Saturday, 17 Oct 2026 | 02:01 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Rupali Ganguly Trolled Over Adani Dig

Rupali Ganguly Trolled Over Adani Dig

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को घंटों बिजली जाने पर सवाल उठाने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, रूपाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उनके घर में बीती रात करीब 5 घंटे तक बिजली नहीं थी। सवाल उठाए जाने पर कुछ ट्रोलर्स ने ये कहते हुए एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुणगान करती हैं, लेकिन अब असुविधा होने पर शिकायत भी कर रही हैं। मुंबई के वर्सोवा इलाके में रहने वाली रूपाली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि शनिवार रात 11 बजे से उनकी और पास की दो अन्य बिल्डिंग्स की बिजली गुल है। रूपाली ने बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी अडानी ग्रुप को टैग करते हुए उनके चैटबॉट सर्विस पर भी गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है।

रात 1 बजे से पूरी तरह गुल हुई बिजली रूपाली गांगुली ने रविवार सुबह करीब 5:29 बजे X पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा कि उनकी बिल्डिंग के साथ दो अन्य सोसाइटीज में शनिवार रात 11 बजे से बिजली की समस्या शुरू हुई थी। शुरुआत में लाइटें आती-जाती रहीं, लेकिन रात 1 बजे से बिजली पूरी तरह से गुल हो गई। उन्होंने मुंबई जैसे बड़े शहर में इस तरह की लंबी पावर कट की समस्या पर हैरानी जताई है।

कंपनी के चैटबॉट सर्विस पर उठाए सवाल एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में अडानी ऑनलाइन को टैग करते हुए कंपनी की कस्टमर सर्विस की आलोचना की। उन्होंने लिखा, ‘आपका बेकार चैटबॉट पिछले 4 घंटों से कह रहा है कि समस्या 34 मिनट में ठीक हो जाएगी। अब वह कह रहा है कि इलाके में बिजली गुल है ही नहीं।’ रूपाली ने कहा कि डिजिटल हेल्प डेस्क से कोई सही जानकारी नहीं मिल पा रही है और लोग परेशान हो रहे हैं।

एक्ट्रेस रूपाली गांगुली।

एक्ट्रेस रूपाली गांगुली।

छोटे कस्बों और गांवों की स्थिति पर जताई चिंता मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। इसी बात का जिक्र करते हुए रूपाली ने लिखा, ‘जब फाइनेंशियल कैपिटल (वित्तीय राजधानी) में ऐसा हो रहा है, तो मैं सोच भी नहीं सकती कि छोटे कस्बों और गांवों में रहने वाले लोग क्या झेल रहे होंगे।’ रूपाली की इस पोस्ट पर कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती को लेकर कमेंट्स किए हैं।

सवाल उठाने पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

रूपाली गांगुली की सोशल मीडिया पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपनी नाराजगी जताई है। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे रूपाली ने कमेंट बॉक्स में अपडेट देते हुए लिखा कि अभी तक बिजली नहीं आई है। उनकी पोस्ट पर एक यूजर ने राजनीतिक तंज कसते हुए कमेंट किया कि और मोदी जी के गुण गाओ।

वहीं एक यूजर ने लिखा कि गर्मी और उमस के कारण रातभर बहुत बुरा हाल रहा, सुबह हमारी बिल्डिंग के ए-विंग से एक व्यक्ति अडानी के ऑफिस भी गया था लेकिन वह बंद मिला। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आजकल बड़े शहरों में अचानक बिजली कटौती फिर से शुरू हो गई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पेरू में टूरिस्ट प्लेन क्रैश, क्रू समेत 13 की मौत:2000 साल पुरानी नाज्का लाइन्स देखने गए थे; मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी

August 2, 2026/
4:17 am

पेरू के नाज्का शहर के बाहर शनिवार को पर्यटकों को ले जा रहा एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया। इस...

authorimg

March 29, 2026/
3:58 pm

गोरखपुर: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और तरोताजा रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है. तेज धूप,...

खुश पेट और स्वस्थ जीवन के लिए सर्वोत्तम ग्रीष्मकालीन पेय रेसिपी, आहार युक्तियाँ, आम पन्ना, छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी, तरबूज का रस

March 17, 2026/
2:41 pm

गर्मी के मौसम में बेस्ट ड्रिंक्स के लिए | छवि: फ्रीपिक सर्वोत्तम ग्रीष्मकालीन पेय: गर्मी का मौसम आते ही शरीर...

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को सिर्फ 15.1 ओवर में हराया:पहले वनडे में 8 विकेट से जीत हासिल की; नाहिद राणा ने 5 विकेट लिए

March 11, 2026/
5:11 pm

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले वनडे में 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Rupali Ganguly Trolled Over Adani Dig

Rupali Ganguly Trolled Over Adani Dig

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को घंटों बिजली जाने पर सवाल उठाने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, रूपाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उनके घर में बीती रात करीब 5 घंटे तक बिजली नहीं थी। सवाल उठाए जाने पर कुछ ट्रोलर्स ने ये कहते हुए एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुणगान करती हैं, लेकिन अब असुविधा होने पर शिकायत भी कर रही हैं। मुंबई के वर्सोवा इलाके में रहने वाली रूपाली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि शनिवार रात 11 बजे से उनकी और पास की दो अन्य बिल्डिंग्स की बिजली गुल है। रूपाली ने बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी अडानी ग्रुप को टैग करते हुए उनके चैटबॉट सर्विस पर भी गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है।

रात 1 बजे से पूरी तरह गुल हुई बिजली रूपाली गांगुली ने रविवार सुबह करीब 5:29 बजे X पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा कि उनकी बिल्डिंग के साथ दो अन्य सोसाइटीज में शनिवार रात 11 बजे से बिजली की समस्या शुरू हुई थी। शुरुआत में लाइटें आती-जाती रहीं, लेकिन रात 1 बजे से बिजली पूरी तरह से गुल हो गई। उन्होंने मुंबई जैसे बड़े शहर में इस तरह की लंबी पावर कट की समस्या पर हैरानी जताई है।

कंपनी के चैटबॉट सर्विस पर उठाए सवाल एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में अडानी ऑनलाइन को टैग करते हुए कंपनी की कस्टमर सर्विस की आलोचना की। उन्होंने लिखा, ‘आपका बेकार चैटबॉट पिछले 4 घंटों से कह रहा है कि समस्या 34 मिनट में ठीक हो जाएगी। अब वह कह रहा है कि इलाके में बिजली गुल है ही नहीं।’ रूपाली ने कहा कि डिजिटल हेल्प डेस्क से कोई सही जानकारी नहीं मिल पा रही है और लोग परेशान हो रहे हैं।

एक्ट्रेस रूपाली गांगुली।

एक्ट्रेस रूपाली गांगुली।

छोटे कस्बों और गांवों की स्थिति पर जताई चिंता मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। इसी बात का जिक्र करते हुए रूपाली ने लिखा, ‘जब फाइनेंशियल कैपिटल (वित्तीय राजधानी) में ऐसा हो रहा है, तो मैं सोच भी नहीं सकती कि छोटे कस्बों और गांवों में रहने वाले लोग क्या झेल रहे होंगे।’ रूपाली की इस पोस्ट पर कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती को लेकर कमेंट्स किए हैं।

सवाल उठाने पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

रूपाली गांगुली की सोशल मीडिया पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपनी नाराजगी जताई है। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे रूपाली ने कमेंट बॉक्स में अपडेट देते हुए लिखा कि अभी तक बिजली नहीं आई है। उनकी पोस्ट पर एक यूजर ने राजनीतिक तंज कसते हुए कमेंट किया कि और मोदी जी के गुण गाओ।

वहीं एक यूजर ने लिखा कि गर्मी और उमस के कारण रातभर बहुत बुरा हाल रहा, सुबह हमारी बिल्डिंग के ए-विंग से एक व्यक्ति अडानी के ऑफिस भी गया था लेकिन वह बंद मिला। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आजकल बड़े शहरों में अचानक बिजली कटौती फिर से शुरू हो गई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket