Monday, 14 Sep 2026 | 02:17 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Harmanpreet Highest Indian Scorer; Deepti Sharma Record

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से हराया। दीप्ति शर्मा ने सिर्फ 10 रन केर 5 विकेट लिए। अब वे विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अब टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं। इससे पहले हरमन ने टॉस के समय पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया।

IND Vs PAK मैच के टॉप मोमेंट्स

1. पहलगाम अटैक के बाद 11वीं बार नो हैंडशेक

पाकिस्तान के खिलाफ पुरुष-महिला, जूनियर और सीनियर मिलाकर लगातार 11वें क्रिकेट मैच में भारत ने नो हैंडशेक का स्टैंड बरकरार रखा। पहलगाम आतंकी हमले और दोनों देशों के बीच तनाव के बाद भारतीय टीमों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला किया था।

  • सितंबर 2025 : एशिया कप से इसकी शुरुआत हुई। इस टूर्नामेंट में तीन बार भारत-पाकिस्तान मैच हुआ तीनों में हाथ नहीं मिलाया गया।
  • अक्टूबर 2025 : विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में भी नो हैंडशेक जारी रहा।
  • नवंबर 2025 : मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी भारतीय टीम हाथ न मिलाने के स्टैंड पर कायम रही।
  • दिसंबर 2025 : अंडर19 एशिया कप में दो भारत-पाकिस्तान मैच हुए। दोनों में नो हैंडशेक जारी रहा।
  • फरवरी 2026 : हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया गया।
  • फरवरी 2026 : पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप और अक्टूबर 2025 के महिला वनडे वर्ल्ड कप में भी यह परंपरा जारी रही।
भारतीय कप्तान हरमन ने पाक कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया।

2. शेफाली ने मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाया

भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। शेफाली ने पाकिस्तान की गेंदबाज सादिया इकबाल की फुल लेंथ बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया। हालांकि, वे इसी ओवर में स्लिप को कैच भी दे बैठीं। उन्होंने महज 6 रन बनाए।

शेफाली मैच में सिर्फ 6 रन ही बना सकी।

शेफाली मैच में सिर्फ 6 रन ही बना सकी।

3. 27 रन पर स्मृति का कैच छूटा

भारत की पारी के 8वें ओवर में ओपनर स्मृति मंधाना को जीवनदान मिला। 27 रन पर उनका कैच ड्रॉप हो गया। तस्मिया रुबाब ने पांचवी गेंद फुलर लेंथ पर डाली। मंधाना ने पीछे हटकर शॉट खेला, लेकिन बॉल मिसटाइम होकर हवा में चली गई। मिड ऑफ पर मौजूद आलिया ने पीछे दौड़ते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई।

स्मृति ने 44 गेंद पर 68 रन बनाए।

स्मृति ने 44 गेंद पर 68 रन बनाए।

4. श्रेयंका के डाइविंग कैच से शमीम आउट

पाकिस्तान की पारी के 15वें ओवर में श्रेयंका पाटिल ने बेहतरीन कैच पकड़ा। श्री चरणी ने ओवर की चौथी गेंद ऑफ-स्टंप से बाहर फ्लाइटेड डिलीवरी डाली। पाकिस्तानी बैटर रमीन शमीम ठीक से ड्राइव शॉट नहीं लगा पाईं। गेंद बैकवर्ड पॉइंट की तरफ तेजी से गई, जहां श्रेयंका ने अपनी दाईं ओर डाइव लगाकर दोनों हाथों से जबरदस्त कैच पकड़ा।

श्रेयंका ने दाईं ओर छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा।

यहां से मैच के टॉप-9 रिकॉर्ड्स…

1. दीप्ति टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

दीप्ति टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने थाईलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग पीछे छोड़ा। थिपाचा के नाम 165 विकेट दर्ज हैं। दीप्ति के अब 166 टी-20 इंटरनेशनल में विकेट हो गए हैं।

2. दीप्ति ने महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत का बेस्ट स्पेल डाला

दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। यह विमेंस T20 वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय गेंदबाज का बेस्ट स्पेल है। दूसरे स्थान पर रेणुका सिंह ठाकुर हैं। उन्होंने 2023 में गकेबेर्हा में इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

3. झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंची दीप्ति

विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट भारत की झूलन गोस्वामी के नाम है। उन्होंने 355 विकेट चटकाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा अब उनके और करीब पहुंच गईं हैं। दीप्ति के नाम 351 विकेट हैं।

4. महिला टी-20 वर्ल्ड कप के किसी ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे

इस मैच ने स्टेडियम में सबसे ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड बना दिया। स्टेडियम में 18,814 दर्शक पहुंचे थे। यह टी-20 वर्ल्ड कप के किसी ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2024 में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15,935 दर्शक मौजूद थे।

5. हरमन महिला टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय

हरमन ने पाकिस्तान के खिलाफ 36 रन बनाए। इस पारी से वे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बन गई हैं। अब महिला T20 वर्ल्ड कप के हरमन के 762 रन हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान मिताली राज (726 रन) को पीछे छोड़ा।

6. स्मृति ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाया

स्मृति ने पाकिस्तान के खिलाफ 68 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी पारी भारतीय पारी थी। पहले नंबर पर मिताली राज हैं। उन्होंने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ बैंकॉक में नाबाद 73 रन बनाए थे।

7. मिताली-हरमन के क्लब में स्मृति शामिल

स्मृति ने पाकिस्तान के खिलाफ 68 रन बनाए। वे महिला T20 वर्ल्ड कप में 5 बार फिफ्टी या उससे ज्यादा का स्कोर बना चुकी हैं। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर करने के मामले में मिताली और हरमन की बराबरी की। दोनों ने 5-5 बार फिफ्टी या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है।

8. भारत का वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। यह भारतीय महिला टीम का T20 वर्ल्ड कप तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। टीम ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रोविडेंस में 194/5 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। यह पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत का वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर है।

9. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में 7वीं जीत दर्ज की

भारत ने इस जीत के साथ पाकिस्तान को महिला T20 वर्ल्ड कप में 7वीं बार शिकस्त दी है। यह टूर्नामेंट में किसी एक टीम के खिलाफ संयुक्त रुप से दूसरी सबसे ज्यादा जीत है। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। उन्होंने टूर्नामेंट इतिहास में साउथ अफ्रीका को 8 बार हराया है।

————————————————-

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। 171 रन का पीछा कर रही पाकिस्तान 17 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ऑपरेशन सिंदूर के बाद धुरंधर से पाकिस्तानी सिंगर की एंट्री:1 गीत के 45 लाख लिए, जालंधर के खान साब ने गाया आरी-आरी, जैसमीन-सरताज का कोलैब

March 19, 2026/
10:58 am

पंजाबी गायकों ने धुरंधर द रिवेंज में अपनी आवाज से धमाल मचाई है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी कलाकारों...

Rates Reach Record Highs in August 2026

August 11, 2026/
12:21 pm

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 11 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड...

Dilip Jaiswal Lowest, Hardia Highest Voters

February 22, 2026/
12:02 am

मध्यप्रदेश में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की चार महीने चली प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया...

इजराइल में नेतन्याहू को हटाने एकजुट हुए दो पूर्व प्रधानमंत्री:बेनेट-लैपिड अपनी पार्टी का विलय करेंगे, 2021 में दोनों ने मिलकर बेंजामिन को हराया था

April 27, 2026/
3:02 pm

इजराइल में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों नफ्ताली बेनेट और येर लैपिड ने मौजूदा पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ एक साथ चुनाव...

Trump Birthday White House UFC Fight

June 15, 2026/
7:30 am

वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार को व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में UFC मुकाबलों...

हनी सिंह ने फिर विवाद खड़ा किया:बोले- मेरा शो सुपरहिट, बाकियों का जैन-जी लैंग्वेज में 6-7; फैंस बोले- करण औजला को टारगेट किया

March 16, 2026/
5:00 am

पंजाबी रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह ने दूसरे सिंगर्स पर कमेंट कर फिर विवाद खड़ा कर दिया है। दिल्ली के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Harmanpreet Highest Indian Scorer; Deepti Sharma Record

Harmanpreet Highest Indian Scorer; Deepti Sharma Record

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से हराया। दीप्ति शर्मा ने सिर्फ 10 रन केर 5 विकेट लिए। अब वे विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अब टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं। इससे पहले हरमन ने टॉस के समय पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया।

IND Vs PAK मैच के टॉप मोमेंट्स

1. पहलगाम अटैक के बाद 11वीं बार नो हैंडशेक

पाकिस्तान के खिलाफ पुरुष-महिला, जूनियर और सीनियर मिलाकर लगातार 11वें क्रिकेट मैच में भारत ने नो हैंडशेक का स्टैंड बरकरार रखा। पहलगाम आतंकी हमले और दोनों देशों के बीच तनाव के बाद भारतीय टीमों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला किया था।

  • सितंबर 2025 : एशिया कप से इसकी शुरुआत हुई। इस टूर्नामेंट में तीन बार भारत-पाकिस्तान मैच हुआ तीनों में हाथ नहीं मिलाया गया।
  • अक्टूबर 2025 : विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में भी नो हैंडशेक जारी रहा।
  • नवंबर 2025 : मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी भारतीय टीम हाथ न मिलाने के स्टैंड पर कायम रही।
  • दिसंबर 2025 : अंडर19 एशिया कप में दो भारत-पाकिस्तान मैच हुए। दोनों में नो हैंडशेक जारी रहा।
  • फरवरी 2026 : हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया गया।
  • फरवरी 2026 : पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप और अक्टूबर 2025 के महिला वनडे वर्ल्ड कप में भी यह परंपरा जारी रही।
भारतीय कप्तान हरमन ने पाक कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया।

भारतीय कप्तान हरमन ने पाक कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया।

2. शेफाली ने मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाया

भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। शेफाली ने पाकिस्तान की गेंदबाज सादिया इकबाल की फुल लेंथ बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया। हालांकि, वे इसी ओवर में स्लिप को कैच भी दे बैठीं। उन्होंने महज 6 रन बनाए।

शेफाली मैच में सिर्फ 6 रन ही बना सकी।

शेफाली मैच में सिर्फ 6 रन ही बना सकी।

3. 27 रन पर स्मृति का कैच छूटा

भारत की पारी के 8वें ओवर में ओपनर स्मृति मंधाना को जीवनदान मिला। 27 रन पर उनका कैच ड्रॉप हो गया। तस्मिया रुबाब ने पांचवी गेंद फुलर लेंथ पर डाली। मंधाना ने पीछे हटकर शॉट खेला, लेकिन बॉल मिसटाइम होकर हवा में चली गई। मिड ऑफ पर मौजूद आलिया ने पीछे दौड़ते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई।

स्मृति ने 44 गेंद पर 68 रन बनाए।

स्मृति ने 44 गेंद पर 68 रन बनाए।

4. श्रेयंका के डाइविंग कैच से शमीम आउट

पाकिस्तान की पारी के 15वें ओवर में श्रेयंका पाटिल ने बेहतरीन कैच पकड़ा। श्री चरणी ने ओवर की चौथी गेंद ऑफ-स्टंप से बाहर फ्लाइटेड डिलीवरी डाली। पाकिस्तानी बैटर रमीन शमीम ठीक से ड्राइव शॉट नहीं लगा पाईं। गेंद बैकवर्ड पॉइंट की तरफ तेजी से गई, जहां श्रेयंका ने अपनी दाईं ओर डाइव लगाकर दोनों हाथों से जबरदस्त कैच पकड़ा।

श्रेयंका ने दाईं ओर छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा।

श्रेयंका ने दाईं ओर छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा।

यहां से मैच के टॉप-9 रिकॉर्ड्स…

1. दीप्ति टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

दीप्ति टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने थाईलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग पीछे छोड़ा। थिपाचा के नाम 165 विकेट दर्ज हैं। दीप्ति के अब 166 टी-20 इंटरनेशनल में विकेट हो गए हैं।

2. दीप्ति ने महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत का बेस्ट स्पेल डाला

दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। यह विमेंस T20 वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय गेंदबाज का बेस्ट स्पेल है। दूसरे स्थान पर रेणुका सिंह ठाकुर हैं। उन्होंने 2023 में गकेबेर्हा में इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

3. झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंची दीप्ति

विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट भारत की झूलन गोस्वामी के नाम है। उन्होंने 355 विकेट चटकाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा अब उनके और करीब पहुंच गईं हैं। दीप्ति के नाम 351 विकेट हैं।

4. महिला टी-20 वर्ल्ड कप के किसी ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे

इस मैच ने स्टेडियम में सबसे ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड बना दिया। स्टेडियम में 18,814 दर्शक पहुंचे थे। यह टी-20 वर्ल्ड कप के किसी ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2024 में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15,935 दर्शक मौजूद थे।

5. हरमन महिला टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय

हरमन ने पाकिस्तान के खिलाफ 36 रन बनाए। इस पारी से वे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बन गई हैं। अब महिला T20 वर्ल्ड कप के हरमन के 762 रन हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान मिताली राज (726 रन) को पीछे छोड़ा।

6. स्मृति ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाया

स्मृति ने पाकिस्तान के खिलाफ 68 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी पारी भारतीय पारी थी। पहले नंबर पर मिताली राज हैं। उन्होंने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ बैंकॉक में नाबाद 73 रन बनाए थे।

7. मिताली-हरमन के क्लब में स्मृति शामिल

स्मृति ने पाकिस्तान के खिलाफ 68 रन बनाए। वे महिला T20 वर्ल्ड कप में 5 बार फिफ्टी या उससे ज्यादा का स्कोर बना चुकी हैं। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर करने के मामले में मिताली और हरमन की बराबरी की। दोनों ने 5-5 बार फिफ्टी या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है।

8. भारत का वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। यह भारतीय महिला टीम का T20 वर्ल्ड कप तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। टीम ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रोविडेंस में 194/5 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। यह पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत का वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर है।

9. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में 7वीं जीत दर्ज की

भारत ने इस जीत के साथ पाकिस्तान को महिला T20 वर्ल्ड कप में 7वीं बार शिकस्त दी है। यह टूर्नामेंट में किसी एक टीम के खिलाफ संयुक्त रुप से दूसरी सबसे ज्यादा जीत है। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। उन्होंने टूर्नामेंट इतिहास में साउथ अफ्रीका को 8 बार हराया है।

————————————————-

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। 171 रन का पीछा कर रही पाकिस्तान 17 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket