Monday, 14 Sep 2026 | 07:19 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Tunisia Coach Sacked | Neymar Group Stage Out

  • Hindi News
  • Sports
  • Tunisia Coach Sacked | Neymar Group Stage Out | Rafa 8.5 Year Jail

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्वीडन से मुकाबले के बाद ट्यूनीशिया के हेड कोच साबरी लामूशी।

ट्यूनीशिया ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में स्वीडन के खिलाफ मिली 1-5 की हार के बाद अपने हेड कोच साबरी लामूशी को हटा दिया है। लामूशी इस वर्ल्ड कप में पोस्ट गंवाने वाले पहले कोच बन गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, लामूशी की विदाई की वजह केवल हार ही नहीं थी। टीम के भीतर असंतोष और ड्रेसिंग रूम में तनाव भी था। लामूशी ने महज 5 मैचों में ट्यूनीशिया की कोचिंग की। कोच मोंधेर केबायर को इंटरिम कोच बनाया जा सकता है।

ट्यूनीशिया को अब ग्रुप चरण में जापान और नीदरलैंड्स जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है। टीम 21 जून को जापान और 26 जून को नीदरलैंड्स से भिड़ेगी।

———————————-

स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबरें भी पढ़िए…

नेमार की फिटनेस पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है ब्राजील की मेडिकल टीम

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले मिस कर सकते हैं। पिंडली की चोट से उबर रहे नेमार को लेकर ब्राजील की मेडिकल टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती और उनका फोकस नॉकआउट चरण तक खिलाड़ी को पूरी तरह फिट करने पर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील प्रबंधन नहीं चाहता कि जल्द वापसी के प्रयास में नेमार की चोट दोबारा उभर जाए और उनका टूर्नामेंट समय से पहले खत्म हो जाए। नेमार मोरक्को के खिलाफ ब्राजील के पहले मुकाबले में नहीं खेले थे। उन्हें शनिवार को हैती के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं उतारा जाएगा।

32 वर्षीय नेमार को 17 मई को सैंटोस के लिए खेलते हुए ग्रेड-2 पिंडली की चोट लगी थी। इसके बाद से वह रिकवरी प्रक्रिया में हैं। हाल के दिनों में उन्होंने जिम में ट्रेनिंग का लेवल बढ़ाया है, लेकिन अभी तक टीम के साथ मैदान पर रेग्युलर ट्रेनिंग सेशन शुरू नहीं किया है।

———————————————————–

स्पेनिश फुटबॉलर राफा मिर को यौन उत्पीड़न मामले में साढ़े 8 साल की जेल

स्पेन के फुटबॉलर राफा मिर को दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले में साढ़े आठ साल की जेल की सजा सुनाई गई है। स्पेन की एक अदालत ने उन्हें यौन उत्पीड़न और शारीरिक नुकसान पहुंचाने का दोषी ठहराया। मामले में शामिल एक अन्य फुटबॉलर को भी ढाई साल की सजा मिली है।

स्पेन के वालेंसिया क्षेत्र की एक निचली अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि राफा मिर और एक अन्य खिलाड़ी ने 2024 में मिर के वालेंसिया स्थित घर पर दो महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था। उस समय मिर वालेंसिया क्लब के लिए खेल रहे थे।

अदालत ने 28 वर्षीय मिर को यौन उत्पीड़न के लिए सात साल और शारीरिक नुकसान पहुंचाने के लिए अतिरिक्त 18 महीने की सजा सुनाई। इस तरह कुल सजा साढ़े आठ साल की हुई। मामले में शामिल दूसरे खिलाड़ी पाब्लो जेजी को यौन उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में ढाई साल की जेल की सजा दी गई।

सुनवाई के दौरान राफा मिर ने सभी आरोपों को खारिज किया। उनका कहना था कि दोनों महिलाओं ने उनकी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए थे। हालांकि अदालत ने उनके तर्क को स्वीकार नहीं किया और दोषी ठहराया।

————————————————–

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Himalaya Glacier Melting Crisis | Black Carbon Pollution Risk

September 4, 2026/
4:00 am

बीजिंग/काठमांडू33 मिनट पहले कॉपी लिंक हिमालय के ग्लेशियरों पर अब सिर्फ बढ़ते तापमान का खतरा नहीं है। हवा में मौजूद...

ककरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ:मैं केवल एक कलाकार हूं, नेता नहीं; राजनीति और प्रदर्शनों से मुझे दूर ही रखें

July 2, 2026/
3:17 pm

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन के दौरान दिल्ली के जंतर मंतर पर चल...

Shatrughan Sinha: Sonakshi & Zaheer Made for Each Other

March 27, 2026/
6:09 pm

2 दिन पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते का...

रूबियो बोले- भारत-ईरान के बीच ट्रेड डील की जानकारी नहीं:अमेरिकी विदेश मंत्री की चेतावनी- ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर भी प्रतिबंध लगाएंगे

September 3, 2026/
5:22 am

पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की मुलाकात के बाद अमेरिका ने भारत-ईरान व्यापार संबंधों को लेकर अपनी...

ओरी बोले- 24 घंटे कंगना रनोट संग रह सकता हूं:खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे, कहा- मोटिवेशन नहीं सिर्फ एक्शन पर भरोसा करता हूं

May 9, 2026/
9:53 pm

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी अब स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाले...

इंपैक्ट फीचर:सीकर की शिक्षा नगरी का शिखर-CLC, उत्कृष्ट परिणामों की 31 वर्षों की अविरल परंपरा

April 7, 2026/
3:42 pm

छोटे शहर से राष्ट्रीय पहचान तक की यात्रा, जहां से निकलते हैं टॉपर्स, बनते हैं संस्कारवान नागरिक और गढ़ा जाता...

हर्षिता गौर ने ‘मिर्जापुर’ पहले ठुकराया था:एक्सेल ऑफिस इस उम्मीद में पहुंचीं कि फरहान अख्तर की नजर पड़ेगी और हीरोइन बना देंगे

August 30, 2026/
4:30 am

‘मिर्जापुर’ में डिंपी पंडित का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वालीं हर्षिता गौर अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगी।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Tunisia Coach Sacked | Neymar Group Stage Out

Tunisia Coach Sacked | Neymar Group Stage Out
  • Hindi News
  • Sports
  • Tunisia Coach Sacked | Neymar Group Stage Out | Rafa 8.5 Year Jail

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्वीडन से मुकाबले के बाद ट्यूनीशिया के हेड कोच साबरी लामूशी।

ट्यूनीशिया ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में स्वीडन के खिलाफ मिली 1-5 की हार के बाद अपने हेड कोच साबरी लामूशी को हटा दिया है। लामूशी इस वर्ल्ड कप में पोस्ट गंवाने वाले पहले कोच बन गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, लामूशी की विदाई की वजह केवल हार ही नहीं थी। टीम के भीतर असंतोष और ड्रेसिंग रूम में तनाव भी था। लामूशी ने महज 5 मैचों में ट्यूनीशिया की कोचिंग की। कोच मोंधेर केबायर को इंटरिम कोच बनाया जा सकता है।

ट्यूनीशिया को अब ग्रुप चरण में जापान और नीदरलैंड्स जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है। टीम 21 जून को जापान और 26 जून को नीदरलैंड्स से भिड़ेगी।

———————————-

स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबरें भी पढ़िए…

नेमार की फिटनेस पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है ब्राजील की मेडिकल टीम

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले मिस कर सकते हैं। पिंडली की चोट से उबर रहे नेमार को लेकर ब्राजील की मेडिकल टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती और उनका फोकस नॉकआउट चरण तक खिलाड़ी को पूरी तरह फिट करने पर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील प्रबंधन नहीं चाहता कि जल्द वापसी के प्रयास में नेमार की चोट दोबारा उभर जाए और उनका टूर्नामेंट समय से पहले खत्म हो जाए। नेमार मोरक्को के खिलाफ ब्राजील के पहले मुकाबले में नहीं खेले थे। उन्हें शनिवार को हैती के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं उतारा जाएगा।

32 वर्षीय नेमार को 17 मई को सैंटोस के लिए खेलते हुए ग्रेड-2 पिंडली की चोट लगी थी। इसके बाद से वह रिकवरी प्रक्रिया में हैं। हाल के दिनों में उन्होंने जिम में ट्रेनिंग का लेवल बढ़ाया है, लेकिन अभी तक टीम के साथ मैदान पर रेग्युलर ट्रेनिंग सेशन शुरू नहीं किया है।

———————————————————–

स्पेनिश फुटबॉलर राफा मिर को यौन उत्पीड़न मामले में साढ़े 8 साल की जेल

स्पेन के फुटबॉलर राफा मिर को दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले में साढ़े आठ साल की जेल की सजा सुनाई गई है। स्पेन की एक अदालत ने उन्हें यौन उत्पीड़न और शारीरिक नुकसान पहुंचाने का दोषी ठहराया। मामले में शामिल एक अन्य फुटबॉलर को भी ढाई साल की सजा मिली है।

स्पेन के वालेंसिया क्षेत्र की एक निचली अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि राफा मिर और एक अन्य खिलाड़ी ने 2024 में मिर के वालेंसिया स्थित घर पर दो महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था। उस समय मिर वालेंसिया क्लब के लिए खेल रहे थे।

अदालत ने 28 वर्षीय मिर को यौन उत्पीड़न के लिए सात साल और शारीरिक नुकसान पहुंचाने के लिए अतिरिक्त 18 महीने की सजा सुनाई। इस तरह कुल सजा साढ़े आठ साल की हुई। मामले में शामिल दूसरे खिलाड़ी पाब्लो जेजी को यौन उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में ढाई साल की जेल की सजा दी गई।

सुनवाई के दौरान राफा मिर ने सभी आरोपों को खारिज किया। उनका कहना था कि दोनों महिलाओं ने उनकी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए थे। हालांकि अदालत ने उनके तर्क को स्वीकार नहीं किया और दोषी ठहराया।

————————————————–

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket