Friday, 11 Sep 2026 | 02:41 AM

Trending :

Mexico vs South Africa, South Korea vs Czech Republic

Google Preferred Source CTA
  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Mexico Vs South Africa, South Korea Vs Czech Republic

स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फुटबॉल के सबसे बड़े इवेंट FIFA वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। भारतीय समयानुसार पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 12:30 बजे से शुरु होगा।

दिन का दूसरा मैच साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच ग्वाडलाहारा स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा। पहले दिन खेलने वाली चारों टीमें ग्रुप- A में मौजूद हैं।

मैच-1: मैक्सिको का पलड़ा भारी, वर्ल्ड कप में बराबरी

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 2 मुकाबले मैक्सिको ने जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका 1 मैच जीतने में सफल रही। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है।

FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सिर्फ 1 बार 2010 में आमना-सामना हुईं। वह मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था।

मैक्सिको को कप्तान एडसन अल्वारेज और अनुभवी स्ट्राइकर राउल हिमेनेज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होंगी। वहीं साउथ अफ्रीका अफ्रीका से कप्तान रोनवेन विलियम्स और स्ट्राइकर लाइल फोस्टर और ओसविन अपोलिस की जोड़ी पर निगाहें रहेंगी।

फुटबॉल रैंकिंग के लिहाज से मेजबान मैक्सिको की स्थिति बेहद मजबूत है। मैक्सिको फिलहाल दुनिया की 15वें नंबर की टीम है। इसके उलट साउथ अफ्रीका की टीम रैंकिंग में 60वें पायदान पर है।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन

मैक्सिको: ओचोआ, सांचेज, मोंतेस, अल्वारेज, गाल्यार्दो, गुतिएरेज, फिदाल्गो, पिनेडा, अल्वारादो, हिमेनेज, किन्योनेस।

दक्षिण अफ्रीका: विलियम्स, मुदाउ, म्बोकाजी, ओकोन, मोडिबा, म्बाथा, सिथोले, मोकोएना, अपोलिस, फोस्टर, मोरेमी।

मैच 2: FIFA में पहली बार साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक की भिड़ंत

साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच अब तक कुल 4 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर रही हैं। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिडेंगी।

साउथ कोरिया से स्ट्राइकर ह्युंग-मिन पर नजर होंगी। वहीं चेक रिपब्लिक का दारोमदार अनुभवी मिडफिल्डर तोमस सूचेक पर होगा।

वर्ल्ड फुटबॉल रैंकिंग में साउथ कोरिया 25वें स्थान पर है। वहीं चेक रिपब्लिक की टीम 41वें पायदान पर है। रैंकिंग में बड़ा अंतर होने के बावजूद हेड-टू-हेड रिकॉर्ड रोमांचक मैच की उम्मदी जगा रहा है।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन

साउथ कोरिया: स्युंग-ग्यू, मिन-जे, हान-बोम, की-ह्युक, यंग-वू, ते-सोक, इन-बोम, स्युंग-हो, कांग-इन, जे-सुंग, ह्युंग-मिन।

चेक रिपब्लिक: कोवार, कूफाल, डूदेरा, होलेश, क्रेजची, जेलेनी, सूचेक, सादिलेक, ह्लोजेक, शुल्त्स, शिक।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आज की सरकारी नौकरी:झारखंड में 611 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; UPPSC ने 182 पदों पर निकाली भर्ती, कोल इंडिया में 276 ओपनिंग्स

May 8, 2026/
8:00 pm

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी झारखंड में 611 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की, UPPSC ने 182...

धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह का पहला बयान:बोले- खिलजी से ज्यादा मुश्किल था हमजा का रोल निभाना; मुझे अपना 300% देना पड़ा

April 27, 2026/
8:23 pm

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की जबरदस्त कामयाबी के बाद फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह का पहला बयान सामने आया है। रणवीर...

रोहित शर्मा ने इकाना में बॉलिंग की प्रैक्टिस की:लखनऊ में 42°C तापमान में खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच

June 17, 2026/
10:31 am

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज, 17 जून को दोपहर 1:30 बजे से भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे...

Amit Jogi Gets Life Sentence in Jaggi Murder Case

April 6, 2026/
10:56 am

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की...

धुरंधर 2 का क्लाइमेक्स 15-20 दिन में शूट हुआ:48 डिग्री तापमान में रणवीर सिंह ने लेदर जैकेट और विग पहनकर शूटिंग की थी

April 5, 2026/
2:06 pm

फिल्म धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स सीन को शूट करने के लिए एक्टर रणवीर सिंह ने 47–48 डिग्री तापमान में लेदर...

धार में कांग्रेस नेता गोपाल पाल पर कार्रवाई:भड़काऊ पोस्ट के आरोप पर केस दर्ज, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

April 8, 2026/
10:27 pm

धार में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में कांग्रेसी नेता गोपाल पाल के खिलाफ कार्रवाई की गई...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Mexico vs South Africa, South Korea vs Czech Republic

Google Preferred Source CTA
  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Mexico Vs South Africa, South Korea Vs Czech Republic

स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फुटबॉल के सबसे बड़े इवेंट FIFA वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। भारतीय समयानुसार पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 12:30 बजे से शुरु होगा।

दिन का दूसरा मैच साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच ग्वाडलाहारा स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा। पहले दिन खेलने वाली चारों टीमें ग्रुप- A में मौजूद हैं।

मैच-1: मैक्सिको का पलड़ा भारी, वर्ल्ड कप में बराबरी

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 2 मुकाबले मैक्सिको ने जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका 1 मैच जीतने में सफल रही। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है।

FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सिर्फ 1 बार 2010 में आमना-सामना हुईं। वह मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था।

मैक्सिको को कप्तान एडसन अल्वारेज और अनुभवी स्ट्राइकर राउल हिमेनेज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होंगी। वहीं साउथ अफ्रीका अफ्रीका से कप्तान रोनवेन विलियम्स और स्ट्राइकर लाइल फोस्टर और ओसविन अपोलिस की जोड़ी पर निगाहें रहेंगी।

फुटबॉल रैंकिंग के लिहाज से मेजबान मैक्सिको की स्थिति बेहद मजबूत है। मैक्सिको फिलहाल दुनिया की 15वें नंबर की टीम है। इसके उलट साउथ अफ्रीका की टीम रैंकिंग में 60वें पायदान पर है।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन

मैक्सिको: ओचोआ, सांचेज, मोंतेस, अल्वारेज, गाल्यार्दो, गुतिएरेज, फिदाल्गो, पिनेडा, अल्वारादो, हिमेनेज, किन्योनेस।

दक्षिण अफ्रीका: विलियम्स, मुदाउ, म्बोकाजी, ओकोन, मोडिबा, म्बाथा, सिथोले, मोकोएना, अपोलिस, फोस्टर, मोरेमी।

मैच 2: FIFA में पहली बार साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक की भिड़ंत

साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच अब तक कुल 4 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर रही हैं। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिडेंगी।

साउथ कोरिया से स्ट्राइकर ह्युंग-मिन पर नजर होंगी। वहीं चेक रिपब्लिक का दारोमदार अनुभवी मिडफिल्डर तोमस सूचेक पर होगा।

वर्ल्ड फुटबॉल रैंकिंग में साउथ कोरिया 25वें स्थान पर है। वहीं चेक रिपब्लिक की टीम 41वें पायदान पर है। रैंकिंग में बड़ा अंतर होने के बावजूद हेड-टू-हेड रिकॉर्ड रोमांचक मैच की उम्मदी जगा रहा है।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन

साउथ कोरिया: स्युंग-ग्यू, मिन-जे, हान-बोम, की-ह्युक, यंग-वू, ते-सोक, इन-बोम, स्युंग-हो, कांग-इन, जे-सुंग, ह्युंग-मिन।

चेक रिपब्लिक: कोवार, कूफाल, डूदेरा, होलेश, क्रेजची, जेलेनी, सूचेक, सादिलेक, ह्लोजेक, शुल्त्स, शिक।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket