Friday, 11 Sep 2026 | 02:47 AM

Trending :

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप करेंगे शादी:24 जून को अक्षिता संग लेंगे सात फेरे, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकत कर दिया निमंत्रण

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आकाशदीप 24 जून को वाराणसी में शादी करेंगे। वे अपने ही जिले के डेहरी-ऑन-सोन स्थित मानिकपुर गांव की अक्षिता के साथ सात फेरे लेंगे। 21 जून को तिलक, 22 जून को मेहंदी और 23 जून को हल्दी की रस्म होगी। विवाह समारोह से जुड़े शादी के सारे रस्म आकाशदीप के पैतृक गांव बड्डी में ही संपन्न की जाएंगी। गांव में शादी को लेकर उत्सव जैसा माहौल बनने लगा है। आकाशदीप की बहन ने वाराणसी में शादी का किया खुलासा पिछले साल आकाशदीप की बहन ज्योति सिंह ने ये खुलासा किया था कि उनकी शादी एक या दो साल के अंदर हो जाएगी। उनकी शादी वाराणसी में ही होगी, क्योंकि वो भगवान शिव का भक्त हैं। आकाशदीप को जब भी समय मिलता है तो वो काशी विश्वनाथ जरूर जाते हैं। आकाशदीप ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकत कर उन्हें अपने शादी का कार्ड भी दिया है। उन्होंने खेल मंत्री को अपनी शादी का निमंत्रण पत्र सौंपकर उन्हें इस मांगलिक उत्सव में शामिल होने का सादर न्योता दिया। पैतृक गांव बड्डी में उत्सव और जश्न जैसा माहौल क्रिकेटर की शादी को लेकर उनके पैतृक गांव बड्डी में अभी से ही उत्सव और जश्न जैसा माहौल बनने लगा है। पूरे गांव को सजाया जा रहा है। रिश्तेदार और ग्रामीण इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। खेल जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक के कई दिग्गज इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में शिरकत कर वर-वधू को अपना आशीर्वाद देने वाराणसी पहुंच सकते हैं। 16 साल की उम्र में पिता को खोया, फिर भाई का निधन बिहार के छोटे से गांव से टीम इंडिया तक पहुंचने वाले आकाश दीप का सफर आसान नहीं था। उन्होंने 16 साल की उम्र में पिता को खोया। उसके 6 महीने के अंदर भाई का भी निधन हो गया। पिता और भाई को खोने के बाद आकाश बहन के साथ दिल्ली चले गए और अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। फिर बंगाल में क्लब क्रिकेट खेला। बाद में घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व भी किया। क्रिकेट में करियर बनाने के लिए आकाश को न केवल अपने परिवार को छोड़ना पड़ा, बल्कि स्टेट भी छोड़ना पड़ा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर बैन की वजह से उन्हें बंगाल जाना पड़ा। क्रिकेट को अपने दिल में नहीं होने दिया बैन 27 साल के आकाश दीप बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर बैन की वजह से खेल नहीं पाएं पर उन्होंने क्रिकेट को अपने दिल में बैन नहीं होने दिया। उन्हें क्रिकेट में करियर बनाने के लिए न केवल अपने परिवार को बल्कि अपने प्रदेश को भी छोड़ना पड़ा। वह बंगाल चले गए और वहां आसनसोल में अपने रिश्तेदार के घर पर रहकर बंगाल में क्रिकेट खेला और बाद में घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया। उनके पिता एक शारीरिक शिक्षक थे, जबकि माता लड्डूमा देवी हाउस वाइफ हैं। उनका परिवार गांव में खेती करता है। ट्रायल देने के लिए बंगाल चले गए बाद में एक दोस्त के बुलाने पर वह डिवीजन के ट्रायल देने के लिए बंगाल चले गए। आकाश दीप यूनाइटेड क्लब से खेलने लगे। फिर उन पर बंगाल रणजी टीम के सहायक कोच सौराशीष लाहिरी की नजर पड़ी। उन्होंने आकाश दीप को नेट पर बॉलिंग के लिए बुलाया और आकाश की गेंदबाजी को देखकर बंगाल अंडर-23 टीम में शामिल कर लिया। 1 करोड़ रुपए में KKR ने IPL में आकाशदीप को खरीदा इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आकाशदीप को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, चोट और फिटनेस संबंधी कारणों से आकाशदीप इस साल IPL में नहीं खेल पाए थे। पिछले साल आकाश दीप को लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने पिछले साल 8 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, टीम ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। आकाश दीप IPL 2024 तक 50 लाख की बेस प्राइस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेल रहे थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु टीम का रह चुके हैं हिस्सा भारतीय टेस्ट टीम में सेलेक्ट होने से पहले उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय वनडे टीम में चुना गया था। लेकिन वे डेब्यू नहीं कर सके। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कैप मिलने की उम्मीद है। आकाश दीप IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु टीम का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2022 में आरसीबी ने उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा था। उन्होंने 7 IPL मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 29 मैचों में 103 विकेट लिए हैं। आकाश दीप को लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने पिछले साल 8 करोड़ में खरीदा था। एक ही मैच में 10 विकेट और बनाए थे अर्धशतक इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में एजबेस्टन टेस्ट मैच में उन्होंने 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने 94 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली थी। एक ही मैच में 10 विकेट और अर्धशतक बनाने वाले आकाश दीप दुनिया के 12वें और इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय नाइट वॉचमैन बने थे। उन्होंने अपनी ये उपलब्धि अपनी कैंसर पीड़ित बहन अखंड ज्योति को समर्पित किया था। उनकी बहन तीसरे स्टेज के कैंसर से जूझ रही है। आकाश दीप ने उनकी खुशी के लिए अपना अपना सर्वश्रेष्ठ देने की बात कही थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तेलंगाना निकाय चुनाव: तेलंगाना निकाय चुनाव में 13 हजार से ज्यादा ताकतवर मुकाबले, 11 को वोट को लेकर पूरा।

February 4, 2026/
2:59 pm

नगर निगम निकाय चुनाव में लेकर राजनीतिक तापमान चरम पर है, जहां सत्ता की गलियों से लेकर झीलों तक तेलंगाना...

सड़क के गड्‌ढ़ों में ई-रिक्शा से सफर, तय मानिए चोरी:ग्वालियर में दिल्ली-यूपी का गैंग सक्रिय, स्टेशन-बस स्टैंड से एक किलोमीटर का एरिया डेंजर जोन

April 28, 2026/
5:45 am

यदि आप ग्वालियर में स्टेशन या रोडवेज व प्राइवेट बस स्टैंड के आसपास से ई-रिक्शा (टमटम) में सवार हो रहे...

कनाडा में डूबने से 2 पंजाबी युवकों की मौत:एक का पैर फिसला, बचाने कूदा दूसरा भी डूबा; बरनाला-अमृतसर के रहने वाले थे

July 7, 2026/
10:45 am

कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर की लाशीन नहर में डूबने से दो पंजाबी युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में...

स्पोर्ट्स अपडेट्स:बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया; न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा

June 28, 2026/
8:26 pm

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी...

हल्का बदलने से किसान को कम मिला मुआवजा:बैतूल उपभोक्ता आयोग ने ब्याज और क्षतिपूर्ति सहित राशि लौटाने के निर्देश दिया

April 9, 2026/
8:53 pm

बैतूल उपभोक्ता आयोग ने गुरुवार को किसानों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग ने बैंकों को फसल...

गुलाब का फूल

May 4, 2026/
9:22 pm

Last Updated:May 04, 2026, 21:22 IST Rose flower benefits : गुलाब सिर्फ खूबसूरत फूल नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप करेंगे शादी:24 जून को अक्षिता संग लेंगे सात फेरे, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकत कर दिया निमंत्रण

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप करेंगे शादी:24 जून को अक्षिता संग लेंगे सात फेरे, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकत कर दिया निमंत्रण

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आकाशदीप 24 जून को वाराणसी में शादी करेंगे। वे अपने ही जिले के डेहरी-ऑन-सोन स्थित मानिकपुर गांव की अक्षिता के साथ सात फेरे लेंगे। 21 जून को तिलक, 22 जून को मेहंदी और 23 जून को हल्दी की रस्म होगी। विवाह समारोह से जुड़े शादी के सारे रस्म आकाशदीप के पैतृक गांव बड्डी में ही संपन्न की जाएंगी। गांव में शादी को लेकर उत्सव जैसा माहौल बनने लगा है। आकाशदीप की बहन ने वाराणसी में शादी का किया खुलासा पिछले साल आकाशदीप की बहन ज्योति सिंह ने ये खुलासा किया था कि उनकी शादी एक या दो साल के अंदर हो जाएगी। उनकी शादी वाराणसी में ही होगी, क्योंकि वो भगवान शिव का भक्त हैं। आकाशदीप को जब भी समय मिलता है तो वो काशी विश्वनाथ जरूर जाते हैं। आकाशदीप ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकत कर उन्हें अपने शादी का कार्ड भी दिया है। उन्होंने खेल मंत्री को अपनी शादी का निमंत्रण पत्र सौंपकर उन्हें इस मांगलिक उत्सव में शामिल होने का सादर न्योता दिया। पैतृक गांव बड्डी में उत्सव और जश्न जैसा माहौल क्रिकेटर की शादी को लेकर उनके पैतृक गांव बड्डी में अभी से ही उत्सव और जश्न जैसा माहौल बनने लगा है। पूरे गांव को सजाया जा रहा है। रिश्तेदार और ग्रामीण इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। खेल जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक के कई दिग्गज इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में शिरकत कर वर-वधू को अपना आशीर्वाद देने वाराणसी पहुंच सकते हैं। 16 साल की उम्र में पिता को खोया, फिर भाई का निधन बिहार के छोटे से गांव से टीम इंडिया तक पहुंचने वाले आकाश दीप का सफर आसान नहीं था। उन्होंने 16 साल की उम्र में पिता को खोया। उसके 6 महीने के अंदर भाई का भी निधन हो गया। पिता और भाई को खोने के बाद आकाश बहन के साथ दिल्ली चले गए और अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। फिर बंगाल में क्लब क्रिकेट खेला। बाद में घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व भी किया। क्रिकेट में करियर बनाने के लिए आकाश को न केवल अपने परिवार को छोड़ना पड़ा, बल्कि स्टेट भी छोड़ना पड़ा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर बैन की वजह से उन्हें बंगाल जाना पड़ा। क्रिकेट को अपने दिल में नहीं होने दिया बैन 27 साल के आकाश दीप बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर बैन की वजह से खेल नहीं पाएं पर उन्होंने क्रिकेट को अपने दिल में बैन नहीं होने दिया। उन्हें क्रिकेट में करियर बनाने के लिए न केवल अपने परिवार को बल्कि अपने प्रदेश को भी छोड़ना पड़ा। वह बंगाल चले गए और वहां आसनसोल में अपने रिश्तेदार के घर पर रहकर बंगाल में क्रिकेट खेला और बाद में घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया। उनके पिता एक शारीरिक शिक्षक थे, जबकि माता लड्डूमा देवी हाउस वाइफ हैं। उनका परिवार गांव में खेती करता है। ट्रायल देने के लिए बंगाल चले गए बाद में एक दोस्त के बुलाने पर वह डिवीजन के ट्रायल देने के लिए बंगाल चले गए। आकाश दीप यूनाइटेड क्लब से खेलने लगे। फिर उन पर बंगाल रणजी टीम के सहायक कोच सौराशीष लाहिरी की नजर पड़ी। उन्होंने आकाश दीप को नेट पर बॉलिंग के लिए बुलाया और आकाश की गेंदबाजी को देखकर बंगाल अंडर-23 टीम में शामिल कर लिया। 1 करोड़ रुपए में KKR ने IPL में आकाशदीप को खरीदा इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आकाशदीप को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, चोट और फिटनेस संबंधी कारणों से आकाशदीप इस साल IPL में नहीं खेल पाए थे। पिछले साल आकाश दीप को लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने पिछले साल 8 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, टीम ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। आकाश दीप IPL 2024 तक 50 लाख की बेस प्राइस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेल रहे थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु टीम का रह चुके हैं हिस्सा भारतीय टेस्ट टीम में सेलेक्ट होने से पहले उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय वनडे टीम में चुना गया था। लेकिन वे डेब्यू नहीं कर सके। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कैप मिलने की उम्मीद है। आकाश दीप IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु टीम का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2022 में आरसीबी ने उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा था। उन्होंने 7 IPL मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 29 मैचों में 103 विकेट लिए हैं। आकाश दीप को लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने पिछले साल 8 करोड़ में खरीदा था। एक ही मैच में 10 विकेट और बनाए थे अर्धशतक इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में एजबेस्टन टेस्ट मैच में उन्होंने 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने 94 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली थी। एक ही मैच में 10 विकेट और अर्धशतक बनाने वाले आकाश दीप दुनिया के 12वें और इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय नाइट वॉचमैन बने थे। उन्होंने अपनी ये उपलब्धि अपनी कैंसर पीड़ित बहन अखंड ज्योति को समर्पित किया था। उनकी बहन तीसरे स्टेज के कैंसर से जूझ रही है। आकाश दीप ने उनकी खुशी के लिए अपना अपना सर्वश्रेष्ठ देने की बात कही थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket