Friday, 18 Sep 2026 | 10:19 AM

Trending :

EXCLUSIVE

पिता बोले- संचिता उगले को किया जा रहा था टॉर्चर:पैसे और अन्य मांगों को लेकर बनाया जा रहा था दबाव, डिप्रेशन में थीं एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद उनके पिता मच्छिंद्र उगले ने कहा कि उनकी बेटी को टॉर्चर किया जा रहा था। साथ ही, बेटी को याद करते हुए पिता मीडिया के सामने इमोशनल भी हो गए। NDTV के साथ बातचीत में मच्छिंद्र उगले ने कहा, “वह अक्सर परेशान रहती थी। उसने कभी हमें इसकी वजह नहीं बताई। बस इतना पता था कि वह अंदर ही अंदर परेशान रहती थी। कई बार वह बिल्कुल ठीक और खुश नजर आती थी, लेकिन अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी।” उन्होंने आगे कहा, “ये बात हमारे ध्यान में आई थी और इसी के लिए हम उसके साथ रोज आना-जाना करते थे। बस उतना ही वक्त, समझो कि आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे, वो हमारी गलती समझो, लेकिन वो इतने डिप्रेशन में चली गई, ये हमें मालूम नहीं था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी।” पिता ने कहा- संचिता का टॉर्चर किया जा रहा था संचिता के पिता ने यह भी दावा किया, “बातचीत की थी, पर उसे टॉर्चर किया जा रहा था। उसे कोई न कोई पैसे लेकर या किसी न किसी बात को लेकर मांग करके, उसे टॉर्चर और हैमरिंग कर ही रहा था। किसी न किसी मामले में ये हो ही रहा था। मतलब, वो बात अब मेरे सामने साफ होगी ही, पर निश्चित रूप से ऐसा हो रहा था।” संचिता के पिता ने आगे कहा, “प्रशासन से मांग बस एक ही है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए। मेरी… मेरी बेटी क्या, भारत की सभी बेटियां… आखिर वो मेरी ही बेटी है। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए, भारत की सभी बेटियों को… सिर्फ मेरी एक बेटी को ही नहीं, बल्कि भारत की सभी बेटियों को न्याय मिलना चाहिए।” संचिता उगले ने किया सुसाइड टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य से मशहूर हुईं एक्ट्रेस संचिता उगले ने रविवार रात को सुसाइड कर लिया। वे 22 साल की थीं। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस का शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। मुंबई पुलिस मीडिया को बताया, ‘हमारी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। घटना के समय वे घर में अकेली थीं। उनके पिता ने बेटी की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।’
संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली घर से बाहर गई थी। इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। परिवार संचिता को महानगरपालिका के तुलिंज अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के अलावा ‘वागले की दुनिया’ में भी नजर आई थीं। कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं संचिता उगले ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया। वे लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी थीं। आखिरी बार वे दंगल टीवी चैनल के शो ‘साजन घर में’ नजर आई थीं। वे पॉपुलर शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सौरभ बेदी के साथ लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। संचिता ने फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया था। इसमें वे ताराबाई के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म मुख्य भूमिकाओं में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना नजर आए थे। इसके अलावा संचिता ने मनोज बाजपेई के साथ ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी काम किया था।
यह खबर भी पढ़ें… हेलिकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत:ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई सिंगर-सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की ब्राजील में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। वह 32 साल के थे। इस हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPL 2026 KKR vs MI Today

May 20, 2026/
4:30 am

कोलकाता2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 65वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला...

ब्रिटिश किंग चार्ल्स ने ट्रम्प पर तंज कसा:अगर हम न होते तो आप फ्रेंच बोल रहे होते, 250 साल पुराने इतिहास की याद दिलाई

April 29, 2026/
10:04 am

किंग चार्ल्स तृतीय ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज...

पंजाबी सिंगर गैरी संधू की नई एब्लम DND लीक:कहा- किसी पतंदर ने मेरी मेहनत खराब कर दी, गुस्से में खुद गाकर सुनाया अनरिलीज्ड सॉन्ग

July 7, 2026/
6:29 am

पंजाबी सिंगर गैरी संधू की आने वाली एल्बम DND रिलीज से पहले ही लीक हो गई है। एल्बम लीक होने...

MI Vs SRH Live Score, IPL 2026

April 29, 2026/
8:48 pm

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 20:48 IST दो सर्वेक्षणकर्ता स्पष्ट रूप से उभरे, जिन्होंने टीएमसी के लिए व्यापक जीत और सत्ता...

10 एकड़ में फैले ‘शीशमहल’ में रहेंगे सम्राट:स्पेनिस ग्रेनाइड, मकराना के संगमरमर से बने घर को मुख्यमंत्री आवास में मिलाया; जानें अंदर क्या-क्या है

May 6, 2026/
5:15 am

40 सालों तक बिहार की सत्ता का केंद्र रहा 1, अणे मार्ग का दायरा अब 10 एकड़ से ज्यादा का...

48 साल बाद टूटा शिवनाथ सिंह का रिकॉर्ड:सेना के हवलदार सावन बरवाल ने नीदरलैंड में रचा इतिहास, मैराथन में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड

April 13, 2026/
6:29 pm

भारतीय सेना के हवलदार सावन बरवाल ने एथलेटिक्स की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने 12 अप्रैल...

राजनीति

पिता बोले- संचिता उगले को किया जा रहा था टॉर्चर:पैसे और अन्य मांगों को लेकर बनाया जा रहा था दबाव, डिप्रेशन में थीं एक्ट्रेस

पिता बोले- संचिता उगले को किया जा रहा था टॉर्चर:पैसे और अन्य मांगों को लेकर बनाया जा रहा था दबाव, डिप्रेशन में थीं एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद उनके पिता मच्छिंद्र उगले ने कहा कि उनकी बेटी को टॉर्चर किया जा रहा था। साथ ही, बेटी को याद करते हुए पिता मीडिया के सामने इमोशनल भी हो गए। NDTV के साथ बातचीत में मच्छिंद्र उगले ने कहा, “वह अक्सर परेशान रहती थी। उसने कभी हमें इसकी वजह नहीं बताई। बस इतना पता था कि वह अंदर ही अंदर परेशान रहती थी। कई बार वह बिल्कुल ठीक और खुश नजर आती थी, लेकिन अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी।” उन्होंने आगे कहा, “ये बात हमारे ध्यान में आई थी और इसी के लिए हम उसके साथ रोज आना-जाना करते थे। बस उतना ही वक्त, समझो कि आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे, वो हमारी गलती समझो, लेकिन वो इतने डिप्रेशन में चली गई, ये हमें मालूम नहीं था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी।” पिता ने कहा- संचिता का टॉर्चर किया जा रहा था संचिता के पिता ने यह भी दावा किया, “बातचीत की थी, पर उसे टॉर्चर किया जा रहा था। उसे कोई न कोई पैसे लेकर या किसी न किसी बात को लेकर मांग करके, उसे टॉर्चर और हैमरिंग कर ही रहा था। किसी न किसी मामले में ये हो ही रहा था। मतलब, वो बात अब मेरे सामने साफ होगी ही, पर निश्चित रूप से ऐसा हो रहा था।” संचिता के पिता ने आगे कहा, “प्रशासन से मांग बस एक ही है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए। मेरी… मेरी बेटी क्या, भारत की सभी बेटियां… आखिर वो मेरी ही बेटी है। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए, भारत की सभी बेटियों को… सिर्फ मेरी एक बेटी को ही नहीं, बल्कि भारत की सभी बेटियों को न्याय मिलना चाहिए।” संचिता उगले ने किया सुसाइड टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य से मशहूर हुईं एक्ट्रेस संचिता उगले ने रविवार रात को सुसाइड कर लिया। वे 22 साल की थीं। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस का शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। मुंबई पुलिस मीडिया को बताया, ‘हमारी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। घटना के समय वे घर में अकेली थीं। उनके पिता ने बेटी की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।’
संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली घर से बाहर गई थी। इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। परिवार संचिता को महानगरपालिका के तुलिंज अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के अलावा ‘वागले की दुनिया’ में भी नजर आई थीं। कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं संचिता उगले ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया। वे लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी थीं। आखिरी बार वे दंगल टीवी चैनल के शो ‘साजन घर में’ नजर आई थीं। वे पॉपुलर शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सौरभ बेदी के साथ लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। संचिता ने फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया था। इसमें वे ताराबाई के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म मुख्य भूमिकाओं में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना नजर आए थे। इसके अलावा संचिता ने मनोज बाजपेई के साथ ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी काम किया था।
यह खबर भी पढ़ें… हेलिकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत:ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई सिंगर-सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की ब्राजील में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। वह 32 साल के थे। इस हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket