Thursday, 22 Oct 2026 | 05:38 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Sonu Mishra Claims Salman Khan Targeted in Kala Hiran Film

Google Preferred Source CTA

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा ने दावा किया है कि फिल्म में सलमान खान का किरदार निभाने के लिए पहले उन्हें चुना गया था, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही प्रोजेक्ट छोड़ दिया।

यूट्यूब चैनल झलको चूरू को दिए इंटरव्यू में सोनू ने बताया कि अप्रैल 2026 में उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर ने इस फिल्म के लिए कॉन्टैक्ट किया था। सलमान खान से जुड़ा प्रोजेक्ट होने की वजह से उन्होंने तुरंत हामी भर दी। हालांकि, शूटिंग शुरू होने के बाद उन्हें लगा कि फिल्म में सलमान खान को एकतरफा और नेगेटिव तरीके से दिखाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘मैंने देखा कि वहां फिल्म बनाने के नाम पर उस बड़े स्टार (सलमान) को एकतरफा टारगेट किया जा रहा था। वो भी काफी नेगेटिव ढंग से। मैंने मेकर्स से कहा कि आप मुझे स्क्रिप्ट दिखाइए। मेरा किरदार क्या होगा, वो बताइए। मगर उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया।’

उन्होंने दावा किया कि कोर्टरूम सीन्स और वकीलों की बहस सुनकर उन्हें महसूस हुआ कि फिल्म का नैरेटिव बायस्ड है। इसी वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला किया।

सोनू ने यह भी आरोप लगाया कि मेकर्स ने उनसे सोशल मीडिया पर शेयर किए गए शूटिंग वीडियो हटाने को कहा था।

सोनू मिश्रा ने सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ में एक कॉन्स्टेबल का कैरेक्टर प्ले किया था।

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ दिया।

अमित जानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में कहा,

QuoteImage

हर कोई मुझसे पूछ रहा है, मीडिया, दोस्त, कि सलमान खान के नोटिस पर आपको क्या कहना है? इस नोटिस पर मैं क्या कहूं? पिछले 36 घंटों से उनकी डोंगरी, धारावी, जोगेश्वरी के मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग, उनके टूलकिट ने मुझे जान से मारने, मुंबई आने और सिर कलम करने के हजारों मैसेज भेजे हैं और उनके टूलकिट के जरिए एक मैसेज, चाहे वह असली हो या नकली, मुझे नहीं पता, डी-कंपनी के नाम से भेजा गया है। डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं।

QuoteImage

जानी ने आगे कहा कि तो मैं किसका जवाब दूं? क्या मैं सलमान खान की टूलकिट द्वारा हजारों गालियां दिलवाई गईं और धमकियां दिलवाई गईं, उनका जवाब दूं? क्या मैं इस नोटिस का जवाब दूं?

वहीं, इससे पहले ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा था कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है।

अमित जानी इससे पहले फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' (2025) बना चुके हैं।

अमित जानी इससे पहले फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ (2025) बना चुके हैं।

वहीं ABP न्यूज के साथ बातचीत में जानी ने कहा था कि ‘काला हिरण’ बिश्नोई समाज के संघर्ष, उनकी विरासत और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है। सलमान खान फिल्म का सिर्फ एक पार्ट हैं।

‘काला हिरण’ को लेकर सलमान ने लीगल नोटिस भेजा

‘काला हिरण’ को लेकर सलमान की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया था। न्यूज18 की रिपोर्ट में बताया गया था कि सलमान की ओर से लॉ फर्म DSK लीगल ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को एक लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में ‘काला हिरण’ नाम की प्रस्तावित फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन को तुरंत रोकने की मांग की गई है।

20 जून को टीजर आना है

सलमान से जुड़े काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर पिछले शुक्रवार को जारी किया गया था। वहीं कहा गया था कि फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को जारी किया जाएगा।

फिल्म में सलमान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच के विवाद को दिखाया जाएगा। हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई थी कि इसमें कौन लीड रोल में है। वहीं, इसके पोस्टर में जो एक्टर दिखा है, वह जाना-पहचाना नहीं है।

फिल्म 'काला हिरण' के पोस्टर के अनुसार, इसके डायरेक्टर भारत एस. श्रीनेत हैं।

फिल्म ‘काला हिरण’ के पोस्टर के अनुसार, इसके डायरेक्टर भारत एस. श्रीनेत हैं।

1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था।

काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था।

अप्रैल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी 2017 में उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया गया। वहीं, 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण शिकार मामले में उन्हें 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा मिली। इसी मामले में बाकी कलाकारों को बरी कर दिया गया था।

बाद में सलमान को जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 के लिए तय की है। सलमान खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मलाइका अरोड़ा बोलीं- बेटे अरहान ने शादी से इनकार किया:कहा- ग्रैंडकिड्स भूल जाइए, प्रदूषण और खराब माहौल में बच्चे नहीं चाहता हूं

May 2, 2026/
4:41 pm

मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान को लेकर एक बात शेयर की। उन्होंने बताया कि अरहान ने कहा कि वह...

इलेक्ट्रिक केतली का उपयोग: सिर्फ पानी गर्म करने के लिए नहीं, इन गैर जरूरी चीजों के लिए भी होता है इलेक्ट्रिक केटल...5 मिनट में तैयार कर देता है आजमाने की ये चीज

April 8, 2026/
10:31 pm

आप इलेक्ट्रिक केतली में क्या-क्या पका सकते हैं: पूरी जिंदगी में इलेक्ट्रिक केटल का अवलोकन सिर्फ चाय या फूलाड़ी बनाने...

अंबेडकर जयंती पर भोपाल में ट्रैफिक डायवर्जन:बोर्ड ऑफिस चौराहा समेत कई रूट बदले; इन रास्तों से करें आवागमन

April 14, 2026/
12:05 am

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल (मंगलवार) को बोर्ड ऑफिस चौराहा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के चलते...

एनेस्थीसियोलॉजी में बदलाव की आहट:सिस्टम सुधार से बचेगी जान, RSACPCON में उठी सेफ्टी कल्चर की मांग; इंदौर में जुटे देश-विदेश के एक्सपर्ट्स

April 12, 2026/
12:06 am

RSACPCON 2026 (रिसर्च सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजी क्लिनिकल फार्माकोलॉजी) की 34वीं नेशनल और 5वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ इंदौर के ब्रिलियंट...

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया फिर साथ दिखेंगे:‘कपिल के शो में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे

April 30, 2026/
2:05 pm

वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक स्पेशल एपिसोड आने वाला है।...

तस्वीर का विवरण

June 12, 2026/
4:54 pm

बहस के दौरान हवा में समानता बढ़ती है, जिससे दीवारें, प्लास्टिक और लकड़ी के फर्नीचर पर सीलन का असर दिखता...

नई वेबसीरीज:करण जौहर की ‘नजदीकियां’ में दिखेंगे ‘हीरामंडी’ के नवाब ताजदार

March 22, 2026/
5:28 pm

बॉलीवुड अभिनेता ताहा शाह बदुशा इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने ‘हीरामंडी’ में नवाब ताजदार का...

जाकिर खान बोले- धुरंधर से इंडस्ट्री की जली:भड़कीं अमीषा पटेल बोलीं- नेगेटिविटी मत फैलाओ, शाहरुख-सलमान के पास ज्यादा सुपरहिट, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी लगाई फटकार

April 8, 2026/
11:49 am

स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान के फिल्म इंडस्ट्री पर दिए गए एक बयान पर एक्ट्रेस अमीषा पटेल और जवान डायरेक्टर सिद्धार्थ...

राजनीति

Sonu Mishra Claims Salman Khan Targeted in Kala Hiran Film

Google Preferred Source CTA

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा ने दावा किया है कि फिल्म में सलमान खान का किरदार निभाने के लिए पहले उन्हें चुना गया था, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही प्रोजेक्ट छोड़ दिया।

यूट्यूब चैनल झलको चूरू को दिए इंटरव्यू में सोनू ने बताया कि अप्रैल 2026 में उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर ने इस फिल्म के लिए कॉन्टैक्ट किया था। सलमान खान से जुड़ा प्रोजेक्ट होने की वजह से उन्होंने तुरंत हामी भर दी। हालांकि, शूटिंग शुरू होने के बाद उन्हें लगा कि फिल्म में सलमान खान को एकतरफा और नेगेटिव तरीके से दिखाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘मैंने देखा कि वहां फिल्म बनाने के नाम पर उस बड़े स्टार (सलमान) को एकतरफा टारगेट किया जा रहा था। वो भी काफी नेगेटिव ढंग से। मैंने मेकर्स से कहा कि आप मुझे स्क्रिप्ट दिखाइए। मेरा किरदार क्या होगा, वो बताइए। मगर उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया।’

उन्होंने दावा किया कि कोर्टरूम सीन्स और वकीलों की बहस सुनकर उन्हें महसूस हुआ कि फिल्म का नैरेटिव बायस्ड है। इसी वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला किया।

सोनू ने यह भी आरोप लगाया कि मेकर्स ने उनसे सोशल मीडिया पर शेयर किए गए शूटिंग वीडियो हटाने को कहा था।

सोनू मिश्रा ने सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ में एक कॉन्स्टेबल का कैरेक्टर प्ले किया था।

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ दिया।

अमित जानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में कहा,

QuoteImage

हर कोई मुझसे पूछ रहा है, मीडिया, दोस्त, कि सलमान खान के नोटिस पर आपको क्या कहना है? इस नोटिस पर मैं क्या कहूं? पिछले 36 घंटों से उनकी डोंगरी, धारावी, जोगेश्वरी के मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग, उनके टूलकिट ने मुझे जान से मारने, मुंबई आने और सिर कलम करने के हजारों मैसेज भेजे हैं और उनके टूलकिट के जरिए एक मैसेज, चाहे वह असली हो या नकली, मुझे नहीं पता, डी-कंपनी के नाम से भेजा गया है। डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं।

QuoteImage

जानी ने आगे कहा कि तो मैं किसका जवाब दूं? क्या मैं सलमान खान की टूलकिट द्वारा हजारों गालियां दिलवाई गईं और धमकियां दिलवाई गईं, उनका जवाब दूं? क्या मैं इस नोटिस का जवाब दूं?

वहीं, इससे पहले ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा था कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है।

अमित जानी इससे पहले फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' (2025) बना चुके हैं।

अमित जानी इससे पहले फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ (2025) बना चुके हैं।

वहीं ABP न्यूज के साथ बातचीत में जानी ने कहा था कि ‘काला हिरण’ बिश्नोई समाज के संघर्ष, उनकी विरासत और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है। सलमान खान फिल्म का सिर्फ एक पार्ट हैं।

‘काला हिरण’ को लेकर सलमान ने लीगल नोटिस भेजा

‘काला हिरण’ को लेकर सलमान की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया था। न्यूज18 की रिपोर्ट में बताया गया था कि सलमान की ओर से लॉ फर्म DSK लीगल ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को एक लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में ‘काला हिरण’ नाम की प्रस्तावित फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन को तुरंत रोकने की मांग की गई है।

20 जून को टीजर आना है

सलमान से जुड़े काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर पिछले शुक्रवार को जारी किया गया था। वहीं कहा गया था कि फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को जारी किया जाएगा।

फिल्म में सलमान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच के विवाद को दिखाया जाएगा। हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई थी कि इसमें कौन लीड रोल में है। वहीं, इसके पोस्टर में जो एक्टर दिखा है, वह जाना-पहचाना नहीं है।

फिल्म 'काला हिरण' के पोस्टर के अनुसार, इसके डायरेक्टर भारत एस. श्रीनेत हैं।

फिल्म ‘काला हिरण’ के पोस्टर के अनुसार, इसके डायरेक्टर भारत एस. श्रीनेत हैं।

1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था।

काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था।

अप्रैल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी 2017 में उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया गया। वहीं, 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण शिकार मामले में उन्हें 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा मिली। इसी मामले में बाकी कलाकारों को बरी कर दिया गया था।

बाद में सलमान को जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 के लिए तय की है। सलमान खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket