Sunday, 01 Nov 2026 | 11:41 AM

Trending :

लखनऊ में संजू बाबा बोले- ओए मामू, बात सुन:पौधा लगाने का, पानी बचाने का; विधायक राजेश्वर सिंह के साथ निकाला रोड शो

फिल्म अभिनेता संजय दत्त रविवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने युवाओं से मुंबइया स्टाइल में कहा- ओए मामू, बात सुन। जित्ते भी मामू यहां खड़ेला हैं न? सब बात सुनने का। जिंदगी में दो काम करने का। एक- पौधा लगाने का, दूसरा- पानी बचाने का। अगर ये नहीं किया तो.. नहीं किया तो खुद की वॉट लगाने का। संजय दत्त ने सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के बुलावे पर लखनऊ आए। आशियाना के बंगला बाजार में उन्होंने पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया। इसके लिए नेट जीरो कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए संजय दत्त ने 1 किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ विधायक राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। रोड शो के लिए संजय दत्त जैसे ही खुली जीप पर सवार हुए, तो फैंस बेकाबू हो गए। उन्हें संभालने में पुलिस का पसीना छूट गया। लोग पूरे रास्ते संजय दत्त पर फूलों की बारिश करते रहे। सड़क किनारे घरों की छतों से भी फैंस ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं। संजय दत्त ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मंच से युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान विधायक राजेश्वर सिंह ने संजय दत्त को भैया कहकर फिल्म धुरंधर-2 का प्रमोशन किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद संजय दत्त मंच से नीचे उतरकर गाड़ी की ओर बढ़े। तभी विधायक राजेश्वर सिंह खुद ही ड्राइविंग सीट पर बैठ गए और स्टेयरिंग संभाल ली। पहले संजय दत्त बीच में बैठे थे, लेकिन जैसे ही राजेश्वर सिंह को स्टेयरिंग पकड़े देखा तो वहां से उतरकर आगे की सीट पर आ गए। देखिए 6 तस्वीरें… इंस्टाग्राम पर शेयर की थी तस्वीर
संजय दत्त ने 21 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह के साथ की तस्वीर शेयर की थी। उसके साथ लिखा था- सरोजनीनगर में राजेश्वर भैया के साथ एक विशेष पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के लिए अपने पसंदीदा शहर लखनऊ में आकर मुझे बहुत खुशी होगी। लखनऊ और यहां के अद्भुत लोगों ने हमेशा मुझे अपार प्रेम और स्नेह दिया है। यह रिश्ता मेरे दिल के बेहद करीब है। कल आप सभी से मिलने का बेसब्री से इंतजार रहेगा। संजय दत्त के रोड शो के बारे में जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PF Withdrawal ATM UPI Launch; Gold Silver Prices Jump

May 10, 2026/
5:00 am

नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। दुनियाभर में खाद्य पदार्थों की कीमतें...

भोजशाला-केस;हाई कोर्ट में हिंदू पक्ष ने दिया हदीस का हवाला:दलील- ब्रिटिश म्यूजियम की वाग्देवी प्रतिमा भी मंदिर होने का बड़ा प्रमाण

April 15, 2026/
11:22 pm

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में धार की ऐतिहासिक भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को लेकर बुधवार को एक...

पाकिस्तानी ऑलराउंडर नवाज ड्रग टेस्ट पॉजिटिव पाए गए:PCB ने जांच शुरू की; टी-20 वर्ल्डकप के दौरान लिए गए सैंपल में फेल

April 22, 2026/
5:02 pm

पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। ESPNcricinfo के मुताबिक यह सैंपल 2026 टी-20 वर्ल्डकप...

परेश रावल के विचारों से प्रेरित फिल्म ‘मर्सी’:सिनेमाघरों में रिलीज हुई, यूथेनेशिया के जटिल सवालों को उठाकर दर्शकों के बीच बहस छेड़ती है

April 29, 2026/
8:12 pm

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मर्सी 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आई है और अपने संवेदनशील विषय के...

साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया:डरबन टी-20 में 159 का टारगेट 5 बॉल रहते चेज किया; सीरीज में 1-0 की बढ़त

April 18, 2026/
10:22 am

साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है।...

authorimg

April 6, 2026/
6:43 pm

Last Updated:April 06, 2026, 18:43 IST Shatavari Benefits in Hindi: बागपत के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी के अनुसार, शतावरी...

126 जोड़ों का विवाह, बेटियों को 49 हजार की सहायता:मंदसौर में वक्ता बोले-विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कारों का मिलन है

February 20, 2026/
9:37 pm

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मन्दसौर के ग्राम बेहपुर में शुक्रवार को 126 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

लखनऊ में संजू बाबा बोले- ओए मामू, बात सुन:पौधा लगाने का, पानी बचाने का; विधायक राजेश्वर सिंह के साथ निकाला रोड शो

लखनऊ में संजू बाबा बोले- ओए मामू, बात सुन:पौधा लगाने का, पानी बचाने का; विधायक राजेश्वर सिंह के साथ निकाला रोड शो

फिल्म अभिनेता संजय दत्त रविवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने युवाओं से मुंबइया स्टाइल में कहा- ओए मामू, बात सुन। जित्ते भी मामू यहां खड़ेला हैं न? सब बात सुनने का। जिंदगी में दो काम करने का। एक- पौधा लगाने का, दूसरा- पानी बचाने का। अगर ये नहीं किया तो.. नहीं किया तो खुद की वॉट लगाने का। संजय दत्त ने सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के बुलावे पर लखनऊ आए। आशियाना के बंगला बाजार में उन्होंने पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया। इसके लिए नेट जीरो कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए संजय दत्त ने 1 किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ विधायक राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। रोड शो के लिए संजय दत्त जैसे ही खुली जीप पर सवार हुए, तो फैंस बेकाबू हो गए। उन्हें संभालने में पुलिस का पसीना छूट गया। लोग पूरे रास्ते संजय दत्त पर फूलों की बारिश करते रहे। सड़क किनारे घरों की छतों से भी फैंस ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं। संजय दत्त ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मंच से युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान विधायक राजेश्वर सिंह ने संजय दत्त को भैया कहकर फिल्म धुरंधर-2 का प्रमोशन किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद संजय दत्त मंच से नीचे उतरकर गाड़ी की ओर बढ़े। तभी विधायक राजेश्वर सिंह खुद ही ड्राइविंग सीट पर बैठ गए और स्टेयरिंग संभाल ली। पहले संजय दत्त बीच में बैठे थे, लेकिन जैसे ही राजेश्वर सिंह को स्टेयरिंग पकड़े देखा तो वहां से उतरकर आगे की सीट पर आ गए। देखिए 6 तस्वीरें… इंस्टाग्राम पर शेयर की थी तस्वीर
संजय दत्त ने 21 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह के साथ की तस्वीर शेयर की थी। उसके साथ लिखा था- सरोजनीनगर में राजेश्वर भैया के साथ एक विशेष पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के लिए अपने पसंदीदा शहर लखनऊ में आकर मुझे बहुत खुशी होगी। लखनऊ और यहां के अद्भुत लोगों ने हमेशा मुझे अपार प्रेम और स्नेह दिया है। यह रिश्ता मेरे दिल के बेहद करीब है। कल आप सभी से मिलने का बेसब्री से इंतजार रहेगा। संजय दत्त के रोड शो के बारे में जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket