Monday, 14 Sep 2026 | 10:11 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Salman Khan Film Producer Sends Notice to Actor Govind Namdev

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान के 1998 के काला हिरण मामले पर बन रही फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर विवाद बढ़ गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने दिग्गज एक्टर गोविंद नामदेव को एक लीगल नोटिस भेजा है।

अमित जानी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि नोटिस में एक्टर से सात दिनों में सार्वजनिक माफी मांगने और प्रोडक्शन हाउस को 50 लाख रुपए हर्जाना देने की मांग की गई है।

यह कदम गोविंद नामदेव के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने मेकर्स पर धोखे से फिल्म साइन कराने का आरोप लगाया था।

मेकर्स पर लगाया था गुमराह करने का आरोप इससे पहले गोविंद नामदेव ने एक इंटरव्यू में फिल्म के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि टीजर देखने के बाद उन्हें गहरा झटका लगा क्योंकि फिल्म वैसी नहीं बनी जैसी उन्हें बताई गई थी। एक्टर के मुताबिक, मेकर्स ने शुरुआत में उन्हें बताया था कि यह एक धार्मिक विषय वाली फिल्म है जिसका नाम ‘संभल’ है।

बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर ‘काला हिरण’ कर दिया और कहा कि इसमें सिर्फ सलमान खान के केस से जुड़े कोर्ट रूम के सीन दिखाए जाएंगे। नामदेव का कहना है कि उन्हें अंधेरे में रखकर इस्तेमाल किया गया।

गोविंद नामदेव सलमान के साथ वांटेड जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

सलमान खान से दोस्ती के कारण अलग किया गोविंद नामदेव ने बताया कि उनका सलमान खान के साथ पुराना और अच्छा रिश्ता है। उन्होंने सलमान के साथ ‘वांटेड’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साफ किया कि वे कभी भी ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे जो सलमान खान को गलत तरीके से पेश करती हो या उन्हें नुकसान पहुंचाती हो। नामदेव ने कहा कि अगर उन्हें फिल्म की असली कहानी का पहले पता होता, तो वे इसके लिए तुरंत मना कर देते। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी लॉरेंस गैंग को अपना आदर्श नहीं मान सकते।

प्रोड्यूसर अमित जानी ने दावों को बताया झूठा एक्टर के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रोड्यूसर अमित जानी ने कहा कि गोविंद नामदेव के सारे दावे झूठे हैं। अमित जानी के मुताबिक, एक्टर ने फिल्म साइन करने से पहले पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी थी और वे फिल्म के कोर्ट रूम ड्रामा वाले सीन की शूटिंग भी कर चुके हैं। मेकर ने आरोप लगाया कि गोविंद नामदेव ने उनके साथ धोखा किया है क्योंकि वे कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक फिल्म की छवि खराब नहीं कर सकते।

अमित ने यह भी दावा किया कि एक्टर को इस फिल्म के सीक्वल के लिए भी साइन किया गया था, लेकिन अब वे सलमान खान की नजरों में अच्छा बनने के लिए फिल्म से दूरी बना रहे हैं।

फर्स्ट लुक में सलमान से प्रेरित किरदार अयान में एक्टर काशिफ इकबाल खान दिखाई दिए हैं।

सलमान खान ने भी मेकर्स को भेजा है नोटिस इस फिल्म को लेकर विवाद सिर्फ एक्टर्स तक सीमित नहीं है। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की लीगल टीम ने भी फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान खान की टीम ने फिल्म के विकास और प्रमोशन गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। उनका तर्क है कि यह फिल्म सलमान के पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन करती है। सलमान खान ने इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है, जहां 19 जून को सुनवाई होनी है।

वीडियो में मुख्य किरदार अयान उसी तरह का ब्रेसलेट पहने दिखा, जो अक्सर सलमान खान के हाथों में दिखता है।

फिल्म में दिखाया गया है सलमान जैसा किरदार यह फिल्म जानी फायरफॉक्स फिल्म्स के बैनर तले बन रही है और इसका निर्देशन भारत एस श्रीनेत कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने भले ही इसमें सीधे तौर पर सलमान खान का नाम इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन फिल्म के टीजर में ‘अयान खान’ नाम का एक किरदार दिखाया गया है। इस किरदार का लुक और अंदाज बिल्कुल सलमान खान से मिलता-जुलता है। इसके अलावा फिल्म में बिश्नोई समाज और वन्यजीवों के प्रति उनके जुड़ाव की कहानी को भी प्रमुखता से दिखाया जाना तय हुआ है।

फिल्म के मुख्य किरदार का हुलिया और चलने का स्टाइल सलमान खान से मेल खाता है।

नीले ब्रेसलेट को पहचान का चिन्ह बताया

सलमान की अर्जी में कहा गया है कि फिल्म और उससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट 1998 के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित या उस पर आधारित प्रतीत होते हैं।

याचिका के अनुसार, भले ही एक्टर का नाम सीधे तौर पर इस्तेमाल नहीं किया गया हो, लेकिन पोस्टर, प्रमोशनल कंटेंट और प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के पब्लिक बयानों से दर्शक उन्हें आसानी से पहचान सकते हैं।

याचिका में 29 मई 2026 को जारी एक पोस्टर का भी उल्लेख किया गया। दावा किया गया कि उसमें दिखाया गया किरदार सलमान से मिलता-जुलता है और उसने एक्टर के पहचान चिन्ह माने जाने वाले नीले रंग के ब्रेसलेट जैसा ब्रेसलेट पहना हुआ है।

सलमान ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की

सलमान ने कोर्ट से मांग की कि विवाद के अंतिम निपटारे तक फिल्म से जुड़े किसी भी टीजर, ट्रेलर, पोस्टर या अन्य प्रमोशनल मटीरियल के पब्लिकेशन, ब्रॉडकास्ट और प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए और फिल्म की रिलीज भी रोक दी जाए।

ये खबर भी पढ़ें

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर सलमान खान हाईकोर्ट पहुंचे:मेकर्स पर बिना अनुमति फिल्म बनाने का आरोप, बोले- मूवी में अंडरवर्ल्ड कनेक्शन दिखाया गया

एक्टर सलमान खान शुक्रवार को फिल्म काला हिरण के प्रोड्यूसर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने अदालत में दायर याचिका में कहा है कि फिल्म उनके बिना अनुमति के बनाई गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का संकेत दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के ओहियो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, कई लोगों को लगी गोली; हमलावरों की तलाश जारी

June 7, 2026/
6:37 am

अमेरिका के ओहियो राज्य के टोलेडो शहर में शनिवार को एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग हुई। घटना में कई...

अधिकारी ने हनी सिंह के गानों पर चिंता जताई:पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, गानों से शराब और गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगाया

April 3, 2026/
11:22 am

पुणे जिला बाल संरक्षण अधिकारी मंगेश जाधव ने शहर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार को पत्र लिखकर सिंगर हनी सिंह...

राम गोपाल वर्मा बोले- दाऊद को क्रेडिट क्यों न दें:अंडरवर्ल्ड डॉन की वजह से ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ बनाई, आज भी कमा रहा हूं

April 11, 2026/
7:04 pm

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर ऐसा बयान दिया,...

पाकिस्तान का कार्गो प्लेन कराची के पास गायब हुआ:नेविगेशन सिस्टम में खराबी आई, 5 क्रू मेंबर सवार थे, अरब सागर में सर्च ऑपरेशन जारी

July 8, 2026/
10:53 am

पाकिस्तान का एक कार्गो विमान मंगलवार रात कराची पहुंचने से पहले लापता हो गया। विमान शारजाह से कराची आ रहा...

authorimg

March 10, 2026/
6:11 pm

Last Updated:March 10, 2026, 18:11 IST Kilomoda Root Benefits : उत्तराखंड के पहाड़ों पर उगने वाली जड़ी किलोमोड़ा स्वास्थ्य प्रेमियों...

KL Rahul and Nitish Rana have brought up a 50-run partnership (Picture credit: AP)

April 21, 2026/
10:38 pm

आखरी अपडेट:21 अप्रैल, 2026, 22:38 IST अनुराग ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं को ममता बनर्जी के इस कथन का मुकाबला...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Salman Khan Film Producer Sends Notice to Actor Govind Namdev

Salman Khan Film Producer Sends Notice to Actor Govind Namdev

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान के 1998 के काला हिरण मामले पर बन रही फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर विवाद बढ़ गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने दिग्गज एक्टर गोविंद नामदेव को एक लीगल नोटिस भेजा है।

अमित जानी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि नोटिस में एक्टर से सात दिनों में सार्वजनिक माफी मांगने और प्रोडक्शन हाउस को 50 लाख रुपए हर्जाना देने की मांग की गई है।

यह कदम गोविंद नामदेव के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने मेकर्स पर धोखे से फिल्म साइन कराने का आरोप लगाया था।

मेकर्स पर लगाया था गुमराह करने का आरोप इससे पहले गोविंद नामदेव ने एक इंटरव्यू में फिल्म के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि टीजर देखने के बाद उन्हें गहरा झटका लगा क्योंकि फिल्म वैसी नहीं बनी जैसी उन्हें बताई गई थी। एक्टर के मुताबिक, मेकर्स ने शुरुआत में उन्हें बताया था कि यह एक धार्मिक विषय वाली फिल्म है जिसका नाम ‘संभल’ है।

बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर ‘काला हिरण’ कर दिया और कहा कि इसमें सिर्फ सलमान खान के केस से जुड़े कोर्ट रूम के सीन दिखाए जाएंगे। नामदेव का कहना है कि उन्हें अंधेरे में रखकर इस्तेमाल किया गया।

गोविंद नामदेव सलमान के साथ वांटेड जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

गोविंद नामदेव सलमान के साथ वांटेड जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

सलमान खान से दोस्ती के कारण अलग किया गोविंद नामदेव ने बताया कि उनका सलमान खान के साथ पुराना और अच्छा रिश्ता है। उन्होंने सलमान के साथ ‘वांटेड’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साफ किया कि वे कभी भी ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे जो सलमान खान को गलत तरीके से पेश करती हो या उन्हें नुकसान पहुंचाती हो। नामदेव ने कहा कि अगर उन्हें फिल्म की असली कहानी का पहले पता होता, तो वे इसके लिए तुरंत मना कर देते। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी लॉरेंस गैंग को अपना आदर्श नहीं मान सकते।

प्रोड्यूसर अमित जानी ने दावों को बताया झूठा एक्टर के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रोड्यूसर अमित जानी ने कहा कि गोविंद नामदेव के सारे दावे झूठे हैं। अमित जानी के मुताबिक, एक्टर ने फिल्म साइन करने से पहले पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी थी और वे फिल्म के कोर्ट रूम ड्रामा वाले सीन की शूटिंग भी कर चुके हैं। मेकर ने आरोप लगाया कि गोविंद नामदेव ने उनके साथ धोखा किया है क्योंकि वे कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक फिल्म की छवि खराब नहीं कर सकते।

अमित ने यह भी दावा किया कि एक्टर को इस फिल्म के सीक्वल के लिए भी साइन किया गया था, लेकिन अब वे सलमान खान की नजरों में अच्छा बनने के लिए फिल्म से दूरी बना रहे हैं।

फर्स्ट लुक में सलमान से प्रेरित किरदार अयान में एक्टर काशिफ इकबाल खान दिखाई दिए हैं।

फर्स्ट लुक में सलमान से प्रेरित किरदार अयान में एक्टर काशिफ इकबाल खान दिखाई दिए हैं।

सलमान खान ने भी मेकर्स को भेजा है नोटिस इस फिल्म को लेकर विवाद सिर्फ एक्टर्स तक सीमित नहीं है। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की लीगल टीम ने भी फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान खान की टीम ने फिल्म के विकास और प्रमोशन गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। उनका तर्क है कि यह फिल्म सलमान के पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन करती है। सलमान खान ने इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है, जहां 19 जून को सुनवाई होनी है।

वीडियो में मुख्य किरदार अयान उसी तरह का ब्रेसलेट पहने दिखा, जो अक्सर सलमान खान के हाथों में दिखता है।

वीडियो में मुख्य किरदार अयान उसी तरह का ब्रेसलेट पहने दिखा, जो अक्सर सलमान खान के हाथों में दिखता है।

फिल्म में दिखाया गया है सलमान जैसा किरदार यह फिल्म जानी फायरफॉक्स फिल्म्स के बैनर तले बन रही है और इसका निर्देशन भारत एस श्रीनेत कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने भले ही इसमें सीधे तौर पर सलमान खान का नाम इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन फिल्म के टीजर में ‘अयान खान’ नाम का एक किरदार दिखाया गया है। इस किरदार का लुक और अंदाज बिल्कुल सलमान खान से मिलता-जुलता है। इसके अलावा फिल्म में बिश्नोई समाज और वन्यजीवों के प्रति उनके जुड़ाव की कहानी को भी प्रमुखता से दिखाया जाना तय हुआ है।

फिल्म के मुख्य किरदार का हुलिया और चलने का स्टाइल सलमान खान से मेल खाता है।

फिल्म के मुख्य किरदार का हुलिया और चलने का स्टाइल सलमान खान से मेल खाता है।

नीले ब्रेसलेट को पहचान का चिन्ह बताया

सलमान की अर्जी में कहा गया है कि फिल्म और उससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट 1998 के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित या उस पर आधारित प्रतीत होते हैं।

याचिका के अनुसार, भले ही एक्टर का नाम सीधे तौर पर इस्तेमाल नहीं किया गया हो, लेकिन पोस्टर, प्रमोशनल कंटेंट और प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के पब्लिक बयानों से दर्शक उन्हें आसानी से पहचान सकते हैं।

याचिका में 29 मई 2026 को जारी एक पोस्टर का भी उल्लेख किया गया। दावा किया गया कि उसमें दिखाया गया किरदार सलमान से मिलता-जुलता है और उसने एक्टर के पहचान चिन्ह माने जाने वाले नीले रंग के ब्रेसलेट जैसा ब्रेसलेट पहना हुआ है।

सलमान ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की

सलमान ने कोर्ट से मांग की कि विवाद के अंतिम निपटारे तक फिल्म से जुड़े किसी भी टीजर, ट्रेलर, पोस्टर या अन्य प्रमोशनल मटीरियल के पब्लिकेशन, ब्रॉडकास्ट और प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए और फिल्म की रिलीज भी रोक दी जाए।

ये खबर भी पढ़ें

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर सलमान खान हाईकोर्ट पहुंचे:मेकर्स पर बिना अनुमति फिल्म बनाने का आरोप, बोले- मूवी में अंडरवर्ल्ड कनेक्शन दिखाया गया

एक्टर सलमान खान शुक्रवार को फिल्म काला हिरण के प्रोड्यूसर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने अदालत में दायर याचिका में कहा है कि फिल्म उनके बिना अनुमति के बनाई गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का संकेत दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket