Saturday, 12 Sep 2026 | 09:13 PM

Trending :

EXCLUSIVE

dog bite first aid| kutte ke katne par kya kare| कुत्ते के काटने पर तुरंत क्या करें? प्राथमिक उपचार गाइडलाइंस क्या कहती हैं?

authorimg

Dog Bite First aid: हाल ही में सतना से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई थी, जब एक ही कुत्ते ने गहरा नाला से लेकर अस्पताल चौक के बीच 40 लोगों को काट लिया. डॉग बाइट की इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया था. जब भी कुत्ते के काटने की घटना होती है तो पीड़ित बौखला जाता है और उसे समझ में नहीं आता कि क्या करे? कई बार इसी कन्फ्यूजन में देर हो जाती है और जो इलाज समय रहते बेहतर हो सकता है, वह नहीं हो पाता है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि कुत्ता काट ले तो सबसे पहले और तुरंत क्या करें?

डब्ल्यूएचओ की रेबीज के लिए प्री और पोस्ट एक्सपोजर प्रॉफिलेक्सिस इन ह्यूमन कहती हैं कि अगर कुत्ता काट ले तो पैनिक होने के बजाय वहीं रहकर फर्स्ट एड की इस प्रक्रिया को करें, ताकि कुत्ते के काटने से होने वाले संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके.

घाव को साबुन-पानी से अच्छे से धाएं
सबसे पहले घाव को पानी और साबुन से अच्छी तरह धोएं. इसके लिए बहते नल के नीचे पैर या हाथ जहां भी कुत्ते ने काटा है, उस अंग को ले जाएं और उस पर साबुन मलें और अच्छे से धोएं. ऐसा कम से कम 15 से 20 मिनट तक लगातार करें, ताकि 90 फीसदी तक रेबीज का इन्फेक्शन दूर हो जाए.

अक्सर लोग खून निकलने के बाद उसे पानी और साबुन से धोने से घबराते हैं और उन्हें ये भ्रांति होती है कि कहीं साबुन और पानी लगने से इन्फेक्शन न हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं होता, उल्टा यह मेडिकल साइंस में इलाज है और इसका बहुत बड़ा फायदा होता है.

घाव को जोर से रगड़ें नहीं, सिर्फ धोएं
वहीं नेशनल रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम की गाइडलाइंस कहती हैं कि अगर खून ज्यादा बह रहा हो तो साफ कपड़े या पट्टी से हल्का दबाव डालकर रोकें, लेकिन उसको कपड़े बांधें नहीं.

आप चाहें तो उस घाव पर एंटीसेप्टिक लगा सकते हैं. धोने के बाद अगर उपलब्ध हो तो पोविडोन आयोडीन (Betadine) या 70% अल्कोहल से घाव को डिसइन्फेक्ट कर सकते हैं. उस घाव पर मिट्टी, हल्दी, नीम, चूना, तेल या कोई भी घरेलू लेप बिल्कुल न लगाएं, ये संक्रमण बढ़ा सकते हैं.

घाव को खुला रखें
खून बहने की स्थिति में अक्सर लोग घाव को ढक देते हैं लेकिन ऐसा न करें. घाव पर पट्टी न बांधें और उसे खुलकर हवा लगने दें. सिर्फ खून ज्यादा बह रहा हो तभी ढकें.

इसके तुरंत बाद डॉक्टर के पास पहुंचें और एंटी रेबीज की वैक्सीन लगवाएं. कोशिश करें कि प्राथमिक उपचार के बाद जितनी जल्दी हो सके नजदीकी अस्पताल या रेबीज क्लिनिक जाएं. डॉक्टर घाव की गहराई, कुत्ते के प्रकार (पालतू या आवारा) और रेबीज वैक्सीनेशन स्टेटस देखकर फैसला करेंगे.

ये चीजें न करें

  1. . घाव पर चीरा न लगाएं.
  2. . टॉर्निकेट न बांधें.
  3. . इलाज में देरी न करें क्योंकि एक बार रेबीज का संक्रमण होने के बाद फिर इलाज कराना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में कोशिश करें कि रेबीज का टीका लगावाएं और उस टीके की खुराकों को पूरा करें.
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Rajasthan Royals' Donovan Ferreira hits a six during the Indian Premier League cricket match between Rajasthan Royals and Punjab Kings in New Chandigarh, India, Tuesday, April 28, 2026.(AP Photo)

April 29, 2026/
12:09 am

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 00:09 IST जहां टीएमसी ने अजय पाल शर्मा की पेशेवर तटस्थता पर सवाल उठाया है, वहीं...

हिमाचल में सात दिन में सामान्य से 200% अधिक वर्षा:मनाली के तापमान में 8.2 डिग्री की आई गिरावट, आज से मौसम रहेगा साफ

April 10, 2026/
5:05 am

हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 200 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) के...

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की धमकी दी:कहा- ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, खुफिया निगरानी जारी

September 5, 2026/
6:46 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ईरान के बेहद सुरक्षित भूमिगत परमाणु ठिकाने पिकऐक्स माउंटेन पर...

फ्रांस में इन्फोसिस पर लगा करीब 2 करोड़ का जुर्माना:काम के घंटे रिकॉर्ड करने वाली प्रणाली नियमों के मुताबिक नहीं पाई गई

July 28, 2026/
2:59 pm

फ्रांस के श्रम अधिकारियों ने इन्फोसिस पर 1.75 लाख यूरो यानी करीब 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी...

खबर हटके- बंदर ने बच्ची को मां की तरह दुलारा:कब्र में ₹1.5 करोड़ की मर्सिडीज दफनाई; स्ट्रीट लाइट से लिपटने का चैलेंज वायरल

April 24, 2026/
5:01 am

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक मादा ने 3 महीने की बच्ची को 2 घंटे तक दुलार किया। वहीं, चीन...

England Player Bethall Out of IPL 2026 Due to Injury

May 23, 2026/
9:16 pm

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक जैकब बेथेल बेंगलुरु के लिए सीजन 96 रन ही बना पाए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन...

Bihar Jobs: 1091 Posts Open

April 4, 2026/
8:00 pm

18 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी MPESB में 2317 पदों पर निकली भर्ती की, बिहार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

dog bite first aid| kutte ke katne par kya kare| कुत्ते के काटने पर तुरंत क्या करें? प्राथमिक उपचार गाइडलाइंस क्या कहती हैं?

authorimg

Dog Bite First aid: हाल ही में सतना से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई थी, जब एक ही कुत्ते ने गहरा नाला से लेकर अस्पताल चौक के बीच 40 लोगों को काट लिया. डॉग बाइट की इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया था. जब भी कुत्ते के काटने की घटना होती है तो पीड़ित बौखला जाता है और उसे समझ में नहीं आता कि क्या करे? कई बार इसी कन्फ्यूजन में देर हो जाती है और जो इलाज समय रहते बेहतर हो सकता है, वह नहीं हो पाता है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि कुत्ता काट ले तो सबसे पहले और तुरंत क्या करें?

डब्ल्यूएचओ की रेबीज के लिए प्री और पोस्ट एक्सपोजर प्रॉफिलेक्सिस इन ह्यूमन कहती हैं कि अगर कुत्ता काट ले तो पैनिक होने के बजाय वहीं रहकर फर्स्ट एड की इस प्रक्रिया को करें, ताकि कुत्ते के काटने से होने वाले संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके.

घाव को साबुन-पानी से अच्छे से धाएं
सबसे पहले घाव को पानी और साबुन से अच्छी तरह धोएं. इसके लिए बहते नल के नीचे पैर या हाथ जहां भी कुत्ते ने काटा है, उस अंग को ले जाएं और उस पर साबुन मलें और अच्छे से धोएं. ऐसा कम से कम 15 से 20 मिनट तक लगातार करें, ताकि 90 फीसदी तक रेबीज का इन्फेक्शन दूर हो जाए.

अक्सर लोग खून निकलने के बाद उसे पानी और साबुन से धोने से घबराते हैं और उन्हें ये भ्रांति होती है कि कहीं साबुन और पानी लगने से इन्फेक्शन न हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं होता, उल्टा यह मेडिकल साइंस में इलाज है और इसका बहुत बड़ा फायदा होता है.

घाव को जोर से रगड़ें नहीं, सिर्फ धोएं
वहीं नेशनल रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम की गाइडलाइंस कहती हैं कि अगर खून ज्यादा बह रहा हो तो साफ कपड़े या पट्टी से हल्का दबाव डालकर रोकें, लेकिन उसको कपड़े बांधें नहीं.

आप चाहें तो उस घाव पर एंटीसेप्टिक लगा सकते हैं. धोने के बाद अगर उपलब्ध हो तो पोविडोन आयोडीन (Betadine) या 70% अल्कोहल से घाव को डिसइन्फेक्ट कर सकते हैं. उस घाव पर मिट्टी, हल्दी, नीम, चूना, तेल या कोई भी घरेलू लेप बिल्कुल न लगाएं, ये संक्रमण बढ़ा सकते हैं.

घाव को खुला रखें
खून बहने की स्थिति में अक्सर लोग घाव को ढक देते हैं लेकिन ऐसा न करें. घाव पर पट्टी न बांधें और उसे खुलकर हवा लगने दें. सिर्फ खून ज्यादा बह रहा हो तभी ढकें.

इसके तुरंत बाद डॉक्टर के पास पहुंचें और एंटी रेबीज की वैक्सीन लगवाएं. कोशिश करें कि प्राथमिक उपचार के बाद जितनी जल्दी हो सके नजदीकी अस्पताल या रेबीज क्लिनिक जाएं. डॉक्टर घाव की गहराई, कुत्ते के प्रकार (पालतू या आवारा) और रेबीज वैक्सीनेशन स्टेटस देखकर फैसला करेंगे.

ये चीजें न करें

  1. . घाव पर चीरा न लगाएं.
  2. . टॉर्निकेट न बांधें.
  3. . इलाज में देरी न करें क्योंकि एक बार रेबीज का संक्रमण होने के बाद फिर इलाज कराना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में कोशिश करें कि रेबीज का टीका लगावाएं और उस टीके की खुराकों को पूरा करें.
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket