Sunday, 13 Sep 2026 | 11:43 PM

Trending :

EXCLUSIVE

England Team, FIFA World Cup 2026, Training Gear Theft, Suspects Detained, Football News, Kansas City, Florida Camp, Sports News

  • Hindi News
  • Sports
  • England Team, FIFA World Cup 2026, Training Gear Theft, Suspects Detained, Football News, Kansas City, Florida Camp, Sports News

स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड फुटबॉल टीम की यह फोटो फ्लोरिडा में ट्रेनिंग सेशन के दौरान की है।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड फुटबॉल टीम का ट्रेनिंग गियर (सामान) चोरी हो गया है। यह घटना तब हुई, जब टीम का सामान फ्लोरिडा स्थित प्री-टूर्नामेंट कैंप से कैंसास सिटी के स्वोप सॉकर विलेज ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

स्वोप सॉकर विलेज अमेरिका के कैंसास सिटी में स्थित एक फुटबॉल ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स है। 2007 में शुरू हुए इस कॉम्प्लेक्स को इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अपने बेस कैंप और ट्रेनिंग वेन्यू के रूप में चुना है।

फ्लोरिडा से कैंसास सिटी ट्रांसपोर्टेशन के दौरान हुई चोरी

इंग्लैंड की टीम को शनिवार को ट्रेनिंग के लिए कैंसास सिटी पहुंचना था। उनके आने से पहले स्वोप सॉकर विलेज में ट्रेनिंग सेटअप पूरा किया जाना था। फ्लोरिडा कैंप से सामान लेकर कैंसास सिटी पहुंचे एक टीम व्हीकल से यह सामान गायब पाया गया। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी हुए सामान में फुटबॉल (बॉल्स) और बूट्स शामिल हैं।

स्थानीय पुलिस ने शुरू की जांच, 2 लोग हिरासत में

कैंसास सिटी की स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि वे टीम व्हीकल से सामान गायब होने और संभावित चोरी के मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच अभी चल रही है और इस सिलसिले में दो संदिग्धों को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

ग्रुप-L में शामिल है इंग्लैंड, 18 जून को पहला मैच

वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम ग्रुप-L में है। इस ग्रुप में इंग्लैंड के साथ क्रोएशिया, घाना और पनामा की टीमें मौजूद हैं। भारतीय समयानुसार इंग्लैंड की टीम 18 जून को क्रोएशिया के खिलाफ मैच अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी।

इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी हैरी केन कर रहे हैं। केन अपना तीसरा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

9 खिलाड़ी करेंगे मेजर इंटरनेशनल टूर्नामेंट में डेब्यू

थॉमस टचल के कोचिंग में इंग्लैंड की टीम एक नए लुक में नजर आ रही है। इस 26 सदस्यीय टीम में कई नए चेहरों को जगह मिली है। टीम के 9 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार किसी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में डेब्यू कर सकते हैं। इन नए खिलाड़ियों में इलियट एंडरसन और मॉर्गन रोजर्स भी शामिल हैं।

————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

फुटबॉल वर्ल्ड कप में 96 साल पुरानी हिस्ट्री रिपीट:अमेरिका ने पराग्वे को हराया

फुटबॉल वर्ल्ड कप में शनिवार को 96 साल पुरानी हिस्ट्री रिपीट हुई। जब मेजबान अमेरिका ने ग्रुप-डी मैच में पराग्वे को 4-1 से हराया। अमेरिकी टीम ने 1930 के एडिशन में पराग्वे को 3-0 के एकतरफा अंतर से हराया था। उस मुकाबले में बर्ट पटेनाउड ने टूर्नामेंट के इतिहास की पहली हैट्रिक लगाई थी। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सुवेंदु अधिकारी शपथ समारोह लाइव: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, राज्यपाल ने शपथ ली

May 9, 2026/
7:49 am

शुभेंदु अधिकारी की मुख्य भूमिका के बारे में गायत्री अधिकारी ने कहा, ‘नरसंहार के लिए काम करना चाहिए, उन्हें मुख्यमंत्री...

बंगाल चुनाव 2026: बंगाल चुनाव में फिर भड़की हिंसा, भवानीपुर से बीजेपी-टीएमसी में भिड़ंत

March 31, 2026/
12:26 pm

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले सांता क्लॉज़ से हॉटनेस आ रही है और इस बार सिर्फ बयानबाजी नहीं, सड़क...

जब CSK के खिलाफ चला फैन का टोटका:नींबू के साथ की विकेट गिरने की प्रार्थना, अगली गेंद पर शिवम दुबे बोल्ड

April 19, 2026/
1:33 pm

IPL 2026 के 27वें मैच में एक अजीब घटना देखने को मिली। शिवम दुबे के आउट होने से पहले स्टैंड्स...

हंता के बाद अब नोरो वायरस:बीच समंदर दो क्रूज, दोनों में वायरस फैले; दुनियाभर में डर

May 10, 2026/
2:47 am

क्रूज शिप होंडियस में हंता वायरस फैलने के बाद अब एक और क्रूज कैरेबियन प्रिंसेस में नोरो वायरस फैल गया...

ask search icon

April 1, 2026/
11:17 am

होमफोटोलाइफ़फूड रागी या चावल: सेहत के लिए कौन सा डोसा है बेस्ट? जानें दोनों के बेनिफिट्स Last Updated:April 01, 2026,...

उमा भारती के लिए चेन पुलिंग कर पंजाब मेल रोकी: झांसी में 5 मिनट खड़ी रही; रेलवे बोला- ट्रेन समय पर थी, पूर्व CM ने कहा- पहले छूटी - Jhansi News

April 12, 2026/
5:02 pm

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लिए रविवार को झांसी में चेन पुलिंग कर पंजाब मेल रोकनी पड़ी। उमा भारती प्लेटफॉर्म...

जेन अल्फा स्टूडेंट्स रात 12 बजे तक धरने पर:ओपन स्कूल और प्राचार्य के विरोध में उतरे , स्कूल शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद हटे

August 26, 2026/
4:16 pm

दुर्ग जिले के पेंड्रावन के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में टीचर्स की कमी को लेकर 9-12वीं क्लास तक के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

England Team, FIFA World Cup 2026, Training Gear Theft, Suspects Detained, Football News, Kansas City, Florida Camp, Sports News

England Team, FIFA World Cup 2026, Training Gear Theft, Suspects Detained, Football News, Kansas City, Florida Camp, Sports News
  • Hindi News
  • Sports
  • England Team, FIFA World Cup 2026, Training Gear Theft, Suspects Detained, Football News, Kansas City, Florida Camp, Sports News

स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड फुटबॉल टीम की यह फोटो फ्लोरिडा में ट्रेनिंग सेशन के दौरान की है।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड फुटबॉल टीम का ट्रेनिंग गियर (सामान) चोरी हो गया है। यह घटना तब हुई, जब टीम का सामान फ्लोरिडा स्थित प्री-टूर्नामेंट कैंप से कैंसास सिटी के स्वोप सॉकर विलेज ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

स्वोप सॉकर विलेज अमेरिका के कैंसास सिटी में स्थित एक फुटबॉल ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स है। 2007 में शुरू हुए इस कॉम्प्लेक्स को इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अपने बेस कैंप और ट्रेनिंग वेन्यू के रूप में चुना है।

फ्लोरिडा से कैंसास सिटी ट्रांसपोर्टेशन के दौरान हुई चोरी

इंग्लैंड की टीम को शनिवार को ट्रेनिंग के लिए कैंसास सिटी पहुंचना था। उनके आने से पहले स्वोप सॉकर विलेज में ट्रेनिंग सेटअप पूरा किया जाना था। फ्लोरिडा कैंप से सामान लेकर कैंसास सिटी पहुंचे एक टीम व्हीकल से यह सामान गायब पाया गया। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी हुए सामान में फुटबॉल (बॉल्स) और बूट्स शामिल हैं।

स्थानीय पुलिस ने शुरू की जांच, 2 लोग हिरासत में

कैंसास सिटी की स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि वे टीम व्हीकल से सामान गायब होने और संभावित चोरी के मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच अभी चल रही है और इस सिलसिले में दो संदिग्धों को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

ग्रुप-L में शामिल है इंग्लैंड, 18 जून को पहला मैच

वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम ग्रुप-L में है। इस ग्रुप में इंग्लैंड के साथ क्रोएशिया, घाना और पनामा की टीमें मौजूद हैं। भारतीय समयानुसार इंग्लैंड की टीम 18 जून को क्रोएशिया के खिलाफ मैच अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी।

इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी हैरी केन कर रहे हैं। केन अपना तीसरा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी हैरी केन कर रहे हैं। केन अपना तीसरा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

9 खिलाड़ी करेंगे मेजर इंटरनेशनल टूर्नामेंट में डेब्यू

थॉमस टचल के कोचिंग में इंग्लैंड की टीम एक नए लुक में नजर आ रही है। इस 26 सदस्यीय टीम में कई नए चेहरों को जगह मिली है। टीम के 9 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार किसी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में डेब्यू कर सकते हैं। इन नए खिलाड़ियों में इलियट एंडरसन और मॉर्गन रोजर्स भी शामिल हैं।

————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

फुटबॉल वर्ल्ड कप में 96 साल पुरानी हिस्ट्री रिपीट:अमेरिका ने पराग्वे को हराया

फुटबॉल वर्ल्ड कप में शनिवार को 96 साल पुरानी हिस्ट्री रिपीट हुई। जब मेजबान अमेरिका ने ग्रुप-डी मैच में पराग्वे को 4-1 से हराया। अमेरिकी टीम ने 1930 के एडिशन में पराग्वे को 3-0 के एकतरफा अंतर से हराया था। उस मुकाबले में बर्ट पटेनाउड ने टूर्नामेंट के इतिहास की पहली हैट्रिक लगाई थी। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket