Tuesday, 15 Sep 2026 | 05:30 AM

Trending :

EXCLUSIVE

तेजस विमान का ब्रेक फेल, रनवे से आगे निकला:लैंडिंग के दौरान हादसा, पायलट सुरक्षित; सेना ने सभी 30 विमान ग्राउंड किए

इंडियन एयर फोर्स (IAF) का हल्का लड़ाकू विमान तेजस लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि घटना 7 फरवरी की है। जानकारी अब सामने आई है। विमान ट्रेनिंग उड़ान के बाद एयरबेस पर लौट रहा था। लैंड करते ही पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। जब ब्रेक नहीं लगा तो विमान रनवे से बाहर निकल गया। दुघर्टना से पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। विमान को नुकसान पहुंचा है। हादसा किस एयरबेस पर हुआ, ये जानकारी सामने नहीं आई। सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद, एयरफोर्स ने करीब 30 सिंगल-सीट तेजस जेट के पूरे बेड़े को टेक्निकल जांच के लिए ग्राउंड कर दिया। यानी जांच पूरी होने तक विमान उड़ान नहीं भरेंगे। हादसे पर IAF की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। तेजस जेट से जुड़ा यह तीसरा हादसा है। पहला हादसा मार्च 2024 में हुआ था, जब जैसलमेर के पास एक तेजस जेट क्रैश हो गया था। दूसरा हादसा नवंबर 2025 में हुआ था जब दुबई एयरशो में एरियल डिस्प्ले के दौरान एक तेजस जेट क्रैश हो गया था। तेजस विमान से जुड़े पिछले 2 हादसे… 21 नवंबर 2025: तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश, पायलट की मौत पिछले साल नवंबर में दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया था। हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया। एयरफोर्स ने बताया कि हादसे में पायलट की भी मौत हो गई। जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले थे। 12 मार्च 2024: जैसलमेर में तेजस फाइटर जेट क्रैश, इंजन फेल हुआ था राजस्थान के पोकरण में ‘भारत शक्ति युद्धाभ्यास’ में शामिल तेजस फाइटर जेट मार्च 2024 में क्रैश हो गया था। यह जैसलमेर शहर से 2 किमी दूर जवाहर नगर स्थित भील समाज के हॉस्टल पर जा गिरा। तेजस के क्रैश होने की यह पहली घटना थी। इंजन फेल होने की वजह से यह फाइटर जेट क्रैश हुआ था। पायलट ने इजेक्शन से पहले ग्राउंड स्टाफ को इंजन में आई खराबी के बारे में बताया भी था। ————— ये खबर भी पढ़ें… वायुसेना को मिलेंगे 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट: ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदने के लिए ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। रक्षा सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि एक हाई लेवल मीटिंग में फाइटर जेट की खरीद को अंतिम मंजूरी दे दी गई। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की आपत्ति:कहा- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हमारे नक्शे के मुताबिक दिखें, UN में इक्वल अर्थ प्रोजेक्शन का सपोर्ट किया था

September 6, 2026/
1:18 pm

भारत ने दुनिया के नए नक्शे को लेकर आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर और...

कफन साथ लेकर चलते हैं सिंगर अली अली:लाइव कॉन्सर्ट में भावुक होकर कहा- जहां मरूं, वहीं जाने देना, मैंने मौत को स्वीकार कर लिया है

August 10, 2026/
2:55 pm

सिंगर लकी अली हाल ही में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान मौत पर बात करते हुए भावुक हो गए। 67 साल...

Messi Hits 900 Goals, Inter Miami Out of CONCACAF Cup

March 19, 2026/
9:34 am

22 मिनट पहले कॉपी लिंक अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर और इंटर मियामी के कप्तान लियोनेल मेसी आधिकारिक मैचों में 900...

ट्रम्प का दावा- ईरान के सुप्रीम लीडर को डील मंजूर:नए हमले रद्द; कहा- समझौता पूरी तरह तय होने तक नाकेबंदी लागू रहेगी

June 12, 2026/
6:59 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने नई डील पर मंजूरी दे...

Bengal & TN Election Voting: Violence, BJP MLA Attack

April 24, 2026/
4:59 am

कोलकाता/चेन्नई1 घंटे पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को रिकॉर्ड वोटिंग हुई। बंगाल की...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 वोटिंग लाइव: बंगाल में शाम 5 बजे ही डिनर, पिछले कई सालों का रिकॉर्ड, करीब 90% लोगों ने किया मतदान, तमिल में भी बंपर वोट

April 23, 2026/
6:21 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026) के पहले चरण की 152 वीं सदी की वोटिंग शुरू हो...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

तेजस विमान का ब्रेक फेल, रनवे से आगे निकला:लैंडिंग के दौरान हादसा, पायलट सुरक्षित; सेना ने सभी 30 विमान ग्राउंड किए

तेजस विमान का ब्रेक फेल, रनवे से आगे निकला:लैंडिंग के दौरान हादसा, पायलट सुरक्षित; सेना ने सभी 30 विमान ग्राउंड किए

इंडियन एयर फोर्स (IAF) का हल्का लड़ाकू विमान तेजस लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि घटना 7 फरवरी की है। जानकारी अब सामने आई है। विमान ट्रेनिंग उड़ान के बाद एयरबेस पर लौट रहा था। लैंड करते ही पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। जब ब्रेक नहीं लगा तो विमान रनवे से बाहर निकल गया। दुघर्टना से पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। विमान को नुकसान पहुंचा है। हादसा किस एयरबेस पर हुआ, ये जानकारी सामने नहीं आई। सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद, एयरफोर्स ने करीब 30 सिंगल-सीट तेजस जेट के पूरे बेड़े को टेक्निकल जांच के लिए ग्राउंड कर दिया। यानी जांच पूरी होने तक विमान उड़ान नहीं भरेंगे। हादसे पर IAF की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। तेजस जेट से जुड़ा यह तीसरा हादसा है। पहला हादसा मार्च 2024 में हुआ था, जब जैसलमेर के पास एक तेजस जेट क्रैश हो गया था। दूसरा हादसा नवंबर 2025 में हुआ था जब दुबई एयरशो में एरियल डिस्प्ले के दौरान एक तेजस जेट क्रैश हो गया था। तेजस विमान से जुड़े पिछले 2 हादसे… 21 नवंबर 2025: तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश, पायलट की मौत पिछले साल नवंबर में दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया था। हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया। एयरफोर्स ने बताया कि हादसे में पायलट की भी मौत हो गई। जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले थे। 12 मार्च 2024: जैसलमेर में तेजस फाइटर जेट क्रैश, इंजन फेल हुआ था राजस्थान के पोकरण में ‘भारत शक्ति युद्धाभ्यास’ में शामिल तेजस फाइटर जेट मार्च 2024 में क्रैश हो गया था। यह जैसलमेर शहर से 2 किमी दूर जवाहर नगर स्थित भील समाज के हॉस्टल पर जा गिरा। तेजस के क्रैश होने की यह पहली घटना थी। इंजन फेल होने की वजह से यह फाइटर जेट क्रैश हुआ था। पायलट ने इजेक्शन से पहले ग्राउंड स्टाफ को इंजन में आई खराबी के बारे में बताया भी था। ————— ये खबर भी पढ़ें… वायुसेना को मिलेंगे 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट: ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदने के लिए ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। रक्षा सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि एक हाई लेवल मीटिंग में फाइटर जेट की खरीद को अंतिम मंजूरी दे दी गई। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket