Sunday, 13 Sep 2026 | 04:30 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Womens T20 World Cup Today

Womens T20 World Cup Today

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को 3 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच मैनचेस्टर में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। मैनचेस्टर में ही शाम 7 बजे से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं तीसरा मैच वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेला जाएगा।

पहला मैच: आयरलैंड की स्कॉटलैंड पर बढ़त

स्कॉटलैंड और आयरलैंड टी20 इंटरनेशनल में अब तक 15 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें आयरलैंड का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 9 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं स्कॉटलैंड की टीम को 6 मुकाबलों में सफलता मिली है। यह टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों की पहली भिड़ंत होगी।

दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स

स्कॉटलैंड को साराह ब्राइस से बड़ी पारी की उम्मीद

स्कॉटलैंड के लिए टी-20 में साराह ब्राइस उनकी सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 79 मैचों में 110.83 की स्ट्राइक रेट से 1729 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 67 रन है।

वहीं गेंदबाजी में टीम की नजरें कप्तान कैथरीन ब्राइस पर होंगी। उन्होंने 60 मैचों में 4.93 की किफायती इकोनॉमी से 65 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 8 रन देकर 4 विकेट रहा है।

गैबी लेविस आयरलैंड की बेस्ट बल्लेबाज रहीं

आयरलैंड की कप्तान गैबी लेविस टीम की हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 114 मैचों में 117.14 की स्ट्राइक रेट से 3048 रन बनाए हैं। इस दौरान 119 रन उनकी बेस्ट पारी रही है।

गेंदबाजी में अर्लिन केली ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 66 मैचों में 6.10 की इकोनॉमी से 88 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 12 रन देकर 5 विकेट रहा है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

स्कॉटलैंड: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), साराह ब्राइस, एल्सै क्रेनस्टन, सास्किया होरले, डार्सी कार्टर, लोर्ना जैक, प्रियानाज चटर्जी, राचेल स्लेटर, अब्ताहा मकसूद, हन्ना रायनी, क्लो एबेल।

आयरलैंड: गैबी लेविस (कप्तान), एमी हंटर, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, लॉरा डेलानी, रेबेका स्टोकेल, जॉर्जीना डेम्पसे, अर्लिन केली, कारा मरे, अलाना डेलियन, जेन मैगुइरे, फ्रेया सरजंट।

दूसरा मैच: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका को सिर्फ 2 जीत मिली है।

टी-20 वर्ल्ड कप दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें 7 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 1 मुकाबला साउथ अफ्रीका के नाम रहा है।

दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स

बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा रन बनाए, मेगन शूट हाईएस्ट विकेट टेकर

ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे सफल बल्लेबाज बेथ मूनी रही हैं। उन्होंने 118 मैचों में 125.53 की स्ट्राइक रेट से 3545 रन बनाए हैं, जिसमें 117* रन उनका बेस्ट स्कोर है।

गेंदबाजी में मेगन शूट ऑस्ट्रेलिया की टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 125 मैचों में 6.40 की इकोनॉमी से 152 विकेट चटकाए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट है।

कप्तान लौरा वोल्वार्ट पर साउथ अफ्रीका की निगाहेें

साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट टीम की प्रमुख बल्लेबाज हैं। उन्होंने टी-20 में 98 मैचों में 121.97 की स्ट्राइक रेट से 2764 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 115* रन है।

वहीं गेंदबाजी की अगुवाई अनुभवी शबनम इस्माइल के हाथों में होगी। उन्होंने 113 मैचों में 5.77 की शानदार इकोनॉमी से रन देते हुए 123 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट 12 रन देकर 5 विकेट है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: सोफी मॉलिन्यूक्स (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), बेथ मूनी, एलिसा हीली, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफिल्ड, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, मेगन शूट, टायला व्लाएमिनक।

साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमीन ब्रिट्स, मारिजान काप, सुने लूस, शबनीम इस्माइल, च्लोए ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा, मसाबता क्लास।

तीसरा मैच: अब तक वेस्टइंडीज पर भारी रही न्यूजीलैंड

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में 24 मैच हुए हैं। इनमें न्यूजीलैंड ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज सिर्फ 5 मैच ही अपने नाम कर सकी। 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें 3 मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने 2 मुकाबले जीते हैं।

दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स

कप्तान हैली मैथ्यूज से वेस्टइंडीज को उम्मीदें

स्टेफनी टेलर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 134 मैचों में 34.38 की शानदार एवरेज से 3576 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 90 रन रहा है।

वहीं गेंदबाजी में कप्तान हैली मैथ्यूज हाईएस्ट विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 118 मैचों में 6.19 की इकोनॉमी से 118 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 10 रन देकर 4 विकेट है।

सूजी बेट्स बेस्ट बैटर, सोफी डिवाइन बेस्ट गेंदबाज

न्यूजीलैंड के लिए सूजी बेट्स हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 183 मैचों में 108.35 की स्ट्राइक रेट से 4720 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 124* रन है।

गेंदबाजी में सोफी डिवाइन टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने 154 मैचों में 6.71 की इकोनॉमी से 128 विकेट लिए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट रहा है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज: हैली मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (उपकप्तान), स्टेफनी टेलर, रशदा विलियम्स, चेडियन नेशन, चिनेले हेनरी, अफी फ्लेचर, आलिया एलेन, करिश्मा रामहरक, शमिलिया कॉनेल, जाइदा जेम्स।

न्यूजीलैंड: अमीलिया कर (कप्तान), सोफी डिवाइन (उपकप्तान), सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, मैडी ग्रीन, ब्रुक हैलीडे, इसाबेला गेज, ली ताहुहू, एडेन कार्सन, फ्रैन जोनास, रोजमेरी मैयर।

—————————————————-

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़िए…

6 प्लेयर्स जो भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना सकती हैं; हरमन, दीप्ति और शेफाली जैसे नाम

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच कल पाकिस्तान से होगा। पिछले ही साल वनडे वर्ल्डकप जीत चुकी हरमनप्रीत की ये टीम टी-20 वर्ल्डकप की भी सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Iran's Supreme Leader Mojtaba Khamenei and US President Donald Trump. (File)

May 14, 2026/
4:19 pm

आखरी अपडेट:14 मई, 2026, 16:19 IST राजकोषीय संकट, आंतरिक गुटबाजी और सांप्रदायिक संतुलन कार्यों का सामना करते हुए, क्या सतीसन...

कांतारा विवाद, रणवीर सिंह चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे:मिमिक्री केस में हाई कोर्ट के आदेश के बाद किए दर्शन; एक दिन पहले लगा था बैन

May 26, 2026/
3:03 pm

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने मंगलवार सुबह मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। यह कदम उन्होंने कर्नाटक हाई...

स्वास्थ्य के लिए गन्ने के सिरके के फायदे

February 18, 2026/
8:32 pm

स्वास्थ्य के लिए गन्ने के सिरके के फायदे | छवि: फ्रीपिक स्वास्थ्य के लिए गन्ने के सिरके के फायदे: यहां...

Bengaluru Census Employee Assault Case Filed

May 1, 2026/
7:46 pm

बेंगलुरु38 मिनट पहले कॉपी लिंक बेंगलुरु में नेशनल जनगणना के काम के दौरान एक महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी का...

बादशाह के 'टटीरी' सॉन्ग पर अब हरियाणा पुलिस का एक्शन:यूट्यूब-इंस्टाग्राम से 857 लिंक हटाए, शेयर करने वालों की हो रही पहचान, रील्स क्रिएटर्स को चेतावनी

March 23, 2026/
8:38 am

बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह द्वारा अपने आपत्तिजनक सॉन्ग टटीरी को यूट्यूब से हटाने के बाद अब हरियाणा पुलिस ने भी एक्शन...

सिंगर ने उठाया थलापति विजय की पार्टी पर सवाल:कार्यकर्ता की सेक्शुअल हैरेसमेंट मामले में गिरफ्तारी हुई, चिनमई श्रिपदा बोलीं- सब एक जैसे हैं

May 7, 2026/
11:37 am

थलापति विजय की पार्टी TVK (तमिल वेट्री कड़गम) ने तमिलनाडु चुनाव में 108 सीट जीती हैं। चुनाव के नतीजे सामने...

एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन:मानसिक और शारीरिक बीमारी से जूझ रही थीं; परिजनों बोले- नींद में ही थम गईं सांसें

August 16, 2026/
6:58 pm

फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ और ‘घोस्ट’ फेम अभिनेत्री अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया...

नोरा-संजय के विवादित गाने पर महिला आयोग का एक्शन:कहा- दोनों 24 मार्च तक पेश हों, नहीं तो कानून कार्रवाई हो सकती है

March 19, 2026/
11:51 am

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने गाने “सरके चुनर तेरी सरके” को लेकर नोरा फतेही, संजय दत्त, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर समेत...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Womens T20 World Cup Today

Womens T20 World Cup Today

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को 3 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच मैनचेस्टर में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। मैनचेस्टर में ही शाम 7 बजे से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं तीसरा मैच वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेला जाएगा।

पहला मैच: आयरलैंड की स्कॉटलैंड पर बढ़त

स्कॉटलैंड और आयरलैंड टी20 इंटरनेशनल में अब तक 15 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें आयरलैंड का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 9 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं स्कॉटलैंड की टीम को 6 मुकाबलों में सफलता मिली है। यह टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों की पहली भिड़ंत होगी।

दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स

स्कॉटलैंड को साराह ब्राइस से बड़ी पारी की उम्मीद

स्कॉटलैंड के लिए टी-20 में साराह ब्राइस उनकी सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 79 मैचों में 110.83 की स्ट्राइक रेट से 1729 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 67 रन है।

वहीं गेंदबाजी में टीम की नजरें कप्तान कैथरीन ब्राइस पर होंगी। उन्होंने 60 मैचों में 4.93 की किफायती इकोनॉमी से 65 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 8 रन देकर 4 विकेट रहा है।

गैबी लेविस आयरलैंड की बेस्ट बल्लेबाज रहीं

आयरलैंड की कप्तान गैबी लेविस टीम की हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 114 मैचों में 117.14 की स्ट्राइक रेट से 3048 रन बनाए हैं। इस दौरान 119 रन उनकी बेस्ट पारी रही है।

गेंदबाजी में अर्लिन केली ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 66 मैचों में 6.10 की इकोनॉमी से 88 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 12 रन देकर 5 विकेट रहा है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

स्कॉटलैंड: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), साराह ब्राइस, एल्सै क्रेनस्टन, सास्किया होरले, डार्सी कार्टर, लोर्ना जैक, प्रियानाज चटर्जी, राचेल स्लेटर, अब्ताहा मकसूद, हन्ना रायनी, क्लो एबेल।

आयरलैंड: गैबी लेविस (कप्तान), एमी हंटर, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, लॉरा डेलानी, रेबेका स्टोकेल, जॉर्जीना डेम्पसे, अर्लिन केली, कारा मरे, अलाना डेलियन, जेन मैगुइरे, फ्रेया सरजंट।

दूसरा मैच: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका को सिर्फ 2 जीत मिली है।

टी-20 वर्ल्ड कप दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें 7 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 1 मुकाबला साउथ अफ्रीका के नाम रहा है।

दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स

बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा रन बनाए, मेगन शूट हाईएस्ट विकेट टेकर

ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे सफल बल्लेबाज बेथ मूनी रही हैं। उन्होंने 118 मैचों में 125.53 की स्ट्राइक रेट से 3545 रन बनाए हैं, जिसमें 117* रन उनका बेस्ट स्कोर है।

गेंदबाजी में मेगन शूट ऑस्ट्रेलिया की टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 125 मैचों में 6.40 की इकोनॉमी से 152 विकेट चटकाए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट है।

कप्तान लौरा वोल्वार्ट पर साउथ अफ्रीका की निगाहेें

साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट टीम की प्रमुख बल्लेबाज हैं। उन्होंने टी-20 में 98 मैचों में 121.97 की स्ट्राइक रेट से 2764 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 115* रन है।

वहीं गेंदबाजी की अगुवाई अनुभवी शबनम इस्माइल के हाथों में होगी। उन्होंने 113 मैचों में 5.77 की शानदार इकोनॉमी से रन देते हुए 123 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट 12 रन देकर 5 विकेट है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: सोफी मॉलिन्यूक्स (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), बेथ मूनी, एलिसा हीली, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफिल्ड, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, मेगन शूट, टायला व्लाएमिनक।

साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमीन ब्रिट्स, मारिजान काप, सुने लूस, शबनीम इस्माइल, च्लोए ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा, मसाबता क्लास।

तीसरा मैच: अब तक वेस्टइंडीज पर भारी रही न्यूजीलैंड

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में 24 मैच हुए हैं। इनमें न्यूजीलैंड ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज सिर्फ 5 मैच ही अपने नाम कर सकी। 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें 3 मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने 2 मुकाबले जीते हैं।

दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स

कप्तान हैली मैथ्यूज से वेस्टइंडीज को उम्मीदें

स्टेफनी टेलर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 134 मैचों में 34.38 की शानदार एवरेज से 3576 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 90 रन रहा है।

वहीं गेंदबाजी में कप्तान हैली मैथ्यूज हाईएस्ट विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 118 मैचों में 6.19 की इकोनॉमी से 118 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 10 रन देकर 4 विकेट है।

सूजी बेट्स बेस्ट बैटर, सोफी डिवाइन बेस्ट गेंदबाज

न्यूजीलैंड के लिए सूजी बेट्स हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 183 मैचों में 108.35 की स्ट्राइक रेट से 4720 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 124* रन है।

गेंदबाजी में सोफी डिवाइन टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने 154 मैचों में 6.71 की इकोनॉमी से 128 विकेट लिए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट रहा है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज: हैली मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (उपकप्तान), स्टेफनी टेलर, रशदा विलियम्स, चेडियन नेशन, चिनेले हेनरी, अफी फ्लेचर, आलिया एलेन, करिश्मा रामहरक, शमिलिया कॉनेल, जाइदा जेम्स।

न्यूजीलैंड: अमीलिया कर (कप्तान), सोफी डिवाइन (उपकप्तान), सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, मैडी ग्रीन, ब्रुक हैलीडे, इसाबेला गेज, ली ताहुहू, एडेन कार्सन, फ्रैन जोनास, रोजमेरी मैयर।

—————————————————-

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़िए…

6 प्लेयर्स जो भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना सकती हैं; हरमन, दीप्ति और शेफाली जैसे नाम

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच कल पाकिस्तान से होगा। पिछले ही साल वनडे वर्ल्डकप जीत चुकी हरमनप्रीत की ये टीम टी-20 वर्ल्डकप की भी सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket