Wednesday, 04 Nov 2026 | 12:58 AM

Trending :

Surbhi Jyoti Births Baby Girl

Surbhi Jyoti Births Baby Girl

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीरियल ‘कुबूल है’ में जोया के नाम से फेमस हुईं टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी के घर बेटी का जन्म हुआ है। सुरभि ने 13 जून, शनिवार को अपनी बेटी का स्वागत किया। इसकी जानकारी उन्होंने 14 जून, रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी।

सुरभि ने तस्वीर के साथ लिखा कि हमारी बेटी आ गई है और हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है। इस पोस्ट के बाद टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों और उनके करीबियों ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है।

सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी।

सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी।

इंस्टाग्राम पर दी बेटी के जन्म की जानकारी सुरभि ने इंस्टाग्राम पर एक खास फोटो शेयर की है, जिस पर ‘इट्स अ गर्ल’ (It’s a girl) लिखा हुआ है। इस फोटो में जन्म की तारीख 13 जून भी लिखी है। सुरभि की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस हिना खान ने ‘माशाल्लाह’ लिखा। वहीं एक्टर अरिजीत तनेजा ने लिखा, ‘बधाई हो दोस्तों’।

इसके अलावा उनके चाहने वालों ने भी कमेंट सेक्शन में मैसेज कर सुरभि को मां बनने के इस नए सफर की बधाई दी है। इससे पहले सुरभि ने इसी साल 11 फरवरी को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी।

प्रेगनेंसी में नहीं हुए कोई अजीब मूड स्विंग्स एचटी सिटी को दिए एक इंटरव्यू में सुरभि ने अपने इस फेज के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था, “जब से हमने यह खबर अपने परिवार को दी, वे बच्चे का स्वागत करने के लिए बहुत खुश हैं। मेरी मां और सास इस सफर में मेरा बड़ा सपोर्ट रही हैं। वे अपने अनुभव शेयर करने से लेकर हर कदम पर मेरे साथ रही हैं।” सुरभि ने यह भी बताया था कि उन्हें प्रेगनेंसी के दौरान कोई अजीब मूड स्विंग्स नहीं हुए और वे बिल्कुल सामान्य खाना खा रही थीं।

2024 में जिम कॉर्बेट में हुई थी शादी सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की शादी 27 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट रिसॉर्ट में हुई थी। यह एक ट्रेडिशनल हिंदू शादी थी, जिसमें उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अपनी शादी में सुरभि ने लाल रंग का लहंगा पहना था और सुमित सफेद शेरवानी में नजर आए थे। उनकी शादी की एक खास बात यह थी कि इसमें पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कई अनूठे और इको-फ्रेंडली रीति-रिवाज अपनाए गए थे।

म्यूजिक वीडियो के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात सुरभि और सुमित की पहली मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो ‘हांजी – द मैरिज मंत्रा’ के सेट पर हुई थी। इस वीडियो में दोनों ने दूल्हा और दुल्हन का किरदार निभाया था। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई जो बाद में रिश्ते में बदल गई। सुरभि ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी रेडियो और टेलीविजन शो से की थी। इसके बाद उन्हें टीवी इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक मिला और उन्होंने कई सुपरहिट सीरियल्स में मुख्य भूमिकाएं निभाईं।

सीरियल ‘कुबूल है’ से मिली पहचान

सुरभि ज्योति भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं, जिन्हें टीवी सीरियल ‘कुबूल है’ (2012-2016) में ‘जोया फारूकी’ के किरदार से घर-घर में बड़ी पहचान मिली। पंजाब के जालंधर की रहने वाली सुरभि ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी थियेटर, रेडियो और शॉर्ट फिल्मों से की थी।

इसके बाद उन्होंने सुपरहिट शो ‘नागिन 3’ में ‘बेला’ और ‘कोई लौट के आया है’ में ‘गीतांजलि’ जैसी मुख्य भूमिकाएं निभाकर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वे वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग से एक लाख उड़ाए, VIDEO:पासबुक प्रिंट कर रहे थे रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर, महिलाओं ने उड़ाईं गड्डियां

April 8, 2026/
7:21 am

ग्वालियर के मुरार इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बारादरी ब्रांच में मंगलवार दोपहर एक चौंकाने वाली चोरी...

PPF-सुकन्या में जमा कर दें मिनिमम अमाउंट:ऑफिस में इन्वेस्टमेंट प्रूफ जमा करें, 31 मार्च तक निपटा लें ये 5 काम

March 21, 2026/
3:36 pm

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। टैक्सपेयर्स के पास टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट और जरूरी...

'बीजेपी के सांसद बांग्लादेशी- रोहिंग्या कहते हैं, उनकी पत्नी ढाका की बिक्री...',महुआ मोइत्रा ने की गिनती से पहले बोली

May 1, 2026/
7:59 pm

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी को अकाउंटिंग से पहले सुपरस्टार रेसलर पर ले रही है. अब इसी तरह एक नाम...

10 Early Signs That Your Kidneys Are In Trouble

March 11, 2026/
4:04 pm

Last Updated:March 11, 2026, 16:04 IST किडनी हमारे शरीर के फिल्टर हैं, जो खून से गंदगी और ज़्यादा पानी निकालते...

बॉयफ्रेंड ने जलती सिगरेट से एक्ट्रेस की जांघ जलाई:रियलिटी शो में निती टेलर ने किया खुलासा, कहा- बर्थडे पर जलाया, थप्पड़ भी मारा

July 6, 2026/
9:35 am

अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो अलायंस चर्चा में हैं। शो में टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर भी बतौर...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में ₹7000 में प्री-वेडिंग शूट:फिल्म की शूटिंग, बर्थ-डे सेलिब्रेशन भी कर सकेंगे; 15 दिन पहले करानी होगी बुकिंग

May 5, 2026/
6:28 pm

भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब आप प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे सेलिब्रेशन भी करा सकेंगे। इसके लिए...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Surbhi Jyoti Births Baby Girl

Surbhi Jyoti Births Baby Girl

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीरियल ‘कुबूल है’ में जोया के नाम से फेमस हुईं टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी के घर बेटी का जन्म हुआ है। सुरभि ने 13 जून, शनिवार को अपनी बेटी का स्वागत किया। इसकी जानकारी उन्होंने 14 जून, रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी।

सुरभि ने तस्वीर के साथ लिखा कि हमारी बेटी आ गई है और हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है। इस पोस्ट के बाद टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों और उनके करीबियों ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है।

सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी।

सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी।

इंस्टाग्राम पर दी बेटी के जन्म की जानकारी सुरभि ने इंस्टाग्राम पर एक खास फोटो शेयर की है, जिस पर ‘इट्स अ गर्ल’ (It’s a girl) लिखा हुआ है। इस फोटो में जन्म की तारीख 13 जून भी लिखी है। सुरभि की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस हिना खान ने ‘माशाल्लाह’ लिखा। वहीं एक्टर अरिजीत तनेजा ने लिखा, ‘बधाई हो दोस्तों’।

इसके अलावा उनके चाहने वालों ने भी कमेंट सेक्शन में मैसेज कर सुरभि को मां बनने के इस नए सफर की बधाई दी है। इससे पहले सुरभि ने इसी साल 11 फरवरी को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी।

प्रेगनेंसी में नहीं हुए कोई अजीब मूड स्विंग्स एचटी सिटी को दिए एक इंटरव्यू में सुरभि ने अपने इस फेज के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था, “जब से हमने यह खबर अपने परिवार को दी, वे बच्चे का स्वागत करने के लिए बहुत खुश हैं। मेरी मां और सास इस सफर में मेरा बड़ा सपोर्ट रही हैं। वे अपने अनुभव शेयर करने से लेकर हर कदम पर मेरे साथ रही हैं।” सुरभि ने यह भी बताया था कि उन्हें प्रेगनेंसी के दौरान कोई अजीब मूड स्विंग्स नहीं हुए और वे बिल्कुल सामान्य खाना खा रही थीं।

2024 में जिम कॉर्बेट में हुई थी शादी सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की शादी 27 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट रिसॉर्ट में हुई थी। यह एक ट्रेडिशनल हिंदू शादी थी, जिसमें उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अपनी शादी में सुरभि ने लाल रंग का लहंगा पहना था और सुमित सफेद शेरवानी में नजर आए थे। उनकी शादी की एक खास बात यह थी कि इसमें पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कई अनूठे और इको-फ्रेंडली रीति-रिवाज अपनाए गए थे।

म्यूजिक वीडियो के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात सुरभि और सुमित की पहली मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो ‘हांजी – द मैरिज मंत्रा’ के सेट पर हुई थी। इस वीडियो में दोनों ने दूल्हा और दुल्हन का किरदार निभाया था। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई जो बाद में रिश्ते में बदल गई। सुरभि ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी रेडियो और टेलीविजन शो से की थी। इसके बाद उन्हें टीवी इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक मिला और उन्होंने कई सुपरहिट सीरियल्स में मुख्य भूमिकाएं निभाईं।

सीरियल ‘कुबूल है’ से मिली पहचान

सुरभि ज्योति भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं, जिन्हें टीवी सीरियल ‘कुबूल है’ (2012-2016) में ‘जोया फारूकी’ के किरदार से घर-घर में बड़ी पहचान मिली। पंजाब के जालंधर की रहने वाली सुरभि ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी थियेटर, रेडियो और शॉर्ट फिल्मों से की थी।

इसके बाद उन्होंने सुपरहिट शो ‘नागिन 3’ में ‘बेला’ और ‘कोई लौट के आया है’ में ‘गीतांजलि’ जैसी मुख्य भूमिकाएं निभाकर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वे वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket