Tuesday, 03 Nov 2026 | 12:25 AM

Trending :

धमाल गैंग की वापसी:खजाने की रेस के साथ फिर लौटी ‘धमाल’, इस बार ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसा है एडवेंचर

बॉलीवुड में कॉमेडी फ्रेंचाइज की एक और फिल्म की वापसी हो गई है। ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मुंबई के बाहरी इलाके स्थित पार्क इमैजिका में ट्रेलर एक बड़े इवेंट के साथ लॉन्च हुआ, जहां सबसे बड़ा आकर्षण 60 फीट लंबे पोस्टर का अनावरण रहा। ट्रेलर में पुरानी ‘धमाल’ गैंग फिर उसी अंदाज में लौटती दिख रही है, लेकिन इस बार लक्ष्य एक और बड़ा खजाना है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी और ईशा गुप्ता अपने किरदारों के साथ वापसी कर रहे हैं। वहीं नई कास्ट में रवि किशन, संजीदा शेख, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, विजय पाटकर और संजय मिश्रा शामिल हैं। निर्देशक एक बार फिर इंद्र कुमार हैं। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी। इस बार कैसा है फिल्म का ट्रीटमेंट ‘धमाल 4’ की कहानी ऐसे सफर की झलक देती है, जहां दौड़ सिर्फ खजाने तक पहुंचने की नहीं, बल्कि रास्ते में पैदा होने वाली अफरातफरी, धोखे, गलतफहमियों और कॉमिक अराजकता से बचने की भी है। ट्रेलर का टोन फ्रेंचाइज के पुराने डीएनए को बनाए रखता है और बड़े पैमाने की कॉमेडी का संकेत देता है। पूरी गैंग अपनी जिंदगी के सबसे बड़े खजाने की तलाश में निकल पड़ती है लेकिन सोने का एक पहाड़ अपने साथ मुसीबतों का पहाड़ भी लेकर आता है। हर फिल्म की रिलीज के वक्त प्रेशर सभी को होता ही है: अजय देवगन ‘धमाल 4’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सिर्फ फिल्म की कॉमेडी और स्केल पर ही बात नहीं हुई, बल्कि अजय ने बॉक्स ऑफिस के प्रेशर और सीक्वल फिल्मों की सफलता पर भी खुलकर अपनी राय रखी। अजय ने माना कि रिलीज से पहले प्रेशर और उम्मीद दोनों साथ चलते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब भी कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती है, प्रेशर होना बिल्कुल सामान्य है। इससे हर एक्टर गुजरता है। हमेशा यही उम्मीद रहती है कि दर्शकों को यह पसंद आए। इसी उम्मीद की वजह से दिल में थोड़ी घबराहट रहती है।’ वहीं सीक्वल फिल्मों की लगातार सफलता पर अजय ने कहा कि ‘इसकी सबसे बड़ी वजह दर्शकों का किरदारों से जुड़ाव होता है। जब किसी फिल्म के किरदार लोगों की याद में बस जाते हैं।’ समुद्री डकैतों की एंट्री से भी आया नया ट्विस्ट, M के पास है खजाना ‘धमाल 4’ इस बार सिर्फ रोड-ट्रिप और कॉमिक गड़बड़ियों तक सीमित नहीं दिखती। कहानी में एडवेंचर और खजाने की खोज को बड़े पैमाने पर पेश किया गया है, जिसमें माहौल कुछ हद तक ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसी ट्रेजर-हंट एनर्जी देता नजर आता है। इस बार पुरानी धमाल गैंग के सामने सिर्फ एक-दूसरे से आगे निकलने की चुनौती नहीं है, बल्कि समुद्री डकैतों की एंट्री भी कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ती है। खजाने तक पहुंचने की इस रेस में कई अलग-अलग ग्रुप एक साथ उतरते दिखते हैं। पहले पार्ट में जहां पूरा खेल ‘W’ के नीचे छिपे खजाने पर था, इस बार संकेत ‘M’ के नीचे मौजूद खजाने की तरफ है। खजाने की तलाश में सिर्फ गैंग नहीं, बल्कि समुद्री डकैत भी भागते नजर आते हैं। आदि-मानव यानि जावेद और अरशद की जोड़ी कॉमिक का लेवल और बढ़ाती है। ‘धमाल’ फ्रेंचाइज: हर पार्ट में क्या-क्या देखने को मिलता रहा धमाल- पहली फिल्म में दिखी रोड-ट्रिप, छिपे खजाने की खोज और आम लोगों की लालच भरी कॉमिक रेस। पूरा खेल ‘W’ मार्क वाले खजाने पर टिका था। डबल धमाल- दूसरे पार्ट में खजाने की जगह अमीर बनने और बदला लेने का खेल आया। किरदार ज्यादा चालाक और सेटअप ज्यादा शहरी हुआ था। टोटल धमाल- तीसरे पार्ट में स्केल बड़ा हुआ, फैमिली ऑडियंस पर फोकस बढ़ा, जंगल और एडवेंचर जोड़ा गया। नई स्टार एंट्री ने फ्रेंचाइज का आकार बढ़ाया। धमाल 4- इस बार ट्रेलर के संकेतों के मुताबिक रेस और एडवेंचर का स्केल बड़ा हुआ है। वहीं फिर से ‘कौन जीतेगा’ वाला सस्पेंस दिखेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Brain Health Indicator; Muscle Fat Ratio

March 7, 2026/
4:30 am

3 दिन पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक अगर मैं पूछूं कि “आप फिट हैं या नहीं” तो शायद आप अपने...

authorimg

May 18, 2026/
6:20 pm

Cut Fruits Storage: गर्मियों में ज्यादातर लोग तरबूज, खरबूजा, पपीता या अनानास जैसे फलों को काटकर फ्रिज में रख देते...

Flavio Cobolli vs Alexander Zverev Live Score.

June 7, 2026/
8:10 pm

आखरी अपडेट:07 जून, 2026, 20:10 IST बंगाल में जनता का गुस्सा देखने को मिल रहा है क्योंकि निवासियों ने टीएमसी...

बृजभूषण बोले-हम भार लगते हैं तो एक बार कह दो:2027 या 2029 के चुनाव में दम दिखा देंगे, अब समझाने का वक्त नहीं

April 24, 2026/
7:55 am

‘आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हम अनुपयोगी लगते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है...

मूवी रिव्यू – ‘बंदर’:बॉबी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले और अनबैलेंस्ड नजरिया फिल्म को पीछे खींचता है

June 5, 2026/
9:49 am

अनुराग कश्यप की फिल्मों से हमेशा उम्मीद रहती है कि वे आसान सवाल नहीं पूछेंगी। फिल्म बंदर भी एक ऐसे...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

धमाल गैंग की वापसी:खजाने की रेस के साथ फिर लौटी ‘धमाल’, इस बार ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसा है एडवेंचर

धमाल गैंग की वापसी:खजाने की रेस के साथ फिर लौटी ‘धमाल’, इस बार ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसा है एडवेंचर

बॉलीवुड में कॉमेडी फ्रेंचाइज की एक और फिल्म की वापसी हो गई है। ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मुंबई के बाहरी इलाके स्थित पार्क इमैजिका में ट्रेलर एक बड़े इवेंट के साथ लॉन्च हुआ, जहां सबसे बड़ा आकर्षण 60 फीट लंबे पोस्टर का अनावरण रहा। ट्रेलर में पुरानी ‘धमाल’ गैंग फिर उसी अंदाज में लौटती दिख रही है, लेकिन इस बार लक्ष्य एक और बड़ा खजाना है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी और ईशा गुप्ता अपने किरदारों के साथ वापसी कर रहे हैं। वहीं नई कास्ट में रवि किशन, संजीदा शेख, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, विजय पाटकर और संजय मिश्रा शामिल हैं। निर्देशक एक बार फिर इंद्र कुमार हैं। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी। इस बार कैसा है फिल्म का ट्रीटमेंट ‘धमाल 4’ की कहानी ऐसे सफर की झलक देती है, जहां दौड़ सिर्फ खजाने तक पहुंचने की नहीं, बल्कि रास्ते में पैदा होने वाली अफरातफरी, धोखे, गलतफहमियों और कॉमिक अराजकता से बचने की भी है। ट्रेलर का टोन फ्रेंचाइज के पुराने डीएनए को बनाए रखता है और बड़े पैमाने की कॉमेडी का संकेत देता है। पूरी गैंग अपनी जिंदगी के सबसे बड़े खजाने की तलाश में निकल पड़ती है लेकिन सोने का एक पहाड़ अपने साथ मुसीबतों का पहाड़ भी लेकर आता है। हर फिल्म की रिलीज के वक्त प्रेशर सभी को होता ही है: अजय देवगन ‘धमाल 4’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सिर्फ फिल्म की कॉमेडी और स्केल पर ही बात नहीं हुई, बल्कि अजय ने बॉक्स ऑफिस के प्रेशर और सीक्वल फिल्मों की सफलता पर भी खुलकर अपनी राय रखी। अजय ने माना कि रिलीज से पहले प्रेशर और उम्मीद दोनों साथ चलते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब भी कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती है, प्रेशर होना बिल्कुल सामान्य है। इससे हर एक्टर गुजरता है। हमेशा यही उम्मीद रहती है कि दर्शकों को यह पसंद आए। इसी उम्मीद की वजह से दिल में थोड़ी घबराहट रहती है।’ वहीं सीक्वल फिल्मों की लगातार सफलता पर अजय ने कहा कि ‘इसकी सबसे बड़ी वजह दर्शकों का किरदारों से जुड़ाव होता है। जब किसी फिल्म के किरदार लोगों की याद में बस जाते हैं।’ समुद्री डकैतों की एंट्री से भी आया नया ट्विस्ट, M के पास है खजाना ‘धमाल 4’ इस बार सिर्फ रोड-ट्रिप और कॉमिक गड़बड़ियों तक सीमित नहीं दिखती। कहानी में एडवेंचर और खजाने की खोज को बड़े पैमाने पर पेश किया गया है, जिसमें माहौल कुछ हद तक ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसी ट्रेजर-हंट एनर्जी देता नजर आता है। इस बार पुरानी धमाल गैंग के सामने सिर्फ एक-दूसरे से आगे निकलने की चुनौती नहीं है, बल्कि समुद्री डकैतों की एंट्री भी कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ती है। खजाने तक पहुंचने की इस रेस में कई अलग-अलग ग्रुप एक साथ उतरते दिखते हैं। पहले पार्ट में जहां पूरा खेल ‘W’ के नीचे छिपे खजाने पर था, इस बार संकेत ‘M’ के नीचे मौजूद खजाने की तरफ है। खजाने की तलाश में सिर्फ गैंग नहीं, बल्कि समुद्री डकैत भी भागते नजर आते हैं। आदि-मानव यानि जावेद और अरशद की जोड़ी कॉमिक का लेवल और बढ़ाती है। ‘धमाल’ फ्रेंचाइज: हर पार्ट में क्या-क्या देखने को मिलता रहा धमाल- पहली फिल्म में दिखी रोड-ट्रिप, छिपे खजाने की खोज और आम लोगों की लालच भरी कॉमिक रेस। पूरा खेल ‘W’ मार्क वाले खजाने पर टिका था। डबल धमाल- दूसरे पार्ट में खजाने की जगह अमीर बनने और बदला लेने का खेल आया। किरदार ज्यादा चालाक और सेटअप ज्यादा शहरी हुआ था। टोटल धमाल- तीसरे पार्ट में स्केल बड़ा हुआ, फैमिली ऑडियंस पर फोकस बढ़ा, जंगल और एडवेंचर जोड़ा गया। नई स्टार एंट्री ने फ्रेंचाइज का आकार बढ़ाया। धमाल 4- इस बार ट्रेलर के संकेतों के मुताबिक रेस और एडवेंचर का स्केल बड़ा हुआ है। वहीं फिर से ‘कौन जीतेगा’ वाला सस्पेंस दिखेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket