दोनों के लिए फिट है यह फल, जानें कीमत और फायदे

authorimg

Last Updated:

Khirni Fruit Benefits: खिरनी फल न केवल स्वादिष्ट है बल्कि पोषक तत्वों का भी समृद्ध स्रोत है. इसमें मौजूद विटामिन्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, इसका सेवन गर्मी में शरीर को ठंडक और ऊर्जा प्रदान करता है. खिरनी के बीज से निकलने वाला तेल औषधीय कार्यों में उपयोगी है, जबकि इसकी लकड़ी भी काम आती है. सीमित सीजन और अधिक मांग के कारण यह फल बाजार में खास आकर्षण बना हुआ है.

ख़बरें फटाफट

बीकानेर. गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में मौसमी फलों की बहार नजर आने लगती है. आम, तरबूज और खरबूजे के बीच इन दिनों एक ऐसा फल भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. हम बात कर रहे हैं खिरनी फल की. जिसकी इन दिनों बीकानेर सहित राजस्थान के कई शहरों में अच्छी खासी मांग देखने को मिल रही है. खास बात यह है कि खिरनी का सीजन बहुत छोटा होता है. बीकानेर जैसे इलाकों में यह फल महज 8 से 10 दिनों के लिए ही बाजार में उपलब्ध रहता है.

यही कारण है कि जैसे ही यह बाजार में आता है, लोगों में इसे खरीदने की होड़ लग जाती है. सीमित समय के लिए मिलने वाला यह फल जल्दी ही बाजार से गायब हो जाता है, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ जाती है. दुकानदार नरेश पंजाबी ने बताया कि इन दिनों बीकानेर में खिरनी फल गुजरात के अहमदाबाद से आ रहा है. उन्होंने बताया कि बाजार में इसकी कीमत करीब 300 रुपये प्रति किलो तक है.

पोषक तत्वों का भंडार है खिरनी फल

दिखने में खिरनी फल काफी हद तक नीम की निंबोली जैसा लगता है, लेकिन स्वाद के मामले में यह बिल्कुल अलग होता है. जहां निंबोली कड़वी होती है, वहीं खिरनी मीठा, मुलायम और रसदार होता है. इसका स्वाद इतना खास होता है कि एक बार खाने के बाद लोग इसे दोबारा लेने से खुद को रोक नहीं पाते. महंगा होने के बावजूद लोग इसके स्वाद और फायदों को देखते हुए इसे खरीदना पसंद कर रहे हैं. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि खिरनी फल पोषक तत्वों का भंडार है. इसमें विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. गर्मी के मौसम में इसका सेवन शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे कमजोरी और थकान दूर रहती है.

खिरनी का बीज भी है बेहद उपयोगी

उन्होंने बताया कि खिरनी के बीज भी काफी उपयोगी माने जाते हैं. इनके बीज से तेल निकाला जाता है, जिसका उपयोग औषधीय कार्यों में किया जाता है. वहीं खिरनी के पेड़ की लकड़ी भी कई प्रकार के कामों में इस्तेमाल की जाती है, जिससे यह पेड़ हर दृष्टि से उपयोगी साबित होता है. खिरनी का नियमित सेवन शरीर को कई बीमारियों से बचाने में सहायक हो सकता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
महू की जानापाव पहाड़ी पर लगी भीषण आग:पहाड़ी पर सूखी झाड़ियों में तेजी से फैली लपटें; बुझाने में जुटा वन विभाग

April 23, 2026/
8:47 pm

इंदौर के महू के समीप स्थित ऐतिहासिक जानापाव की पहाड़ी पर गुरुवार रात करीब 7:30 बजे भीषण आग लग गई।...

No Petrol Without Third Party Vehicle Insurance

August 5, 2026/
9:09 am

नई दिल्ली52 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और इरडा को ऐसा पायलट प्रोजेक्ट बनाने को कहा है,...

रोहित शर्मा ने इकाना में बॉलिंग की प्रैक्टिस की:लखनऊ में 42°C तापमान में खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच

June 17, 2026/
10:31 am

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज, 17 जून को दोपहर 1:30 बजे से भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे...

IPL में आज गुजरात vs पंजाब:प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग; गुजरात के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका

May 3, 2026/
5:10 am

IPL 2026 में रविवार को दूसरा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के...

BCCI अवॉर्ड्स- संजू ने वैभव की मिमिक्री का किस्सा सुनाया:बोले- ऐसा लगा वीडियो गेम खेल रहा; द्रविड़- भारत का असली दम दिख रहा

March 15, 2026/
10:47 pm

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 में खिलाड़ियों ने मंच पर कई दिलचस्प किस्से साझा किए। इस दौरान संजू सैमसन ने युवा...

राजनीति

8-10 दिन का सीजन, फिर गायब! स्वाद और सेहत दोनों के लिए फिट है यह फल, जानें कीमत और फायदे

authorimg

Last Updated:

Khirni Fruit Benefits: खिरनी फल न केवल स्वादिष्ट है बल्कि पोषक तत्वों का भी समृद्ध स्रोत है. इसमें मौजूद विटामिन्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, इसका सेवन गर्मी में शरीर को ठंडक और ऊर्जा प्रदान करता है. खिरनी के बीज से निकलने वाला तेल औषधीय कार्यों में उपयोगी है, जबकि इसकी लकड़ी भी काम आती है. सीमित सीजन और अधिक मांग के कारण यह फल बाजार में खास आकर्षण बना हुआ है.

ख़बरें फटाफट

बीकानेर. गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में मौसमी फलों की बहार नजर आने लगती है. आम, तरबूज और खरबूजे के बीच इन दिनों एक ऐसा फल भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. हम बात कर रहे हैं खिरनी फल की. जिसकी इन दिनों बीकानेर सहित राजस्थान के कई शहरों में अच्छी खासी मांग देखने को मिल रही है. खास बात यह है कि खिरनी का सीजन बहुत छोटा होता है. बीकानेर जैसे इलाकों में यह फल महज 8 से 10 दिनों के लिए ही बाजार में उपलब्ध रहता है.

यही कारण है कि जैसे ही यह बाजार में आता है, लोगों में इसे खरीदने की होड़ लग जाती है. सीमित समय के लिए मिलने वाला यह फल जल्दी ही बाजार से गायब हो जाता है, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ जाती है. दुकानदार नरेश पंजाबी ने बताया कि इन दिनों बीकानेर में खिरनी फल गुजरात के अहमदाबाद से आ रहा है. उन्होंने बताया कि बाजार में इसकी कीमत करीब 300 रुपये प्रति किलो तक है.

पोषक तत्वों का भंडार है खिरनी फल

दिखने में खिरनी फल काफी हद तक नीम की निंबोली जैसा लगता है, लेकिन स्वाद के मामले में यह बिल्कुल अलग होता है. जहां निंबोली कड़वी होती है, वहीं खिरनी मीठा, मुलायम और रसदार होता है. इसका स्वाद इतना खास होता है कि एक बार खाने के बाद लोग इसे दोबारा लेने से खुद को रोक नहीं पाते. महंगा होने के बावजूद लोग इसके स्वाद और फायदों को देखते हुए इसे खरीदना पसंद कर रहे हैं. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि खिरनी फल पोषक तत्वों का भंडार है. इसमें विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. गर्मी के मौसम में इसका सेवन शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे कमजोरी और थकान दूर रहती है.

खिरनी का बीज भी है बेहद उपयोगी

उन्होंने बताया कि खिरनी के बीज भी काफी उपयोगी माने जाते हैं. इनके बीज से तेल निकाला जाता है, जिसका उपयोग औषधीय कार्यों में किया जाता है. वहीं खिरनी के पेड़ की लकड़ी भी कई प्रकार के कामों में इस्तेमाल की जाती है, जिससे यह पेड़ हर दृष्टि से उपयोगी साबित होता है. खिरनी का नियमित सेवन शरीर को कई बीमारियों से बचाने में सहायक हो सकता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket