Wednesday, 16 Sep 2026 | 07:53 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Bareilly Ke Bachchan Actor Sachinjeet Singh on Show Format Challenge

8 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

किंशुक महाजन और सचिनजीत सिंह ने ‘बरेली के बच्चन’ के किरदारों के पीछे की चुनौतियों और मजेदार किस्सों पर बात की।

टीवी शो ‘बरेली के बच्चन’ हल्के-फुल्के अंदाज, पारिवारिक रिश्तों और यूपी की स्थानीय भाषा के जरिए दर्शकों से जुड़ने की कोशिश कर रहा है। शो में गंगा बच्चन का किरदार निभा रहे किंशुक महाजन और माही बच्चन की भूमिका में नजर आ रहे सचिनजीत सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत की।

दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों, शो की यूएसपी, सेट की मस्ती और दर्शकों की पसंद पर बात की। उनका मानना है कि रिलेटेबल कहानी, सैटेरिकल कॉमेडी और पारिवारिक जुड़ाव इस शो को अलग बनाता है।

सवाल: आपने टीवी पर कई यादगार किरदार निभाए हैं। गंगा उन सबसे कितना अलग है?

जवाब/किंशुक महाजन: मैंने टीवी पर कई किरदार निभाए हैं, लेकिन गंगा सबसे अलग है क्योंकि वह बहुत भोला है। मेरे पिछले शो में मनोज का किरदार नेगेटिव शेड में था, जबकि गंगा बिल्कुल उल्टा और पॉजिटिव है। इस किरदार की कई लेयर हैं। वह परिवार के लिए मां जैसा भी है और पिता जैसी जिम्मेदारी भी निभाता है। शो देखने पर दर्शकों को यह समझ आएगा।

सवाल: आज के दर्शकों को फैमिली एंटरटेनमेंट में सबसे ज्यादा क्या पसंद आता है?

जवाब/किंशुक महाजन: मुझे लगता है कि रिलेटेबल कंटेंट और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कहानियां लोगों को ज्यादा पसंद आती हैं। हमारे शो की कहानी भी घर या पड़ोस जैसी लगती है। यह एक सैटेरिकल ड्रामेडी है और दर्शकों को ऐसी रिलेटेबल कॉमेडी पसंद आती है।

किंशुक महाजन बोले- गंगा का प्यार ही उसकी ताकत और कमजोरी है, सचिनजीत ने माही के इमोशनल पक्ष पर बात की।

सवाल: सेट पर सबसे ज्यादा रीटेक कौन लेता है?

जवाब/किंशुक महाजन: सबसे ज्यादा रीटेक मैं लेता हूं। यह रोल मेरे पिछले किरदार से काफी अलग है और इसमें भाषा पर भी काम करना पड़ता है। गंगा बहुत प्यारा इंसान है, इसलिए कई बार गुस्से को भी प्यार की सीमा में दिखाना होता है। इसी वजह से मैं समय लेता हूं।

सवाल: गंगा की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ और वीकनेस क्या है?

जवाब/किंशुक महाजन: गंगा की सबसे बड़ी ताकत उसका प्यार है और वही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी है। जब चीजें उसके हिसाब से नहीं होतीं, तो वह परेशान और बेचैन हो जाता है।

सवाल: माही को निभाते समय सबसे ज्यादा चुनौती क्या रही?

जवाब/सचिनजीत सिंह: यह मेरा पहला डेली सोप है, इसलिए सबसे बड़ी चुनौती इस फॉर्मेट, यहां के माहौल और काम करने के तरीके को समझना थी। माही के किरदार के लिए सबसे मुश्किल चीज घर में मां का न होना है। गंगा भाई उसकी कमी पूरी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन मां की ममता की कमी उसे महसूस होती है। इसलिए वह सोशल मीडिया में अपना एस्केप ढूंढता है।

'बरेली के बच्चन’ के कलाकारों ने बताया कैसे रिलेटेबल कहानी, कॉमेडी और इमोशन शो को खास बनाते हैं।

‘बरेली के बच्चन’ के कलाकारों ने बताया कैसे रिलेटेबल कहानी, कॉमेडी और इमोशन शो को खास बनाते हैं।

सवाल: इस शो की यूएसपी क्या है, जो इसे दूसरे फैमिली ड्रामा से अलग बनाती है?

जवाब/किंशुक महाजन: इसकी सबसे बड़ी यूएसपी रिलेटेबिलिटी है। इसकी भाषा भी अलग है। हम यूपी की बोली का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो अभी टीवी पर कम देखने को मिलती है। इसमें भरपूर कॉमेडी भी है। यह एक सैटेरिकल ड्रामेडी है, जहां समाज की बातों को ह्यूमर और ड्रामा के जरिए दिखाया गया है।

सवाल: सेट पर आपका क्राइम पार्टनर कौन है?

जवाब/सचिनजीत सिंह: मेरे सबसे बड़े क्राइम पार्टनर भैया ही हैं। मजाक-मस्ती मैंने इन्हीं से सीखी है। इनके साथ रहते-रहते मैं खुद को ‘क्राइम मास्टर गोगो’ मानने लगा हूं।

सवाल: अगर माही का सोशल मीडिया अकाउंट होता, तो उसकी बायो क्या होती?

जवाब/सचिनजीत सिंह: “क्रेजी कर देंगे… फॉलो कीजिए, हम बहुत क्रेजी आदमी हैं!”

__________________________

‘बरेली के बच्चन’ के स्टारकास्ट का यह इंटरव्यू भी पढ़ें..

भास्कर इंटरव्यू: फैंस ने हाथ और छाती पर ऑटोग्राफ मांगा:रमणीक बोलीं- काफी फनी मोमेंट था, प्रविष्ट ने ‘बरेली के बच्चन’ को रियल शो बताया

कलर्स के नए शो ‘बरेली के बच्चन’ में रिश्तों, सपनों और रोजमर्रा की उलझनों से जुड़े एक परिवार की कहानी दिखाई जा रही है। शो के मुख्य कलाकार प्रविष्ट मिश्रा और रमणीक कटारिया ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपने किरदारों की तैयारी, शो की खासियत, शूटिंग के मजेदार किस्सों और फैमिली ड्रामा के बदलते ट्रेंड पर बात की। उन्होंने कहा कि यह शो दर्शकों को किसी आम परिवार की कहानी जैसा महसूस होगा।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..

12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी

लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे अभिनेता यशपाल शर्मा अपने नए शो ‘बरेली के बच्चन’ को लेकर उत्साहित हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस शो के लिए उन्होंने अपनी फिल्में और ओटीटी प्रोजेक्ट्स फिलहाल अलग रख दिए हैं।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ATF की कीमतों पर ₹75.60 प्रति लीटर कैप लगाया:सरकार ने ₹10,000 करोड़ के फंड को भी मंजूरी दी, इससे जेट-फ्यूल की कीमतों को कंट्रोल किया जाएगा

June 3, 2026/
4:10 pm

मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) और हवाई यात्रियों को राहत देने के...

अमेरिका में जन्मजात नागरिकता कानून बरकरार:सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प का आदेश रद्द किया, कहा- देश में जन्मा हर बच्चा अमेरिकी नागरिक होगा

June 30, 2026/
10:32 pm

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा संवैधानिक फैसला सुनाते हुए कहा कि अमेरिका में जन्म लेने वाला हर बच्चा...

Rajasthan Royals' Ravi Bishnoi, second left, celebrates with teammates the wicket of Gujarat Titans' Sai Sudharsan during the Indian Premier League cricket match between Gujarat Titans and Rajasthan Royals in Ahmedabad, India, Saturday, April 4, 2026. (AP Photo/Ajit Solanki)

April 5, 2026/
1:08 am

आखरी अपडेट:05 अप्रैल, 2026, 01:08 IST स्वास्थ्य साथी, ऐक्यश्री और दुआरे सरकार ने कल्याण को वोटों में बदल दिया है...

इंदौर-मुंबई सेंट्रल के बीच चलेगी नई एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन:तेजस बंद होने के बाद यात्रियों को मिली बड़ी राहत, 21 अप्रैल से होगी शुरू

April 17, 2026/
11:31 pm

इंदौर और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। हाल ही में मुंबई...

RCB vs MI IPL 2026

April 12, 2026/
4:43 am

स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

भास्कर एनालिसिसमौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो

May 1, 2026/
5:54 pm

लाइफ जैकेट… जिसमें जिंदगी ही नहीं बची थी। उसमें था मां के साथ लिपटे एक मासूम का शव! जबलपुर के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bareilly Ke Bachchan Actor Sachinjeet Singh on Show Format Challenge

Bareilly Ke Bachchan Actor Sachinjeet Singh on Show Format Challenge

8 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

किंशुक महाजन और सचिनजीत सिंह ने ‘बरेली के बच्चन’ के किरदारों के पीछे की चुनौतियों और मजेदार किस्सों पर बात की।

टीवी शो ‘बरेली के बच्चन’ हल्के-फुल्के अंदाज, पारिवारिक रिश्तों और यूपी की स्थानीय भाषा के जरिए दर्शकों से जुड़ने की कोशिश कर रहा है। शो में गंगा बच्चन का किरदार निभा रहे किंशुक महाजन और माही बच्चन की भूमिका में नजर आ रहे सचिनजीत सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत की।

दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों, शो की यूएसपी, सेट की मस्ती और दर्शकों की पसंद पर बात की। उनका मानना है कि रिलेटेबल कहानी, सैटेरिकल कॉमेडी और पारिवारिक जुड़ाव इस शो को अलग बनाता है।

सवाल: आपने टीवी पर कई यादगार किरदार निभाए हैं। गंगा उन सबसे कितना अलग है?

जवाब/किंशुक महाजन: मैंने टीवी पर कई किरदार निभाए हैं, लेकिन गंगा सबसे अलग है क्योंकि वह बहुत भोला है। मेरे पिछले शो में मनोज का किरदार नेगेटिव शेड में था, जबकि गंगा बिल्कुल उल्टा और पॉजिटिव है। इस किरदार की कई लेयर हैं। वह परिवार के लिए मां जैसा भी है और पिता जैसी जिम्मेदारी भी निभाता है। शो देखने पर दर्शकों को यह समझ आएगा।

सवाल: आज के दर्शकों को फैमिली एंटरटेनमेंट में सबसे ज्यादा क्या पसंद आता है?

जवाब/किंशुक महाजन: मुझे लगता है कि रिलेटेबल कंटेंट और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कहानियां लोगों को ज्यादा पसंद आती हैं। हमारे शो की कहानी भी घर या पड़ोस जैसी लगती है। यह एक सैटेरिकल ड्रामेडी है और दर्शकों को ऐसी रिलेटेबल कॉमेडी पसंद आती है।

किंशुक महाजन बोले- गंगा का प्यार ही उसकी ताकत और कमजोरी है, सचिनजीत ने माही के इमोशनल पक्ष पर बात की।

किंशुक महाजन बोले- गंगा का प्यार ही उसकी ताकत और कमजोरी है, सचिनजीत ने माही के इमोशनल पक्ष पर बात की।

सवाल: सेट पर सबसे ज्यादा रीटेक कौन लेता है?

जवाब/किंशुक महाजन: सबसे ज्यादा रीटेक मैं लेता हूं। यह रोल मेरे पिछले किरदार से काफी अलग है और इसमें भाषा पर भी काम करना पड़ता है। गंगा बहुत प्यारा इंसान है, इसलिए कई बार गुस्से को भी प्यार की सीमा में दिखाना होता है। इसी वजह से मैं समय लेता हूं।

सवाल: गंगा की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ और वीकनेस क्या है?

जवाब/किंशुक महाजन: गंगा की सबसे बड़ी ताकत उसका प्यार है और वही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी है। जब चीजें उसके हिसाब से नहीं होतीं, तो वह परेशान और बेचैन हो जाता है।

सवाल: माही को निभाते समय सबसे ज्यादा चुनौती क्या रही?

जवाब/सचिनजीत सिंह: यह मेरा पहला डेली सोप है, इसलिए सबसे बड़ी चुनौती इस फॉर्मेट, यहां के माहौल और काम करने के तरीके को समझना थी। माही के किरदार के लिए सबसे मुश्किल चीज घर में मां का न होना है। गंगा भाई उसकी कमी पूरी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन मां की ममता की कमी उसे महसूस होती है। इसलिए वह सोशल मीडिया में अपना एस्केप ढूंढता है।

'बरेली के बच्चन’ के कलाकारों ने बताया कैसे रिलेटेबल कहानी, कॉमेडी और इमोशन शो को खास बनाते हैं।

‘बरेली के बच्चन’ के कलाकारों ने बताया कैसे रिलेटेबल कहानी, कॉमेडी और इमोशन शो को खास बनाते हैं।

सवाल: इस शो की यूएसपी क्या है, जो इसे दूसरे फैमिली ड्रामा से अलग बनाती है?

जवाब/किंशुक महाजन: इसकी सबसे बड़ी यूएसपी रिलेटेबिलिटी है। इसकी भाषा भी अलग है। हम यूपी की बोली का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो अभी टीवी पर कम देखने को मिलती है। इसमें भरपूर कॉमेडी भी है। यह एक सैटेरिकल ड्रामेडी है, जहां समाज की बातों को ह्यूमर और ड्रामा के जरिए दिखाया गया है।

सवाल: सेट पर आपका क्राइम पार्टनर कौन है?

जवाब/सचिनजीत सिंह: मेरे सबसे बड़े क्राइम पार्टनर भैया ही हैं। मजाक-मस्ती मैंने इन्हीं से सीखी है। इनके साथ रहते-रहते मैं खुद को ‘क्राइम मास्टर गोगो’ मानने लगा हूं।

सवाल: अगर माही का सोशल मीडिया अकाउंट होता, तो उसकी बायो क्या होती?

जवाब/सचिनजीत सिंह: “क्रेजी कर देंगे… फॉलो कीजिए, हम बहुत क्रेजी आदमी हैं!”

__________________________

‘बरेली के बच्चन’ के स्टारकास्ट का यह इंटरव्यू भी पढ़ें..

भास्कर इंटरव्यू: फैंस ने हाथ और छाती पर ऑटोग्राफ मांगा:रमणीक बोलीं- काफी फनी मोमेंट था, प्रविष्ट ने ‘बरेली के बच्चन’ को रियल शो बताया

कलर्स के नए शो ‘बरेली के बच्चन’ में रिश्तों, सपनों और रोजमर्रा की उलझनों से जुड़े एक परिवार की कहानी दिखाई जा रही है। शो के मुख्य कलाकार प्रविष्ट मिश्रा और रमणीक कटारिया ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपने किरदारों की तैयारी, शो की खासियत, शूटिंग के मजेदार किस्सों और फैमिली ड्रामा के बदलते ट्रेंड पर बात की। उन्होंने कहा कि यह शो दर्शकों को किसी आम परिवार की कहानी जैसा महसूस होगा।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..

12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी

लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे अभिनेता यशपाल शर्मा अपने नए शो ‘बरेली के बच्चन’ को लेकर उत्साहित हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस शो के लिए उन्होंने अपनी फिल्में और ओटीटी प्रोजेक्ट्स फिलहाल अलग रख दिए हैं।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket